वाराणसी से मोदी के विरूध्द चन्द्रशेखर रावण सबसे
उपयुक्त उम्मीदवार
भाकपा ने की उन्हें संयुक्त प्रत्याशी बनाये जाने
की अपील
लखनऊ- 31 मार्च
2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने समस्त विपक्षी दलों से अनुरोध
किया कि वे वाराणसी से श्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भीम आर्मी के नेता श्री चन्द्रशेखर
रावण को संयुक्त प्रत्याशी बनायें।
यहां जारी एक प्रेस बयान में भाकपा के राज्य सचिव डा॰
गिरीश ने कहाकि चन्द्रशेखर भी कामरेड कन्हैया कुमार की तरह फासीवादी, सांप्रदायिक, मनुवादी और कारपोरेट ताकतों के खिलाफ प्रतिरोध
की सशक्त आवाज बन कर उभरे हैं। मोदी के ढकोसले को उजागर करने को वे वाराणसी में वे
सबसे उचित प्रत्याशी हो सकते हैं। भाकपा ऐसी हर आवाज के साथ है।
डा॰ गिरीश ने कहाकि यदि श्री रावण वाराणसी से चुनाव
लड़ते हैं तो भाकपा उनका पुरजोर समर्थन करेगी। यदि वे भाकपा के टिकिट पर चुनाव लड़ना
चाहेंगे तो पार्टी उन्हें यह मौका अवश्य देगी।