उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य सचिव मण्ङल : १.साथी डॉक्टर गिरीश शर्मा २.साथी अशोक मिश्रा ३.इम्तियाज़ अहमद, पूर्व विधायक ४.साथी विश्वनाथ शास्त्री, पूर्व सांसद
पेज
▼
मंगलवार, 16 जुलाई 2013
फिर चर्चा में है लैप-टाप
लैप-टाप के वितरण समारोहों के आयोजन पर होरहे भारी खर्चों के लिए समूचे विपक्ष की आलोचना झेल रही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पिछले दिनों खबर दी गई कि अब यह वितरण जिला प्रशासन की देख-रेख में कालेज के प्रधानाचार्यों के जरिये कराया जायेगा| अब आज मुख्य मंत्री ने कहा है कि हमारा काम बाँटना है और हम बाँटेंगे| खबर है कि इलाहाबाद में आयोजित होने वाले समारोह के लिए डेढ़ लाख का बजट बना है| लगता है अपने को समाजवादी कहने वाली सरकार को जनता के दूसरे सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं| तभी तो वह उसकी गाढ़े पसीने की कमाई को दोनों हाथों से उलीच रही है|
लैप-टाप से जुडी एक रोचक खबर और है- एच.पी. ने रु. एक हजार करोड़ की कीमत के लैप-टाप प्रदेश सरकार को सप्लाई कर दिए,लेकिन उसे अभी तक सौ करोड़ रु. का ही भुगतान मिला है| एच.पी. के नौ सौ करोड़ रु. सरकार पर बकाया पड़े हैं| लेकिन सरकार के मुखिया बेपरवाह हैं| उन्होंने मीडिया के समक्ष टका सा जबाब दे दिया- “हमारा काम बाँटना है, भुगतान का अधिकारी जानें|” अब खुद ही हैं कोतवाल तो डर कैसा|
डॉ.गिरीश.