भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रकाशन पार्टी जीवन पाक्षिक वार्षिक मूल्य : 70 रुपये; त्रैवार्षिक : 200 रुपये; आजीवन 1200 रुपये पार्टी के सभी सदस्यों, शुभचिंतको से अनुरोध है कि पार्टी जीवन का सदस्य अवश्य बने संपादक: डॉक्टर गिरीश; कार्यकारी संपादक: प्रदीप तिवारी

About The Author

Communist Party of India, U.P. State Council

Get The Latest News

Sign up to receive latest news

फ़ॉलोअर

शनिवार, 20 फ़रवरी 2010

नयी परिस्थितियां और हमारे कर्तव्य

पिछले अंक में हमने ऐतिहासिक अमृतसर पार्टी कांग्रेस के बाद उस पर लिखे गये लेख को प्रकाशित कर चुके हैं। अमृतसर पार्टी कांग्रेस ने विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन को जनवाद की जो दिशा दी, उसके फलस्वरुप 1960 में मास्को में 81 कम्युनिस्ट पार्टियों का एक सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें पारित प्रस्ताव में बहुत मजबूती के साथ शान्तिपूर्ण सहअस्तित्च के संघर्ष को हर कम्युनिस्ट पार्टी का कर्तव्य बताते हुए बहुत मजबूती के साथ कहा गया था कि शान्ति एवम् जनवाद के रास्ते पर चल कर समाजवाद तक पहंुचने के रास्ते खोजने पडें़गे।
पिछले अंकों में इस विश्व कम्युनिस्ट पार्टी की इस आम सहमति के खिलाफ ‘‘सत्ता के बन्दूक के नाल से निकालने’’ के अतिवादी नारे का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया था कि किस प्रकार इस अतिवादी नारे से एशिया की तत्कालीन सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी - ”इंडोनेशिया की कम्युनिस्ट पार्टी“ समाप्त हो गयी।
1961 में इन दोनों सैद्धान्तिक लाईनों के मध्य तेज वैचारिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में विजयवाड़ा पार्टी कांग्रेस में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को किश्तों में प्रकाशित कर रहे हैं।
- कार्यकारी सम्पादक)
साथियों, हम तीन साल पहले अमृतसर में मिले थे। उसके बाद से अब तक अनेक बड़ी-बडी घटनाएं घटी हैं। हमें उन घटनाओं का, उन घटनाओं को सुगठित करने में हमारी अपनी भूमिका का मूल्यंाकन करना है और अपनी तात्कालिक रणनीति तय करनी है।
यह एक पेचीदा और कठिन काम है। इसे राष्ट्रीय परिषद, केन्द्रीय कार्य समिति और केन्द्रीय सचिवालय के सामूहिक प्रयास से ही पूरा किया जा सकता था। लेकिन हमारे साथी इस बात से अवगत हैं कि कुछ समय से हमारे बीच में तीखे मतभेद मौजूद हैं। इन मतभेदों के कारण एक साल पहले कलकत्ते में संपन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हम राजनीतिक प्रस्ताव पारित नहीं कर सके। केन्द्रीय कार्यसमिति का वह प्रस्ताव भी जो विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन में उत्पन्न समस्याओं पर बुखारेस्ट सम्मेलन के बाद पारित किया गया, सर्वसम्मत प्रस्ताव नहीं था।
इसके बाद नवंबर 1960 में मास्को में 81 कम्युनिस्ट पार्टियों का सम्मेलन हुआ, जो विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन के इतिहास की सबसे बड़ी घटना थी। उस सम्मेलन में लंबे विचार-विमर्श के बाद एक वक्तव्य स्वीकृत किया गया, जिसका सभी कम्युनिस्ट पार्टियों और मजदूर पार्टियों ने सैद्धान्तिक और व्यावहारिक महत्व की दृष्टि से एक अद्वितीय दस्तावेज के रुप में स्वागत किया। हमारी पार्टी के प्रतिनिधियों ने दस्तावेज समिति और सम्मेलन दोनों में ही वक्तव्य तैयार करने में भाग लिया। यह सर्वविदित है कि हमारी पार्टी ने मास्को सम्मेलन में सभी समस्याओं पर सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाया।
ऐसी हालत में यह उम्मीद करना स्वाभाविक था कि हमारी पार्टी के प्रमुख निकायों के अंदरुनी राजनीतिक मतभेद समाप्त हो जायेंगे अथवा बहुत अंशों में कम हो जायेंगे। लेकिन यह बात नहीं हुई।
ऐसे मतभेदों के रहते हुए हमारे लिए एक सर्वसामान्य राजनीतिक प्रस्ताव तैयार करना संभव नहीं था। इसी कारण ये आपके सम्मुख एक सर्वसामान्य राजनीतिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना भी संभव नहीं है।
इसके बावजूद मेरा ख्याल है कि हमें पिछले तीन वर्षों के दौर की अपने देश की बड़ी-बड़ी घटनाओं की, अपर्याप्त रुप से ही सही, समीक्षा करनी चाहिए। मैं अपने भाषण में इस ओर ध्यान देने की कोशिश करुंगा।
इस स्थल पर विश्व-परिस्थति का सविस्तार वर्णन आवश्यक नहीं है। यह काम 81 पार्टियांें के वक्तव्य में किया जा चुका है। वक्तव्य में कहा गया हैः
‘‘हमारा युग, जिसकी अंतर्वस्तु पूंजीवाद से समाजवाद की ओर संक्रमण है और जो महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति द्वारा प्रेरित है, दो विरोधी सामाजिक व्यवस्थाओं के आपसी संघर्ष का युग है,समाजवादी क्रांतियों और राष्ट्रीय मुक्ति-आन्दोलनों का युग है, साम्राज्यवाद के पतन और औपनिवेशिक व्यवस्था के उन्मूलन का युग है, समाजवादी पथ की ओर अधिकाधिक लोगों के संक्रमण और विश्व के पैमाने पर समाजवाद तथा कम्युनिज्म की विजय का युग है।
हमारे युग की यह प्रमुख विशेषता है कि समाज के विकास में विश्व समाजवादी व्यवस्था एक निर्णायक रुप ग्रहण करती जा रही है।
हमें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि मास्को सम्मेलन के पहले हमारे बीच के बहुत ही कम लोग युग की परिभाषा के प्रश्न पर अन्तर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट आन्दोलन में होने वाली बहस का महत्व ग्रहण कर पाये थे। बहुत से लोगों ने सोच लिया था कि यह पूर्ण रुप से एक शास्त्रीय विषय है। जो हो, हमारी वह समझदारी ठीक नहीं थी। दूसरे विश्व युद्ध की सामप्ति के बाद विश्व-इतिहास ने जो मार्ग अपनाया है, उसे हम तब तक नहीं समझ सकते, जब तक हम यह अनुभव नहीं करें कि हम नये युग में सांस ले रहे हैं।
81 कम्युनिस्ट और मजदूर पार्टियों के वक्तव्य में इस विषय का सविस्तार वर्णन किया गया है, जो न केवल नये युग के स्वरुपों को उजागर करता है, बल्कि मानव जाति के सम्मुख उपस्थित समस्याओं का समाधान करने के लिए इस युग की प्रेरणा से उत्पन्न विशाल संभावनाओं को भी व्यक्त करता है। यहां उन बातों को दोहराने की जरुरत नहीं है। लेकिन कुछ मुद्दों पर बल देना आवश्यक है।
पहले साम्राज्यवादी शासन के अंतर्गत रहने वाले देशों की स्थिति में जो परिवर्तन हुआ है; वह गत पन्द्रह वर्षों की घटनाओं का एक बहुत ही ज्वलंत रुप है।
वी.आई. लेनिन ने अपनी सुप्रसिद्ध कृति साम्राज्यवाद-पूंजीवाद का चरम रुप में इंगित किया है कि साम्राज्यवादी ताकतों के बीच विश्व के देशों का पूरा बंटवारा साम्राज्यवादी युग की एक प्रमुख पहचान है। उन्होंने यह भी कहा हैः ‘‘पहली बार संसार का पूरी तरह बंटवारा किया जा चुका है, ताकि भविष्य में पुनर्विभाजन की ही संभावना रह जाय अर्थात एक ‘स्वामी’ के हाथों में ‘स्वामित्वविहीन’ देश को सौंपने के बदले देशों को केवल एक ‘मालिक’ से दूसरे ‘मालिक’ के हाथों में सौंपा जा सके।’’ (जोर मेरा)
प्रथम विश्व युद्ध, जो साम्राज्यवादी प्रतिद्वंद्विताओं की प्रत्यक्ष उपज थी, विश्व के छठे भाग में पूंजीवादी शासन के चकनाचूर होने के बाद समाप्त हो गया। यह विश्व की एक ऐतिहासिक महत्व की घटना थी, जिसने एक नये युग का सूत्रपात किया। फिर भी, विश्व के शेष भागों में साम्राज्यवादी शासन जारी रहा। उपनिवेशों का पुनर्विभाजन हुआ - फ्रांसीसी और अंग्रेज साम्राज्यवादियों ने अफ्रीका-स्थित जर्मन उपनिवेशों को और तुर्की साम्राज्य के विशाल एशियाई भू-भागों को हड़प लिया।
दूसरा विश्व युद्ध जर्मन,इतावली और जापानी साम्राज्यवादियों की पराजय में समाप्त हुआ। सोवियत संघ ने यह शिकस्त देने में निर्णायक भूमिका का निर्वाह किया। विजेताओं में ब्रिटेन और फ्रांस की भी साम्राज्यवादी शक्तियां थीं, जिन्हें यह उम्मीद थी कि उनकी विजय के परिणामस्वरुप उनके साम्राज्य अविचल रह जायेंगे। विजेताओं में अमेरिकी साम्राज्यवाद भी था, जो युद्व में अपनी अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न नहीं होने, अपनी औद्योगिक क्षमता में पहले से भी अधिक वृद्धि होने और परमाणु बम पर अपना एकाधिकार समझने के कारण विश्व पर आधिपत्य स्थापित करने का सपना देखने लगा था। ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और बेल्जियम की साम्राज्यवादी ताकतों के चंगुल में फंसे हुए देशों की जनता मायूस थी और उसे इस बात का भय सता रहा था कि अभी दीर्घकाल तक उसे गुलामी का अभिशाप झेलना पड़ेगा।
उसके बाद से अभी मुश्किल से सोलह साल गुजर पाये हैं- इसे हम कोई लंबी अवधि नहीं कहेंगे। आज हम देखते हैं कि ये सभी अनुमान और आशंकाएं गलत साबित हो चुकी हैं। संपूर्ण विश्व की स्थिति बदल गयी है। एशिया और अफ्रीका में एक तूफान आया हुआ है। शक्तिशाली साम्राज्य ध्वस्त हो गये हैं। जिन लोगों के बारे में साम्राज्यवादियों ने सोचा था कि वे हमेशा लकड़हारों और पनहारों की ही जिन्दगी व्यतीत करते रहेंगे, उन लोगों ने गुलामी की जंजीरे तोड़ डाली हैं।
संयुक्त राष्ट्र के गठन में भी इस बदलाव को साफ-साफ देखा जा सकता है। 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के 51 सदस्य राष्ट्रों में से केवल 15 एशिया और अफ्रीका के सदस्य राज्य थे अर्थात् एक-तिहाई से भी कम। इस समय 99 सदस्य राज्यों में से 50 एशिया और अफ्रीका के हैं।
इनमें से अनेक देशों ने न केवल अपनी राष्ट्रीय स्वाधीनता हासिल की है, बल्कि वे शांतिपूर्ण विदेश-नीति का अनुसरण कर रहे हैं, अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक स्वतंत्रता को मजबूत कर रहे हैं। इन सभी मामलों में, उन्हें समाजवादी विश्व का संपूर्ण सहयोग मिलता है।
कई देशा में, जो आज भी साम्राज्यवादी शासन के चंगुल में फंसे हैं, राष्ट्रीय मुक्ति-आन्दोलन आश्चर्यजनक रुप से आगे बढ़ गया है। अल्जीरिया की जनता के विद्रोह को खून में डुबोने के लिए फ्रांसीसी साम्राज्यवादियों ने जो भी प्रयास किये, वे विफल हो गये। पुर्तगाली उपनिवेशों की स्थिति डांवाडोल है। अंगोला में विद्रोह की आग भड़क उठी है। लातिन अमेरिका के अनेक देशों में अमेरिका की स्थिति कमजोर होती जा रही है। प्रतापी क्यूबा ने एक मिसाल पेश कर दी है, जिसका अनेक देशों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। जापान, दक्षिण कोरिया और तुर्की की घटनाएं अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रभाव क्षेत्र में होने वाले महत्वपूर्ण परिवर्तनों की ओर साफ-साफ इंगित कर रही हैं।
दुनिया ने इतने कम समय में इतने विशाल क्षेत्रों में होने वाले दूरगामी परिवर्तन कभी नहीं देखे थे।
अक्टूबर क्रांति और समाजवादी निर्माण में सोवियत संघ की महान भूमिका के बिना, दुनिया के एक-तिहाई हिस्से में समाजवाद की विजय के बिना और समाज के विकास में तेजी से निर्णायक शक्ति का स्थान ग्रहण करने वाली समाजवादी व्यवस्था के बिना इन बातों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। ये घटनाएं एक तरफ विश्व समाजवादी व्यवस्था के विकास और दूसरी तरफ राष्ट्रीय मुक्ति-आन्दोलन की जीत तथा मजबूती के बीच के घनिष्ठ संबंधों को साफ-साफ उजागर करती हैं। ये घटनाएं जोरदार ढंग से ‘‘दो ताकत गुटों’’ के बीच में फैलाये जाने वााले झूठ की धज्जियां उड़ा देती हैं- साम्राज्यवादी और पूंजीवादी तत्व इसी झूठ का सहारा लेकर समाजवादी देशों के बारे में लोगों के बीच भ्रम उत्पन्न करते हैं और जनवादी तथा सामाजिक बदलावों के लिए छिड़े आन्दोलन को कमजोर करते हैं।
यह बड़े हर्ष की बात है कि हमारे देश और सोवियत संघ के आपसी संबंध पहले से अधिक सौहार्दपूर्ण हो गये हैं। यह संबंध न केवल विश्वशांति के संघर्ष के विकास का एक प्रमुख कारक है, बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और हमारी राष्ट्रीय स्वाधीनता को मजबूत भी करता है, जैसा कि राष्ट्रीय परिषद द्वारा स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में अंकित किया गया है। सेावियत संघ के प्रति हमारी मैत्री भावना में काफी विकास हुआ है और जीवन के सभी क्षेत्रों और भिन्न-भिन्न राजनीतिक विचारों वाली पार्टियों के लोग भी इस मैत्री संबंध का स्वागत करते हैं।
लेकिन, इसके साथ ही चीनी लोक गणतंत्र के साथ हमारे देश के संबंधों में हृास हुआ है, जिसका हमारे संपूर्ण राजनीतिक जीवन पर गहरा प्रभाव पडा़ है।
साम्राज्यवादी व्यवस्था संकट और हृास के बीच से गुजर रही है। लेकिन अभी तक वह शक्तिहीन नहीं हुई है। साम्राज्यवादी ताकतें आज भी मजबूत हैं। वे आज भी प्रलय मचाने की क्षमता रखती हैं। अपनी पराजयों को स्वीकार करने के लिए वे तैयार नहीं है। वे आज भी मानवजाति को एक नये खूनी युद्ध में डुबोकर संपर्ण विश्व पर पुनः आधिपत्य जमाने की बात सोच रही हैं। वे ऐसा युद्ध छेड़ना चाहती हैं,जो मानव-संहार के विकसित प्रलयंकर साधनों के कारण, मास्को सम्मेलन के वक्तव्य के अनुसार ‘‘सभी देशों को अभूतपूर्व प्रलयाग्नि में झोंक देगा और विश्व के प्रमुख औद्योगिक तथा सांस्कृतिक केन्द्रों को ध्वस्त कर देगा। इस तरह के युद्ध के कारण करोड़ों व्यक्ति मौत और विपत्ति के चंगुल में फंस जायेंगे, जिनमें युद्ध से अलग रहने वाले देशों के लोग भी सम्मिलित होंगे।’’
(जोर मेरा)
हमारे देश के बहुत से लोगों का ख्याल है कि भारत एक गुटनिरपेक्ष देश है और किसी भी भावी युद्ध में इसके तटस्थ रहने की ही संभावना है, इसलिए यह बर्बादी से बच जायगा। आज के तापनाभिकीय युग में इस तरह का विश्वास बिल्कुल निराधार है। वक्तव्य में साफ-साफ कहा गया है कि ‘‘साम्राज्यवाद सम्पूर्ण मानवजाति के सम्मुख गंभीर संकट उत्पन्न करता है।’’ (जोर मेरा)
इसीलिए आज विश्वशांति आन्दोलन ने एक विशाल आन्दोलन का रुप धारण कर लिया है, जैसा कि इतिहास में इसके पहले कभी देखा या सुना नहीं गया था। यह एक ऐसा आन्दोलन है, जो विश्व के सभी देशों के भिन्न-भिन्न विचारों के लोगों को एकताबद्ध करता है।
नये युग और इस युग की प्रेरणा से शक्तियों का जो नया आपसी संबंध दिखलायी पड़ रहा है, उससे यह संभावना पैदा हो गयी है कि नये विश्वयुद्ध को भड़कने से रोका जा सकता है, साम्राज्यवादियों द्वारा छेड़े गये क्षेत्रीय युद्धों का प्रभावोत्पादक ढंग से मुकाबला किया जा सकता है और ऐसे युद्धों के अधों को समाप्त किया जा सकता है। पिछले 15 वर्षों की घटनाओं ने इसे पूरी तरह प्रमाणित कर दिया हैं।
शांति-संघर्ष के अग्रिम मोर्चे पर महान सोवियत संघ और समाजवादी शिविर के देश खड़े हैं।
सभी देशों और सभी लोगों में शांति की प्रबल भावना सुदृढ़ और विकसित होती जा रही है। समाजवादी शिविर शांति के लिए संघर्ष करते हुए और शांति के उद्देश्य की सिद्धि के लिए ठोस प्रस्ताव उपस्थित करते हुए विश्व के लोगों का नैतिक समर्थन प्राप्त करता जा रहा है। अमेरिका के नेतृत्व में आक्रामक साम्राज्यवादी शक्तियां बड़ी तेजी से जनता की आंखों से गिरती जा रही हैं।
जैसा कि 81 कम्युनिस्ट और मजदूर पार्टियों के वक्तव्य में कहा गया है, संसार के सभी भागों की कम्युनिस्ट पार्टियां शांति-संघर्ष को अपना प्रमुख कर्तव्य समझती हैं। सोवियत संघ द्वारा प्रस्तावित आम और पूर्ण निःशस्त्रीकरण का कार्यक्रम इस संघर्ष का अनिवार्य और सर्वाधिक प्रमुख अंग है। इस कार्यक्रम की सिद्धि, जो कि लंबे संघर्ष से ही संभव है, का अर्थ है कि युद्ध छेड़ने की संभावना ही खत्म हो जायगी। नाभिकीय हथियारों के परीक्षण और निर्माण पर प्रतिबंध, सैनिक अधों की समाप्ति, विदेशों में स्थित युद्ध के अधों का उन्मूलन और सशस्त्र सेनाओं तथा हथियारों में पूरी कटौती- इन सभी बातों से आम और पूर्ण निःशस्त्रीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के संघर्षों में हमें सभी शांतिप्रेमी तत्वों को शामिल करने के लिए प्रयत्नशील होना पड़ेगा। कई दृष्टिकोणों से हमारे देश की परिस्थिति इसके लिए बहुत ही अनुकूल है। लोग शांति के लिए लालायित हैं। भारत सरकार ने भी आम और पूर्ण निःशस्त्रीकरण के उद्देश्य को अपना समर्थन प्रदान किया है। हमारी जनता ने शांति-संघर्ष में प्रमुख भूमिका अदा की है, अभी उसे आने वाले दिनों में और भी प्रमुख भूमिका अदा करनी पडे़गी। हमारी पार्टी और देश के सभी राष्ट्र प्रेमी तत्वों को इस बात का सतत प्रयास करना चाहिए, ताकि भारत इस तरह की भूमिका का अवश्य ही निर्वाह करे।
साम्राज्यवादी न केवल एक अभूतपूर्व विनाशकारी युद्ध का खतरा वरण करना चाहते हैं, बल्कि वे हर तरह से शोषित-पीड़ित जनगण की स्वतंत्रता के विकास को अवरुद्ध करना चाहते हैं। वे जनगण पर एक नयेे ढंग की औपनिवेशिक दासता लाद देना चाहते हैं। कांगो और लाओस में जो कुछ हुआ है और उन देशों में आज जो कुछ भी हो रहा है, वह इस बात की चेतावनी है कि अनुनय-विनय से कुछ भी नहीं होने वाला है।
हमारा देश शांति की रक्षा और निःशस्त्रीकरण के पक्ष में तथा सैनिक अधों के विपक्ष में जो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, उस पर हमें वस्तुतः गर्व है। फिर भी, यह एक अकाट्य बात है कि शांति-संघर्ष से संबंधित ज्वलंत प्रश्नों पर हमने बहुत की कम जन-संघर्ष किये हैं। आम जनता को अभी तक बड़े पैमाने पर सक्रिय साझीदार के रुप में शांति-संघर्ष के प्रांगण में दाखिल नहीं किया जा सका है। यह निश्चय ही गम्भीर खामी हैं
वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘इस समय शांति के पक्ष में संघर्ष का अर्थ है कि पूरी तरह से चैकसी बरती जाय, साम्राज्यवादी नीति का बिल्कुल पर्दाफाश किया जाय, जंगबाजों की चालबाजियों और साजिशों पर हमेशा नजर रखी जाय, युद्ध की आग भड़काने वालों के विरुद्ध जनता का यथार्थ आक्रोश जाग्रत किया जाय, शांति की शक्तियों को पहले की अपेक्षा और भी अधिक सुचारु रुप से संगठित किया जाय, शांति के पक्ष में जन-संघर्षों को लगातार तीव्र किया जाय और नये युद्ध में जिन देशों की दिलचस्पी नहीं है, उनके साथ और अधिक सहयोग स्थापित किया जाय।’’
इस मापदंड के अनुसार जांच-पड़ताल करने पर हम देखते हैं कि हमने बहुत ही कम काम किया है। जिन राज्यों में हमारी पार्टी कमजोर है, केवल उन्हीं राज्य में नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी यही बात देखी गयी है। पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी ने कई अवसरों पर शांति और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय सवालों पर जनता को आन्दोलित किया हैं। लेकिन कुछ अन्य राज्यों में, जहाँ जनता के बीच पार्टी का प्रमुख स्थान है, जैसे आंध्र और केरल में, चाहे अपने मंच से हो अथवा जन-संगठनों के माध्यमों से हो या संगठित शांति आन्दोलन के जरिये हो, शांति के सवाल पर हमने बहुत ही कम संघर्ष किये हैं।
हमने कई बार इस कमजोरी की चर्चा की है। पार्टी की कांग्रेसों और पार्टी के सम्मेलनों में कई बार इस कमजोरी को दूर करने के लिए फैसले लिये गये है; लेकिन इस संबंध में बहुत ही कम कामयाबी मिली है।
निस्संदेह इसका एक प्रमुख कारण यह है कि हमारे पार्टी सदस्यों के साथ ही मजदूर वर्ग और किसान-वर्ग की चेतना का स्तर ऊँचा नहीं है। बहुधा स्थानीय समस्याओं, खासकर अपने ऊपर असर डालने वाली आर्थिक समस्याओं से आक्रांत रहने के कारण वे दूर-दराज की लगने वाली घटनाओं से प्रभावित नहीं होते। लेकिन इसके लिए हम उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। दोष पूरी तरह हमारा, यानी पार्टी के नेताओं का है; क्योंकि हम उनका स्तर ऊँचा उठाने का बहुत कम प्रयास करते हैं। जब हमारी राष्ट्रीय परिषद अथवा केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठकें होती हैं, तब हम संसार की घटनाओं पर प्रस्ताव पास कर लेते हैं। लेकिन ये प्रस्ताव अक्सर हमारी पत्र-पत्रिकाओं तक ही सीमित रह जाते हैं। हमारे नेता- केन्द्रीय कार्यसमिति और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य - सार्वजनिक सभाओं में भाषण देते हुए इन प्रस्तावों का शायद ही उल्लेख करते हैं। इसकी एक सबसे बड़ी मिसाल यह है कि हम दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले हत्याकाण्ड के बाद जोरदार जन-आन्दोलन संगठित नहीं कर सके, जबकि इस घटना ने संपूर्ण मानवजाति को आन्दोलित कर दिया, इसके विरोध में अनेक देशों में बड़े-बड़े प्रदर्शन हुए और हमारे देश की सभी पार्टियों, सभी समाचारपत्रों और भारत की संसद ने इस हत्याकाण्ड की भत्र्सना की।
भारत में कई दृष्टियों से शांति के पक्ष में, उपनिवेशवाद के विपक्ष में और अफ्रो-एशियाई एकजुटता के लिए जोरदार आन्दोलन शुरु करने की सभी संभावनाएं मौजूद हंै। हमारे राष्ट्रीय पुनःनिर्माण के लिए शांति अपरिहार्य है। हमारी साम्राज्यवाद- विरोधी परंपराएं बहुत लंबी हैं। हमारी जनता के बीच सोवियत संघ के प्रति मैत्री की भावनाएं और अफ्रो-एशियाई देशों के प्रति मैत्री की भावनाएं दृढ़ता से मौजूद हैं। भारत सरकार अक्सर ऐसा रुख अपनाती है, जिससे शांति और राष्ट्रीय मुक्ति के मामलों में मदद मिलती है। फिर हम स्वयं इतना संकोच और बड़े पैमाने पर शांति के सवाल को जनता के बीच ले जाने में अपनी असमर्थता क्यों दिखलाते हैं?
मुझे लगता है कि काफी हद तक इसका प्रमुख कारण अपनी गहरी जडे़ जमाये संकीर्णतावादी मनोवृत्ति हैं। हमारे अधिकांश कार्यकत्र्ता और नेता भी ऐसे सवालों पर आन्दोलन करने के अभ्यस्त हो गये हैं, जिन पर हमारा दृष्टिकोण सरकार के दृष्टिकोण से भिन्न हो, और ऐसे सवाल, जिनको लेकर सरकार की भत्र्सना नहीं की जा सकती हो और हमारे तथा कांग्रेस कर्मियों के बीच जिन सवालों पर मतैक्य हो, वे हमें ‘‘पे्ररित’’ ही नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम अनुकूल स्थिति का उपयोग ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। जैसा कि वक्तव्य में कहा गया है, हम शांति-संघर्ष को ‘‘संपूर्ण पार्टी के महत्वपूर्ण कत्र्तव्य’’, सभी जन-संगठनों के बड़े कत्र्तव्य के रुप में स्वीकार नहीं करते हैं, बल्कि यह समझते हैं कि यह काम तो शांति-समितियों और उन्हीं की तरह के अन्य संगठनों से संबद्ध साथियों का हैं। अधिकांश पार्टी-नेता अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति, शांति आन्दोलन की सभी समस्याओं के प्रति, शांति-समितियों में काम करने वाले साथियों के प्रति और भारत तथा समाजवादी देशों के मैत्री सूत्र को मजबूत करने वाले संगठनों के प्रति गहरी निर्लिप्तता का भाव प्रदर्शित करते हैं।
पिछलग्गूवादी और सुधारवादी प्रवृत्तियां भी दिखलायी पड़ती हैं। हम साम्राज्यवादियों के षड्यंत्रों और उत्तेजना पैदा करने वाली उनकी क्षमता को नजरअंदाज करते हैं, जिसके फलस्वरुप हम कभी-कभी हतप्रभ भी हो जाते हैं। अनेक साथियों ने भारत सरकार की वर्तमान विदेश-नीति को रामबाण समझ लिया है। हम अक्सर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नेहरु पर बहुत अधिक भरोसा करने लगते हैं और उनके द्वारा अपनायी गयी नीति के परे जाने में हिचकते हैं। हम साम्राज्यवादियों के युद्ध संबंधी षड्यंत्रों के विरुद्ध और अपनी आजादी की रक्षा करने वाली या अपनी मुक्ति के लिए संघर्ष करने वाली जनता के समर्थन में स्वतंत्र रुप से जन-समूह को गोलबंद करने और जन-संघर्ष छेड़ने के महत्व को नजरअंदाज करते हैं।
यह स्वाभाविक है कि भारत सरकार शांति के पक्ष में स्वतंत्र रुप से जनसमूह को गोलबंद करना नहीं चाहती है और वह इससे संबंधित सारे मामले को स्वयं नियंत्रित करना चाहती है। लेकिन यह बात समझ में नहीं आती है कि हम कम्युनिस्ट इस स्थिति को चुपचाप क्यों स्वीकार कर लें।
इन दोनों प्रवृत्तियों का यही नतीजा हो सकता है कि हम पूरी तरह सरकार की आधीनता स्वीकार कर लें और यह सिद्ध कर दें कि हममें नेतृत्व की क्षमता नहीं है, शिखर-सम्मेलन को भंग करने वाले यू-2 की उत्तेजक कार्रवाई जैसी मूत्र्त समस्या पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने में हम असमर्थ हैं और जनता को संघर्ष में उतारने तथा सरकार की विदेश-नीति को गढ़ने में हम अक्षम हैं। हम अपरिहार्य रुप से सरकारी नीतियों के नकारात्मक पहलुओं का,ऐसे पहलुओं का, जो दबे-कुचले देशों की शांति और राष्ट्रीय स्वाधीनता की ओर ध्यान नहीं देते, मुकाबला करने में समर्थ नहीं है। हमने भारत सरकार की प्रगतिशील विदेश-नीति की हिफाजत के लिए एक मजबूत जन आन्दोलन नहीं खड़ा किया है, इसलिए हम उस नीति से भटकाव का मुकाबला करने के लिए आम जनता को बड़े पैमाने पर मैदान में उतारने में भी समर्थ नहीं हैं।
इस तरह की विफलता की सदैव निन्दा की जायगी, लेकिन आज की स्थिति मंे उसी दिशा की ओर चलते रहने से बहुत ही हानि होगी। भारत--चीन-विवाद के प्रारंभिक काल से ही उग्र दक्षिणपक्षी तत्वों ने अपने प्रयास तेज कर दिये हैं कि भारत की विदेश-नीति में परिवर्तन लाया जाय। इजारेदारों द्वारा संचालित बड़े-बड़े समाचार पत्रों में और स्वयं कांग्रेस के अनेक नेताओं के बीच उनके जबर्दस्त समर्थक मौजूद हैं। साम्राज्यवादी शक्तियां अपनी आर्थिक ‘‘सहायता’’ के नाम पर भारत सरकार की विदेश-नीति पर दबाव डाल रही हैं। केनेडी प्रशासन ने आइजन हाॅवर के अनुभवों से यह सीख लिया है कि धमकाने और दबाव डालने की रणनीति अपनाने से कोई लाभ नहीं होगा, इसलिए वह एक ‘‘नया दृष्टिकोण’’ अपनाकर भारत सरकार को अपनी विदेशनीति बदल लेने के लिए फुसला रहा हैं
इसलिए हमें खुशफहमी का शिकार नहीं हो जाना चाहिए। इसके साथ ही हमें वर्तमान विदेश-नीति को अचूक रामबाण भी नहीं समझ लेना चाहिए। आवश्यकता इस बात की है कि भारत के सभी देशभक्त लोग अपनी विदेश नीति की हिफाजत करने, उसमें परिवर्तन चाहने वालों को पराजित करने और इस नीति को और भी सुदृढ़ करने के लिए तत्पर हो जायें।
इस संबंध में अपनी कमजोरियों पर बल देते हुए उन महत्वपूर्ण बातों पर भी गौर करना जरुरी है, जो हाल में ही उन संगठनों की प्रेरणा से उजागर हुई हैं, जिनमें हमारे साथी सर्वसामान्य अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर अन्य पार्टियों के लोगों तथा गैर-पार्टी लोगों के साथ मिलजुल कर काम करते हैं।
विदेश नीति के अनेक प्रश्नों पर सर्वसम्मत संगठनों में, शांति के पक्ष में और उपनिवेशवाद के विरोध में तथा समाजवादी देशों के साथ मैत्री के लिए काम करते हुए हमने प्रभावशाली कांग्रेस कर्मियो से संपर्क स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। भारत-चीन विवाद से उत्पन्न तनावों के बावजूद यह सहयोग जारी है और इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि भारत सरकार की विदेश-नीति के सकारात्मक पहलुओं का सही ढंग से उपयोग किया गया है और उनके विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया है, जो दक्षिणपक्ष की ओर इस नीति को मोड़ना चाहते हैं अथवा जो चाहते हैं कि हमारा देश शांति और गुट निरपेक्षता की नीति का बहिष्कार कर दे। 1959 में कलकत्ता में सम्पन्न अफ्रो-एशियाई एकजुटता संगठन के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में न केवल व्यक्तित्व रुप से कांग्रेस के लोग ही बल्कि इंटक के राज्य नेता भी शामिल हुए।
दिसंबर 1960 में बंबई में सत्पन्न तीसरा अफ्रो-एशियाई एकजुटता सम्मेलन एक स्मरणीय घटना हैं। उस सम्मेलन में विभिन्न संगठनों के 5000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया - उनमें ट्रेड यूनियन आन्दोलन के संबद्ध तीन हजार प्रतिनिधि थे और विभिन्न महिला-संगठनों की 500 सदस्याएं थी; सम्मेलन में भारी संख्या में गोवा के राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे। नौजवान, छात्र, डाॅक्टर, वैज्ञानिक, व्यापारी, फिल्म-निर्माता, अभिनेता, वकील, धार्मिक नेता आदि सम्मेलन में शामिल थे। विभिन्न राज्यों से पहले से भी अधिक संख्या में प्रतिनिधि आये हुए थे। भारत- सोवियत सांस्कृतिक संघ के सम्मेलन से भी यह तथ्य प्रकट हुआ कि उसके संगठन में वृद्धि हुई है और पिछले एक साल के दौरान उसकी शाखाओं में वृद्धि के साथ-साथ उनकी गतिविधियों में तेजी आयी है।
यह भी ध्यातव्य है कि हाल की कुछ घटनाओं ने हमारी जनता को बेतरह झकझोर दिया है। इनमें से एक घटना है पैट्रिस लुमुम्बा की नृशंसा हत्या, जो नव जाग्रत अफ्रीका की नयी चेतना के प्रतीक थे। दिल्ली में इस हत्याकांड के विरोध में एक संयुक्त सभा हुई, जिसमें कांग्रेस, प्रजा-सोशलिस्ट पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के अखिल भारतीय नेताओं नेे भाषण दिये। दिल्ली, कलकत्ता, बंबई, मद्रास, हैदराबाद और अनेक अन्य स्थानों पर जो जन-प्रदर्शन हुए, उनसे कांगो के अपने भाइयों के प्रति भारत की जनता की एकजुटता की भावना की प्रबल अभिव्यक्ति होती है। सभी देशभक्त पार्टियों से संबंध रखने वाली जनता ने इन प्रदर्शनों में भाग लिया और अनेक क्षेत्रों में हमारी पार्टी ने प्रदर्शनों का नेतृत्व किया।
विभिन्न आयोजनों में जनता के सहयोग और समर्थन, खासकर दिल्ली में विश्व शंाति परिषद के अधिवेशन के सिलसिले में आयोजित सभाओं में दिल्ली के मजूदरों के सहयोग और समर्थन का विशेष महत्व है। विचार-विमर्शो में अनेक शांति-योद्धाओं ने, जिनमें विभिन्न राज्यों से आये हुए हमारे साथी और मजदूर नेता भी शामिल थे, सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया।
इन सभी बातों और अन्य तथ्यों से यह सिद्ध होता है कि शांति के पक्ष में और उपनिवेशवाद के विरोध में जन-आन्दोलन को व्यापक बनाने तथा सुदृढ़ करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। हमें अवश्य ही इन संभावनाओं का पूरा उपयोग करने का और भारत की विदेश-नीति को अधिकाधिक सुसंगत रुप प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।
आज इस बात पर जोर देना केवल आवश्यक नहीं है कि दक्षिणपक्षी प्रतिक्रियावादियों की गतिविधियां तेज हो गयी हैं, बल्कि इसलिए भी कि अनेक अवसरों पर भारत सरकार बहुत अधिक हिचकिचाहट दिखलाती रही है और अनेक सवालों पर, खासकर उपनिवेशवाद-विरोधी सवालों पर सुदृढ़ नीति अपनाने में वह विफल रही है। ऐसी विश्व परिस्थिति में, जो समाजवादी शिविर की बढ़ती हुई ताकत और अफ्रीका के अनेक देशों की स्वतंत्रता-प्राप्ति के फलस्वरुप पहले से भी अधिक अनुकूल दिखलायी पड़ती है, इसकी उम्मीद थी कि भारत नव स्वाधीनता-प्राप्त देशों के नेता और हिरावल की भूमिका अदा करेगा; लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। कई सवालों पर हाल में हीं औपनिवेशिक शासन से छुटकारा पाने वाले कुछ देशों ने हमसे भी अधिक सुसंगत रुप में साम्राज्यवाद-विरोध रुख अपनाया है।
कांगो के सवाल पर हमारी सरकार ने जो हिचकिचाहट दिखलायी, वह इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है। भारत ने बेल्जियम के साम्राज्यवादियों की भत्र्सना करते हुए अमेरिका की भूमिका पर चुप्पी साध ली और हैमरशोल्ड की तारीफ का पुल बांध दिया, जबकि हैमरशोल्ड की कांगो से संबंधित घिनौनी कार्रवाइयों से साम्राज्यवादियों को ही बल मिला। संयुक्त राष्ट्र में कासावुबु के पिट्ठुओं के स्थान का उचित विरोध करते हुए और कांगो की संसद की बैठक बुलाने की मांग करते हुए भारत ने एंटोनी गिजेंगा की वैध सराकर को मान्यता देने से इंकार कर दिया है, जबकि कई अफ्रीकी देशों, यूगोस्लाविया ओर इण्डोनेशिया ने भी उस सरकार को मान्यता प्रदान कर दी है। संयुक्त राष्ट्र स्थित हिन्दू के संवाददाता ने अपने 5 मार्च के संवाद में लिखा था कि ‘‘भारत अफ्रो-एशियाई गुट के नरमपंथियों के उपहास का पात्र बनता जा रहा है’’ (जोर मेरा)। भारत के देशभक्त कदापि यह नहीं चाहते हैं कि भारत इस तरह की भूमिका अदा करे।
भारत सरकार की यह हिचकिचाहट न केवल भारत की व्यापक विदेश-नीति के अनुरुप और एशिया तथा अफ्रीका की जनता के हितों के अनुकूल नहीं है, बल्कि भारतीय जनमत को भी यह प्रतिबिंबित नहीं करती है। पैट्रिस लुमुम्बा की हत्या के समाचार के बाद देश में आक्रोश की जो लहरें दौड़ गयीं और जो स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन हुए, वे इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि भारतीय जनता किस को कांगो का वास्तविक प्रतिनिधि समझती है। पूरे देश में आन्दोलनों का तांता लगाकर भारत सरकार पर दबाव डालना जरुरी है कि वह कांगों की वैध सरकार को मान्यता प्रदान करे।
भारत सरकार की विदेश-नीति में जो फिसलाव और कमजोरयिां प्रकट हुई हैं,वे अवश्य ही हमारे लिए बहुत दुःखद और भयप्रद हैं। यदि जन-आन्दोलनों के माध्यम से इस तरह के फिसलावों को रोका नहीं गया, तो भयानक स्थिति पैदा होगी और दुनिया में हमारी प्रतिष्ठा गिर जायगी। ऐसी बात नहीं होनी चाहिए।
साथियों, राष्ट्रीय मुक्ति के लिए संघर्ष करने वाले समस्त जनगण के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए हमें इस बात पर गौर करना चाहिए कि अभी तक भारत का कुछ भाग पुर्तगाली साम्राज्यवादियों के कब्जे में है और हमारे 6 लाख से भी अधिक भाई-बहन विदेशी दासता झेल रहे हैं। 1955 में गोवा की मुक्ति के लिए भारत में एक जबर्दस्त आन्दोलन शुरु हुआ। उस संघर्ष ने सबके हितों की पूर्ति के लिए एक सामान्य राष्ट्रीय झण्डे के साये में सभी राजनीतिक पार्टियों और संगठनों के सदस्यों और आम अनुयायियों को एक व्यापक संयुक्त मोर्चें से संबद्ध कर दिया। जनता अभी तक यह नहीं भूली है कि निहत्थे सत्याग्रहियों ने किसा प्रकार मौत को चुनौती देेते हुए भारतीय गणतंत्र का झण्डा ऊँचा उठाये काल के जबड़ों में प्रवेश किया। दुर्भाग्यश, संघर्ष सफल नहीं हुआ; क्योंकि भारत सरकार ने नकारात्मक भूमिका अदा की- उसने गोवा की मुक्ति की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करने से इंकार कर दिया, उसने आजादी के योद्धाओं को गोवा में प्रवेश करने से रोक दिया और उसने साफ-साफ कह दिया कि पुर्तगाली साम्राज्यवादियों के विरुद्ध वह बल प्रयोग नहीं करेगी
गोवा में फासिस्ट आतंक और भारत सरकार की उदासीनता के कारण स्वभावतः आन्दोलन विफल हो गया। लेकिन अब आन्दोलन पुनः जोर पकड़ता जा रहा है। गोवा की सभी राजनीतिक पार्टियां गोवा के राजनीतिक सम्मेलन के गठन के लिए एकताबद्ध हो गयी हैं। गोवानी राजनीतिक सम्मेलन के घनिष्ठ सहयोग से संघर्षरत गोवा की राष्ट्रीय संघर्ष-समिति ने आन्दोलन छेड़कर सब का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया है। कई राज्यों में बड़ी-बड़ी रैलियां और सभाएं आयोजित की गयी हैं, जिनमें गोवानी नेताओं और सभी पार्टियांे के लोगों ने भाग लिया है। इस आन्दोलन को और आगे बढ़ाना बहुत जरुरी है।
भारत सरकार एक लंबे अरसे तक मौन धारण कर उस असह्य स्थिति को स्वीकार करती रही है जो गोवा, दमन और दिऊ में व्याप्त है। वह एक लंबे अरसे तक नाटो की ताकतों और अमेरिका की सहायता पर पलने वाले पुर्तगाली साम्राज्यवादियों को हमारी मातृभूमि के हिस्से पर अपना आधिपत्य कायम कखने की इजाजत देती रही है। आज जबकि एक के बाद दूसरे देश में उपनिवेशवाद का खात्मा होता जा रहा है, जबकि पुर्तगाली उपनिवेश अंगोला में विद्रोह की लहर दौड़ गयी है और जबकि स्वयं पुर्तगाल के भीतर सालाजार की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ जनमत पहले से भी उग्र हो गया है, जिसकी एक नाटकीय मिसाल सांता मारिया जहाज की जब्ती है- ऐसे वक्त में भारत सरकार की अकर्मण्यता की नीति अथवा निष्क्रियता की नीति बिल्कुल अुनचित मानी जायगी। हमारी पार्टी की मांग है कि गोवा को मुक्त करने के लिए अविलंब जोरदार कदम उठाये जायें और हमारे उन छः लाख से भी अधिक भाइयों तथा बहनों के कलंक को दूर किया जाय, जो भारत की 13 साल की आजादी के बाद भी इतिहास के सबसे बेशर्म और क्रूर शासन के खौफनाक तलवों के नीचे कराह रहे हैं।
1955 में गोवा की मुक्ति के लिए छिड़े आन्दोलन के अग्रिम मोर्चे पर रहने वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आज उस समस्या की ओर राष्ट्र का ध्यान केन्द्रित करने में प्रमुख भूमिका का निर्वाह करना पड़ेगा, जिसके सामाधान के लिए अब अधिक इंतजार नहीं किया जा सकता है।
साथियो, तथ्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारी पार्टी और अन्य देशानुरागी तत्वों के सही दृष्टिकोण तथा प्रयास के बिना जनता को शांति, समाजवादी देशों के साथ मैत्री और अफ्रो-एशियाई एकजुटता के संघर्ष से संबंधित समस्याओं पर मैदान मे उतारा नहीं जा सकता है। जहां भी इस तरह के प्रयास किये गये हैं, वहां लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। इस तरह के प्रयासोें से निराशा की भावनाएं छिन्न-भिन्न होंगी और हम अपने प्रयासों को द्विगुणित करने के लिए प्रेरित होंगे, ताकि शांति-आंदोलन एक जबर्दस्त जन-आन्दोलन का रुप धारण करे और प्रतिक्रियावादियों की चालों को विफल किया जा सके, सरकार की हिचकिचाहटों को दूर किया जा सके, उसकी नीतियों को सही रुप में ढाला जा सके और अपने देश का गौरव बढ़ावा जा सके।
हमारी आर्थिक स्थिति
पिछले तीन वर्षोंेे के दौरान आर्थिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में उन पर न्यूनाधिक प्रकाश डाला गया है, इसलिए यहां उनके विस्तार में जाने की जरुरत नहीं है। फिर भी कुछ सवालों को प्रमुख रुप से पेश करना और उनका उत्तर देना जरुरी है।
इनमें से एक प्रश्न इस प्रकार है:
पिछले 13 वर्षों की संपूर्ण अवधि में अर्थात् स्वाधीनता-प्राप्ति के बाद एक तरफ साम्राज्यवाद और दूसरी तरफ राष्ट्रीय पूंजीपति वर्ग के साथ-साथ संपूर्ण भारतीय जनगण के बीच का अन्तर्विरोध बढ़ा है या कमजोर हुआ है? इसके अतिरिक्त, उस अन्तर्विरोध से क्या नतीजा निकलता है?
यह कोई मात्र सैद्धांतिक प्रश्न नहीं है। इसका हमारी पार्टी की रणनीति और कार्यनीति दोनों से ही गहरा संबंध है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, 1951 के अक्टूबर में स्वीकृत और 1954 की जनवरी में मदुरै कांग्रेस में भी स्वीकृत, हमारे पुराने पार्टी-कार्यक्रम का, एक महत्वपूर्ण दस्तावेज और सृजनात्मक माक्र्सवादी कृति के रुप में, विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन द्वारा स्वागत किया गया था। उसने हमारी पार्टी को एकताबद्व करने में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका का निर्वाह किया था। लेकिन मदुरै के तुरंत बाद घटनाओं की एक लंबी श्रंखला में हमें इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए बाध्य किया कि कार्यक्रम में कई गंभीर त्रुटियां हैं। 1955 के जून में अपनी केन्द्रीय समिति द्वारा स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में भी हमने कार्यक्रम की कुछ बड़ी स्थापनाओं को छोड़ दिया। जैसे, ‘‘यह सरकार ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के इशारे पर चलती है’’, ‘‘युद्ध-संबंधी कार्यों को प्रोत्साहित करने के सिवा’’ पुनर्निर्माण की ‘‘सभी योजनाएं लड़खड़ा रही हैं’’ भारत सरकार ‘‘अनिवार्य रुप से ब्रिटिश साम्राज्यवाद की विदेश-नीति का पालन करती है’’ - ये स्थापनाएं वर्तमान वास्तविकता के विपरित थीं। ये स्थापनाएं बांडुंग, पंचशील और द्वितीय पंचवर्षीय योजना की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करती थीं। हमने 1955 के जून में अर्थात् मदुरै कांग्रेस के 18 महीनों के अन्दर इन स्थापनाओं में ठोस और बुनियादी परिवर्तन किये और 1956 के अप्रैल में पालघाट में कुछ और परिवर्तन किये।
यह बहुत आवश्यक था, क्योंकि पुराने कार्यक्रम में कई सही तथ्य रहने के बावजूद, उसमें नयी परिस्थिति को देखते हुए कई आवश्यक बातें छूट गयी थीं। वे बातें थींः
(1) एक तरफ राष्ट्रीय पूंजीपति वर्ग और दूसरी तरफ साम्राज्यवाद के बीच का अन्तर्विरोध।
(2) वह भूमिका जिसका निर्वाह सुदृढ़ एकता और राष्ट्रीय स्वाधीनता तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सुलभ जनता के प्रबल समर्थन द्वारा किया जा सके।
(3) और सर्वोपरि विश्व व्यवस्था के रुप में समाजवाद के उद्भव का व्यापक और निर्णायक महत्व तथा हमारे देश के घटनाक्रम पर उसका प्रभाव।
कार्यक्रम की अतिसरलीकृत और एकपक्षीय स्थापनाओं के स्थान पर, जिनके अनुसार प्रायः यह मान लिया गया था कि भारत सरकार एक पिछलग्गू सरकार है, जो साम्राज्यवाद के आदेशों का पालन करती है ओर जिसके अंतर्गत थोड़ा भी विकास संभव नहीं है, पालघाट ने हमें एक नयी और बहुमूल्य समझदारी प्रदान की। राष्ट्रीय पूंजीवादी वर्ग की दोहरी भूमिका को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया। पूंजीपति वर्ग की समझौतावादी भूमिका को नगण्य नहीं समझते हुए पालघाट ने एक तरफ ‘‘साम्राज्यवाद और सामंतवाद और दूसरी तरफ भारत के आर्थिक विकास की आवश्यकताओं’’ के बीच के बढ़ते हुए ‘‘टकरावों और अन्तर्विरोधों’’ की पहचान स्थापित की, जो कि ‘‘भारत सरकार और साम्राज्यवाद के बीच बढ़ते हुए टकरावों और अन्तर्विरोधों में भी प्रतिबिंबित थे।’’
क्या वह अन्तर्विरोध लुप्त हो गया है? क्या वह कम हो गया है? हमारा जवाब हैः नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वह तेज हो गया है। इसके अतिरिक्त, साम्राज्यवाद और राष्ट्रीय पूंजीपति वर्ग के साथ-साथ संपूर्ण जनगण के बीच का अन्तर्विरोध तेज होने के फलस्वरुप हमारी राष्ट्रीय स्वाधीनता आज पहले से भी अधिक मजबूत आर्थिक आधार पर खड़ी है। कई विशाल सामरिक महत्व के उद्योग-धंधे स्थापित किये गये हैं। इस तरह के उद्योग-धंधों के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।
कई नकारात्मक पहलू भी है, जो सभी देशभक्तों को परेशान कर सकते हैं, लेकिन वे उस बड़ी वास्तविकता को अर्थात हमारी राष्ट्रीय स्वाधीनता के आर्थिक आधार के सुदृढ़ीकरण को तिरोहित नहीं करते हैं।
चेकोस्लोवाकिया, रुमानिया और सर्वोपरि सोवियत संघ जैसे सामजवादी देशों के सहयोग ने इस विकास में जो योगदान किया है, उस पर राष्ट्रीय परिषद के राजनीतिक प्रस्ताव में पूरा प्रकाश डाला गया है। हमारा यह प्रमुख कर्तव्य है कि हम अपनी जनता को इस तथ्य से अवगत करायें और वित्तमंत्री श्री मोराजी देसाई, जो सदैव समाजवादी सहायता के महत्व को निरर्थक घोषित करने का प्रयत्न करते हैं और अमेरिकी सहायता की भूरिभूरि प्रशंसा करते हैं, तथा उनकी तरह के अन्य लोगों के गंदे प्रचारों का मुंहतोड जवाब देें। श्री देसाई सूद की कड़ी दरों, अमेरिका से अन्य देशों के अपेक्षा ऊँची कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं की खरीद की शर्त, सार्वजनिक क्षेत्र में बुनियादी उद्योगों के लिए सहायता प्रदान करने की अस्वीकृति आदि जैसे तथ्यों को छिपाते हैं।
प्रसंगवश हम एक दिलचस्प रिपोर्ट की ओर श्री मोराजी देसाई का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। 22 मार्च, 1951 को महालेखा-परीक्षक के प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत तुलन-पत्र (बैलेंस शीट) के अनुसार पिछले एक साल के दौर में भिलाई में 3 लाख रुपये का लाभ हुआ, जबकि दुर्गापुर को 32 लाख और राउर केला को 90 लाख के नुकसान उठाने पड़े।
श्री मोराजी देसाई के सम्मुख कई और तथ्यो को भी प्रस्तुत करने की जरुरत है, जैसे-
सोवियत सहायता से रांची में जो भारी मशीन निर्माण-उद्योग खड़ा किया जा रहा है, वह स्वीकृत क्षमता-वृद्धि के बाद, हर साल 80000 टन माल पैदा करेगा। वह हर साल इतनी मशीनों का निर्माण करेगा, जो प्रतिवर्ष दस लाख टन इस्पात पैदा करने वाले भिलाई जैसे एक लौह-इस्पात कारखाने को लैस कर सकें।
सोवियत संघ और रुमानिया के सहयोग से भारत अपना स्वतंत्र तेल-उद्योग खड़ा कर रहा है। हमारे देश में 1950 में मात्र 3 लाख टन तेल पैदा हुआ था, लेकिन आशा की जाती है कि 1965 में तेल का उत्पादन 60 लाख टन तक पहुंच जायगा।
सोवियत संघ ने तृतीय पंचवर्षीय योजना के लिए 240 करोड़ रुपये कर्ज के रुप में दिये हैं- अन्य सभी देशों ने जितना धन कर्ज के रुप में देने का वायदा किया है उससे यह राशि बहुत अधिक है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी कर्ज हमारे देश के महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
ये कुछ तथ्य - हालांकि और भी तथ्य प्रस्तुत किये जा सकते हैं- किसी भी ईमानदार आदमी को पूरी तरह संतुष्ट कर सकते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सामजवादी देश अपने सहयोग के माध्यम से कितनी बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं। केवल वे लोग ही इन तथ्यों की ओर से जानबूझकर अपनी आंखें मूूंद ले सकते हैं, जो सत्य का सम्मान नहीं करते हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि ऐसे लोग भारत के राष्ट्रीय हितों के सच्चे हितैषी नहीं हैं।
जहां तक हमारे औद्योगिक उत्पादन का सवाल है, वह 1951 के 100 से 1960 के 167.5 तक बढ़ा है। अनेक उद्योग,जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक महत्व के हैं, विकसित हो रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों के चुकता पूंजी 1955-56 के 66 करोड़ रुपये से 468.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है।
हमारे मजदूरों, हमारे तकनीकविदों और हमारे अभियंताओं ने सिद्ध कर दिया है कि वे संसार में किसी से भी कम योग्य नहीं है। यदि उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें, तो वे किसी भी देश के अच्छे-से-अच्छे कर्मियों का मुकाबला कर सकते हैं।
हम एक ही उदाहरण की ओर ध्यान दें। बंगलौर की हिन्दुस्तान मशीन टूल्स फैक्टरी आज ऐसी अनेक मशीनों का निर्माण कर रही है, जिन्हें पहले हम बाहर से मांगते थे। कुछ साल पहले स्विटजरलैण्ड का एक मजदूर जितना उत्पादन करता था, उतना ही उत्पादन भारत के चार मजदूर मिलकर करते थे। आज कई क्षेत्रों में भारतीय मजदूर स्विटजरलैण्ड के उन मजदूरों की बराबरी कर रहे हैं, जो संसार के सबसे अधिक कुशल मजदूरों के रुप में विख्यात हैं।
लेकिन अपनी प्रगति का उल्लेख करते हुए हमें अपनी अर्थव्यवस्था के नकारात्मक पहलुओं को नगण्य नहीं समझ लेना चाहिए। ये पहलू, जिनकी ओर हमने पालघाट और अमृतसर में ही ध्यान आकृष्ट किया था, न केवल आज भी दिखलायी पड़ते हैं, बल्कि ये और भी अधिक स्पष्ट हो गये हैं।
प्रतिशत की दृष्टि से ऐसा जान पड़ता है कि औद्योगिक उत्पादन में बहुत ही शानदार वृद्धि हुई है, लेकिन इसका प्रमुख कारण यह है कि शुरुआत बहुत ही निम्न थी। उदाहरणस्वरुप, हमें उम्मीद है कि 1960-61 में 20 लाख 60 हजार टन तैयार इस्पात प्राप्त होगा। यह 1950-51 की अपेक्षा, जबकि हमें केवल 10 लाख टन इस्पात प्राप्त हुआ था, 160 प्रतिशत की वृद्धि है; फिर भी यह हमारी न्यूनतम आवश्यकताओं से भी बहुत कम है।
औद्योगिक उत्पादन में सापेक्ष वृद्धि के बावजूद द्वितीय योजना के अंत में राष्ट्रीय आय में 25 प्रतिशत अनुमानित लक्ष्य के विरुद्ध वृद्धि होने की उम्मीद है। यह इस तथ्य को देखते हुए आश्चर्यजनक नहीं है कि कारखानों और खानों से हमें अपनी कुल राष्ट्रीय आय का केवल 10 प्रतिशत ही प्राप्त होता है। जिस कृषि पर 70 प्रतिशत से अधिक लोग निर्भर है और जिससे हमारी राष्ट्रीय आय का आधा भाग प्राप्त होता है, उसकी स्थिति बहुत ही दयनीय है। इस कमजोरी को दूर किये बिना न राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में ही कोई यथार्थ परिवर्तन होगा और न राष्ट्रीय आय में ही आशानुकूल तीव्र वृद्धि होगी।
दूसर बात यह है कि अतिरिक्त राष्ट्रीय आय का विशाल भाग धनवानों की तिजोरियों में बंद हो गया है। इजारेदार पूंजी में वृद्धि हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि केवल दस बड़े व्यापारिक घराने सभी कंपनियों की कुल चुकता पूंजी के 67 प्रतिशत पर अपने-अपने नियंत्रण स्थापित किये हुए हंै। अपने विकास के बावजूद अभी सार्वजनिक क्षेत्र 1124.7 करोड़ रुपये की चुकता पूंजी वाले निजी क्षेत्र के बहुत पीछे है।
भयानक रुप से बढ़ते जाने वाले भ्रष्टाचार का एक प्रमुख कारण यह है कि धन पर मुट्ठी भर लोगों का नियंत्रण है और एक पार्टी ने राज्य सत्ता पर अपना एकाधिकार स्थापित कर लिया है।
द्वितीय पंचवर्षीय योजना के प्रारंभिक काल मंे ही थोक कीमतें लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ गयीं। अखिल भारतीय पैमाने पर मजदूर उपभोक्ताओं का मूल्य सूचकांक भी इसी वृद्धि की ओर संकेत करता है अर्थात मजदूरों का यथार्थ वेतन-स्तर निराशाजनक है ओर नियत आय वाले निम्न मध्यमवर्गीय लोगों की कठिनाइयों में अपार वृद्धि हुई है। खेत मजदूरों की आय में बहुत हृास हुआ है। अपनी मेहनत से नयी संपदा का सृजन करने वाले लोगों को गरीबी और बदहाली की स्थिति में रहने के लिए बाध्य किया जाता है। औद्योगिक मजूदरों की वास्तविक आय 1939 के मुकाबले में बहुत आगे नहीं बढ़ी है। हालांकि उनकी उत्पादकता में यथेष्ट वृद्धि हुई है। सरकार हमारे देश में सबसे अधिक संख्या में लोगों को रोजगार देती है, लेकिन वह उन मुसीबतों की ओर थोड़ा भी ध्यान नहीं देती है, जिन्हें स्वयं उसके कर्मचारी झेल रहे हैं। वह कीमत रेखा को स्थिर रखने के लिए कोई भी कदम उठाने से इंकार करती है और इसके साथ ही वह निर्वाह-व्यय की वृद्धि की क्षतिपूर्ति के लिए खिसकते पैमाने पर महंगाई-भत्ता देने से भी इंकार करती है।
200 रु। से कम आय वाले लोगों की संख्या 1952-53 में 50 प्रतिशत थीं, जो 1956-57 में 65 प्रतिशत तक पहुंच गयी।

-कामरेड अजय घोष
(कामरेड अजय घोष की जन्मशती पर हम उनके कुछ प्रसिद्ध भाषणों एवं लेखों की श्रंखला प्रस्तुत कर रहे है जो हमारे युवा पाठकों के लिए बहुत उपयोगी है।)
»»  read more

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अमृतसर पार्टी कांग्रेस

कामेरड अजय घोष द्वारा पार्टी संविधान में परिवर्तन के लिए अमृतसर में विशेष पार्टी महाधिवेशन बुलाया था जिसमें पार्टी ने घोषित किया था-
‘‘कम्युनिस्ट पार्टी शान्तिपूर्ण तरीकों से समाजवाद हासिल करने की कोशिश करेगी और समाजवादी भारत में सरकार का विरोध करने वालों को भी राजनीतिक संगठनों के अधिकार का उपयोग करने की स्वतंत्रता होगी यदि वे देश के संविधान के प्रति निष्ठा रखेंगे।’’ कामरेड घोष के जन्म शताब्दी वर्ष पर हमरे द्वारा प्रकाशित विभिन्न लेखकों द्वारा कामरेड घोष पर लिखे लेखों में इस तथ्य का उल्लेख है।
पार्टी के केन्द्रीय मुखपत्र ‘‘न्यू एज’’ के 1 8 मई 1958 के अंक में तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ पार्टी की लाईन पर विस्तार से कामरेड अजय घोष ने चर्चा की थी। अपने नये साथियों को किसी भी भ्रम का शिकार होने से बचाने तथा उन्हें मित्रतापूर्ण शास्त्रार्थ करने लायक बनाने के लिए हम उक्त लेख को उद्घृत करते हुए साथियों से अनुरोध करते हैं कि इसका बहुत ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
- कार्यकारी सम्पादक
अमृतसर में संपन्न हमारी पार्टी की विशेष  कांग्रेस ने लोगों का ध्यान बड़े पैमाने पर आकर्षित किया है। समाचार पत्रों ने उसकी कार्यवाहियों को प्रमुखता प्रदान की और उनके निर्णयों पर व्यापक पैमाने पर टीका-टिप्पणी हुई।
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। चाहे कोई कम्युनिस्ट पार्टी से खुश हो या नाखुश, अब उसके प्रति उदासीन रहना किसी के लिए संभव नहीं है। कम्युनिस्ट पार्टी केरल में सरकार चला रही है, कम्युनिस्ट पार्टी संसद में और पश्चिम बंगाल तथा आन्ध्र प्रदेश के राज्यों में प्रमुख विरोधी दल के रुप में मौजूद है। वह मजदूर वर्ग की अकेली सबसे बड़ी शक्ति है। सर्वाेपरि, यही वह पार्टी है, जिसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है और जिसे देश के सभी भागों के करोड़ो लोग भविष्य की पार्टी मानने लगे हैं।
अमृतसर कांग्रेस पर टीका-टिप्पणी
अमृतसर कांग्रेस के अवसर पर टाइम्स आॅफ इण्डिया ने, जिसने हमारे प्रति कभी भी अपने मैत्रीपूर्ण भावोद्गार व्यक्त नहीं किये होंगे, स्पष्टतः निराश होकर लिखाः
‘‘अपने अस्तित्व के पन्द्रह वर्षों के बाद कम्युनिस्ट पार्टी देश की एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रुप में प्रकट हुई है। ...चहे उसकी प्रामाणिक सदस्यता हो अथवा उसके आम समर्थन की बात हो, दोनों ही दिशाओं  में उसकी शक्ति में वृद्धि हुई है।’’
कांग्रेस पर विभिन्न रुपों में टिप्पणियां हुई हैं- कुछ मैत्रीपूर्ण, कुछ उतनी मैत्रीपूर्ण नहीं और कुछ स्पष्टतः शत्रुतापूर्ण। जिस चीज पर सबसे अधिक टिप्पणियां हुई हैं और जिन टिप्पणियों में जिज्ञासाएं तथा शंकाएं घुली-मिली हैं, वह है संविधान की प्रस्तावना की घोषणा, जिसमें कहा गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी शांतिपूर्ण तरीकों से समाजवाद हासिल करने की कोशिश करेगी और समाजवादी भारत में सरकार का विरोध करने वालों को भी राजनीतिक संगठनों के अधिकारों का उपयोग करने की स्वतंत्रता होगी, यदि वे देश के संविधान के प्रति निष्ठा रखेंगे।
हमारे मित्रों ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है। फिर भी हमारे विरोधियों-श्री ढेबर, श्री श्रीमन्न नारायण और निहित स्वार्थों के समाचार पत्रों तक- ने एक स्वर से यह राग अलापा है कि इन घोषणाओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए, कम्युनिस्टों में ‘‘कोई परिवर्तन नहीं हुआ है’’ और इस लिए उन पर यकीन नहीं करना चाहिए।
यह सर्वविदित है कि इस तरह की चेतावनियां वे लोग दे रहे हैं, जो पिछले दस वर्षों से जनता से किये गये अपने सभी वायदे को तोड़ते आ रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि वे हमारी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबरा गये हैं। वे देखते हैं कि अब पहले की तरह कम्युनिज्म-विरोध के नाम पर जनता को बरगलाया नहीं जा सकता है। वे जनता को हम पर विश्वास करने से मना करते हैं; क्योंकि वे महसूस करते हैं कि अधिकाधिक लोग हम पर विश्वास करते हैं। इसलिए उनका उत्तेजानक उपदेश और कुछ नहीं बल्कि उनकी निराशा का ही अभिसूचक है।
न नैतिक विश्वास, न दावंपेंच बिल्क एक गंभीर नीति
अनेक लोगों द्वारा यह सवाल बार-बार पूछा जाता हैः क्या अब कम्युनिस्टों ने शांतिपूर्ण तरीकों को एक नैतिक विश्वास के रुप में अपनाया है अथवा एक दांवपेंच यानी कपट व्यापार के रुप में?
इस सवाल का हमारा साफ जवाब है: दोनों में से किसी भी रुप में नहीं। अहिंसा को एक नैतिक विश्वास के रुप में स्वीकार करने का मतलब तो यह हुआ कि हम यह मान लें कि समाजवाद के लिए संघर्ष के विकास की किसी भी स्थिति में और किसी भी स्तर पर सत्ताधारी वर्ग जनता के विशाल हिस्से की भावनाओं को रोकने के लिए हथियारों का उपयोग नहीं करेंगे और उनके द्वारा सभी परिस्थितियों में जनवादी परंपराओं का पालन तथा जनवादी निर्णयों का सम्मान किया जायगा। इस तरह  का दावा केवल वे लोग ही कर सकते हैं, जो पूंजीपतियों और भूस्वामियों की नेकननीयती में असीम विश्वास करते हैं।
जहां तक शांतिपूण्ज्र्ञ तरीकों को मात्र एक ‘‘दांवपेंच’’ के रुप में स्वीकार करने की बात है, तो इस संबंध में सबको मालूम है कि हमारी पार्टी ऐसी नहीं है, जो कहती कुछ है और उसका मतलब कुछ और ही होता है। कम्युनिस्टों ने अपने विचारों को साफ-साफ शब्दों में व्यक्त करने में कभी भी हिचकिचाहट नहीं दिखलायी है।
फिर स्थिति क्या है?
क्या हमारी राय है कि चूंकि शासक वर्गों ने कभी भी शांतिपूर्ण ढंग से आत्मसमर्पण नहीं किया है इसलिए हिंसा और गृहयुद्ध अनिवार्य है।
बात यह नहीं है। हम समझते हैं कि मौजूदा ऐतिहासिक परिस्थितियों में अनेक देशों में शांतिपूर्ण ढंग से समाजवाद हासिल करने और जनता पर गृह युद्ध लादने की शासक वर्गों की कोशिशों को नाकाम करने की संभावना मौजूद है। इस बात की संभावना मौजूद है कि जो पार्टियां और जो तत्व समाजवाद के समर्थक हैं, वे संसद में बहुमत हासिल कर सकें और जनता की कार्रवाइयों के जरिये प्रतिक्रिया के प्रतिरोध को दबा सकें। ऐसी हालत में हम अपने देश में इस संभावना को यथार्थ में बदलने की पूरी कोशिश करेेंगे।
दूसरे शब्दों में हमारे लिए शांतिपूर्ण तरीके न नैतिक विश्वास हैं और न दांवपेंच हैं, बल्कि हमारे लिए ये एक नीति है-गंभीर अर्थ व्यक्त करने वाली नीति।
जनवाद पर कौन अमल करता है?
जहां तक इस आरोप का सवाल है कि कम्युनिस्ट ‘‘सर्वसत्तावादी’’ होते हैं और सत्ता मिल जाने पर वे जनवाद को छिन्न-भिन्न कर देंगे, इसका खंडन करने के लिए हमें बहुत दूर जाने की जरुरत नहीं है। हमारे देश में हाल के तर्जुबों ने सिद्ध कर दिया है कि कौन जनवाद का केवल जप करता है और कौन उस पर अमल करता है। अभी कुछ ही सप्ताह पहले की बात है केरल में कम्युनिस्टों द्वारा संचालित मंत्रिमंडल को विधान सभा में केवल एक वोट के बहुमत पर भरोसा करना पड़ा था। फिर भी उसने विरोधी पार्टियों को पूर्ण जनवादी अधिकार प्रदान करने में कभी आगा-पीछा नहीं किया। दूसरी तरफ  उड़ीसा में कांग्रेसी सरकार को जब यह पता चल गया कि उसका संदिग्ध बहुमत क्षीण होता जा रहा है, तो राज्य विधान सभा के कुछ विरोधी सदस्यों को जेल में बंद करने में उसे तनिक भी हिचकिचाहट नहीं हुई, जिसमें उसका शासन कायम रह सके।
जिन राज्यों में कांग्रेसी मंत्रिमंडलों की हुकूमतें हैं, वहां उपचुनावों में सत्ताधारी दल की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक यंत्रों का खुलकर इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी तरफ, केरल में जहां देवीकुलम का बहुत ही निर्णायक उपचुनाव होने जा रहा है, राज्य कम्युनिस्ट पार्टी ने यह निर्णय किया है कि चुनाव-अभियान में एक भी मंत्री भाग नहीं लेगा।
जन-सत्ता के बिना समाजवाद संभव नहीं
श्री श्रीमन्न नारायण जैसे कुछ नेक आदमियों के लिए ये सभी बातें निरर्थक हैं। उनकी मांग यह है कि यदि हम शांतिपूर्ण तरीकों और जनवाद को गंभीरतापूर्वक स्वीकार करते हैं, तो इस बात को ‘‘सिद्ध’’ करने के लिए हमें माक्र्सवाद-लेनिनवाद को अवश्य ही तिलांजलि दे देनी चाहिए।
इस मांग का मतलब क्या है? इसका मतलब यह है कि हम उस दर्शन का परित्याग कर दें, जिसने हमारी पार्टी को वर्तमान स्थिति अर्जित करने के योग्य बनाया है। इसका मतलब है कि हम कम्युनिस्ट न रह जायें और सर्वोदय के प्रति अपने विश्वास की घोषणा कर दें।
 माक्र्सवाद-लेनिनवाद की बुनियादी शिक्षाओं में से एक शिक्षा यह है कि केवल क्रांति द्वारा ही समाजवाद की स्थापना की जा सकती है अर्थात मजदूर वर्ग के नेतृत्व में मेहनतकश लोगों द्वारा सत्ता पर विजय प्राप्त की जा सकती है। पिछले दस वर्षों के दौर में हमारे देश की जनता ने इस शिक्षा को आत्मसात कर लिया है कि पूंजीपति और भूस्वामी समाजवाद की स्थापना नहीं कर सकते हैं और जब तक मेहनतकश जनता राज्यसत्ता पर अधिकार न कर ले तब तक समाजवाद की स्थापना संभव नहीं है। माक्र्सवाद-लेनिनवाद से दूर रहने का अर्थ है, समाजवाद से ही दूर रहना।
सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता
हमारे कुछ आलोचकों ने हाय-तौबा मचायी है कि हमने सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता पर फिर जोर क्यों दिया है। वे हमसे कहते हैंः ‘‘यह तुम्हारी विदेश-भक्ति को उजागर करती है।’’
लेकिन वास्तविकता क्या है? कोई भी कम्युनिस्ट पार्टी किसी दूसरे देश की पार्टी के मामलों में दखल देना नहीं चाहती है। हर कम्युनिस्ट पार्टी इस अर्थ में सार्वभौम और स्वतंत्र है कि वह अपने देश की परिस्थिति की अपनी समझदारी के आधार पर अपनी संघर्ष-नीति निर्धारित करती है। इसके साथ ही कोई सच्चा कम्युनिस्ट तथाकथित ‘‘राष्ट्रीय कम्युनिज्म’’ की नीति को स्वीकार नहीं कर सकता है।
सभी देशों की कम्युनिस्ट पार्टियों को जो सूत्र आबद्ध किये हुए है, उसमें रहस्य की कोई बात नहीं हैं। हम कम्युनिस्टों की एक समान विचारधारा हैः माक्र्सवाद-लेनिनवाद। हमारा एक समान लक्ष्य हैः समाजवाद और कम्युनिज्म की स्थापना। हमारे अनेक समान कर्तव्य हैः शांति की रक्षा, सभी लोगों की आजादी और समाजवादी उपलब्धियों की हिफाजत। समान विचारधारा, सामन लक्ष्य, अनेक समान कर्तव्य-इन सारी चीजों से ही अन्तर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट आन्दोलन की एकता की आधार-शिला तैयार होती है। इसलिए यह कोई अचरज की बात नहीं है कि सभी देशों के कम्युनिस्ट बिरादराना सहयोग के संबंध स्थापित करते हैं और वे एक-दूसरे के अनुभवों में शिक्षा ग्रहण करते हैं।
हम सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता की भावना और विचार को एक बहुमूल्य निधि समझते हैं, जिसे कम्युनिस्ट आन्दोलन ने मानवजाति को प्रदान किया।
यह कोई साधारण बात नहीं है। उदाहरण स्वरुप जब फ्रांस की सभी पार्टियां अल्जीरियाई देशभक्तों के दमन की मांग कर रही हैं, तब फ्रंास की कम्युनिस्ट पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अल्जीरिया के स्वीधीनता संग्राम का साहस और निर्भीकता के साथ समर्थन कर रही है। अपने इस आचरण के द्वारा फ्रांस के कम्युनिस्ट अपनी ‘‘विदेश भक्ति’’ व्यक्त नहीं करते हैं वे अपने को फ्रांस की जनता के सबसे अच्छे पुत्रों, पुत्रियों, सच्चे देशभक्तों और ईमानदार अन्तर्राष्ट्रीयवादियों के रुप में उपस्थित करते हैं। यह बात हर कम्युनिस्ट पार्टी के लिए सच है।
इसलिए हमारे निन्दक चाहे कुछ भी कहें, हम सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता का परित्याग करने नहीं जा रहे हैं। इसके विपरीत हम इसे लगातार मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
प्रस्तावना के अतिरिक्त, हमारा पार्टी-विधान पार्टी के सभी स्तरों पर हुए व्यापक विचार-विमर्शो से उद्भूत हुआ है और उसे कांग्रेस ने स्वीकार किया है। उसने पार्टी के ढांचे और नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किये हैं। ये परिवर्तन सभी स्तरों पर पार्टी के नेतृत्व को व्यापक बनाने, पार्टी के अंदरुनी जनवाद और केन्द्रीयता को सुदृढ़ करने तथा पार्टी को जन-पार्टी के रुप में आसानी से विकसित करने की दृष्टि से किये गये हैं।
संविधान के एक-एक शब्द और उसकी चेतना के प्रति निष्ठा व्यक्त करने से पार्टी की एकता को सुदृढ़ करने तथा उसके प्रभाव को विकसित करने में अवश्य की भरपूर मदद मिलेगी। वह हमारे संगठन की कमियों और कमजोरियों को दूर करने वाला एक शक्तिशाली हथियार है।
हमारे राष्ट्रीय कर्तव्य
लेकिन एक जन-पार्टी के विकास के लिए एक अच्दा-सा संविधान ही काफी नहीं है। जरुरत इस बात की भी है कि हम अपने राजनीतिक कर्तव्यों के स्वरुप की सही समझदारी प्राप्त करें।
संविधान की प्रस्तावना में पार्टी के लक्ष्य के रुप में समाजवाद और कम्युनिज्म की सिद्धि का निरुपण किया गया है। उसमें यह भी निरुपित किया गया है किः
‘‘इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए और हमारी जनता के सम्मुख उपस्थित तात्कालिक कत्र्तव्यों पर विचार करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षा और उसे सुदृढ़ीकरण के संघर्ष में देश की सभी राष्ट्रप्रेमी और जनवादी शक्तियों को एकताबद्ध करने तथा उनका नेतृत्व करने का प्रयास करती है और इस सिलसिले में वह इजारेदारी पूंजी की शक्ति को खत्म करना, विदेशी पूंजी के शिकंजे को हटाना, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, जनवाद का सर्वतोमुखी विकास करना, सामंती अवशेषों और आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों मे विदेशी शासन के बुरे प्रभावों का उन्मूलन करना चाहती है।’’
ये यथार्थ राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसलिए इनके आधार पर ही व्यापकतम जन-एकता और सच्ची राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है।
लोकप्रिय एकता का आधार
अंगे्रजी शासन के दिनों में हमारी जनता की आकांक्षा थी स्वाधीनता, और वह भारत पर अधिकार जमाने वाली अंग्रेजी फौज को भगाना चाहती थी। इसलिए हमने अंतिम नारा बुलंद कियाः भारत छोड़ो। इस नारे ने व्यापकतम लोकप्रिय एकता का रुप निर्मित किया।
स्वाधीनता-प्राप्ति के बाद जनता अपनी कठिन त्याग-तपस्या से अर्जित स्वाधीनता को सुदृढ़ करना चाहती है। जनता चाहती है कि राष्ट्रों के समूह में भारत गौरव और सम्मान का स्थान प्राप्त करें। जनता चाहती है कि राष्ट्रीय पुननिर्माण के कार्य तेजी से आगे बढ़ाये जायें और उसके मार्ग की सभी बाधाएं दूर कर दी जायें। समाजवाद के विचारों की बढ़ती हुई लोकप्रियता जनता की इस विकसित चेतना को प्रतिबिंबित करती है कि मूलगामी सुधारों के आधार पर ही बहुमुखी राष्ट्रीय प्रगति संभव है।
सच्ची राष्ट्रीय एकता केवल उन नीतियों के आधार पर ही निर्मित हो सकती है, जो इन राष्ट्रीय आकांक्षाओं को प्रकट करती हों।
भारत की वर्तमान विदेश नीति को जनता के विशाल बहुमत का समर्थन प्राप्त है, और वह जनता को सूत्रबद्ध में इसलिए समर्थ हैै कि वह हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुकूल है। हमारी शांति-नीति, उपनिवेशवाद की हमारी भत्र्सना, उन युद्ध-समझौतांेे का हमारा विराध जो हमारे देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं, एशिया और अफ्रीका के जनगणों के साथ हमारी एकजुटता- इन सारी बातों का अभिनंदन हमारी जनता करती है। समाजवादी विश्व के देशों के साथ अपनी मैत्री को सुदृढ़ करने और उनके साथ आर्थिक सहयोग के संबंध स्थापित करने के हमारे  प्रयासों को सभी देशानुरागी तत्वों का इतना व्यापक समर्थन इसलिए मिल रहा है, क्योंकि उनसे हमें अपनी आजादी को सुदृढ़ करने और अपनी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिलती है।
इसमें संदेह की तनिक भी गंुजाइश नहीं है कि जब तक हमारी विदेश नीति राष्ट्रीय आकांक्षाओं को व्यक्त करती रहेगी और हमारे हितों की पूर्ति करती रहेगी तब तक उस नीति के पीछे राष्ट्रीय एकता बनी रहेगी।
वैमनस्य और फूट के लिए जिम्मेदार कौन?
इस बात पर ध्यान देना जरुरी है कि कुछ अंदरुनी मसलों पर भी एक व्यापक जन-एकता प्रायः अपने आप खड़ी होती जाती है। जब जीवन-बीमा का राष्ट्रीयकरण किया गया, जब संविधान में इस आशय का संशोधन किया गया कि मुआवजे के संबंध में विधान-सभाएं ही अंतिम फैसला करेंगी और जब दूसरी पंचवर्षीय येाजना के लक्ष्य और उद्देश्य निर्धारित किये गये, तब उन मसलों पर लगभग राष्ट्रीय पैमाने पर मतैक्य था।
इन सभी बातों से सिद्ध होता है कि केवल राष्ट्रीय नीतियों से ही राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है। उन नीतियों के आधार पर राष्ट्रीय एकता संभव नहीं है, जो राष्ट्रीय कत्र्तव्यों को पूरा करने में रुकावट डालती हैं। आज यदि श्री नहेरु के जोशीले उद्गारों के बाद भी देश में एकता का अभाव है, तो इसका कारण स्वयं सरकार की उन नीतियों में ढूंढ़ा जा सकता है, जो मूलत  जन-विरोधी और अजनतांत्रिक है तथा जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय मंागों को व्यक्त करने मे सक्षम नहीं हंै।
इसलिए इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि सरकार की उन नीतियों के विरोध में डट कर संघर्ष किये बिना जन-एकता स्थापित नहीं की जा सकती है, जो राष्ट्रीय एकता को पूरा करने में बाधक हैं। जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि हम देश में वैमनस्य और फूट फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं, वे इस सच्चाई को छिपाना चाहते है और जनता को इस तरह के संघर्ष से दूर रखना चाहते हैं।
सही नीतियों के लिए संघर्ष
विधान की प्रस्तावना में हमारी क्रांति के वर्तमान चरण में पार्टी के आम कत्र्तव्यों के बारे में जो समझदारी दी गयी है, उसे विशेष कांग्रेस में स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में ठोस रुप प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
बिल्कुल प्रारंभ में ही यह बता देना आवश्यक है कि इस प्रस्ताव में ऐसी कोई कार्यनीति नहीं निर्धारित की गयी है, जो दो साल पहले की पालघाट कांग्रेस में पार्टी द्वारा स्वीकृत नीति से भिन्न हो। जीवन ने उस नीति को सही सिद्ध कर दिया है। वस्तुस्थिति यह है कि परिस्थिति के मूल रुप, सरकार की बुनियादी नीतियां और पार्टी के बुनियादी कर्तव्य तथा भूमिका अब भी वही हैं जो पालघाट के समय थे,इसलिए हम किसी भी महत्वपूर्ण स्थिति में उस नीति से अलग हटना नहीं चाहते हैं।
उदाहरणस्वरुप पालघाट और उसके बाद की अवधि में हमने सही नीतियों और जनता के तात्कालिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के महत्व पर सबसे ज्यादा जोर दिया। वह कर्तव्य आज भी केवल मौजूद नहीं है, बल्कि उसका महत्व और भी बढ़ गया है। सरकार जिन अनेक नीतियों का अनुसरण कर रही है, जिन नीतियों के परिाणामों के विरुद्ध पालघाट ने चेतावनी दी थी, उन नीतियों ने योजना के लक्ष्यों को ही केवल खतरे में नहीं डाल दिया है बल्कि जनता पर मुसीबतों का पहाड़ ढा दिया है। इसलिए यह कोई अचरज की बात नहीं है कि जनता की उग्रवादी भावना, बढ़ते हुए गहरे असंतोषों, संघर्षों और सत्ता पर कांग्रेस के एकाधिकार को और कमजोर करने की इच्छा के रुप में व्यक्त होने लगी है।
यह तथ्य है कि केरल राज्य में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सरकारी की जन-विरोधी नीतियों और कदमों तथा उनके दृढ़ प्रतिरोध का महत्व अब समाप्त हो गया है। इसके विपरीत, इस संघर्ष को चलाने के लिए, हमारी पार्टी द्वारा प्रस्तुत सही वैकल्पिक नीतियों को प्रदर्शित करने के लिए, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के हितों की दृष्टि से उनके आधार पर जनता को सूत्रबद्ध करने के लिए, संपूर्ण देश में परिवर्तन की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए और राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील नीतियों के संघर्ष को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं केरल सरकार हमारे लिए एक हथियार का काम करती है।
हम सभी जनवादी शक्तियों के साथ मिलकर केरल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए और जहां भी संभव हो लोकप्रिय जनवादी सरकारों की स्थापना कर कांग्रेस की एकाधिकारी सत्ता में और अधिक दरारें पैदा करने के लिए प्रयत्नशील हंै और आगे भी प्रयत्न करते रहेंगे। इसमें तनिक भी संदेह की गुंजाइश नहीं है कि इस संघर्ष में मिलने वाली हर कामयाबी से कांग्रेस के भीतर और बाहर,, दोनों ही जगह हमारे राष्ट्रीय-राजनीतिक जीवन में जनवाद और समाजवाद की शक्तियां मजबूत होंगी तथा उन नीतियों की विजय का मार्ग सरल हो जाएगा, जिनके आधार पर सही जन-एकता स्थापित की जा सकती है और सम्पूर्ण देश को आगे ले जाया जा सकता है।
जबकि पालघाट में निर्धारित की गयी पार्टी की बुनियादी नीति आज भी तर्क की कसौटी पर खरी उतर रही है, इसलिए यह सोचना गलत होगा कि पिछले दो वर्षों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। परिवर्तन हुए है और अमृतसर में स्वीकृत नये राजनीतिक प्रस्ताव में इन परिवर्तनों पर गौर किया गया है और उसमें पालघाट की समझदारी को आगे बढ़ाया गया है तथा कुछ पुराने कर्तव्यों को रेखांकित करते हुए कई नये कर्तव्यों को सूत्रबद्ध किया गया है।
शांति-आंदोलन को तेज करो
शांति की शक्तियों द्वारा अर्जित महान विजयों और अफ्रो-एशियाई एक-जुटता के विकास पर जोर देते हुए तथा इन्हें एक ऐसा शक्तिशाली कारक मानते हुए, जो साम्राज्यवादी व्यवस्था के संकट को गहरा करते हैं, प्रस्ताव में पार्टी का ध्यान स्पष्ट रुप से इस तरफ  आकर्षित किया गया है कि हमने शांति के संघर्ष की उपेक्षा की है।
हमें स्पष्ट रुप से यह स्वीकार करना चाहिए कि हमारी पार्टी में युद्ध के खतरे को कम करके आंका जाता है और हममें यह प्रवृत्ति जग गयी है कि साम्रज्यवाद को एकदम भुला दिया जाय। हम अंदरुनी मसलों में इतने तल्लीन हैं कि हम अपने आन्दोलनों और प्रचारों में साम्राज्यवादी खतरे का शायद ही उल्लेख करते हैं। खुद केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने इस संबंध में गलत मिसालें पेश की है; क्योंकि वे राज्यों में चलने वाले आंदोलनों में, ऐसे मसलों पर जिन पर व्यापक एकता मौजूद है, जैसे कैरो सम्मेलन, नाभिकीय युद्ध का खतरा, अल्जीरिया का युद्ध, इण्डोनेशियाई संकट आदि को महत्व नहीं देते हैं।
हममें यह रुझान पैदा हो गया है कि हम अपनी नीति को अटल मान बैठे हैं। उसमें जो कमियां दिखलायाी देती हैं, उनकी हम उपेक्षा करते हैं और जो लोग उसमें सुधार तथा परिवर्तन चाहते हैं, उनके कार्यों को हम बहुत ही कम महत्व देते हैं। हम उन निम्न पूंजीवादी वामपंथी पार्टियों से अपने को अलग करने में असफल रहे हैं, जो शांति के संघर्ष का मजाक उड़ाती हैं। हममें इस बात की बहुत ही कम समझदारी है कि विदेश-नीति का सुदृढ़ करने और आगे बढ़ने के लिए जन-कार्रवाइयां बहुत आवश्यक हैं।
सभी पार्टी इकाइयों को इस ओर आवश्य ही ध्यान देना चाहिए कि इन रुझानों के खिलाफ लड़ा जाय और पार्टी आज के बहुत ही निर्णायक संघर्ष में अपनी उचित भूमिका निर्वाह करे; क्योंकि इसी संघर्ष की सफलता पर हमारी नियति के साथ ही आम जनता की नियति भी निर्भर है।
नयी परिस्थिति की विशेषताएं
पहली विशेषता यह है कि हमारे देश के अन्दर पालघाट के बाद बहुत सी बातें हुई हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है जनता की चेतना में उग्रता और जुझारुपन का उभार हुआ है। हमारी पार्टी की गति में प्रखरता इसकी स्पष्ट अभिव्यक्ति है। हमारे देश के इतिहास में ऐसी बात पहले कभी नहीं हुई थी। लोग अधिकाधिक संख्या में हमारी पार्टी की ओर आकृष्ट हो रहे हैं और यह बात केरल, आंध्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ही नहीं, जहां पार्टी पहले ही मजबूत है, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी हो रही है। मजदूर वर्ग पहले से भी अधिक एकताबद्ध, पहले से भी अच्छी तरह संगठित हो रहा है और उसने अपनी अनेक मांगे हासिल की हैं।
दूसरी विशेषता यह है कि कांग्रेस का प्रभाव क्षीण हो रहा है और वह गहरे संकट में फंसी हुई है। इसे कांग्रेस के प्रागज्योतिषपुर अधिवेशन में जनता की बहुत कम दिलचस्पी में, उत्तर प्रदेश में श्री सी.बी गुप्त की जबर्दस्त हार में और सर्वोपरि हर प्रदेश कांगेस कमेटी के अंदरुनी झगड़ों में देखा जा सकता है। संकट इतना गहरा हो गया है कि वह कांग्रेसजनों और अन्य लोगों के बीच में आम चर्चा का विषय बन गयी है।
हाल में ही पंडित नेहरु ने कहा कि कोई बात ‘‘बेसुरी’’ हो गयी है। लेकिन वे जो बात कहने में असमर्थ हैं, वह यह है कि कांग्रेस का सुर जनता से नहीं मिलता है। कांग्रेस आम जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने में अधिकाधिक विफल हो रही हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि जब कोई पार्टी जनता से साथ कदम-से-कदम मिलाकर नहीं चल पाती, तब पद-लोलुपता की भावना और बढ़ जाती है और उसका विघटन शुरु हो जाता है।
कांग्रेस का मौजूदा संकट कोई मामूली संकट नहीं है। यह संकट निहित स्वार्थो की ताबेदारी करने से पैदा हुआ है और इसे लंबी-चैड़ी हांकने अथवा अनुशासन की महत्ता का उपदेश देने से दूर नहीं किया जा सकता है। पंडित  नेहरु ने हाल में ही अपना त्यागपत्र- हालांकि वह अस्थायी था- देने की जो घोषणा की थी और बाद में उन्होंने जिसे वापस ले लिया, वह गहरे संकट का सूचक है।
तीसरी विशेषता के संबंध में यह लक्षित करना भी जरुरी है कि केवल वामपंथी और जनवादी पार्टियां ही आगे नहीं बढ़ रही है। एक चिंताजनक पहलू यह है कि जहां अभी  तक हमारी पार्टी और वामपंथी शक्तियां सुदृढ़ जनशक्ति का रुप धारण नहीं कर पायी हैं, वहां साम्प्रदायिक और पृथकतावादी शक्तियां मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस की हृासोन्मुख स्थिति के कारण जो राजनीतिक और सैद्धांतिक रिक्तता दिखलायी पड़ रही है, उसका अनेक क्षेत्रों में गणतंत्र परिषद, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम, अकाली दल और जनसंघ जैसी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने और जन-असन्तोष को विघटनकारी तथा प्रतिक्रियावादी दिशा की ओर मोड़ने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
चैथी विशेषता यह है कि राजनीतिक मंच पर योजना का संकट हावी हो गया है-यह संकट पूंजीवादी नीतियों के संकट का सार है।
पांचवी विशेषता यह है कि इस संकट ने हमारे देश में घोर प्रतिक्रियावदी तत्वों को, जिनमें से कुछ का साम्राज्यवादियों से सीधा संबंध है, योजना के प्रगतिशील पहलुओ पर हमला करने का मौका दे दिया है।
 यह इस अवधि की सबसे कुत्सित और खतरनाक बात है, जिसको किसी प्रकार कम करके आंकना जनवादी आन्दोलन के लिए घातक होगा। इसीलिए राजनीतिक प्रस्ताव में कुछ विस्तार के साथ इसकी समीक्षा की गयी है। उसमें कहा गया है:
‘‘ये लोग आज भी भारतीय और विदेशी दोनों ही प्रकार के इजारेदारों के लिए भारी रिआयतों की मांग करते  हुए सार्वजनिक क्षेत्र पर दूषित हमले कर रहे हैं। ये विदेशी पूंजी, खासकर अमेरिकी पूंजी, के प्रवेश के लिए बिल्कुल खुली नीति अपनाने की वकालत करते हैं और सोवियत संघ तथा समाजवादी देशों के साथ किये जाने वाले व्यापार को खत्म करने की कोशिश करते हैं। ये योजना के अन्तर्गत उठाये गये सामाजिक सेवा के कामों में कटौती की मांग करते हैं और साथ ही सरकार पर दबाव डालते हैं कि वह अपनी कर-सबंधी तथा आर्थिक नीतियों में परिवर्तन करे, जो उनके लिए लाभदायक हो और आम जनता के लिए नुकसानदेह। ये अपने हितों के अनुकूल मौजूदा श्रम-कानूनों में सुधार की मांग करते हैं। ये लोग मूलगामी भूमि-सुधारों का खुलेआम विरोध करते हैं।
‘‘दूसरी पंचवर्षीय योजना के वर्तमान संकट का, जो सरकार की नीतियों और तौर-तरीकों की देन है, लाभ उठाकर ये प्रतिक्रियावादी तत्तव न केवल योजना के अच्छे मुद्दों को ही  खत्म कर देना चाहते हैं, बल्कि अपनी स्थिति भी सुदृढ़ करना चाहते हैं और राष्ट्र-विरोधी तथा जनवाद-विरोधी दिशा में देश के राजनीतिक और आर्थिक जीवन को मोड़ देना चाहते हैं।...’’
प्रस्ताव में आगे कहा गया हैः
‘‘इन शक्तियों की राष्ट्र-विरोधी दिशा को भूतपूर्व वित्तमंत्री टी.टी. कृष्णमाचारी के बयानों और कार्यों तथा बिड़ला मिशन की रिपोर्ट, भारतीय उद्योग-व्यापार-मंडल के महासंघ के हाल के प्रस्ताव में देखा जा सकता हैं। उनके द्वारा प्रचारित नीति से राष्ट्र और उसके भविष्य के सम्मुख खतरा पैदा होता है। उससे हमारा देश विदेशी साम्राज्यवादियों और देशी इजारेदारों का मोहताज हो जायगा, जनता के दुःख और संकट बढ़ जायेंगे तथा जनवादी अधिकारों और सुविधाओं के दमन का मार्ग प्रशस्त्र हो जायगा। इस प्रकार वे भारतीय इतिहास के पहिये को पीछे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
‘‘हमारे आर्थिक जीवन  में इन प्रतिक्रियावदी शक्तियों ने अपनी स्थिति बहुत ही मजबूत कर ली है। उनके शक्तिशाली समथ्रक और प्रतिनिधि न केवल कांग्रेस-नेतृत्व और कांग्रेस सरकार के अन्दर बल्कि बाहर भी हैं। सभी क्षेत्रों में अनेक बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उनके घनिष्ट संपर्क है। देश के अनेक सबसे बड़े समाचारपत्रों को वे नियंत्रित करते हैं। इसलिए उनके अनर्थ की क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।’’
छठी विशेषता यह है कि इन सभी बातों के परिणामस्वरूप कांग्र्रेस के अंदरुनी झगड़े काफी बढ़े हैं और ये झगड़े केवल पदों की छीना-झपटी को लेकर ही नहीं, बल्कि नीतियों को लेकर भी हैं। कांग्रेस के भीतर के जनवादी तत्व और उनके अनुयायी पहले से अधिक मुखर और दुराग्रही हो गये हैं।
सातवीं विशेषता है कि इस पृष्ठभूमि में केरल और भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। सभी राज्यों के करोड़ों लोग केरल सरकार द्वारा उठाये गये कदमों को सहानुभूतिपूर्वक देख रहे हैं।
इस जटिल और तेजी से विकसित स्थिति में कम्युुनिस्ट पार्टी किस प्रकार काम करे, ताकि वह जनवादि शक्तियों के संयोजक और अग्रदूत की भूमिका का पूरी तरह निर्वाह कर सके?
योजना के प्रति हमारा दृष्टिकोण
हमारी पार्टी और सम्पूर्ण देश के सम्मुख आज यह तात्कालिक कर्तव्य है कि योजना के ध्येयों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया जाय।
कुछ ऐसे लोग हैं, जो कहते हैं कि हमारी पार्टी योजना को विफल कर देना चाहती है, ताकि सरकार बदनाम हो जाय। यह दुष्टतापूर्ण प्रचार उसी तरह की मूर्खतापूर्ण बात है कि कम्युनिस्ट क्रांन्ति के प्रवर्तन के लिए युद्ध चाहते हैं।
हम जानते हैं और हम कई बार कह चुके हैं कि योजना को पर्याप्त मान लेना ठीक नहीं है। हम बिल्कुल ही इस भ्रम में नहीं हैं कि योजना हमें सामजवाद की ओर ले जायगी। फिर भी हम यह भी जानते हैं कि योजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों की पूर्ति से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय स्वतंत्रता सुदृढ़ होगी तथा यदि योजना विफल हो जाती  है, तो उसका अर्थ होगा कि जनता की मुसीबतें घनीभूत हो जायंेगी।
इसलिए हम गम्भीरतापूर्वक यह बात कहते हैं कि हम योजना के उन सभी लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं, जो जनता के हितों के अनुकूल है। हम इस मत का समर्थन नहीं करते हैं कि चूंकि यह योजना एक पूंजीवादी सरकार की देन है, इसलिए हमें तथा मजदूरों और किसानों को इस बात की चिंता नहीं है कि यह योजना सफल होती है या नहीं।
हमारे किसान खाद्यान्नों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आज और अभी हर सम्भव उपाय करेंगे और कृषि-सुधारों के संघर्ष को तेज भी करते जायेंगे।
मजदूर वर्ग अपनी तात्कालीक मांगों के लिए लड़ते हुए अपने हितों में तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हितों में चाहता है कि फैक्टरी में उत्पादन बढ़े, राष्ट्रीयकरण का विस्तार हो और जिन उद्योगों का राष्ट्रीयकरण हो चुका है उनका संचालन कुशलता के साथ और अनुकरणीय ढंग से किया जाय।
देश केे सभी भागों के लोग और अधिक फैक्टरियां और अधिक कर्मशालाएं, सिंचाई की अच्छी-से-अच्छी सुविधाएं और अधिक अस्पताल, स्कूल पुस्तकालय आदि चाहते हैं।
जन-हस्तक्षेप की आवश्यकता
मगर ये सारी बातें अपने आप अथवा सरकार के वायदों पर भरोसा करने से पूरी नहीं हो जायेगी। जब तक राष्ट्रव्यापी पैमाने पर जन-हस्तक्षेप नहीं होगा, तब तक योजना के लक्ष्य और उद्देश्य पूरे नहीं होंगे।
जनता को कांग्रेस के अन्दर और बाहर के उन घोर प्रतिक्रियावादी तत्वों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़ेगा, जो योजना के लक्ष्यों में कटौती चाहते हैं, जो विदेशी पूंजी को अपमानजनक रिआयतें देने की खुलेआम वकालत करते हैं, जो राजकीय क्षेत्र के विस्तार का विरोध करते हैं, जो कृषि-सुधारों को विफल करना चाहते हैं और जो प्रचार करते हैं कि हमारी विदेश नीति में ‘‘हेरफेर’’ कर विदेशी पूंजी के लिए ‘‘अनुकूल वातावरण’’ पैदा किया जाय।
हम इन शक्तियों,सरकार में और बाहर उनके मित्रों और प्रतिनिधियों का देश के दुश्मनों के रुप में पर्दाफाश करेंगे और इनसे संघर्ष करेंगे। इनकी सफलता हमारे देश की स्वतंत्रता को अवरुद्ध करेगी और जनतंत्र को क्षति पहुंचायगी इसलिए हम इन्हें कोई मौका नहीं देंगे। इन राष्ट्र-विरोधी ताकतों को हर कीमत पर नीचा दिखाना है और भारत की चिर इच्छित नियति की ओर मार्च करते हुए इसे पराजित करना है।
लेकिन ये संघर्ष सफलतापूर्वक नहीं चलाये जा सकते; यदि हम यह देखने में असमर्थ रहते हैं कि इन ताकतों का स्वतंत्र जन-आधार नहीं है। भूस्वामियों और बड़े पूंजीपतियों, जो खुलेआम राष्ट्र-विरोधी नीतियों की वकालत करते हैं, के हितों को बहुत ही पहले अलग-थलग और निर्मूल कर दिया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस और सरकार के भीतर के अपने मित्रों और सहयोगियों के समर्थन के कारण और उन समझौतापरस्त प्रतिक्रियावादियों तथा जन-विरोधी नीतियों, जिसने उन्हें और सृदृढ़ किया, के कारण यह संभव नहीं हो सका।
सरकार और भूमि-सुधार
राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रागज्योतिषपुर अधिवेशन में, अपने भाषण में श्री ढेबर ने कहा था:
‘‘आइये कृषि की समस्या को लें। क्या हम काश्तकारों के दिमाग में बेदखली का भय दूर करने में सफल हो रहे हैं? परेशान और चिंतित किसान जमीन का स्वामित्व पाने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हैं। वह जमीन, जिसको उसने और कदाचित उसके बूढ़े पिता ने अपनी मेहनत, पसीने और आंसुओं से संजोया।’’
1958 में जैसी स्थिति थी, उसकी स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करने के पश्चात उन्होंने दृढ़तापूर्वक यह घोषणा की कि, ‘‘जिस चीज की जरुरत है, वह है, जोतने वाले के साथ निकट का संबंध’’ यह कि ‘‘दूसरी पंचवर्षीय योजना की समाप्ति से पहले’’ भूमि-सुधारों को पूरा कर दिया जाना चाहिए, और अन्ततः यह कि ‘‘भूमि सुधार वह पहला कदम है, जहां से हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।’’
‘‘यह पहला कदम’’- कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति के अनुसार- कांग्रेस की 10 वर्षों की निर्विवाद सत्ता के बाद भी नहीं उठाया गया है।
अतः यही दिखाना काफी नहीं है कि भूस्वामी कैसे कृषि-सुधारों को तोड़-फोड़ करते हैं। यह तोड़-फोड़ मौजूद है और उसका मुकाबला किया जाना हैं। पर वे तोड़-फोड़ कर पा रहे हैं क्योंकि वे कांग्रेस के भीतर दृढ़ता से पैठे हुए हैं और सरकार में, खासकर राज्य सरकारों में वे इसलिए तोड़-फोड़ कर पा रहे हैं क्योंकि कृषि-सुधारों में विलंब किया जा रहा है और उनमें त्रुटियां छोड़ दी गयीं हैं जिससे तोड़-फोड़ करने में आसानी होती है।
बड़े व्यापार के सम्बन्ध में सरकार की नीतियों के बारे में भी यही सच है।
दोतरफा लड़ाई
इसलिए, जब हम योजना के कार्यान्वयन के लिए संघर्ष की बातंे करते हैं तो हमें अपरिहार्य रुप से दोतरफा लड़ाई चलानी होती हैः एक तो उनके खिलाफ जो खुलेआम योजना पर प्रहार कर रहे हैं और उसका तोड़-फोड़ करने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरे उनके खिलाफ जो अपनी नीतियों के जरिये योजना को जोखिम में डाल रहे हैं और उसके तोड़-फोड़ को आसान बना रहे हैं।
ये संघर्ष अन्तर्संबद्ध है। दक्षिण प्रतिक्रिया के षड़यंत्रों को पराजित करने के लिए किये गये संघर्षों से देश के दुश्मनों और साथ ही सरकार में उनके सहयोगियों का पर्दाफाश होता है और वे अलग-थलग हो जाते हैं तथा इससे सही नीतियों के लिए संघर्ष की व्यापकता को प्रश्रय मिलता है। साथ ही सही नीतियों के लिए किये गये संघर्ष की हर सफलता से दक्षिण प्रतिक्रिया के उभार के आधार ही कमजोर होते हैं।
केवल इन दोनों संघर्षों को सतत और जोरदार ढंग ये चलाने से ही पार्टी देश में देशभक्त और जनवादी शक्तियों को संयुक्त करने में सफल होगी। राजनीतिक प्रस्ताव यही समझदारी प्रदान करता है, एक ऐसी समझदारी जिसे अवश्य ही हमारे राजनीतिक कार्यकलाप का आधार होना चाहिए।
राजनीतिक प्रस्ताव पार्टी-कार्य में कतिपय प्रमुख कमजोरियों की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है।
जन-कार्य में कमजोरियां
हमारे राष्ट्रीय-राजनीतिक अभियान बहुत ही कमजोर है। यहां तक कि राज्यव्यापी अभियान भी बहुत कम होते हैं। यद्यपि हम प्रमुख राष्ट्रीय शक्ति बन गये हैं, फिर भी कारगर राजनीतिक हस्तक्षेप का अभी भी अभाव है। जो अभियान हम चलाते है, वे भी अधिकतर तालमेल रहित होते हैं और उनमें निरंतरता का अभाव रहता हैं राजनीतिक मुद्दों पर पहलकदमियां पूंजीपति वर्ग से छीन कर अपने हाथ में लेना अभी बाकी है।
इसके अलावा, हम अभी तक अनवरत और चैतरफा जन कार्य करने में सफल नहीं हुए है। यह, एक विचारणीय सीमा तक, उन नये आवेगों और आकांक्षाओं का जो कि हमारे लोगों के बीच में उभर रहे हैं और जो उन्हें चालित करते हैं, पर्याप्त रुप से बोध न हो पाने के कारण है।
शिक्षा, स्वतंत्रता, सांस्कृतिक उत्थान, खेलकूद, सामाजिक कल्याण के लिए सुविधाओं आदि की इच्छा अब केवल मध्यम तबकों तक ही सीमित नहीं है। ये मजदूरों और किसानों को भी आंदोलित करती है। इन आवेगों की उपेक्षा करना या उनके प्रति उपेक्षात्मक रवैया बरतना एक संकीर्णतावादी दृष्टिकोण को ही प्रकट करता है- एक ऐसा दृष्टिकोण जो जनता के साथ, पार्टी द्वारा अपना संपर्क मजबूत बनाये रखने में बाधक  होता है।
इस संदर्भ में म्युनिसिपैलटियों,  पंचायतों और सहकारों जैसे निकायों में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कई बार हम ऐसे कार्य के महत्व को कम करके आंकते हैं जो हम पर ऐसे लोगों के विश्वास को कम कर देता है, जिन्होंने हमें अपना मत दिया था। जनता कठोर अधिकारी के समान होती है। वह हमें भी उसी पैमाने से नापती है, जिससे कांग्रेस को नापती है। केरल में, यह ध्यातव्य है कि म्युनिसिपैलटियों, जिला बोर्डों और पंचायतों में हमारे कार्य की, जनता के बीच पार्टी को मजबूत करने में, अहम भूमिका रही।
गम्भीर गलती-किसान आंदोलन की कमजोरी
किंतु इनमें सबसे गंभीर कमजोरी है- किसानों और खेतिहार मजदूरों के बीच हमारा कार्य। जैसा कि प्रस्ताव लक्षित करता हैः  संगठित किसान आंदोलन की यह कमजोरी समग्रतः जनवादी आंदोलन की सर्वप्रमुख कमजोरी है।
किसानों के बीच पार्टी के बढ़ते असर के बावजूद कई कारणों से, उनमें काम करने की आवश्यकता की उपेक्षा से किसान सभा तथा खेत मजदूर एसोसिएशनें एक व्यापक आमूल परिवर्तनकारी अवधि में अपने प्रभाव को बढ़ाने में असफल रहे।
किंतु, निस्संदेह इनमें सबसे महत्वपूर्ण है, जनवादी मोर्चें की गलत और सुधारवादी अवधारणा, जो कि हमारी पार्टी में घुस गयी है। यह एक ऐसी अवधारणा है जो यह नहीं समझती कि संयुक्त मोर्चा, सर्वोपरि, मजदूर वर्ग और किसान समुदाय के गठजोड़ पर आधारित होगा और यह कि इसलिए कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मुख व्यापक किसान आंदोलन खड़ा करने का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्योंं में से एक है।
जब तक इस कार्य की उपेक्षा की जायेगी, नीतियों के लिए संघर्ष को कारगर सफलता नहीं मिलेगी, पार्टी के प्रभाव की कमी को पूरा  नहीं किया जा सकता है, यहां तक कि हमारा चुनावी परिदृश्य भी इसे वस्तुतः पूरा नहीं कर सकता। इसलिए पार्टी की हर राज्य-इकाई द्वारा किसानों की ओर पार्टी को अभिमुख करने के लिए गंभीर  प्रयास अवश्य ही किये जाने चाहिए और जन कार्यकलाप के एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग के रुप में किसानों के बीच कार्य को लेना होगा। जहां तक हमारी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का सवाल है,उसे किसान मोर्चे पर पार्टी की जन-नीति को तैयार करने की पहलकदमी करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका कार्यान्वयन हो।
संयुक्त आंदोलन निर्मित करो
भारत में आज हमारे सम्मुख क्या संदर्श है? स्थितियां शक्तिशाली संयुक्त जन आंदोलन  के विकास के लिए और जनता की अनेक मांगों को जीतने के लिए अधिकाधिक अनुकूल बन रही हैं। उदाहरण के लिए, वर्षों से सरकार ने दूसरे वेतन आयोग की मांग को रोके रखा था। फिर भी, दूसरे आम चुनाव के कुछ महीनों के भीतर, डाक और तार कर्मचारियों की आम हड़ताल तथा व्यापक जन समर्थन की धमकी के साथ जब मांग उठायी गयी तो सरकार को इस मांग पर सहमत होना पड़ा। हर राज्य में, हाल के महीनों में कई मसलों पर सफल संघर्ष दृष्टिगोचर हुए।
इन संघर्षों में, साथ ही नीतियों के लिए संघर्षों में, हमारी पार्टी को कांग्रेस के भीतर की जनवादी ताकतों समेत देश की समस्त जनवादी ताकतों को संयुक्त करने की कोशिश करनी होगी। ऐसी एकता की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। जनता की सेवा में आम कार्यकलापों के कई क्षेत्र हैं, जिनमें देशभक्त तत्व एक साथ आ सकते हैं।
इसी समय, हमें यह भी स्मरण रखना है कि जनवादी जनता- जो वामपंथी पार्टियों के पीछे है और जिसने पहले ही एक आगे बढ़ी स्थिति अपना ली है- को कई संघर्षों और कार्रवाइयों की पहल करने और उन्हें उत्साह  और संकल्प के साथ चलने में एक विशेष भूमिका अदा करनी है। वामपंथी ताकतों- वामपंथी पार्टियों और प्रगतिशील व्यक्तियों- की एकता व्यापक जनवादी एकता का निर्माण करने में एक अहम अस्त्र बनी हुई है। इसलिए, हमारी पार्टी ऐसी एकता के निर्माण में अपने प्रयासों को सघन बनायेगी।
आगे की अवधि आंशिक संघर्षों की ही अवधि नहीं है, बल्कि नीतियों पर विरोधों के तीव्रीकरण की अवधि है। योजना का संकट और कांग्रेस के अंदर का संघर्ष दोनों एक गहरे संकट की अभिव्यक्ति हैं- पूंजीवादी नीतियों के संकट की, जिसका हमारे पालघाट प्रस्ताव में विश्लेषध किया गया है। जैसे-जैसे संकट परिपक्व होता है, परिस्थिति में तीखे और त्वरित परिवर्तन आ सकते हैं। जनता की कीमत पर और अपने तरीके से संकट को हल करने के अपने प्रयास में प्रतिक्रिया उद्यत कदम उठा सकती है- योजना के प्रगतिशील रुपों को काट-छांट कर, जनवाद को खत्म कर, साम्राज्यवादी मदद हासिल करने के लिए विदेश नीति को बदल कर।
इसलिए, यह मात्र भ्रम होगा कि शांतिपूर्ण रास्ते का अर्थ है, निर्विध्न प्रगति का रास्ता, संकटों, टकरावों, जनवाद की रक्षा के दृढ़-निश्चयी संघर्ष से मुक्त एक रास्ता।
जन पार्टी - एक निर्णायक कारक
ऐसे संदर्भ में, राष्ट्रीय प्रगति तभी संभव है, जबकि हमारी पार्टी तीन मुद्दों वाले कार्यों को आगे ले जाने में सफल होती है। ये मुद्दे इस प्रकार हैंः (1) व्यापक जनवादी एकता का निर्माण; (2) प्रखर जन कार्यकलाप और शक्तिशाली जन संगठनों के, खास कर मजदूरों  और किसानों के संगठनों के, निर्माण को हाथ में लेना; (3) और सर्वोपरि, एक जन कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण।
इन तीनों अंतर्संबद्ध कार्यों में से आज के समय में निस्संदेह प्रमुख और निर्णायक है- जन पार्टी का निर्माण। ऐसी पार्टी के निर्माण में हमारी सफलता समस्त जनवादी आंदोलन की एकता और प्रभावोत्पादकता पर निर्भर करेगी। संविधान को स्वीकार करने के अलावा अमृतसर कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य था- पार्टी संगठन की कमियों और त्रुटियों पर ध्यान केंद्रित करना और इन पर तेजी  से विजय पाने के रास्ते और साधन जुटाना।
इस संबंध में आवश्यक निर्णय विशेष कांग्रेस द्वारा लिये गये हैं। निर्णय संगठन पर प्रस्ताव में प्रस्तुत किये गये थे, जो कि पिछले हफ्ते के न्यू एज में छपा था। यह पार्टी  की समस्त इकाइयों का कर्तव्य और उत्तरदायित्व है, किन्तु सर्वोपरि यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय परिषद, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और केंद्रीय सचिवमंडल का कर्तव्य है कि वे सुनिश्चित करें कि इन निर्णयों को पूरी निष्ठा के साथ कार्यान्वित किया जायगा।
इसके लिए पार्टी की एकता को मजबूत करना जरुरी है। इसके लिए माक्र्सवाद- लेनिनवाद के आधार पर विचारधारात्मक एकता और हमारे देश की विशिष्ट स्थितियों में इसका कार्यान्वयन, कांग्रेस में स्वीकृत प्रस्ताव के आधार पर राजतनीतिक एकता और आगे इसका विकास, पार्टी के नये संविधान के आधार पर सांगठनिक इकाइयों में साथीवत और बिरादराना वातावरण बनाना आवश्यक है।
प्रभावशाली पार्टी-केन्द्र की आवश्यकता
संगठनात्मक समस्या के कई पहलू हैं। कांग्रेस में सब पर विचार-विमर्श करना सम्भव नहीं था। लेकिन बहस के दौर में जो एक पहलू तेजी से उभर कर आया वह है-सभी स्तरों पर, प्रभावोत्पादक नेतृत्व और प्रभावोत्पादक कार्यकर्ताओं का अभाव।
हमारा आन्दोलन बढ़ गया है। हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी हैं। लेकिन हमारा नेतृत्व, मुख्यतः केन्द्रीय नेतृत्व और अधिकांश राज्यों का नेतृत्व, परिपक्वता, योग्यता और सामथ्र्य में तदनुरुप विकसित नहीं हुआ है। हमारे काम के तरीकों-किसी विषय के विशिष्ट अध्ययन की कमी, सामूहिक फैसलों के आधार पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी और नियमित जांच-पड़ताल की कमी- से यह कमजोरी बहुत बढ़ गयी है और दूसरी ओर पार्टी-शिक्षा के महत्वपूर्ण कार्य की उपेक्षा से कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त अभाव पैदा हो गया है।
इसके अतिरक्ति कई सवालों पर सैद्धान्तिक स्पष्टता का अभाव है, अनेक समस्याओं का समान  समझदारी का अभाव है और इच्छा तथा कार्य में उस एकता का अभाव है, जो कम्युनिस्ट पार्टी की पहचान स्थापित करती है और उसकी शक्ति का मुख्य आधार निर्मित करती है।
इसके अतिरिक्त अन्य गम्भीर कमजोरियां भी हैं। हमारी असरदार ताकत केरल, आन्ध्र और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, आज भी कम है। पार्टी की कमजोरी मुख्यतः हिंदी भाषी क्षेत्रों में देखी जा सकती है, जहां हमारी जनता का लगभग 40 प्रतिशत भाग रहता है।
इसलिए आत्मसंतोष की कहीं भी गुंजाइश नहीं है। हम पहले से भी कहीं अधिक मजबूत हैं, लेकिन हमारी पार्टी को जो कर्तव्य पूरे करने हैं, उनकी तुलना में हमारी ताकत आज भी कम है।
इन कमजोरियों को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है एक प्रभावशाली अखिल भारतीय पार्टी केन्द्र के निर्माण का कर्तव्य, जो पार्टी के राष्ट्रीय राजनीतिक केंद्र के रुप में काम करेगा। राष्ट्रीय परिषद का चुनाव कर और केंद्रीय कार्यकारिणी तथा केंद्रीय सचिवमंडल का गठन कर एवं उनकी कार्य-पद्धति के लिए सुस्पष्ट नियम निर्धारित कर अमृतसर कांग्रेस ने ऐसे केंद्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
व्यक्तिवाद को परास्त करो, अनुशासन कायम करो
जन कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण का कार्य कोई आसान कार्य नहीं है। उसके लिए कठोर और अनवरत परिश्रम की आवश्यकता है। उसकी मांग है कि कथनी और करनी, निर्णयों और निर्णयों के कार्यान्वयन तथा कम्युनिस्ट सिद्धान्तों और रोजमर्रे के व्यवहारों की भिन्नताओं को खत्म किया जाय। सर्वोपरि उसका तकाजा है कि पार्टी को सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से नये सांचे में ढाला जाय और उसे अपनी ऐतिहासिक भूमिका की चेतना से प्रेरित किया जाय।
यह सब अनिवार्यतः एक लम्बी और अविछिन्न प्रक्रिया होगी। लेकिन उसका आज और अभी श्री गणेश कर देना चाहिए। यह शुरूआत व्यक्तिवाद को परास्त करने और पार्टी में अनुशासन की स्थापना करने के रुप में होनी चाहिए। इसे ऊपर से शुरु करना है- पार्टी के केंद्रीय और राज्य-स्तर के नेतृत्व से, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी पहले उन्हीं लोगों को ही कदम उठाकर उदाहरण पेश करना चाहिए।
निस्संदेह हमारी पार्टी देश की सबसे अधिक अनुशासनबद्ध पार्टी है। इसे सभी- खासकर हमारे विरोधी-स्वीकार करते हैं। लेकिन हमे  इससे संतोष नहीं कर लेना चाहिए। जैसा कि हर पार्टी सदस्य जानता है, हम उस रुप में अनुशानबद्ध नहीं है, जिस रुप में एक कम्युनिस्ट पार्टी को होना चाहिए।
नयी चेतना पैदा करो
अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए हमें अपनी चेतना में भी वहीं रुप धारण करना चाहिए जैसा कि जनता के विशाल हिस्से की चेतना में हमारा रुप निर्मित हो चुका है। हमारे काम में अनेक कमजोरियां इसी चेतना की कमी के कारण है।
हमारी पार्टी के कंधों पर जबर्दस्त जिम्मेदारियां हैं। जनता की संघर्ष चेतना में वृद्धि के साथ-साथ देश में विघटन और फूट की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। ऐसी हालत में जनवादी आन्दोलन और देश की एकता की रक्षा तथा सुदृढ़ीकरण के लिए जनता हमारी पार्टी से अधिकाधिक आशा लगाये बैठी है।
योजना की कठिनाइयां बढ़ती जा रही है, जनता पर बोझा लादा जा रहा है, लोगों के जीवन-स्तर और जनवादी स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं और  सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार फैल गया है, ऐसी स्थिति में सही राष्ट्रीय नीतियों के लिए और हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे राजनीतिक और सामाजिक जीवन को आक्रांत करने वाली बुराइयों के विरोध में संघर्ष करने के लिए हमसे ही नेतृत्व की आशा की जाती है।
कांग्रेस-शासन की साख खत्म होने के साथ केरल पर ही आम जनता की आशा-आकांक्षाएं अधिकाधिक केंद्रित होती जा रही हैं, ताकि यह देखा जा सके कि किसा प्रकार जनता की सरकार जनता की समस्याओं का समाधान जनवादी तरीके से कर सकती है।
सर्वोपरि, मौजूदा कांग्रेस-नेतृत्व के गहराते हुए संकट के साथ ही एक नये वैकल्पिक राष्ट्रीय नेतृत्व की मांग एक ऐतिहासिक आवश्यकता का रुप धारण करती जा रही है, जो हमारे देश के सबसे अच्छे तत्वों को एकताबद्ध करे और हमारी पार्टी जिसका एक महत्वपूर्ण अंग हो।
इसीलिए एक जन कम्युनिस्ट पार्टी के रुप में हमारी पार्टी के निर्माण का कार्य इतने निर्णायक महत्व का कार्य बन गया है। इसी बात पर अमृतसर-कांग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव के अन्तिम भाग में पूरा जोर डाला गया हैः
‘‘इन जनवादी कर्तव्यों और राष्ट्रीय प्रगति के ध्येय की सिद्धि एक व्यापक राजनीतिक शक्ति के रुप में कम्युनिस्ट पार्टी के अभ्युदय पर निर्भर है- ऐसी पार्टी, जो राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुरुआती कदम उठाकर और जन-संघर्षों को सुदृढ़ नेतृत्व प्रदान कर आम जनता को एकताबद्ध तथा गोलबंद करे।’’
‘‘भारती कम्युनिस्ट पार्टी की विशेष कांग्रेस अपनी हर इकाई और हर पार्टी सदस्य का तथा पार्टी के सभी मित्रों का आवाहन करती है कि वे नये-नये क्षेत्रों में लगातार फैलती जाने वाली और जनता से नयी शक्ति प्राप्त करने वाली ऐसी ही एक जन-कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण करने के लिए अपनी ताकत का सदुपयोग करें। पार्टी के सदस्यों को जनता और देश के हितों के अटल रक्षकों के रुप में सामने आना चाहिए। उन्हें अपने निःस्वार्थ कार्यों, पहलकदमियों और त्याग से यह सिद्ध करना चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टी विश्व शांति की सबसे दृढ़प्रतिज्ञ योद्धा, हमारी राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षक, संपूर्ण राष्ट्र की एकता की निर्माता और समाजवाद तथा खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर होने वाली जनता की संगठनकर्ता है।’’

-कामरेड अजय घोष
»»  read more

बुधवार, 17 फ़रवरी 2010

HUNDRED YEARS OF INTERNATIONAL WOMEN'S DAY

HUNDRED YEARS OF INTERNATIONAL WOMEN'S DAY
(8TH MARCH)

A.B. Bardhan

Eighth March, 2010 marks the centenary of the International Women's Day, celebrated as a day of solidarity, consolidation and unity of the exploited, oppressed and marginalised sections of women of the world. A brief recapitulation of the historical background of this memorable day is necessary to highlight the significance of 8th March.

Nineteen hundred and nine was a turning point in the women's movement of the world. It was the year which saw the first ever strike of the working women when women garment workers struck work in New York to protest against their low wages and deplorable working conditions. This did not happen all of a sudden; rather it was the outcome of a long-drawn-out struggle by the shirt-waist makers. Their union was formed in 1906 and within three years it had a hundred-strong membership. But it was because of Clara Lamlich, a fiery militant woman, that a picketing for 13 weeks could be organised. This strike subsequently became an inspiration for women workers across the world.

Later in 1910, the Second International Conference of Socialist Women took place in Copenhagen, where they united against war, militarism, hunger and poverty. Clara Zetkin along with other women trade union leaders gave a call from this Conference to observe 8th March as the International Women's Day. It was unanimously approved and since then 8th March is celebrated as the International Women's Day, a day of struggle against injustice and exploitation of women.

With the defeat of the fascist forces in 1945 came the end of the Second World War, in which women had made tremendous sacrifices. Thereafter women in every continent resolved to fight for lasting peace. They met in Paris in a conference on 1st December, 1945 and decided to form the Women's International Democratic Federation (WIDF). At the outset 40 women's organisations from 106 countries and later 121 organisations joined it. From India, the Mahila Atma-Raksha Samiti (MARS) was the only one to join the Conference. Since then 8th March is being observed initially by the Mahila Atma-Raksha Samiti (MARS) women in Bengal and also in Delhi, and some other parts of India as a day of struggle for women's empowerment and equal rights. It became a rallying point to draw women from all sections and create awareness in them to assert their rights.

Therefore, even before the inception of the National Federation of Indian Women (NFIW) in 1954, Communist women in some parts of the country have been celebrating 8th March as the International Women's Day with varied slogans on issues of women's livelihood, equality and empowerment in accordance with the country's political and economic situation. In this sense, they have been the pioneers of this celebration of 8th March in our country, much before it was declared by the UNO as the International Women's Day in 1975. In fact, it was Herta Kuusinen, President of the WIDF, who proposed for the first time at the 24th session of the UN Commission on the Status of Women, the idea to declare 8th March as the International Women's Day and 1975 as the International Women's Year to commemorate the 30th anniversary of the defeat of fascism and Hitler. It also coincided with the 30th anniversary of the founding of the WIDF. The UNO then decided to observe 1975 as the International Women's Year on the slogans of "Equality, Development and Peace". At the first UN Conference for Women held at Mexico in 1975, it was felt that a single year was not enough to fulfil such a formidable task. It was, therefore, announced that the entire decade from 1976 to 1985 would be observed as the International Decade of Women. There could be no real democracy in any country without women having economic, political, social and cultural rights.

Since 1975, 8th March has become a rallying point in our country to bring all progressive and secular women's organisations on a broad platform to struggle for equal rights and social justice, to build stronger joint action of all women belonging to the marginalised, disempowered sections - organised and unorganised working women, housewives, the peasants and working class. Hence, celebration of 8th March has helped to forge a broad unity of those forces which have the same approach to solve women's problems as a basic pre-condition for ensuring the progress of India. Each year, 8th March is observed to help deepen and broaden this unity.
II

Long years of ceaseless campaign and wider mass struggles, and battles within and outside Parliament by our women have brought about changes in legislations in favour of women. A wide spectrum of laws have been passed, amended, enacted and so on. However, large sections of women are still deprived of these legal benefits due to social and political impediments at all levels. There are multiple burning issues related to women's deplorable socio-economic conditions in our country - increase in female foeticide resulting in skewed sex ratio (927 females per 1000 males) and maternal mortality (second highest in the world, approximately between 385 - 487 per 1,00,000 live births). Added to this are increasing incidences of violence against women, ranging from rape, molestation, sexual harrassment at workplace, domestic violence, honour killing to trafficking in women and children. Moreover, judicial and legal measures have failed to check the deep-rooted social problems of child marriage and dowry. Laws enacted specifically to protect women have neither put an end to dowry demands or domestic violence against women.


India figures in the index of the world's largest number of unlettered women: 54.16 % women are illiterate. Various educational schemes and programmes of the Government have failed to check the rates of school drop-outs of girls: 50 % of them move away from schooling by the time they reach middle schools, because this problem of drop-out is linked to the larger and more fundamental issues of food security, poverty and unemployment. About sixty per cent of women suffer from anaemia due to malnutrition. In fact, 50 per cent of villages have no health centres and many of the existing primary health centres are not functional. The latest data gives an estimate of 13.6 million more people in India having become poor in 2009.

The advent of the market economy along with the entry of the corporate sector with intensification of globalisation and privatisation since the early nineties has compounded the problems for our women. The homebound women workers are worst affected. There is even a shift in the nature of the work of agricultural women in the post-1990 scenario. According to the Census of 2001, the work status of rural women has become the same as that of agricultural labourers and not of cultivators. Disparity in wages of men and women has also widened. The agricultural women, including tribals and dalits, are in a pitiable condition, denied of social benefits and deprived of equal wages, earning 30 % lower than men. Their survival is at stake due to the setting up of SEZs in different parts of the country and forcible acquisition of land. Only 4 per cent of the women workforce is in the organised sector and the rest in the unorganised sector, where they are denied minimum wages, provident fund, gratuity, maternity benefit and such other benefits. Therefore there is an urgent need to strengthen and broaden the women's movement to meet these difficult challenges.

Women also face growing danger from social turmoil, military conflicts and war. Our women are the worst victims of religious fundamentalism, communalism and terrorism. The women's movement across the globe and campaign against the politics of war and communal violence had always moved beyond gender issues. Today an atmosphere of peace, tranquillity and democracy in the subcontinent is necessary for the overall development of our country and for the welfare of women at large.

Another important issue is the political empowerment of women. Thirtythree per cent reservation of women in legislatures still remains an unfinished task. Reservation in panchayats is not enough. It is only the beginning, the foundation. The struggle continues as this reservation is imperative for women's political participation in nation-building and decision-making at all levels from Panchayats to Parliament.
III

These are tasks not merely for women and the women’s organisations. They are not just women’s issues. They are issues before the entire progressive and democratic movement, before the Communist Movement. The communist and democratic parties have to struggle for these issues alongside of women and their organisations.

Today when our women along with the women of the world are celebrating the centenary of the International Women's Day on 8th March, the new situation with mounting challenges demands a new vision and perspective to take forward the women's struggle for a just society. It is time to ponder over various questions - what did they achieve in their struggle all these years? How should they conduct the fight against social oppression, economic exploitation and political disempowerment in the coming days? At the same time it is imperative to strengthen our solidarity with the fighting women in different parts of the world, especially those of Palestine, Iraq, Iran, Cuba, Myanmar, Pakistan, Sri Lanka, Nepal and Bangladesh.

It is also a day to remember our women pioneers and thousands of others who had sacrificed their lives and battled for peace, freedom, equality and progress.
* This article is written in collaboration with and with inputs from Ms. Gargi Chakravarty, Working President, NFIW
»»  read more

सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

OPPOSE PRIVATISING THE PUBLIC SECTOR

The issue of Disinvestment in Public Sector Undertakings is very much in the forefront of government’s economic and budgetary policy decisions. For quite sometime the UPA government has been announcing its intention to bring down government equity in PSUs to 51 per cent. Actually, a committee headed by C. Rangarajan, former governor of the Reserve Bank of India and at present Chairman of the Prime Minister’s Economic Advisory Council, had recommended reducing government equity to as low as 25 per cent! Government spokesmen are not yet prepared to go that far, for fear of public outcry. However it has now announced its intension to disinvest at least 10% of government equity in profitable PSUs.

Ever since the government at the Centre, adopted the policy of neo-liberalism, of a market-friendly regime, it has been on an overdrive for privatising the PSUs. To begin with, the argument was that the private sector is inefficient; they are a drag on the public exchequer. They should better be handed over to the private sector, which is presumed to be efficient. Evidently this was with a view to prepare the ground for eventually privatising them. It was a case of giving the dog a bad name and then hanging it. As we can see now it is precisely the profit-making ones, the top ones among them, that are targeted for disinvestment.

In fact, the history of the growth of the public sector in India is being deliberately ignored. The public sector in India came into existence with the aim of developing the country’s economy. Even under colonial rule, railways, post & telegraph, defence industry were developed as government departments. After Freedom the need was to overcome rapidly the legacy of colonial backwardness. Basic industries and infrastructure had to be built without which there was no possibility of developing industry or agriculture or even to raise the social and cultural level of the people. The nationalisation of insurance and banks and creating a public sector in energy, were steps in that direction. The Soviet Union rendered all possible help to India in this endeavour, in building the ‘commanding heights of our economy’. No capitalist entrepreneur came forward to carry out this task. Even the private sector grew because of the facilities provided by the public sector that had come up.

There was another source for the expansion of the public sector. It was the government takeover of mills and factories that were closed or bankrupted by the owners, due to financial mismanagement and other factors thereby throwing tens of thousands of workers out of jobs. Naturally, the performance of each category is not of the same order.

In course of time many public sector undertakings especially in the core category have grown into giant enterprises. They well deserve the title of ‘Navratnas’. Their contribution to the government exchequer in terms of taxes and dividends has been considerable in addition to developing their own internal resources for growth and carry out many social obligations.

In the matter of employment too, the PSUs have a far better record than the private sector. Unfortunately, though in recent days, as part of the government’s drive to withdraw all control and regulation and leave everything to the marker, there are moves towards outsourcing, contracting out, employing casual labour, and looking for franchisees etc. which trade unions are firmly opposing. Private public partnership (PPP) is the new ploy of the privatisers, for instance in railways.

Public Sector Enterprises by and large have been the mainstay of the budget and the economy. If the latest economic crises has not led to disastrous consequences in India, as in most other capitalist countries of the world, it is precisely because the financial sector in the country and the core manufacturing and service industries have been in the public sector. This is now well recognised.

Since there is so much hype about the efficiency of the private sector, let us have a look at the relative performance of the two sectors.

Recently, a study has been conducted by Dun & Bradshaw, who have analysed the financial and operational performance of 121 Central public sector undertakings and then compared a selection of 31 top government listed companies (29 central and 2 state government owned companies) with their private sector peers (viz.216 private sector companies).

The conclusions of the study are as follows:

· Total income of the profiled 121 Central PSUs was Rs. 14,675.41 billion during financial year 2008, which was equivalent to 31.1% of India’s GDP at current market prices.

· The aggregate net profit margin (NPM) was 8.3% in financial year 2008. Within this, the manufacturing PSUs and service PSUs had an NPM of 9.1% and 7.8% respectively.

· The 18 Navratnas had a total income of Rs. 6,871.62 billion in Financial year 2008 which is equivalent to 15% of India’s GDP at current market price.

· Comparing 31 PSUs (29 Central + 2 state) with 216 private sector companies, the study revealed that apart from fulfilling their social sector commitments, PSUs are contributing a huge sum to the exchequer through direct taxes & dividends. The effective tax rate for the PSUs grew from 28.9% in 2004 to over 31.4% in 2008 while the effective tax rate declined by over 350 basis points for private sector companies to 22.9% for the same period.

· In 2008, the PSUs paid over 33.5% of their net profit as dividends, whereas their private sector peers paid only 20.6% of their profits as dividends.

· The total sales of the 31 PSUs were just marginally lower than the total sales of the 216 private sector companies. Even though PSUs are losing their monopoly and India is taking further strides in liberalizing its economy, PSUs are managing to grow at a healthy pace.

The disinvestment drive has been going on ever since the launching of the so-called economic reforms in India. The government of the day had adopted the neo-liberal policy of liberalisation, privatization and globalisation. They were committed to privatise the PSUs and hand over their assets and management control to corporates and MNCs.

During the NDA regime even a Disinvestment Department was set up under a full-time minister. The UPA-I was restrained due to pressure from the Left and the Common Minimum Programme to which it was committed. But with the UPA-II the drive for disinvestment has resumed with renewed vigour.

What is the real object of disinvestment? In addition to promoting a sort of ‘crony capitalism’, the immediate objective is to bridge the burgeoning budget deficit, arising from refusal to raise revenue by taxing the rich on the one hand and exorbitant expenditure on the other. It is resorting to sale of equity to meet its immediate revenue needs. Targets for realising receipts from sale of assets are being fixed in every budget. This is nothing but selling the family silver to pay the grocer’s bill. Like a greedy man the government is virtually killing the goose that lays the golden egg. The long-term steady annual benefit that it would make in terms of revenue earnings through taxes and dividends from the profitable PSUs is being sacrificed for making an immediate one-time additional revenue gain to bridge its budget deficit. The future is being bartered away in the name of a comfortable present.

Announcing targets for off-loading bulk shares of profit making PSUs have other negative consequences as well. It leads to lowering the prices of the shares; offering the best assets for sale, and even yielding management control to the ‘strategic private investor’ ahead of his acquiring majority of shares in order to lure him to buy.

The reported statement of a prominent UPA spokesman that the ‘public’ has a right to own shares and participate in the equity of a ‘public sector enterprise’ is both deceptive and mischievous. Such shares in bulk offered for sale are cornered by ‘big buyers’, some of whom have been private competitors in the business, thus helping them to acquire a monopoly. The man-eaters are at large to gobble up the fare that is offered. There is no ‘people’s ownership’ that comes about from such sale. We should not be misled by such glib-talk of bourgeois politicians and economists. They are worshippers of neo-liberalism and the Free Market.

The trade unions, the CPI and other Left parties have been fighting and will continue to fight all moves for disinvesting and eventually privatising the public SECTOR
»»  read more

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

”माक्र्सवाद तथा समकालीन विश्व“ सम्बंधी वर्कशॉप

गत 21 से 24 दिसम्बर 2009 को हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में “माक्र्सवाद तथा समकालीन विश्व“ विषय पर एक चार दिवसीय वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सी.आर.फाउंडेशन तथा एन. राजशेखर रेड्डी रिसर्च सेंटर द्वारा उन्हीं के परिसर में किया गया।
यह वर्कशाॅप जनवरी 2008 में हैदराबाद में ही आयोजित “21वीं सदी में समाजवाद“ विषय पर किए गए सेमिनार की ही अगली कड़ी थी। सेमिनर में तय किया गया था कि इस विषय पर अधिक गहराई से अलग-अलग हिस्सों में विचार किया जाए। इसलिए वर्तमान वर्कशाॅप का मुख्य विषय क्षेत्र दर्शन था।
भागीदारी और विषय क्षेत्र
वर्कशाॅप में सारे देश के लगभग 35 बढ़े हुए बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इनमें आंध्र प्रदेश से भी कइयों ने हिस्सा लिया। कई कारणों से वर्कशाॅप की तारीखें बदलनी पड़ीं। इसके अलावा, तेलंगाना आंदोलन को लेकर राज्य अनिश्चितता की स्थिति बनी रही। इन सबके बावजूद पर्याप्त संख्या में लोग पहुंचे और काफी दिलचस्पी से बहसों में भाग लिया। आंध्र प्रदेश के अलावा हरियाणा से सबसे अधिक भागीदारों ने हिस्सा लिया, उनकी संख्या सात थी। उनके अलावा तमिलनाडु महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से भी वर्कशाॅप में हिस्सेदारी हुई।
वर्कशाप में गहन विचार के लिए निम्नलिखित विषय क्षेत्र बांटे गए- आधार पेपर; माक्र्सवाद और समाजवाद की समस्याएं: इतिहास की सीखें; जनतंत्र और समाजवाद; भविष्य की चुनौतियां; माक्र्सवाद और दर्शन; पर्यावरण एवं विकास; माक्र्सवाद तथा भारतीय समाज; खुली बहस; समापन सत्र।
वर्कशाप में कुल मिलाकर 19 (उन्नीस) पेपर प्रस्तुत किए गए। इन पेपरों के विषय इस प्रकार थे -परिवर्तनशील विश्व तथा माक्र्सवाद; वैज्ञानिक-तकनीकी क्रांति; क्वांटम विश्व; इलेक्ट्रानिक्स और दर्शन में संकट; समाजवाद के संघर्ष की पुनः सक्रियता; 21वीं सदी के समाजवाद में जनवाद; भारत में वामपंथी आंदोलन के समक्ष माक्र्सवाद संबधी चुनौतियां; उत्तरआधुनिक समाज में श्रम, वर्ग और वर्ग संघर्ष संबंधी समस्याएं; माक्र्सवादी दर्शन में विकास और विकृतियां; संसदीय प्रणाली के उपयोग के संबंध में माक्र्स और एंगेल्स; ‘नए विश्व की ओर रास्ता,; पर्यावरण और विकास का द्वंद्व; पर्यावरण संकट के संबंध में भविष्यवादी रूख; रासायनिक तत्वतालिका एवं द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के नियम; माक्र्सवाद और पहचान की राजनीति; माक्र्सवादी सिद्धांत के विकास संबंधी कुछ प्रश्न; पर्यावरण, विज्ञान और विकास; इत्यादि।
जिन विद्वानों के पेपर प्रस्तुत किए गए उनमें प्रमुख थे - अनिल राजिमवाले, एम. विजय कुमार, प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, सी.आर. बक्शी, डा. रामेश्वर दास, डा. राकेश शर्मा, डा. पी.सी. झा, देव पेरिन्बल, डा. जे.के. गुप्ता, शैलेन्द्र, टीकाराम शर्मा, प्रो. युगल रायुल, डा. आर.जे. स्वामी, डा. ईश्वर सिंह दोस्त, डा. बी.के. कांगो तथा अन्य।
उद्घाटन तथा “आधार पेपर“
वर्कशाॅप का उद्घाटन सी.आर. फाउंडेशन एन.आर.आर.आर. सेंटर के डायरेक्टर सी. राघवाचारी ने किया। आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्होंने विषय वस्तु का परिचय दिया। उन्होंने इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि यह आयोजन पिछले सेमिनार की अगली कड़ी है। इस अवसर पर इनके साथ अनिल राजिमवाले, ए. विजय कुमार, प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, बी. विजयलक्ष्मी और वी.आर. कारूमान्ची भी उपस्थित थें
आधार पेपर
वर्कशाॅप में बहस के लिए आधार पेपर अनिल राजिमवाले ने प्रस्तुत किया जिसका विषय था “वर्तमान विश्व में माक्र्सवाद“। इसमें आज के बदलते विश्व के संदर्भ में माक्र्सवाद के सम्मुख उपस्थित सम्भावानाओं, चुनौतियों एवं समस्याओं पर विचार किया गया। इस पेपर में जो प्रश्न उठाए गए और उन पर चर्चा की गई, वे इस प्रकार थे - समाजवाद संबंधी सैद्धांतिक समस्याएं, समाजवाद का दर्शन, द्वितीय विश्व युद्धोत्तर परिस्थिति का विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन द्वारा मूल्यांकन, समाजवाद और ऐतिहासिक भौतिकवाद की समस्याएं, जनतंत्र और समाजवाद, मजदूर वर्ग संबंधी अवधारणा, आधुनिक समाज की बदलती संरचना, संचार/सूचना क्रांति और चेतना का निर्माण, आलोचनात्मक सिद्धांत, आधुनिक राज्य का चरित्र, माक्र्सवाद और उत्तरआधुनिकता, इत्यादि।
अनिल राजिमवाले ने आधार पेपर प्रस्तुत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि माक्र्सवादी सिद्धांत और दर्शन को आज के तेजी से बदलते विश्व के अनुरूप विकसित होना पड़ेगा; इसके लिए इन परिवर्तनों का अध्ययन और आत्मसातीकरण आवश्यक है। साथ ही जब कभी साम्राज्यवाद द्वारा माक्र्सवाद पर आक्रमण हो तो इसका उचित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक उत्तर भी देना होगा।
आधार पेपर पर वर्कशाॅप में काफी गहराई और व्यापकता से विचार किया गया। चर्चा के दौरान कई बातें जोड़ी गइ और सिद्धांत एवं दर्शन के विषय में बड़ी दिलचस्प बहस हुई।
विभिन्न पेपर एवं बहस
वर्कशाॅप के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता करने वालों के नाम हैं - प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, वी.आर. कारूमान्ची, प्रो. जे.के. गुप्ता, डा. बी.के. कांगो, डा. मुखदेव शर्मा और अनिल राजिमवाले।
विभिन्न पेपरों के गिर्द विद्धानों के बीच काफी दिलचस्प और गंभीर बहस छिड़ी। दिलचस्प इतनी अधिक थी कि भाग लेने वालों ने बार-बार समय बढ़ाने का अनुरोध किया; वे देर रात तक भी बैठने को तैयार थे। समय बीतने का पता ही नहीं चला। प्रत्येक भाग लेने वाले ने कई बार बहस में हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान कई प्रकार के मुद्दे सामने आए। बहस में इस बात पर जोर दिया गया कि हम एक तेजी से बदलते विश्व मे रह रहे हैं। इसके फलस्वरूप समाज, बाजार, उत्पादक शक्तियां, चेतना इत्यादि सब कुछ बदल रहे हैं। वे सिर्फ सिद्धांत के प्रश्न नहीं हैं बल्कि व्यावहारिक प्रश्न भी हैं। उदाहरण के लिए मजदूर वर्ग और समाज का ढांचा बदल रहा है, जैसा कि आधार पेपर में कहा गया है। साथ ही आम इलेक्ट्रानिक मीडिया की चेतना निर्माण में भूमिका बढ़ती जा रही है। इसलिए क्रांतिकारी और जनवादी शक्तियों को जनता के बीच नए तरीके से काम करना पड़ेगा।
औजारों, समाज और मानवों में इन परिर्वतनों तथा प्रकृति एवं समाज के
अध्ययन के नए तरीकों के प्रयोग से नई सच्चाइयां और तथ्य सामने आ रहे हैं, नई खोजें की जा रही है; इनके फलस्वरूप नए दार्शनिक पैदा हो रहे हैं।
माक्र्सवाद अपरिवर्तनीय सूत्रों और प्रस्थानपनाओं का जमावड़ा नहीं है। माक्र्सवाद धर्म नहीं हैं जो शाश्वत जड़सूत्रों में विश्वास करता है; वह एक विज्ञान है। इसलिए माक्र्सवादी सिद्धांत और दर्शन का निरंतर विकास होते रहना चािहए। उन्हें नई वैज्ञानिक खोजों तथा तकनीकी एवं सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवर्तनों के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा। माक्र्सवाद सबसे आगे बढ़ी हुई विकसित विचार प्रणाली है। माक्र्स, एंगेल्स और लेनिन सबसे विकसित विचारक थे। वे औद्योगिक युग के क्षितिज तक देख सकते थे। इसलिए माक्र्स और माक्र्सवाद इतने प्रभावशाली बन पाए।
यही कारण हे कि माक्र्सवाद साम्राज्यवाद के आक्रमण का सामना कर पाया है। आर्थिक संकट के बारे में माक्र्स की भविष्यवाणियां सही साबित हुई है। जनता आज भी पूंजीवाद के विकल्प के लिए संघर्ष कर रही है।
लेकिन साथ ही, माक्र्सवाद एक जगह ठहरा हुआ और बिना बदलाव के नहीं रह सकता है। उसे आज के परिवर्तनशील युग से सीख लेते हुए आवश्यक नतीजे निकालने होंगे और उन्हें आत्मसात करना होगा, तभी उसका विकास हो पाएगा। जैसे औद्योगिक युग का अध्ययन माक्र्स ने किया था वेैसे ही इलेक्ट्रानिक युग, आधुनिक प्राकृतिक विज्ञानों, इलेक्ट्रानिक्स, जेनेटिक्स, क्वांटम विज्ञान इत्यादि का
अध्ययन करके सिद्धांत एवं दर्शन को उच्चतर स्तर पर ले जाना होगा। इन घटनाओं तथा उत्तर-औद्योगिक एवं उत्तर-आधुनिकता संबंधी चर्चाओं ने पदार्थ एवं चेतना, कर्ता एवं वस्तु, कारण-प्रभाव, उत्पादन के साधनों, सूचनातंत्र, इत्यादि के संबंध में नए प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
माक्र्सवादी दर्शन को इन्हें हल करना होगा। माक्र्सवाद को आलोचनात्मक सिद्धांत को नई मंजिलों में पहुंचाना होगा। इस संदर्भ में द्वंद्ववाद की पद्धति का महत्व पहले से कहीं अधिक हो उठता है, खासकर इलेक्ट्रानिक युग के संदर्भ में। आज की घटनाओं के अध्ययन में इस पद्धति की अधिक आवश्यकता है। तभी माक्र्सवाद विश्व को बेहतर समझ सकता है और बेहतर तरीके से बदल सकता है।
पर्यावरण का संकट एक गंभीर चिंता का विषय है। पर्यावरण का प्रदूषण इस हद तक हो चुका है कि अब स्वयं मौसम पर ही उसका असर पड़ने लगा है जिससे सारा विश्व प्रभावित होने लगा है। ऐसी स्थिति में विकास की नई रणनीति का सवाल पैदा हो गया है। विकास और पर्यावरण का द्वंद्व तेज हो गया है।
कई अन्य दार्शनिक एवं व्यावहारिक प्रश्न भी उठाए गए। बहस के दौरान कई अन्य प्रश्न और विषय उठाए गए- बदलते सामाजिक संदर्भ में पहचान का प्रश्न, समाज के नए तबके, साम्राज्यवादी, साम्प्रदायिक एवं नवउदारवादी आक्रमण के सामने माक्र्सवाद की रक्षा का प्रश्न; उत्तर-आधुनिकता एंव अन्य रूझानों से टकराव, अन्य रूझानों के सकारात्मक पहलुओं से सीखने का प्रश्न; वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सूचना क्रांति का अध्ययन, इत्यादि।
खुली बहस और समापन सत्र
वर्कशाप के अंतिम दिन बचे पेपर प्रस्तुत किए गए। साथ ही समूचे वर्कशाप के संबंध में खुली एवं विस्तृत बहस की गई। वैसे हर पेपर की प्रस्तुति के बाद बहस होती रही। इसके बाद समापन सत्र हुआ।
इस सत्र में सी.आर. फाउंडेशन/एन.आर.आर.आर. सेंटर के अध्यक्ष एस. सुधाकर रेड्डी, पूर्व एम.पी. उपस्थित थे। वर्कशाप के भागीदारों ने माक्र्सवाद के सद्धिांत और व्यवहार से संबंधित कई सवाल उठाते हुए वर्कशाप के लिए अधिक समय की मांग की। इनमें बहस के लिए और भी ज्यादा समय की आवश्यकता थी। इनका सुझाव था कि अगला वर्कशाप कम से कम पांच दिनों का होना चाहिए।
वर्कशाप की विशेषता यह रही कि इसमें सभी ने काफी उत्साह और लगन से हिस्सा लिया।
सुधाकर रेड्डी ने वर्कशाप के आयोजकों एंव भागीदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहस एक निरन्तर प्रक्रिया है और किसी वर्कशाप या सेमिनार में किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की अपनी कुछ विशेषताएं और समस्याएं है जिसका अध्ययन जरूरी है, जैसे जाति। धार्मिक समस्या भी गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कम्युनिस्ट बनने के लिए अनीश्वरवादी होना जरूरी नहीं है।
सुधारक रेड्डी ने कहा कि बहस सिर्फ कम्युनिस्टों या भाकपा के सदस्यों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसमें
अधिक व्यापक माक्र्सवादी तबकों तथा गैर-माक्र्सवादी बुद्धिजीवियों और लोगों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया जाना चािहए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन और सेंटर की ओर से हर वर्ष ऐसी चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
अनिल राजिमवाले ने वर्कशाप के पेपरों और बहसों की समीक्षा प्रस्तुत की।
सी. राघवाचारी ने अंतिम सत्र की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एम. विजय कुमार, कारूमान्ची तथा प्रो. कुलकर्णी भी उपस्थित थे।
एम. विजय कुमार और अनिल राजिमवाले वर्कशाप के आयोजक/संगठनकर्ता थे। विजय कुमार के अथक परिश्रम के कारण इसका सफल आयोजन किया जा सका।
अनिल राजिमवाले ने वर्कशाप के संयोजककर्ता का कार्य संभाला। प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, अनिल राजिमवाले और विजन कुमार ने वर्कशाप के विषयों, सत्रों, पेपर प्रस्तुतकर्ता, अध्यक्षों इत्यादि का चयन किया।
अनुकूल वातावरण में चर्चा
वर्कशाप का आयोजन अत्यंत ही अनुकूल वातावरण में किया गया। सी.आर. फाउंडेशन, एन.आर.आर.आर. सेंटर का परिसर अत्यंत ही शांत और सुंदर एवं ऐसी चर्चा के आयोजन के अनुकूल था। विद्धानों ने बड़े शांत-सुरम्य एवं नैसर्गिक वातावरण में विचार-विमर्श एवं विचारों को आदान-प्रदान किया। रहने का इंतजाम बड़े ही सीधे-सादे लेकिन अनौपचारिक तरीके से किया गया।
अधिकतर भागीदार छोटे हाॅलों में साथ रहे; कुछ के लिए परिवारों सहित कमरों का भी इंतजाम किया गया। वातावरण घरेलू और भोजन सादा किन्तु स्वादिष्ट तथा स्वास्थ्यकर था।
इस संदर्भ में सी.आर. फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘ओल्ड एज होम’ अर्थात् वृद्ध लोगों के लिए निवास भवन का उल्लेख आवश्यक है। वे सौ से भी अधिक वृद्धों के लिए निवास होस्टल चला रहे हैं। इसके स्टाफ और प्रशासन ने खाने-पीने, रहने, दैनिक रूटीन इत्यादि का बड़ा ही सुचारू, सुंदर एवं अनुशासित इंतजाम किया। कहीं भी कोई समस्या पैदा नहीं हुई। पुस्तकालय से भी काफी सहायता मिली। वर्कशाप में भाग लेने वालों के लिए यह एक स्मरणीय घटना रहेगी। एम. विजय कुमार विशेष धन्यवाद के पात्र है।

»»  read more
Share |

लोकप्रिय पोस्ट

कुल पेज दृश्य