फ़ॉलोअर
शनिवार, 2 मई 2020
at 8:31 pm | 0 comments |
CPI onattack on Press
घटिया पीपीई
किट की सप्लाई और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने को मीडिया का गला घोंटना चाहती है सरकार
भाकपा ने
की कड़े शब्दों में निन्दा
लखनऊ- 2 मई 2020, भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने घटिया क्वालिटी की पीपीई किट सप्लाई के संबंध में न्यूज
प्रसारित करने वाले एक टीवी चेनल के डिप्टी एडिटर श्री मनीष पाण्डेय से यूपी पुलिस
की एसटीएफ द्वारा 2 घंटे तक पूछ ताछ की कार्यवाही को प्रेस की आज़ादी पर हमला और कोरोना
योध्दाओं के साथ मुजरिमाना विश्वासघात बताया है।
यह सर्वविदित है कि कोरोना से युध्द लड़ रहे चिकित्सकों
और स्वास्थ्यकर्मियों के उपयोग में आने वाली पीपीई किट के घटिया क्वालिटी के होने के
बारे में सार्वजनिक तौर पर आरोप लगे थे। लेकिन इस संवेदनशील मसले की जांच करा दोषियों
को दंडित करने के बजाय सरकार उसका खुलासा करने वाले पत्रकार का ही मुंह बंद करने पर
उतारू है। भाकपा एसटीएफ की इस कारगुजारी की कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश
ने कहा कि पीपीई किट का घपला ही क्यों क्वारंटाइन, आइसोलेशन केन्द्रों
और कोविड-19 अस्पतालों में मरीजों की दुर्दशा की तमाम खबरें आरही हैं। वहाँ असहनीय
किस्म कि अव्यवस्थाएं हैं और सरकार कुछ कर नहीं पारही है। क्या इन खबरों के दबाने के
प्रयास में ही मीडियाकर्मियों में दहशत पैदा की जारही है। यदि ऐसा है तो सभी जनवादी
शक्तियां इसका मुक़ाबला करेंगीं।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि कोरोना के विरूध्द संयुक्त
संघर्ष को सांप्रदायिक रूप से बांटने वाले और भाजपा/ संघ के नफरती एजेंडे को आगे बढ़ाने
वाले कुछ चेनलों और उनके नामनिहाद वाचाल एंकरों की यह सरकार पीठ थपथपाती है वहीं कोरोना-
संघर्ष में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले
मीडियाकर्मियों को प्रताड़ित करने पर उतारू है। सरकार को ऐसी कार्यवाहियों से बाज आना
चाहिए।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
MANIFESTO OF PROGRESSIVE WRITERS ASSOCIATION ADOPTED IN THE FOUNDATION CONFERENCE 1936 Radical changes are taking place in India...
-
प्रेस नोट लखनऊ- 22 जुलाई 2023 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश एवं राजस्थ...
-
The following is the text of the political resolution for the 22 nd Party Congress, adopted by the national council of the CPI at its sess...
-
Anshu Kumari Saturday YES...........YES IT'S TRUE,,,,,,,.......!!!!!!!! !!!!!!!!!!1 हां, यह सच है। '"सच ...
-
बिजली की बड़ी दरों के खिलाफ भाकपा ने जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये लखनऊ- 11 सितंबर 2019 , उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 21 म...
-
लखनऊ- 1 सितंबर 2021 , उत्तर प्रदेश के चार वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) , भाक...
-
लखनऊ ७ अगस्त १३-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,लखनऊ के ज़िला मंत्री मो.खालिक के नेत्रित्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर मजिस्ट्रेट श्री सीता राम गु...
-
लखनऊ- 9 सितंबर 2021 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव मंडल ने कल केन्द्र सरकार द्वारा गन्ने और रबी फसलों के समर्...
-
क्रम चुनाव क्षेत्र जिला प्रत्याशी 1 - नेदुमंगद तिरूअनन्तपुरम एड. पी. रामचन्द्रन नायर 2 - चिरायिकिंल (अ.जा.) तिरूअनन्तपुरम वी. शशि 3 -...
-
ए.आई.एस.एफ. का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न सम्मेलन में झूठे देशभक्तों और पूंजीवादी ताकतों से लडने का लिया संकल्प: सबको...