फ़ॉलोअर
गुरुवार, 1 अगस्त 2019
at 1:34 pm | 0 comments |
D. Raja is reaching Sonbhadr on August 3
भाकपा नेता पीड़ितों
का दुख दर्द साझा करने 3 अगस्त को सोनभद्र पहुंचेंगे
4 अगस्त को वाराणसी
में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे भाकपा नेता
लखनऊ- 1 अगस्त 2019, भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कामरेड डी॰ राजा, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं राज्य सचिव डा॰ गिरीश एवं
नेत्रत्व के अन्य साथी 3 अगस्त शनिवार को सोनभद्र जनपद के उभ्भा गांव पहुंचेंगे।
वहाँ वे उन 10 आदिवासियों के परिवारों के साथ दुख दर्द बांटेंगे जिनकी कि 17 जुलाई
को भूमाफियाओं ने दिन दहाड़े न्रशंस हत्या कर दी थी। वे उन लोगों से भी मिलेंगे जो
घायल हुये थे।
भाकपा राज्य सहसचिव कामरेड अरविन्दराज स्वरूप व
कामरेड इम्तियाज़ अहमद ( पूर्व विधायक ), भारतीय खेत मजदूर
यूनियन के प्रदेश महासचिव का॰ फूलचंद यादव, उत्तर प्रदेश किसान
सभा के संयुक्त सचिव सुभाष पटेल उत्तर प्रदेश नौजवान सभा के अध्यक्ष का॰ विनय पाठक, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य का॰ हामिद अली, राज्य
कंट्रोल कमीशन के सदस्य विजय कुमार एवं जिला सचिव वाराणसी का॰ जयशंकर सिंह आदि
सहित कई अन्य नेतागण भी साथ में होंगे।
कामरेड राजा 3 अगस्त को प्रातः 7: 40 बजे वाराणसी
के बावतपुर हवाई अड्डे पर दिल्ली से पहुंचेंगे। राज्य नेत्रत्व के साथी उन्हें वहाँ
रिसीव करेंगे और सीधे सोनभद्र के उभ्भा गांव लेकर जायेंगे। वहाँ से वे राबर्ट्सगंज
लौटेंगे जहां सायंकाल मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे। अगले दिन 4 अगस्त को वे
वाराणसी पहुंचेंगे जहां पूर्वान्ह 11: 40 बजे पराडकर भवन में प्रेस के साथियों को
संबोधित करेंगे। दोपहर 1: 00 बजे वे तथा नेत्रत्व के अन्य
साथी एआईबीईए हाल, कमच्छा में आयोजित विचारगोष्ठी को संबोधित
करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि कामरेड डी॰ राजा को हाल ही में
दिल्ली में संपन्न भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में महासचिव चुना गया है। अपनी
ज़िम्मेदारी संभालते ही उन्होने सोनभद्र जाने का निर्णय लिया है। महासचिव चुने जाने
के बाद वे पहली बार उत्तर प्रदेश आरहे हैं।
जारी द्वारा-
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
तमकुहीराज ( कुशीनगर ) में भाकपा के आंदोलनकारियों पर हुये जानलेवा हमले की निन्दा भाकपा राज्य सचिव मण्डल ने की कड़ी कार्यवाही की मांग ...
-
लखनऊ- 2 सितंबर 2021 , भारत की परंपरा ‘ सर्वे भवन्तु सुखिन: ’ की है , इसीसे भारत का गौरव बढ़ेगा , हिन्दुत्व का गौरव बढ़ाने के नाम पर ...
-
देवरिया काण्ड राज्य सरकार के माथे पर है कलंक का टीका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदारी से बच नहीं सकते सुप्रीम कोर्ट की निगरानी म...
-
मिर्जापुर में मीडियाकर्मी के विरूध्द एफआईआर दर्ज किये जाने की भाकपा ने निन्दा की लखनऊ- 3 , सितंबर 2019 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...
-
लखनऊ- 16 मई 2018, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव मंडल ने गत दिन वाराणसी में हुये निर्माणाधीन पुल हादसे में हुयी...
-
लखनऊ 23 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में देश एवं प्रदेश की राजनैतिक स्थिति पर गंभीर चर्चा के बाद जन-आन्दोलन एवं...
-
लखनऊ- 1 सितंबर 2021 , उत्तर प्रदेश के चार वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) , भाक...
-
मई दिवस के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है, फिर भी कुछ ऐसे पहलू हैं जो अज्ञात है। कुछ भ्रांतियों का स्पष्टीकरण और इस विषय पर भारत तथा विश्...
-
कहा- ईवेंटफुल कारगुजारियों पर समय जाया करने के बजाय लोगों के जीवन की रक्षा करे राज्य सरकार लखनऊ- 3 सितंबर 2021 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्...
-
लखनऊ- 4 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने विगत दिन आये बवंडर से हुये जान और माल के भारी नुकसान पर गहरी च...