प्रकाशनार्थ
विधान सभा उपचुनाव-
भाकपा ने
घोषित किये पांच प्रत्याशी
लखनऊ- 30 सितंबर 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई ने उत्तर प्रदेश
विधान सभा के उपचुनावों में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने इन
सीटों और प्रत्याशियों का चयन भी गत दिन ही कर लिया था।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰
गिरीश ने बताया कि घोसी से शेख हिसामुद्दीन, जलालपुर से अनिल
कुअंर चौहान, प्रतापगढ़ से निर्भय प्रताप सिंह, बलहा से कोयली प्रसाद गौतम तथा मानिकपुर से जगदीश सिंह पटेल भाकपा के
प्रत्याशी होंगे।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें