फ़ॉलोअर
बुधवार, 15 जुलाई 2020
at 1:30 pm | 0 comments |
उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल
बिजली कटौती से उद्योग, खेती और आम जनजीवन तवाह
सप्ताह के भीतर सुधार करो नहीं तो होगा आंदोलन: भाकपा
लखनऊ- 15 जुलाई 2020, भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी आदि कुछ स्थानों
को छोड़ कर समूचे उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व बिजली कटौती जारी है। इससे भीषण गर्मी
में आम नागरिकों को अकल्पनीय परेशानियां तो हो ही रहीं हैं, खेती
और उद्योग को भी भारी हानि होरही है।
बिजली का बार बार आना जाना, कम देर को आना और ज्यादा देर को जाना, अंधाधुंध ट्रिपिंग, लो बोल्टेज, ट्रांसफारमर्स एवं लाइनों में फाल्ट आदि
सब हद के बाहर होरहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनों और पुराने गिरासू पोल्स का न बदला जाना
जान लेवा मसला बन गया है।
यहां जारी एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव ने कहा
कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ एवं अन्य कई मंडलों में
आज तक तो सूखे जैसी स्थिति है। इससे धान की रोपाई और अन्य क्रषिकार्य प्रभावित होरहे
हैं। राज्य सरकार तो शायद सूखे की इस स्थिति से अनभिज्ञ बनी हुयी है। नहीं तो अब तक
यह क्षेत्र सूखा प्रभावित घोषित होजाना चाहिये था।
उन्होने कहाकि बिजली कटौती का उद्योगों पर भारी प्रभाव
पड़ रहा है। कोरोना/ लाक डाउन से उद्योगजगत पहले बहुत प्रभावित हुआ है, अब अंधाधुंध विद्युत कटौती के चलते संभल नहीं पा रहा है। उन्होने सवाल किया
कि क्या हम ऐसे ही भारत को आत्मनिर्भर बनायेंगे? क्या इसी तरह
चीन को मात देंगे और विश्व गुरु बन जायेंगे?
जहां तक नागरिकों की बात है भीषण गर्मी और उमस से उनका
बुरा हाल है। वैसे तो सभी परेशान हैं पर बुजुर्ग, बीमार और बच्चे
तो गर्मी से हाल- बेहाल हैं। कोरोना से जूझने को लोगों को मजबूत इम्युनिटी की जरूरत
बतायी जा रही है। पर जो बिजली कटौती के चलते रात भर जागेगा वो क्या खाक इम्यूनिटी बना
पायेगा?
डा॰ गिरीश ने कहा कि या तो सरकार और विद्युत विभाग ने
हथियार डाल दिये हैं या फिर विभाग के निजीकरण के उद्देश्य से व्यवस्थायें भंग की जारही
हैं। उन्होने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या पर एक सप्ताह के भीतर काबू न पाया गया तो
भाकपा और उसके सहयोगी संगठन सड़कों पर उतारने को बाध्य होंगे।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...10 वर्ष पहले
-
-
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2019- आर्थिक और अन्य सहयोग हेतु भाकपा राज्य काउंसिल की अपील। प्रिय मित्रो , उत्तर प्रदेश विधान सभा क...
-
The National Executive of the Communist Party of India (CPI) has issued the following statements to the press: ON JAMMU & KASHMIR ...
-
आप सब को सपरिवार नव वर्ष २०१० सुखद एवं सम्रद्धिकारी हो! देश से साम्राज्यवादी शक्तिओं का नाश हो! - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश
-
CPI Gen. Secy. S. Sudhakar Reddy in Press Conference at Lucknow Lucknow 14th May. "CPI shall work hard for building a program...
-
लखनऊ 23 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल ने देवयानी खोबरागढ़े प्रकरण को लेकर 26 दिसम्बर को प्रदेश में साम्र...
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
अक्तूबर क्रांति और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता डा. गिरीश कुछ प्रगतिशील और अतिवादी वाम- बुध्दिजीवी कहते हैं कि सोवियत संघ इसलि...
-
bhaskar ne aaj chhapa hai : बलाचौर & पैट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने यूपीए सरकार का पुतला फूंका...
-
वामपंथी दलों ने ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित हड़तालों का समर्थन किया लखनऊ- 1 जुलाई 2020 , उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस...
-
लखनऊ 7 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश ने आज गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में हुए गोलीकांड जिसमें कि कई लोगों के मारे जाने...