फ़ॉलोअर
गुरुवार, 8 जून 2017
at 4:39 pm | 0 comments |
जनता पर दमन चक्र चलाना बंद करें भाजपा सरकारें और संघ परिवार
जनता पर दमन चक्र चलाना बंद करें भाजपा सरकारें और संघ
परिवार
वामपंथी दलों का उत्तर प्रदेश में दमन विरोधी दिवस 12 जून को
लखनऊ- 8 जून, 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव
मंडल ने मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा 6 किसानों की ह्त्या, माकपा महासचिव का. सीताराम
येचुरी पर हिन्दू सेना द्वारा किये गये हमले, लखनऊ में छात्रों की मद के धन को मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में खर्च करने का
विरोध कर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और आज इस सबके विरुध्द लखनऊ
में गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं पर संघ
समर्थक टोली द्वारा हमले बोलने की कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की है. भाकपा ने
मंदसौर में पुलिस की गोली से शहीद हुए किसानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना
भी व्यक्त की है.
एक प्रेस बयान में भाकपा के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि
भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों के हित पूरे करने में इस कदर
जुटी हैं कि आम जनता का देवाला ही निकल चुका है. किसान कर्ज में डूब चुके हैं,
मजदूरों और दस्तकारों से रोजगार छिन चुके हैं, नौजवानों को रोजगार से वंचित कर
दिया गया है. सभी पीड़ित तबके अपने हक़ माँगने के लिए सडकों पर उतर रहे हैं और भाजपा
सरकारें उन पर दमन चक्र चला रही हैं. अपराधों की बाढ़ से आम लोग त्राहि त्राहि कर
उठे हैं.
उत्तर प्रदेश सहित देश के उन सभी राज्यों में जहां भाजपा की
सरकारें हैं वहां दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और
छात्रों को सीधे निशाना बनाया जा रहा है. एक तरफ सरकार और प्रशासन लाठियां गोलियां
बरसा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हिन्दू युवा वाहिनी, बजरंगदल और आर.एस.एस. से जुड़े
संगठन शारीरिक हमले बोल रहे हैं. भाजपा और संघ परिवार आक्रोश और विसंगति की हर
आवाज को दबा रहे हैं. संविधान प्रदत्त बोलने की स्वंत्रता व विचारों की आजादी पर
तीखे हमले किये जारहे हैं. यह लोकतंत्र के लिये घातक है. संघ परिवार के
प्रभुत्ववाद पर लगाम लगाया जाना जरूरी होगया है. सभी लोकतांत्रिक ताकतों को इस पर
गंभीरता से विचार करना चाहिये.
भाकपा हर दबे कुचले के साथ खड़ी है. वह किसानों, कामगारों,
युवा- छात्रों, दलितों अल्पसंख्यकों के हक़ की हर लड़ाई का साथ देगी. भाकपा ने जनता
के हितों की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने का निश्चय किया है और 12
जून को सभी वामपंथी दलों के साथ मिल कर समूचे उत्तर प्रदेश में दमन विरोधी दिवस
मनाने का पहले ही निर्णय ले लिया है.
डा. गिरीश, राज्य
सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
बैलट से ही कराये जायें निकाय चुनाव: भाकपा लखनऊ- 13 अप्रेल 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने मांग की है कि आगामी जुलाई से...
-
The following is the text of the political resolution for the 22 nd Party Congress, adopted by the national council of the CPI at its sess...
-
लखनऊ 27 अप्रैल। देश की जनता को तबाह कर रहे मंहगाई और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार को बेनकाब करने, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचा...
-
लखनऊ- २८ जनबरी, २०१५. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार जन समस्याओं और जन आन्दोलनों की अनद...
-
वाशिंगटनः आतंकी संगठन अलकायदा के खिलाफ लड़ाई के नाम पर अमरीका दुनिया में अपनी दखलंदाजी बढ़ाता जा रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट के अनुसार अमर...
-
आज एक बात पर बेहद आश्चर्य हो रहा है.अपने एक साल से अधिक के शासन काल में मुख्यमंत्री,उ.प्र.श्री अखिलेश यादव ने एक से एक शातिर और कुख्यात अधिक...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहाकि जिस संत ने अपना सारा जीवन सत्य की खोज और असत्य के खंडन में लगा दिया,...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के सचिव एवं भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश ने कहाकि यह कैसा रामराज्य ह...
-
पीएम मोदी के कार्यक्रम पर रोक न लगाने का निर्णय अविवेकी एवं पक्षपातपूर्ण भाकपा ने निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार करने की मांग की लखनऊ-...
-
मिर्जापुर में मीडियाकर्मी के विरूध्द एफआईआर दर्ज किये जाने की भाकपा ने निन्दा की लखनऊ- 3 , सितंबर 2019 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें