पेज

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

7th Letter from CPI, UP to CM, UP and Telangana


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, कैसर बाग, लखनऊ- 226001
दिनांक- 9 अप्रेल, 2020
सेवामें,
श्री योगी आदित्यनाथ जी,
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
लखनऊ- 226001
By- E- Mail
विषय- हैदराबाद में लाक डाउन में फंसे महाराजगंज ( उत्तर प्रदेश ) के 7 लोगों को मदद पहुँचाने के संबंध में।
महोदय,
निवेदन है कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के 7 मजदूर हैदराबाद के कोंडापुर, राजेंद्र नगर कालोनी के प्लाट नंबर- 972 में फंसे हैं। जैसा कि इन मजदूरों ने हमें सूचना दी है, ये जिस क्षेत्र में हैं वह ओस्मानिया यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स लेन, राजा राजेश्वर नगर, जे॰ वी॰ हिल्स के समीप है।
ये सभी फुटकर मजदूर हैं। इनमें से एक श्री करमुल्ला का मो॰ नंबर- 7309862618 है। पैसे खत्म होजाने से ये सब भूखों मरने के कगार पर पहुँच चुके हैं। इन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन से उनका संपर्क नहीं हो पारहा है।
अतएव आप से अनुरोध है कि अपने स्तर से उन्हें शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने को तेलंगाना सरकार से बात कर ठोस कदम उठायेँ। सधन्यवाद।
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा,  उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि- मुख्यमंत्री, तेलांगाना