फ़ॉलोअर
बुधवार, 31 जुलाई 2013
at 11:35 pm | 0 comments | अखिलेश सरकार, खनन माफिया, दुर्गाशक्ति
अखिलेश सरकार पर माफिया गिरोह हावी
आज एक बात पर बेहद आश्चर्य हो रहा है.अपने एक साल से अधिक के शासन काल में मुख्यमंत्री,उ.प्र.श्री अखिलेश यादव ने एक से एक शातिर और कुख्यात अधिकारी को मलाईदार पदों पर स्थापित किया है और वे अपने कुक्र्त्यों के चलते बेनकाब हो गए तो उनको दिखाबे के तौर पर स्थानांतरित या बुझे मन से निलंबित कर तो दिया लेकिन शीघ्र से शीघ्र उन्हें पुनर्स्थापित कर दिया.भले ही इन बे-ईमानों के पक्ष में चुहिया भी न आई हो.लेकिन दुर्गाशक्ति नागपाल जिसके निलम्बन पर समूचा समाज उद्वेलित है,उसके निलम्बन को आज तक वापस न लेना उत्तर प्रदेश सरकार के माफिया प्रेम को उजागर कर देता है.अखिलेश के इस माफिया प्रेम की भारी कीमत उस परिवार को चुकानी पड़ गयी जिस परिवार के पुरुष सदस्य की हत्या आज नॉएडा में उस समय कर दी गयी जब वह अपने घर में था.उसका कसूर बस इतना था कि वह खनन मफियायों की शिकायत समय-समय पर अधिकारियों से करता रहा था.इसीको कहते हैं उज्जवल छवि का युवा नेता.
डॉ.गिरीश
»» read more
सोमवार, 29 जुलाई 2013
ईमानदार और कर्मठ अधिकारी का निलम्बन निरस्त हो-भाकपा
लखनऊ - 29 जुलाई – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने राज्य सरकार द्वारा एक ईमानदार और कर्मठ आई ए एस अधिकारी और गौतमबुध्द नगर की एस.डी.एम .सुश्री दुर्गाशक्ति नागपाल के निलम्बन को बेहद अनैतिक बताते हुये इसको तत्काल निरस्त करने की मांग की है.
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में पार्टी के राज्य सचिव डॉ.गिरीश ने कहा कि इस नौजवान महिला अधिकारी ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला कर राज्य और जनता के हितों को तरजीह दी थी. लेकिन इन्हीं माफियायों के प्रभाव में आकर सरकार ने इस अधिकारी का निलंबन कर दिया.
इस निलम्बन से जनता बेहद कुपित है और वह सरकार के इस फैसले को निरस्त देखना चाहती है. यह भी देखने में आया है कि इस बीच राज्य सरकार ने कई अच्छे अफसरों को प्रताड़ित किया है और रिश्वतखोर तथा भ्रष्ट अफसरों को महिमामंडित किया है. जनता इससे से भी खफा है.
डॉ.गिरीश.
रविवार, 28 जुलाई 2013
at 8:50 pm | 0 comments | फिडेल कास्तरो, मोनाकाडा, विश्व शांति, AIPSO
मोनाकाडा क्रांति की 60 वीं जयंती पर गोष्ठी
लखनऊ,28
जूलाई 2013 : आज अपरान्ह दो बजे 22-क़ैसर बाग
में ‘विश्व शांति
एवं एकजुट्टता संगठन’के तत्वावधान में एक गोष्ठी
का आयोजन क्यूबा
के मोनाकाडा में
26 जूलाई 1953 को घटित
क्रांति की 60 वीं जयंती
के उपलक्ष्य में
किया गया। प्रारम्भ में कामरेड अरविंद
राज स्वरूप ने
इस क्रांति और
बाद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
अपने उदघाटन सम्बोधन में लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रमेश दीक्षित नें बताया कि
26 जूलाई 1953 की क्रांति विफल तो हो
गई थी किन्तु
इसने जनता को
शिक्षित करके उसके
सहयोग से पुनः
क्रांति की तैयारी
का मार्ग प्रशस्त किया। 1956
और 1957 में भी
क्रांति के छिट-पुट प्रयास
हुये किन्तु सफलता
1 जनवरी 1959 को मिली
जब फिडेल कास्तरो ने क्यूबा की
सत्ता पर अधिकार
कर लिया। 1961 में उन्होने खुद को मार्क्स वाद के प्रति
समर्पित कर दिया
और रूस के
साथ मिल कर
साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष
में अपना सहयोग
दिया।
डॉ वीरेंद्र यादव
ने साहित्यकारों के
क्रांति के प्रति
योगदान को रेखांकित किया एवं उनके
और अधिक सक्रिय
होने की अपेक्षा की। शकील सिद्दीकी साहब ने याद
दिलाया कि 1952 में भाकपा
संसद में मुख्य
विपक्षी दल था
अब फिर वही
गौरव प्राप्त करना
चाहिए।
पूर्व पी सी
एस अधिकारी पी
सी तिवारी जी
नें बताया कि
क्यूबा की तरक्की
का कारण वहाँ
साक्षरता का होना
है। उन्होने अपेक्षा की कि AIPSO के माध्यम
से जनता को
जाग्रत करके क्रांति के लिए तैयार
किया जाये। कामरेड
आशा मिश्रा ने
क्यूबा और फिडेल
कास्तरो से प्रेरणा ग्रहण करने की
आवश्यकता पर बल
दिया।
जनवादी लेखक संघ
के डॉ गिरीश
चंद्र श्रीवास्तव ने
साहित्यकारों का आव्हान
किया कि वे
जनोन्मुखी व क्रान्ति से उत्प्रेरित साहित्य का सृजन करें
तभी जनता को
जाग्रत करके विश्व
में शांति स्थापित की जा सकती
है।
डॉ गिरीश ने
कहा कि 35 वर्ष पूर्व
अलीगढ़ विश्वविद्यालय में
जब उन्होने क्यूबा की
क्रांति की 25 वीं वर्षगांठ मनाई थी तब
युवाओं में क्रांति के प्रति झुकाव
था आज की
गोष्ठी में युवाओं
की अनुपस्थिति उपभोकतावाद का दुष्परिणाम है।
फिर भी उन्होने संतोष जताया कि
युवतियों ने उपस्थित होकर इस कमी
को दूर कर
दिया है। उन्होने देश की वर्तमान परिस्थितियों
को वांम- पंथ
के अनुकूल बताया
और क्यूबा आदि
देशों की क्रांतियों से प्रेरणा लेकर
आगे बढ्ने का
आव्हान किया।
एप्सो के सेक्रेटरी जनरल आनंद तिवारी
जी ने विद्वानों व आगंतुकों का
धन्यवाद ज्ञापन करते
हुये सफलता की
आशा प्रकट की।
कामरेड कल्पना पांडे
जिंनका इस गोष्ठी
के आयोजन में
सक्रिय योगदान रहा
का भी यही
विचार था कि
स्थिति निराशाजनक नहीं
है और हम
अवश्य ही अपने
उद्देश्य में सफल
रहेंगे।
अंत में कामरेड
अरविंद राज स्वरूप
ने उत्तर प्रदेश
में AIPSO संगठन को
पुनः सक्रिय करने
की कामना करते
हुये ऐसे आयोजन
आगे भी करते
रहने का आश्वासन दिया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
बैलट से ही कराये जायें निकाय चुनाव: भाकपा लखनऊ- 13 अप्रेल 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने मांग की है कि आगामी जुलाई से...
-
आओ ! दुख और जंज़ीर के साथियों हम चलें कुछ भी न हारने के लिए कुछ भी न खोने के लिए सिवा अर्थियों के आकाश के लिए हम गाएंगे भेजेंगे अपनी आशाएँ क...
-
The following is the text of the political resolution for the 22 nd Party Congress, adopted by the national council of the CPI at its sess...
-
मिल कर क़दम बढ़ाएँ हम जय, फिर होगी वाम की ! शोषित जनता जागी है पीड़ित जनता बाग़ी है आएँ, सड़कों पर आएँ, क्या अब चिंता धाम की ! ना यह अवसर छोड़ेंगे...
-
Hindustan Times today carried the following news : AgenciesNew Delhi, June 26, 2010First Published: 13:16 IST(26/6/2010)Last Updated: 19:10 ...
-
लखनऊ- २८ जनबरी, २०१५. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार जन समस्याओं और जन आन्दोलनों की अनद...
-
वाशिंगटनः आतंकी संगठन अलकायदा के खिलाफ लड़ाई के नाम पर अमरीका दुनिया में अपनी दखलंदाजी बढ़ाता जा रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट के अनुसार अमर...
-
आज एक बात पर बेहद आश्चर्य हो रहा है.अपने एक साल से अधिक के शासन काल में मुख्यमंत्री,उ.प्र.श्री अखिलेश यादव ने एक से एक शातिर और कुख्यात अधिक...
-
लखनऊ 27 अप्रैल। देश की जनता को तबाह कर रहे मंहगाई और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार को बेनकाब करने, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचा...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहाकि जिस संत ने अपना सारा जीवन सत्य की खोज और असत्य के खंडन में लगा दिया,...