उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य सचिव मण्ङल : १.साथी डॉक्टर गिरीश शर्मा २.साथी अशोक मिश्रा ३.इम्तियाज़ अहमद, पूर्व विधायक ४.साथी विश्वनाथ शास्त्री, पूर्व सांसद
पेज
▼
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2014
उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा क्षेत्रों में भाकपा ने प्रत्याशी उतारे.
लखनऊ- ४ मार्च, २०१४. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आजमगढ़ जनपद की लालगंज(अनु.) लोकसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी घोषित किया है. कामरेड हरी प्रसाद सोनकर वहां भाकपा के प्रत्याशी होंगे.
उपर्युक्त जानकारी देते हुये भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि अब भाकपा प्रदेश में आठ लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. जिन अन्य क्षेत्रों से भाकपा ने प्रत्याशी उतारे हैं वे हैं- बरेली से मसर्रत वारसी उर्फ़ पप्पू भाई, खीरी से विपनेश शुक्ल, बाँदा से राम चन्द्र यादव सरस, गोंडा से ओमप्रकाश, घोसी से अतुल कुमार अनजान, मछली शहर(अनु.) से सुभाष गौतम तथा राबर्ट्सगंज(अनु.) से अशोक कुमार कनोजिया एडवोकेट.
भाकपा कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाकपा राज्य सचिव डॉ. गिरीश एवं सहसचिव अरविंद राज स्वरूप कल दिनांक- ५ अप्रैल से पूर्वांचल के चुनावी दौरे पर जारहे हैं. वे ५ अप्रैल को लालगंज(सु.) लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा भाभी बालिका विद्यालय कन्दरा में सुबह ११ बजे एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा ६ अप्रैल को राबर्ट्सगंज(सु.) क्षेत्र के अंतर्गत रेनुकूट में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.
डॉ. गिरीश,राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश.