फ़ॉलोअर
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
at 1:29 pm | 0 comments |
संत रविदास अनुयायियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की भाकपा ने निन्दा की
सन्त रविदास समर्थकों पर लाठीचार्ज की भाकपा ने कड़े
शब्दों में निन्दा की
लखनऊ- 22 अगस्त 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
के राज्य सचिव मण्डल ने सन्त रविदास मन्दिर के तोड़े जाने का विरोध करने दिल्ली पहुंचे
उत्तर प्रदेश के दलितों पर दिल्ली पुलिस के दमन और उन्हें गिरफ्तार करने की कठोर शब्दों
में निन्दा की है। पार्टी ने सभी गिरफ्तार लोगों की अविलंब रिहाई की मांग की है।
भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने कहाकि आज़ादी से पहले
से मौजूद परम सन्त रविदास के मन्दिर को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के नाम पर तोड़ दिया
गया। सन्त के अनुयाइयों की भावनाओं को इससे कड़ी चोट लगी है और वे इसका प्रबल विरोध
कर रहे हैं। सरकार उन पर लाठियां बरसवा रही है।
डा॰ गिरीश ने कहाकि ये उन्हीं लोगों की सरकार है जो
केरल के सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश के लिये सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये
आदेश का सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे थे। आस्था के नाम पर कानून की धज्जियां बिखेर
रहे थे। आस्था के नाम पर संविधान और कानून से खिलवाड़ करने का इनका पुराना रिकार्ड है।
डा॰ गिरीश ने आरोप लगाया कि बहुमत के घमंड में चूर जनविरोधी
और लोकतन्त्र विरोधी इस सरकार ने मजलूम जनता के विभिन्न हिस्सों के खिलाफ युध्द छेड़
दिया है। जनता के इन सभी हिस्सों को अलग अलग संघर्षों में समन्वय स्थापित कर व्यापक
संघर्ष करना होगा। भाकपा उनके इन संघर्षों में पूरी तरह साथ है और साथ रहेगी।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
लखनऊ 2 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य कामरेड भानु प्रताप सिंह का 70 साल की आयु म...
-
प्रकाशनार्थ- अलीगढ़ और उत्तर प्रदेश में शान्ति बनाये रखेँ : भाकपा भाकपा ने भाजपा और संघ पर लगाया सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लखनऊ...
-
Kolkata, April 17 - Mayor Bikash Bhattacharya opted out of the fray as West Bengal's ruling Left Front Saturday released its list of can...
-
भगत सिंह की याद में उनकी शहादत के 75 वर्ष पूरे होने पर ब्रिटिश सरकार ने 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फाँसी दी...
-
डेट लाइन इंडिया ने आज यह छापा है : नई दिल्ली, 15 जून- अर्जुन सिंह को घेरने की अब पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। वारेन एंडरसन को भोपाल से बाइज्ज...
-
पहले धन कमाओ और धन के बल पर राजनीति करो ! फिर राजनीति से हासिल दबंगई के बल पर और दौलत लूटो. इस लूट के लिए दबदबा जरूरी है. दबदबे के लिए सरक...
-
कल एक मित्र ने आश्चर्य व्यक्त किया कि ये वामपंथी दल सुचना के अधिकार के अधीन आने का विरोध क्यों कर रहे हैं ? उनकी इस जिज्ञासा का स्वागत करते...
-
लखनऊ 12 अगस्त। भारत के प्रथम अखिल भारतीय संगठन - आल इंडिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर प्लेटिनम जुबली समा...
-
फतेहपुर 9 नवम्बर। आल इंडिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) का पांचवा जिला सम्मेलन आज खागा में रमेश कल्याणकारी जूनियन हाई स्कूल में उत्साहपूर...
-
लखनऊ 28 नवम्बर। केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मल्टी ब्रांड रिटेल सेक्टर में 51 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दिये जाने के खिलाफ...