पेज

बुधवार, 31 मई 2017

Delegation of Left Parties will reach Saharanpur on June 2. 2017

2 जून को सहारनपुर पहुंचेगा वामपंथी दलों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ- उत्तर प्रदेश के 6 वामपंथी दलों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल वहां कई दौरों में हुयी हिंसा के पीढ़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने, उनकी पीढ़ा से रुबरु होने और स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लेने को दिनांक- 2 जून को सहारनपुर पहुंच रहा है. पहले दौर की हिंसा की घटनाओं के बाद भी वामदलों के प्रतिनिधि अलग अलग वहाँ पहुंचे थे और महामहिम राष्ट्रपति तक को वहाँ की भयावह स्थिति से अवगत कराया था. लेकिन उसके बाद वहाँ कई घटनाक्रम घटित हुये हैं और वामपंथी दलों ने वहाँ संयुक्त रुप से पहुंचने का निश्चय किया है. कार्यक्रमानुसार वामपंथी नेता वहाँ पीढ़ितों से मिलेंगे, जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट करेंगे और पत्रकारों से वार्ता करेंगे. वामपंथी दलों के इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरीश, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मा.) के राज्य सचिव का. हीरालाल यादव, भाकपा- माले के राज्य सचिव का. सुधाकर यादव, फारबर्ड ब्लाक के राज्य सचिव का. एस. एन. सिंह चौहान और एसयूसीआई-सी के सचिव का. जगन्नाथ वर्मा प्रमुख रुप से शामिल रहेंगे. डा. गिरीश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें