रविवार, 12 अप्रैल 2020
at 1:35 pm | 0 comments |
CPI Programms
प्रकाशनार्थ-
जलियाँवाला बाग दिवस और अंबेडकर जयंतियों का आयोजन
करेगी भाकपा
लखनऊ- 12 अप्रेल 2020- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश मे कल 13 अप्रेल
को जलियांवाले बाग के शहीदों को नमन करेगी और 14 अप्रेल को डा॰ भीमराव अंबेडकर जन्म
दिवस को “ सभी को भोजन, सभी तक इलाज” दिवस के रूप में आयोजित
करेगी। सोशल डिस्टेन्शिंग का पालन कराते हुये भाकपा कार्यकर्ता और समर्थक 14 अप्रेल
को परिवारीजनों, पड़ोसियों और निकट मित्रों के साथ इस कार्यक्रम
को अंजाम देंगे।
वे डा॰ अंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण करेंगे, लोकतान्त्रिक भारत के संविधान के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका और अस्प्रश्यता
के विरूध्द उनके संघर्षो आदि पर चर्चा करेंगे तथा कोरोना काल में हर व्यक्ति तक रोटी
और हरेक तक इलाज पहुंचाने की मांग करेंगे।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश
ने कहा कि डा॰ अंबेडकर के छवि चित्र आमतौर पर भाकपा के कार्यालयों में उपलब्ध रहते
हैं जहां तक इस समय कार्यकर्ता साथी पहुँच नहीं पारहे। यदि चित्र उपलब्ध न होसके तो
गूगल सर्च से मोबायल पर उनके चित्र को निकाल कर पुष्पार्पण किया जा सकता है। जो जहां
है वहीं इसका आयोजन करना है, दूरी तय करके कहीं नहीं जाना है।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
at 12:43 pm | 0 comments |
CPI, UP letter to CM, UP and CM, Maharashtra
भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, कैसर बाग, लखनऊ- 226001
दिनांक- 12
अप्रेल, 2020
विषय- मुंबई
में फंसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूरों को तत्काल राहत पहुंचाने के संबंध
में।
Urgent-
By e- mail
सेवामें,
श्री योगी आदित्यनाथ जी,
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
लखनऊ- 226001
महोदय आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश
के विभिन्न जिलों के 10 सिलाई मजदूर एकता नगर, कांदिवली वेस्ट, मुंबई, पिन कोड- 400067 में लाक डाउन के बाद से फंसे
हुये हैं। ये लोग यहीं काम कर रहे थे। 21 मार्च से काम बंद होगया और उनके पास जो कुछ
जमा पूंजी थी वो खत्म होगयी। अब उनके सामने भरण पोषण की विकराल समस्या पैदा होगायी
है।
उनका विवरण इस प्रकार है-
1- अबरार
अंसारी, महाराजगंज, मो॰ नं- 9315232656
2- दुर्गेश
साहनी, ,, ,, ,,
3- महमूद
अंसारी, ,, ,, ,,
4- ताज
मोहम्मद, कुशीनगर
5- दीदार
अंसारी, ,, ,, ,,
6- तालीम
अंसारी, ,, ,, ,,
7- इशहाक, जौनपुर
8- मोहम्मद
इडरीशी, ,, ,,
9- सलीम
अंसारी, इलाहाबाद
10-
अब्दुल मजीद, बहराइच
इन लोगों ने फोन पर सूचना दी है कि यदि उन्हें तत्काल
राहत सामाग्री उपलब्ध नहीं कराई गयी तो निश्चय ही उनकी जिंदगियाँ खतरे में पड़ जायेँगी।
अतएव आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त के संबंध में तत्काल
महाराष्ट्र प्रशासन से संपर्क कर इन मजदूरों का जीवन बचाने का कष्ट करें।
आभारी हूंगा। सधन्यवाद
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि- मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CUT IN PETROL-DIESEL PRICES TOO LATE, TOO LITTLE: CPI - *The National Secretariat of the Communist Party of India condemns the negligibly small cut in the price of petrol and diesel:* The National Secretariat of...2 वर्ष पहले
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र - विधान सभा चुनाव 2017 - *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र* *- विधान सभा चुनाव 2017* देश के सबसे बड़े राज्य - उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के गठन के लिए 17वीं विधान सभा क...4 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...4 वर्ष पहले

लोकप्रिय पोस्ट
-
उत्तर प्रदेश के कोने कोने में फूंकी गयीं काले क्रषी क़ानूनों की प्रतियां आपातकाल सरीखे हालातों के बावजूद प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है किसा...
-
सफल रास्ताजाम एवं व्यापक विरोध प्रदर्शन के लिये भाकपा ने किसानों और कार्यकर्ताओं को दी बधाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खड़े किए गये तमाम अ...
-
उन्नाव कांड की भाकपा ने तीव्र भर्त्सना की। पीढ़ित परिवार के प्रति संवेदना जतायी घटना की सीबीआई से जांच और तीसरी बिटिया को एम्स भेजने की मां...
-
अलीगढ़ बालिका की संदिग्ध परिस्थितियो में हत्या की भाकपा ने निन्दा की भाकपा का प्रतिनिधिमंडल डा॰ गिरीश के नेत्रत्व में कल अलीगढ़ पहुंचेगा ...
-
भाकपा के प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ के गांव किवलाश पहुंच दलित बिटिया की हत्या के संबंध में गांववासियों से भेंट की , घटनास्थल का निरीक्षण ...
-
लखनऊ-12 अगस, 2016, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने प्रदेश में सत्ता की दौड में शामिल प्रमुख दलों पर आरोप लगाया है कि वे आगाम...
-
चले चलो दिलों में घाव ले के भी चले चलो चलो लहूलुहान पांव ले के भी चले चलो चलो कि आज साथ-साथ चलने की जरूरतें चलो कि ख़त्म हो न जाएं जिन्द...
-
लखनऊ- दिनांक- 18- 2-2021 , संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश भर में रेल रोकने के आह्वान के समर्थन में उत्तर प्रदेश में आज भारतीय कम्युनिस्ट...
-
अहिंसक आंदोलन के खिलाफ हिंसा पर उतारू है उत्तर प्रदेश सरकार भाकपा ने सभी आंदोलनकारियों को सफल और शांतिपूर्ण कार्यवाहियों के लिये बधा...
-
CPI General Secretary Com. Survaram Sudhakar Reddy's open letter to Mr Narendra Modi, Prime MinisterNew Delhi 29 th May 2015 To, Shri Narendra Modi Hon’ble Prime Minister Government of India ...
