फ़ॉलोअर
बुधवार, 8 अप्रैल 2020
at 6:07 pm | 0 comments |
CPI demand immediate action against attacker on Tahaseeldaar Kannauj
प्रकाशनार्थ-
कन्नौज प्रकरण-
भाकपा ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
लखनऊ- 8 अप्रेल 2020, भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कन्नौज में भाजपा सांसद के नेत्रत्व में एक तहसीलदार
के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निन्दा की।
यह मामला इस लिये भी संगीन है कि उपर्युक्त तहसीलदार
अनुसूचित जाति से संबन्धित हैं और दलित मुस्लिम तथा गरीबों पर भाजपाइयों कहर कुछ अधिक
ही टूटता है।
देश प्रदेश की जनता जब मिल कर जान लेवा कोरोना से जूझ
रही है, भाजपाई आज भी गुंडई और तानाशाही पर उतारू हैं। जब पुलिस मजबूरी में घरों से
निकले गरीबों को लाठियों से धुन रही थी, एक भाजपा विधायक उन्हें
गोली से मारने का हुक्म दे रहे थे। एक अन्य कुख्यात विधायक मगरूर जमातियों को कोरोना
जेहादी बता रहे थे। भाजपा की बलरामपुर जिला अध्यक्ष पिस्टल चला कर मोदी के आह्वान का
क्रियान्वयन कर रहीं थीं। अब भाजपाइयों ने एक तहसीलदार को ही पीट डाला।
भाकपा ने आरोप लगाया कि वे निरंतर कानून हाथ में ले
रहे हैं क्योंकि सरकार उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। हिन्दुत्व के आवरण में
ढका भाजपा का गरीब, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा दिन
ब दिन उजागर होरहा है।
भाकपा राज्य सचिव मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील
की कि वे कानून हाथ में लेने वाले भाजपाइयों को जेल भेजें। संकट के इस दौर में जब विपक्ष
घरों में कैद है, सरकार और शासन पर निष्पक्षता की ज़िम्मेदारी
और भी बढ़ जाती है।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा उत्तर प्रदेश
at 5:02 pm | 0 comments |
6th Letter of CPI UP to CM UP
भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, कैसर बाग, लखनऊ-226001
दिनांक- 8
अप्रेल 2020
सेवामें,
श्री योगी आदित्यनाथ जी,
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
लखनऊ- 226001
By- E-Mail
विषय- हाथरस की व्रध्द एवं मानसिक रूप से कमजोर महिला
को आर्थिक मदद किए जाने के संबंध में।
महोदय,
मेरे संज्ञान में लाया गया है कि शशि शर्मा, निवासी- 2/ 4 लेबर कालोनी, ( गिर्राज पेट्रौल पंप के
सामने ) हाथरस, मानसिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिक हैं। वे नितांत
अकेली हैं और आय का कोई साधन नहीं है। लाक डाउन के चलते पूरी तरह असहाय स्थिति में
पहुँच गयी हैं। उन्हें आर्थिक व अन्य सहायता की बेहद जरूरत है।
अतएव आपसे अनुरोध है कि शशि शर्मा को तत्काल सहायता
उपलब्ध कराने हेतु निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें।
साभिवादन
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु- जिलाधिकारी, हाथरस
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...6 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...8 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
प्रस्तावानाः राष्ट्रीय परिषद की पिछली बैठक (दिसम्बर, 2009, बंगलौर) के बाद राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक आर्थिक और राजनैतिक घटनाक...
-
विगत दिनों केन्द्र और कई राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार और घपले-घोटालों का खुलासा होने से आम जनता व्यथित और आक्रोशित थी। यद्यपि संसद से लेकर स...
-
लखनऊ 31 मार्च। आगरा में विद्युत वितरण के कार्य को बहुराष्ट्रीय कम्पनी ‘टोरेन्ट’ को सौंपे जाने की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव म...
-
लखनऊ 26 फरवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल की ओर से जारी प्रेस बयान में भाकपा ने सीतापुर जनपद के गांजर क्षेत्र की जन...
-
लखनऊ 5 नवम्बर। लखनऊ शहर में आल इंडिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन को पुनर्गठित करने के लिए लखनऊ शहर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा प...
-
उठ जाग ओ भूखे बंदी, अब खींचो लाल तलवार कब तक सहोगे भाई, जालिम अत्याचार तुम्हारे रक्त से रंजित क्रंदन, अब दश दिश लाया रंग ये सौ बरस के बंधन, ...
-
CPI General Secretary Com. Survaram Sudhakar Reddy's open letter to Mr Narendra Modi, Prime MinisterNew Delhi 29 th May 2015 To, Shri Narendra Modi Hon’ble Prime Minister Government of India ...
-
The Central Secretariat of the Communist Party of India (CPI) has issued the following statement : The details of the Bhopal tragedy judgeme...
-
हरदोई में २२-२७ मार्च २०१० के मध्य उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित राज्य नाट्य समारोह में आगरा इप्टा द्वारा गोपाल राजू कृत ...
-
मोदी का ढोंग बेनकाब: सार्वजनिक जीवन में बने रहने का खोया नैतिक अधिकार. चुनाव लड़ने पर रोक लगाये आयोग.लखनऊ- १० अप्रेल २०१४. अपने नामांकन पत्र में यशोदा बेन को पत्नी स्वीकार करने के बाद मोदी, उनके आका संघ परिवार एवं भाजपा का ढोंग पूरी तरह बेन...