पेज

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

भाकपा प्रतिनिधिमंडल का लखीमपुर एवं बहराइच जनपदों का दौरा कल दिनांक- 8 अक्तूबर को


शहीद किसान और पत्रकार परिवारों का दुख दर्द साझा करेंगे भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य सचिव डा॰ गिरीश एवं अन्य नेतागण 

लखनऊ/ नई दिल्ली- 7 अक्तूबर 2021, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव  डा॰ गिरीश के नेत्रत्व में कल दिनांक- 8 अक्तूबर 2021 को लखीमपुर एवं बहराइच जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे के हमले में शहीद किसानों और पत्रकार परिवारों से भेंट कर उनका दुख दर्द बांटेगा तथा घटनास्थल का निरीक्षण करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में डा॰ गिरीश के अतिरिक्त पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य का॰ राजेश तिवारी, राज्य काउंसिल सदस्य का॰ रघुराज सिंह, हरपाल सिंह भोजवाल, मो॰ सलीम, विजय त्रिवेदी, अखिल भारतीय नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष विनय पाठक, किसान नेता गंगासिंह सहित अन्य कई नेता शामिल रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें