पेज

बुधवार, 19 अक्टूबर 2011

केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की : एबी बर्धन



कुरुक्षेत्र में मंगलवार को भारतीय खेत मजदूर यूनियन के 12वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर सी.पी.आई के राष्ट्रीय महासचिव ए. बी. बर्धन सम्मेलन स्थल पर जाते हुए। चित्र : हप्र

कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर (हप्र)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इडिया (सीपीआई) के महासचिव एबी बर्धन ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में नहीं आएगी और भाजपा भी पीछे रह जाएगी, सत्ता में तीसरा विकल्प आ सकता है, जिसमें सभी वामपंथी पार्टियां शामिल होगी। वह आज यहां भारतीय खेत मजदूर यूनियन के 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पूरे देश से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए यहां आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए जल्द ही तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा। इस मोर्चे में सभी वांमपंथी पार्टियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को बुरा-भला कहते हुए कहा कि दोनों ही दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं और दोनों ही दलों की नवउदारवादी नीतियां भ्रष्टाचार तथा महंगाई को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार तथा महंगाई के विरोध में सी.पी.आई द्वारा देशभर में 21 अक्तूबर को भूख हड़ताल रखी जाएगी। इसके बाद 8 नवम्बर को जेल भरो, रेल रोको तथा रास्ता रोको आन्दोलन किया जाएगा और गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
पत्रकारों द्वारा अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में चलाई जा रही मुहिम के बारे में पूछने पर उन्होंने मुहिम को अच्छा बताते हुए कहा कि उनको भ्रष्टाचार के मुद्ïदे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने का श्रेय जाता है लेकिन कानून बनाने से ही भ्रष्टाचार मिटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां बदलनी होंगी।
पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्टों की सरकार न बनने के प्रश्न पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार वह सरकार कुछ त्रुटियों के कारण गई है। उन्होंने कहा कि वे दो पार्टी सिस्टम के पूरी तरह से खिलाफ हैं।
उन्होंने पूछने पर यह भी कहा कि जब कभी भी सत्ता में तीसरा विकल्प आया तो उनकी आपस में युनिटी नहीं बनी। परिणामस्वरूप सरकारें चली गई। उन्होंने कहा कि तीसरा विकल्प के लिए लम्बी लड़ाई लडऩी होगी और यह नहीं कहा जा सकता कि यह लड़ाई कब कामयाब होगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया 21 अक्टूबर को आम अनशन का अह्वान

    लखनऊ 19 अक्टूबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव डा. गिरीश ने प्रदेश में पार्टी के सदस्यों तथा हमदर्दो का आह्वान किया है कि वे पूरे प्रदेश में 21 अक्टूबर को संसद के शीतकालीन सत्र में प्रभावी लोकपाल कानून पारित करने तथा बढ़ी हुई कीमतों को नीचे लाने की दो मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर अनशन आयोजित करें।
Lucknow 19th October. State Secretary of Communist Party of India (CPI) Dr Girish called upon the party ranks & files and party sympathisers & followers to organise & observe mass fast on 21st October 2011 at District, Tehsil & Block levels on the two demands :

“Adopt Effective Lokpal Bill in Winter Session of Parliament”,
&
“Rollback the high prices”.