उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य सचिव मण्ङल : १.साथी डॉक्टर गिरीश शर्मा २.साथी अशोक मिश्रा ३.इम्तियाज़ अहमद, पूर्व विधायक ४.साथी विश्वनाथ शास्त्री, पूर्व सांसद
पेज
रविवार, 31 अक्टूबर 2021
उत्तर प्रदेश के वामदल फिर गर्म
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021
खाद दो! धान खरीदो! वरना गद्दी छोड़ दो!
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021
आगरा में वाल्मीकि युवक हत्याकांड
भाकपा ने
हत्या के आरोप में पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने और
न्यायिक जांच
की मांग की
लखनऊ- 21 अक्तूबर 2021, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने आगरा में वाल्मीकि
युवक की पुलिस द्वारा हत्या पर गहरा रोष जताते हुये इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
पार्टी ने सभी दोषी पुलिसकर्मियों को हत्या के अभियोग में गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार
को रुपए एक करोड़ मुआबजा दिये जाने, पीड़ित परिवार के एक को नौकरी
दिये जाने तथा घटना की जांच सर्वोच्च न्यायालय से कराने की मांग की है।
एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने कहाकि
उत्तर प्रदेश सरकार हत्या और दमन की सरकार बन कर रह गयी है। हर दिन प्रदेश में किसी
न किसी मजदूर, किसान, दलित, महिला अथवा व्यापारी की हत्या पुलिस या भाजपा पोषित माफियाओं के हाथों होरही
है। ऊपर से प्रधानमंत्री डींगें हांक गए हैं कि यूपी में माफिया माफी मांग रहा है।
सच कहा जाये तो यूपी जंगलराज में तब्दील होचुका है। थाने में हुयी चोरी के सबूत मिटाने
को थाना पुलिस ने यह जघन्य कांड कर डाला। सच तो यह है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस को शासन
का बेलगाम गिरोह बना रखा है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहाकि पार्टी राज्य केन्द्र ने
भाकपा की जिला आगरा कमेटी को निर्देश दिया है कि पुलिस प्रताड़ना के शिकार वाल्मीकि
परिवार को न्याय दिलाने के लिये हर संभव प्रयास करें।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021
उत्तर प्रदेश में बारिश से हुयी भारी तवाही की संपूर्ण भरपाई तत्काल करे राज्य सरकार: भाकपा
शासकों
के पापों की सजा किसानों को क्यों दे रही है कुदरत? कह रहे
हैं पीड़ित किसान
लखनऊ- 18 अक्तूबर 2021, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार से
मांग की कि उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में बे- मौसम वारिश से हुयी भीषण तवाही
का तत्काल संज्ञान ले और फसल, धन और जनहानि की न्यायोचित
भरपाई को शीघ्र कारगर कदम उठाये।
एक प्रेस बयान में भाकपा सचिव मंडल ने कहाकि गत दो
दिनों से लगातार होरही भारी वारिश और बिजली गिरने से प्रदेश में कई दर्जन लोगों और
पशुधन की जानें चली गईं, सैकड़ों मकान ध्वस्त होगये और खरीफ
और रबी की दोनों फसलें बड़े पैमाने पर बर्वाद हुयी हैं। सरकार की नीतियों से पहले
ही आर्थिक रूप से खोखले हुये किसानों की तो मानो कमर ही टूट गयी है, और वे कह रहे हैं कि शासकों के पापों की सजा कुदरत किसानों को क्यों दे
रही है?
खरीफ फसलों में धान तो पूरी तरह नष्ट होगया है। जो
फसल कट गयी वो या तो डूब गयी या बह गयी है, और जो कट नहीं
पायी वो पूरी तरह से बिछ गयी है। अब जल जमाव और कीचड़ के चलते उसकी कटायी संभव नहीं
है। इसी तरह कार्तिकी बाजरा, अरहर उड़द,
मूंग, ग्वाल आदि
खरीफ फसलें भी पूरी तरह विनष्ट होगयीं हैं।
अभी अभी बोयी गयी रबी की फसलों की भी भारी हानि
हुयी है। जो आलू बोये जा चुके हैं वे जमीन के अंदर ही गल जाएंगे और जिनकी बोआई के
लिए खेत तैयार किए गये थे वो अब कई हफ्ते तक बोये नहीं जा सकेंगे। अभी अभी बोयी
गईं सरसों, मटर, पालक, मैथी, मूली, शलजम, धनियाँ और हाल ही
में रोपित टमाटर, बैगन, गोभी आदि की
फसलें भी नष्ट हो चुकी हैं।
हालात ये हैं कि इन दोनों फसलों में किसानों ने जो
भारी लागत लगाई वो भी डूब चुकी है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर किसानों के सामने अगली
फसल की बोआई और जीवन- यापन का संकट आ खड़ा हुआ है। वारिश के अभी कई दिनों जारी रहने
की संभावना व्यथित करने वाली है। अप्रत्याशित बिजली कटौती से किसान पहले ही परेशान
हैं।
भाकपा ने सरकार से कहा कि वह किसानो, मुसलमानों और विपक्ष के खिलाफ चलाये जा रहे अपने झूठे प्रचार की तंद्रा
से बाहर आए और धन, जन और फसल हानि की संपूर्ण भरपायी तत्काल
करे।
भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने सफल रेल रोको आंदोलन, जिसको कि भाकपा ने समर्थन प्रदान किया था, के लिये
सभी किसान संगठनों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वारिश से बरवादी की तत्काल भरपायी
को भी किसान संगठन प्रमुख मुद्दा बनायेंगे।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021
पुतला दहन की आड़ में भाकपा कार्यकर्त्ताओं की अवैध गिरफ्तारी की निन्दा: तत्काल रिहा हों सभी कार्यकर्ता
लखनऊ- 15 अक्तूबर 2021, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने आज उत्तर प्रदेश में बिना
किसी अभियोग अथवा वारंट के भाकपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी और लोकतान्त्रिक
गतिविधियों को पुलिस के बल पर बाधित करने की कड़े शब्दों में निन्दा की है। भाकपा ने
सभी की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
ज्ञात हो कि लखीमपुर किसान संहार में न्याय हासिल करने
और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कई कार्यक्रमों
की घोषणा की है। आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले दहन किये जाने थे। भाकपा
ने इन आंदोलनों को नैतिक समर्थन प्रदान किया है।
पुतले दहन से घबराई पुलिस ने कल रात से ही कई भाकपा
नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना कोई कारण बताये अथवा बिना वारंट दिखाये घरों से उठाकर
थानों में निरुध्द कर दिया। पार्टी कार्यालयों अथवा पुतला दहन के संभावित क्षेत्रों
को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। लेकिन फिर भी तमाम जगह पुतले जलाये गये और प्रदर्शन
कर ज्ञापन दिये गये। भाकपा ने यदि भौतिक समर्थन दिया होता तो यह कार्यवाही और भी जबर्दस्त
होती।
भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने आरोप लगाया कि केन्द्र
और राज्य सरकार अपने गुंडों और पुलिस प्रशासन के जरिये किसानों, व्यापारियों और गरीब तबकों की हत्यायेँ करा रही है,
वहीं विरोध प्रदर्शन के लिये पुतला दहन जैसी लोकतान्त्रिक गतिविधियों को पुलिस के बल
पर रौंद रही है। यही भाजपा जब विपक्ष में थी तो प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों
का पुतला जलाना इसका सबसे प्रिय शौक था। भाकपा भाजपा के इस दोगलेपन और निरंकुशता की
कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
भाकपा प्रतिनिधिमंडल का लखीमपुर एवं बहराइच जनपदों का दौरा कल दिनांक- 8 अक्तूबर को
शहीद किसान और पत्रकार परिवारों का दुख दर्द साझा करेंगे भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य सचिव डा॰ गिरीश एवं अन्य नेतागण
लखनऊ/ नई दिल्ली- 7 अक्तूबर 2021, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव डा॰
गिरीश के नेत्रत्व में कल दिनांक- 8 अक्तूबर 2021 को लखीमपुर एवं बहराइच जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे
के हमले में शहीद किसानों और पत्रकार परिवारों से भेंट कर उनका दुख दर्द बांटेगा तथा
घटनास्थल का निरीक्षण करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में डा॰ गिरीश के अतिरिक्त पार्टी की
राज्य कार्यकारिणी के सदस्य का॰ राजेश तिवारी, राज्य काउंसिल सदस्य
का॰ रघुराज सिंह, हरपाल सिंह भोजवाल, मो॰
सलीम, विजय त्रिवेदी, अखिल भारतीय नौजवान
सभा के राज्य अध्यक्ष विनय पाठक, किसान नेता गंगासिंह सहित अन्य
कई नेता शामिल रहेंगे।