भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, कैसर बाग, लखनऊ- 226001
दिनांक- 3
मार्च 2020
मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के नाम पत्र- 5
By- e
mail
सेवामें
श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ- 226001
विषय- नोएडा
में भूख से जूझ रहे बंगाली परिवारों तक रसद पहुंचाये जाने के संबंध में।
महोदय
मैं ने कल शाम उपर्युक्त के संबन्ध में एक पत्र जिलाधिकारी, गौतमबुध्द नगर को ई- मेल किया था जिस पर आज अभी दोपहर तक कोई कार्यवाही न
होने के कारण आपको यह पत्र लिख रहा हूँ।
मुझे अवगत कराना है कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के
5 परिवार जिनमें स्त्री, बच्चों समेत कुल 12 लोग हैं NOIDA
के सेक्टर-37 की हरिजन बस्ती की गली नं 3 में रह रहे हैं। इनमें से एक सद्दाम का मो॰
नं॰ 6295962150 है।
ये लोग क्लाकडाउन से पहले दैनिक मजदूरी कर पेट पालते
थे। अब इन पर न रोजगार बचा है न धन। अतएव ये भूख की त्रासदी का सामना कर रहे हैं। पहले
ही बता चुका हूँ कि कोई सरकारी- गैर सरकारी मदद उन तक अब तक नहीं पहुँच सकी है। उनके
बच्चे भोजन, दूध के बिना तड़प रहे हैं और बड़े भी भूखों मर रहे
हैं।
हमने अपने संपर्कों के जरिये उन तक मदद पहुंचाने की
कोशिश की परंतु लाक डाउन के चलते हमारे संपर्क उन तक नहीं पहुँच सके।
उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है। अतएव आटा, दाल, आलू और कुछ नकद सहायता उन तक शीघ्र से शीघ्र पहुंचाई
जाये और उनके जीवन की रक्षा की जाये।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है आपके स्तर शीघ्र और ठोस
कार्यवाही अवश्य होगी।
सधन्यवाद।
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि- जिलाधिकारी, गौतम बुध्द नगर, उत्तर प्रदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें