पेज

सोमवार, 19 अक्टूबर 2009

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा धन संग्रह अभियान - ११, १२ एवं १३ दिसम्बर को पुरे उत्तर प्रदेश में

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजदूरों एवं किसानो की पार्टी है। वह अपने वर्ग के हित में तमाम संघर्ष चलती है। पार्टी को तथा संघर्षों को चलने में धन की भी महत्वपूर्ण जरुरत होती है। पार्टी को उसके वर्ग से ही धन की प्राप्ति होती है। पार्टी हर साल एक बार अपने वर्ग की जनता से धन इकट्ठा करती है। उसके कार्यकर्ता समाज के तमाम तबको से धन के लिए संपर्क करते है।
देश में असंगठित मजदूरों की तादाद बढ़ती चली जा रही है। पार्टी उन्हें भी संगठित करने और उनके लिए संघर्ष करने के काम को भी अपने एजेंडा पर ले चुकी है।
हम सन २००९ में ११, १२ एवं १३ दिसम्बर को धन इकट्ठा करने का कम एक अभियान के रूप में करेंगे। हमारे कार्यकर्ता आम जनता के पास जायेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश बहुत ही बार प्रदेश है और हमारे कार्यकर्ताओं की तादाद बहुत ही सीमित है। हम चाह कर भी प्रदेश की जनता के अधिसंख्यक जनता के पास नहीं पहुच पायेंगें। इस बार हम इस ब्लॉग के जरिये नए लोगो तक पहुचना चाहते है।
हम आपसे निवेदन करते है की अगर संघर्षो के इस अभियान में आप कुछ देना चाहते है तो :
- आप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के नाम चैक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की किसी भी शाखा पर खाता नम्बर ३५३३०२०१००१७२५२ में जमा कर सकते है।
- आप आर टी गी एस द्वारा भी उपरोक्त खाते में जमा कर सकते है। खाता नम्बर वाही रहेगा आप केवल आई ऍफ़ एस सी कोड UBIN0535338 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया CLARKS AVADH BRANCH लिखे।
- आप लखनऊ में भुगतान योग्य ड्राफ्ट या चैक से भी पैसा भेज सकते है। ड्राफ्ट/ चैक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल सा नाम जरी करें और इसे २२, कैसर बाग़ लखनऊ - २२६ ००१ के पते पर भेज देन
धन जमा करने के बाद आप हमें ईमेल पर सूचित करें जिससे आपको रशीद भेजी जा सके।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधान सभा उपचुनावों में प्रत्याशी

ललितपुर से कामरेड बाबु लाल अहिरवार
कोलसला से कामरेड सभा जीत यादव
पुवायां से कामरेड सुरेश कुमार