दैनिक भास्कर ने आज छापा है कि:
जोधपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को यूनियन मैदान, सोजती गेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुरी तिराहे से लेकर नई सड़क चौराहे तक जुलूस निकालकर डीजल, पेट्रोल, केरोसिन व रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर विरोध जताया। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाकपा जिला सचिव विजय मेहता ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाने को जन विरोधी कदम बताया। मेहता ने कहा कि भाकपा ने बढ़ी कीमतों के विरोध में आंदोलन का शुभारंभ कर दिया है। सभा को बीएम नाथानी, एसआर लूंकड़, परमेंद्र, द्वारकेश व्यास, सद्धिक कुरेशी, सन्नू महाराज आदि ने संबोधित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें