पेज

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

CPI was on roads today in U.P.


कश्मीर, सोनभद्र और उन्नाव आदि सवालों पर प्रदेश भर में सड़कों पर उतरी भाकपा


 लखनऊ- 9 अगस्त 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के आह्वान पर आज लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार प्रतिरोध दिवस आयोजित किया गया। सोनभद्र नरसंहार, उन्नाव रेपकाण्ड, जम्मू एवं कश्मीर के विभाजन व वहाँ की धारा 370 हटाने, मोब लिंचिंग, दलित महिला और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और यूपी में बिजली दरें बढ़ाये जाने के विरोध में तथा इस सबके लिए जिम्मेदार यूपी के मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभी जगह जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे गये।

लखनऊ में भाकपा ने राज्य सचिव के नेत्रत्व में विशाल जुलूस निकाला तो सहसचिव इम्तेयाज़ अहमद के नेत्रत्व में जिला कचहरी पर विशाल सभा की गई। कानपुर में हुये धरने का नेत्रत्व सहसचिव अरविन्दराज स्वरूप ने किया।
इसके अलाबा सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, भदोही, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, अंबेडकर नगर, चित्रकूट, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बड़ौत, आजमगढ़, फैजाबाद, रायबरेली, बरेली, इलाहाबाद, बांदा, उरई, गाजियाबाद, बदायूं, आगरा, कुशीनगर, झाँसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़तेहपुर, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, प्रतापगढ़, ओरैया, सीतापुर, बुलंदशहर, फरुखाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत आदि से खबर बयान भेजे जाने तक मिल चुकी हैं।
भाकपा राज्य सचिव मण्डल उन सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है जो जनता की आवाज बन कर सड़कों पर उतरे।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें