वामपंथी दलों
ने ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित हड़तालों का समर्थन किया
लखनऊ- 1 जुलाई 2020, उत्तर प्रदेश
के वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट
पार्टी- मार्क्सवादी, भाकपा- माले (लिबरेशन) एवं आल इंडिया फारबर्ड
ब्लाक ने 2 से 4 जुलाई तक कोयला क्षेत्र के श्रमिकों और 3 जुलाई को केन्द्रीय ट्रेड
यूनियन संगठनों कीप्रस्तावित संयुक्त हड़तालों को अपना समर्थन प्रदान किया है।
यह दोनों हड़तालें श्रम क़ानूनों को समाप्त करने, काम के घंटे बढ़ाने, सार्वजनिक क्षेत्र और कोयला क्षेत्र
के निजीकरण एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में निरंतर व्रद्धि व महंगाई के खिलाफ एवं लाक
डाउन से प्रभावित मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर आयोजित की
जा रही हैं। किसानों और खेतिहर मजदूरों के संगठनों ने वर्गीय मांगों को लेकर इस हड़ताल
को अपना समर्थन प्रदान किया है।
भाकपा के राज्य सचिव डा॰ गिरीश, माकपा के राज्य सचिव डा॰ हीरालाल यादव, भाकपा- माले
के राज्य सचिव का॰ सुधाकर यादव एवं फारबर्ड ब्लाक के राज्य संयोजक अभिनव कुशवाहा ने
वामपंथी कार्यकर्ताओं से ज्वलंत मुद्दों को लेकर की जारही इस हड़ताल को समर्थन प्रदान
करने का आह्वान किया है।
डा॰ गिरीश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें