फ़ॉलोअर
गुरुवार, 24 जून 2010
at 5:19 pm | 0 comments |
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा विद्यार्थी मित्रों की मांगों का समर्थन
बीकानेर समाचार ने आज यह समाचार छापा है :
बीकानेर । सेवा सुरक्षित रखने की मांग को लेकर पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे विद्यार्थी मित्र और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार बुधवार को आमने-सामने हो गए। विद्यार्थी मित्रों की मांग का विरोध करने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने न केवल विद्यार्थी मित्रों की मांगों का विरोध किया बल्कि उनका समर्थन कर रहे विधायकों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रकरण में 400 से अधिक पुलिस, आरएसी और एसटीएफ के जवान आंदोलनकारियों के बीच दीवार बने खडे रहे। प्रशिक्षित बेरोजगारों के मौके से हटने के बाद माहौल कुछ शांत हुआ। उधर, वामपंथी नेताओं के नेतृत्व में विद्यार्थी मित्रों का महापडाव कलक्ट्री परिसर में बुधवार को भी जारी रहा। विधायक अमराराम व पवन दुग्गल ने विद्यार्थी मित्रों की सेवा सुरक्षित रखे जाने की मांग का समर्थन किया और गहलोत सरकार की संवेदनहीनता पर रोष व्यक्त किया। महापडाव पर बैठे सैकडों विद्यार्थी मित्रों ने कृषि उपज मण्डी के आगे राजमार्ग जाम करने का निर्णय किया। कलक्ट्री से रवाना हुई आंदोलनकारियों की रैली विभिन्न मार्गोü पर घूमती हुई संभागीय आयुक्त कार्यालय पर पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने खुलकर राज्य सरकार की आलोचना की। शाम के समय रतनगढ विधायक राजकुमार रैणवा ने भी महापडाव पर पहुंचकर विद्यार्थी मित्रों की मांगों का समर्थन किया। वे एक घंटे तक महापडाव स्थल पर रहे और मांग के सम्बन्ध में शिक्षामंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया। वे रात को ही जयपुर के लिए रवाना हो गए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव दानाराम पडिहार ने भी विद्यार्थी मित्रों की मांगों का समर्थन किया है। विद्यार्थी मित्रों के कलक्ट्री परिसर में जमावडे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुल 425 सुरक्षाकर्मियों को दिनभर तैनात रखा। इनमें आरएसी की दो कंपनियों और स्पेशल टास्क फोर्स की एक कंपनी के अलावा दो सौ पुलिसकर्मी भी शामिल थे। विद्यार्थी मित्रों की हर हलचल के साथ सुरक्षाकर्मी भी अपनी स्थिति बदल रहे थे। कलक्ट्री परिसर, रैली के रास्ते और संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी। शाम ढलने तक विद्यार्थी मित्रों की हलचल और पुलिस की सक्रियता का यही आलम बना रहा।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...10 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters

लोकप्रिय पोस्ट
-
The National Executive of the Communist Party of India (CPI) has issued the following statements to the press: ON JAMMU & KASHMIR ...
-
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2019- आर्थिक और अन्य सहयोग हेतु भाकपा राज्य काउंसिल की अपील। प्रिय मित्रो , उत्तर प्रदेश विधान सभा क...
-
CPI Gen. Secy. S. Sudhakar Reddy in Press Conference at Lucknow Lucknow 14th May. "CPI shall work hard for building a program...
-
आप सब को सपरिवार नव वर्ष २०१० सुखद एवं सम्रद्धिकारी हो! देश से साम्राज्यवादी शक्तिओं का नाश हो! - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
अक्तूबर क्रांति और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता डा. गिरीश कुछ प्रगतिशील और अतिवादी वाम- बुध्दिजीवी कहते हैं कि सोवियत संघ इसलि...
-
लखनऊ 7 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश ने आज गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में हुए गोलीकांड जिसमें कि कई लोगों के मारे जाने...
-
वामपंथी दलों ने ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित हड़तालों का समर्थन किया लखनऊ- 1 जुलाई 2020 , उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस...
-
बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना करायी जाये: वामदल प्रकरण पर सर्वदलीय बैठक शीघ्र बुलाये जाने की मुख्यमंत्री से मांग की ...
-
वामपंथी एवं जनवादी दलों का राज्य स्तरीय ‘ सम्मिलन ’ संपन्न बुलडोजरवाद , पुलिस उत्पीड़न , वामपंथी कार्यकर्ताओं पर हमले , संविधान और लो...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें