पेज

सोमवार, 19 अप्रैल 2010

आई पी एल पर लोकसभा में भाकपा

बी बी सी न्यूज़ के अनुसार आज लोकसभा में बहस में भाग लेते हुए :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के गुरुदास दासगुप्ता ने इस मामले को उठाया और उन्होंने आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की माँग की.
इसके जरिए कालेधन को सफेद किया जा रहा है और इसमें मॉरीशस और दुबई से पैसा लगाया जा रहा है.
गुरुदास दासगुप्ता का कहना था कि आईपीएल से क्रिकेट का नाम बदनाम हो रहा है और इसमें खिलाड़ी सब्जियों की तरह ख़रीदे जाते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें खुलेआम सट्टेबाजी चल रही है. उन्होंने आईपीएल की जाँच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की माँग की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें