लखनऊ- 6 मई 2020, भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों
में की गयी व्रद्धि की आलोचना की और उसे वापस लेने की मांग की है।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने
कहा कि यह कोरोना से प्रभावित अर्थव्यवस्था और आम आदमी के ऊपर बड़ा बोझ लाद दिया गया
है। राजस्व बढ़ाने के लिये उद्योग, व्यापार और आम आदमी के जीवन को
संकट में डाल दिया है।
और यह उस समय किया गया है जबकि अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार
में कच्चे तेल- जिससे कि पेट्रोल और डीजल बनते हैं, की कीमतें
बेहद कम हैं। सस्ते तेल का लाभ जनता और अर्थव्यवस्था को मिल सकता था, लेकिन केन्द्र सरकार उन पर लगातार ऊंचे टैक्स थोप कर पेट्रोल एवं डीजल की
कीमतें ऊंची बनाये हुये है। अब राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीजल
की कीमतों में व्रद्धि करके लाक डाउन से खोखली हो चुकी आम जनता और मंदी से जूझ रही
अर्थव्यवस्था के सामने गहरा संकट खड़ा कर दिया है।
अतएव भाकपा जनहित में इन जबरिया थोपी हुयी व्रद्धियों
को तत्काल वापस लेने की मांग करती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें