बेमौसम बारिश और ओलों से हुयी फसल हानि की भरपाई करायी जाये: भाकपा
लखनऊ- 9 जनबरी 2022, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव मण्डल ने कहाकि बेमौसम की बारिश और ओलों से उत्तर प्रदेश में फसलों को भारी क्षति पहुंची है और पहले से ही विपन्न आर्थिक हालातों से जूझ रहे किसान देवालियापन के कगार पर आ खड़े हुये हैं। चुनावी शोर में किसानों की हानि राजनीति की आँखों से ओझल हो गयी है।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव मण्डल ने कहाकि यूं तो बेमौसम बारिश का असर समूचे उत्तर प्रदेश में है लेकिन बुंदेलखंड और प्रदेश के कुछ अन्य भागों में हुयी भारी ओलाव्रष्टि ने किसानों को तवाह करके रख दिया है। इस हानि की भरपाई जरूरी है।
भाकपा ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि वह गैर राजनेतिक संस्थाओं के जरिये किसानों की हानि की भरपाई कराने की व्यवस्था करे ताकि पीड़ित किसानों के दुखों को कम किया जा सके।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश