पेज

बुधवार, 23 जनवरी 2019

ओला और तूफान से हुयी हानि का पूरा मुआबजा तत्काल दे सरकार: भाकपा उत्तर प्रदेश




लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी ने प्रदेश भर में ओला व्रष्टि और तूफान से हुयी बरवादी पर भारी चिन्ता का इजहार किया है। पार्टी ने राज्य सरकार से इस बरवादी पर तत्काल ध्यान केन्द्रित करने की मांग की है।
यहां जारी बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने कहाकि उत्तर प्रदेश के किसान पहले ही आवारा पशुओं, नील गायों, बन्दरों आदि से फसल की बरवादी की मार झेल रहे थे अब मौसम की मार ने उनकी समस्याओं को और भी बड़ा दिया है। गत दो दिन से ओलों के गिरने और बवंडर से सरसों, आलू आदि की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और अब मौसम विभाग ने आगे भी वारिश, ओले और तूफान आने की भविष्यवाणी की है। इससे किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें खिंचना स्वाभाविक है।
एक ओर किसानों पर चहुंतरफा मार पड़ रही है वहीं सरकार इन समस्याओं से मुंह चुरा रही है। वह ऐसे कामों में लिप्त है जिनसे जनता के हितों का कोई सरोकार नहीं। भाकपा ने सरकार से किसानों की इस हानि का सौ फीसद मुआबजा तत्काल दिलाने और प्राक्रतिक आपदा से उन्हें बचाने की मांग की है। भाकपा ने फसल बीमा कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने और हर क्षेत्र में हुयी न्यूनतम हानि को आधार मान कर बीमा भुगतान की मांग की है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहाकि यदि सरकार ने हानि की भरपाई के लिये तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाये तो भाकपा 5 फरबरी को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
डा॰ गिरीश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें