फ़ॉलोअर
मंगलवार, 30 मई 2017
at 4:43 pm | 0 comments |
CPI on BABARI Issue
बाबरी विध्वंस मामला- भाकपा ने किया अदालत के फैसले का स्वागत: उमा को हठाया जाये
लखनऊ- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद दोबारा शुरु हुये बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आड्वाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी, सुश्री उमा भारती सहित 12 के खिलाफ सीबीआई अदालत द्वारा आज अभियोग आरोपित करने की घटना एक ऐतिहासिक घटना है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल इसका तहेदिल से स्वागत करती है. एक ऐसे दौर में जब सताधारी गिरोह ने तमाम संवैधानिक संस्थाओं को रौंदने का काम शुरु कर दिया है अदालत का यह फैसला न्याय और लोकतंत्र के प्रति हमारे विश्वास को मजबूत करता है. यह भाईचारे और एकदूसरे पर विश्वास की भावना जो कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिये बेहद आवश्यक है को मजबूत करता है.
संरक्षित ढांचे को ध्वस्त करने, राष्ट्रीय एकता को क्षति पहुंचाने और सांप्रदायिक दंगे भड़्काने आदि आरोपों को अदालत द्वारा स्वीकार करने के बाद कई सवाल खड़े होगये हैं. पहला- क्या दिन रात कथित रुप से रामकाज में जुटी होने का दावा करने वाली सुश्री उमा भारती नैतिकता का परिचय देते हुये केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्तीफा देंगी? दूसरा- यदि नहीं तो शुचिता, नैतिकता और औरों से अलग पार्टी होने का प्रपोगंडा करने वाली भाजपा और उसके प्रधानमंत्री उनसे स्तीफा लेंगे और तीसरा- अपने प्रभाव और षडयंत्रों के बल पर संविधान के साथ धोखाधड़ी कर मंत्रिमंडलों में शामिल रहने वाले श्री आडवानी, श्री जोशी, सुश्री उमा भारती आदि के बारे में सर्वोच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान लेते हुये एक और अदालती कार्यवाही का निर्देश देगा?
भाकपा की राय है कि यह मामला सामान्य नहीं है, बेहद विशिष्ट है. क्योंकि इसमें शामिल लोग अति विशिष्ट हैं और उनसे ज्यादा जिम्मेदाराना व्यवहार की अपेक्षा की जाती है. अतएव उन्हें सामान्य व्यक्तियों की तरह लाभ नहीं दिया जाना चाहिये.
भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि आज भी भाजपा के नेता और प्रवक्ता बयान दे रहे हैं कि उन्होने सीबीआई को औरों की तरह बंधक नहीं बनाया है. यदि इसमें तनिक भी सच्चाई होती तो मामले में 25 साल की देरी न होती. लेकिन सच तो यह है कि यह कार्यवाही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद होरही है. अब मामले में सीबीआई को सबूत दाखिल करने हैं और आने वाले दिनों में यह साबित हो जायेगा कि सीबीआई अपनी जिम्मेदारी निष्पक्षता से निभाती है अथवा केंद्र सरकार के प्रभाव में आजाती है.
भाकपा ने सुश्री उमा भारती को मंत्रिमंडल से तत्काल हठाये जाने की मांग करते हुये सभी न्यायप्रिय संस्थाओं और व्यक्तियों से उपर्युक्त तीन बिंदुओं पर आवाज उठाने की जरुरत पर बल दिया है. डा.गिरीश
»» read more
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...10 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2019- आर्थिक और अन्य सहयोग हेतु भाकपा राज्य काउंसिल की अपील। प्रिय मित्रो , उत्तर प्रदेश विधान सभा क...
-
The National Executive of the Communist Party of India (CPI) has issued the following statements to the press: ON JAMMU & KASHMIR ...
-
CPI Gen. Secy. S. Sudhakar Reddy in Press Conference at Lucknow Lucknow 14th May. "CPI shall work hard for building a program...
-
आप सब को सपरिवार नव वर्ष २०१० सुखद एवं सम्रद्धिकारी हो! देश से साम्राज्यवादी शक्तिओं का नाश हो! - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश
-
लखनऊ 23 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल ने देवयानी खोबरागढ़े प्रकरण को लेकर 26 दिसम्बर को प्रदेश में साम्र...
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
अक्तूबर क्रांति और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता डा. गिरीश कुछ प्रगतिशील और अतिवादी वाम- बुध्दिजीवी कहते हैं कि सोवियत संघ इसलि...
-
bhaskar ne aaj chhapa hai : बलाचौर & पैट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने यूपीए सरकार का पुतला फूंका...
-
वामपंथी दलों ने ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित हड़तालों का समर्थन किया लखनऊ- 1 जुलाई 2020 , उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस...
-
लखनऊ 7 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश ने आज गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में हुए गोलीकांड जिसमें कि कई लोगों के मारे जाने...