फ़ॉलोअर
मंगलवार, 1 अक्तूबर 2019
at 7:46 pm | 0 comments |
Campaigns of CPI and Left
भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी, उत्तर प्रदेश का आह्वान
जनहित में
चलाये जायें व्यापक अभियान
लखनऊ- 1 अक्तूबर 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने भाकपा की सभी जिला इकाइयों का आह्वान किया है कि
वे निम्न कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु तत्काल तैयारी करें।
वामपंथी दलों का राष्ट्रव्यापी अभियान-
गहराते आर्थिक संकट और जनता की बढ़ती कठिनाइयों के विरूध्द
वामपंथी दलों ने सारे देश में 10 से 16 अक्तूबर 2019 तक प्रतिरोध दर्ज कराने का निर्णय
लिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विगत दिनों संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की
बैठक ने इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। अभियान के अंतर्गत निम्न मांगें प्रमुख रूप
से उठायी जायेंगी।
·
रोजगार पैदा करने को सार्वजनिक निवेश बढ़ाया जाये। जब
तक ऐसा नहीं होता तब तक नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाये।
·
आर्थिक मंदी से उबरने के नाम पर कारपोरेट्स को एक के
बाद एक दिये जारहे आर्थिक पैकेजों को निरस्त कर उस धनराशि को जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने
में लगाया जाये।
·
श्रमिकों को न्यूनतम रुपये 18,000 प्रतिमाह
वेतनमान सुनिश्चित किया जाये।
·
हाल ही में आर्थिक मंदी के चलते बन्द अथवा आंशिक रूप
से बन्द हुये उद्योगों से बढ़ी तादाद निकाले गये श्रमिकों और कर्मचारियों के जीवनयापन
के लिये सरकार द्वारा जीवनयापन लायक मासिक वेतन देना सुनिश्चित किया जाये।
·
सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कतई बन्द किया जाये. रक्षा
उत्पादन और कोयला क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की योजना को वापस लिया जाये।
बीएसएनएल, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज, भारतीय रेल, एयर इंडिया आदि में बड़े पैमाने पर किये जारहे निजीकरण को फौरन रद्द किया जाये।
·
निर्धारित न्यूनतम वेतन पर साल में कम से कम 200 दिन
तक रोजगार देने और पिछले बकायों का भुगतान कराने हेतु मनरेगा हेतु बजट आबंटन को बढ़ाया
जाये।
·
क्रषि एवं किसानों के गहरे आर्थिक संकट और उसके कारण
उनकी बढ़ती आत्महत्याओं से निपटने को एकमुश्त ऋणमाफी की जाये। साथ ही फसलों का लागत
से डेढ़ गुना मूल्य दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।
·
व्रध्दावस्था और विधवा पेंशन को बढ़ा कर कम से कम 3,000 रुपये प्रतिमाह
किया जाये।
नोट- उपर्युक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जनपदों में
वामपंथी दलों की बैठक बुला कर योजना बनाई जाये।
भाकपा का अभियान-
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सांप्रदायिक और
फासीवादी शक्तियों के विरूध्द 2 अक्तूबर (
गांधी जयंती ) से 7 नवंबर ( अक्तूबर समाजवादी क्रांति दिवस ) 2019 तक राजनैतिक और विचारधारात्मक
अभियान चलाये जाने का आह्वान किया है। इस अभियान
के तहत सभाएं, गोष्ठियाँ और पदयात्राएं की जायेँ।
इस अभियान के तहत खास जगहों पर 12 अक्तूबर को कश्मीर
में जनवादी अधिकारों के रौंदे जाने के खिलाफ विशिष्ट मीटिंगें आयोजित की जायेँ। 12
अक्तूबर हमारे सम्मानित नेता कामरेड अब्दुल सत्तार रंजूर की 102 वीं जयन्ती है जिनकी
1990 में कश्मीरी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
आशा है समस्त जिला कमेटियाँ इन अभियानों को सफल बनाने
हेतु जीजान से जुटेंगी।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CUT IN PETROL-DIESEL PRICES TOO LATE, TOO LITTLE: CPI - *The National Secretariat of the Communist Party of India condemns the negligibly small cut in the price of petrol and diesel:* The National Secretariat of...5 वर्ष पहले
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र - विधान सभा चुनाव 2017 - *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र* *- विधान सभा चुनाव 2017* देश के सबसे बड़े राज्य - उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के गठन के लिए 17वीं विधान सभा क...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...7 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
सहारनपुर की स्थिति को शीघ्र काबू में करे राज्य सरकार: भाकपा लखनऊ- 10 मई 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने आरोप लगाया है क...
-
कर्जमाफी: एक बार फिर ठगे गये किसान – भाकपा लखनऊ- 4 अप्रेल 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कि...
-
भारतीय खेत मजदूर यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 एवं 24 अगस्त 2010 को नई दिल्ली में यूनियन के अध्यक्ष अजय चक्रवर्ती पूर्व स...
-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस(प्री) परीक्षा का परचा लीक होने, और उससे संबंधित मांगों पर आन्दोलन कर रहे अभ्यर्थियों को इलाहाबाद...
-
कामेरड अजय घोष द्वारा पार्टी संविधान में परिवर्तन के लिए अमृतसर में विशेष पार्टी महाधिवेशन बुलाया था जिसमें पार्टी ने घोषित किया था- ‘‘कम्य...
-
लखनऊ 12 सितम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य मंत्रिपरिषद की ओर से जारी प्रेस बयान में पार्टी के राज्य सह सचिव अरविन्द राज स्वरूप न...
-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में 3 दिसंबर को हुये अराजकता के नाच को जिसमें कि एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या और एक ...
-
लखनऊ- २६ अप्रैल २०१४. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कल लखनऊ में बाबा रामदेव द्वारा दलितों, दलित लड़कियों और महिलाओं के प्रत...
-
लखनऊ 22 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केन्द्र एवं उड़ीसा सरकार द्वारा जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को के संयंत्र की स्थापना के लिए दी गयी मंजूरी...
-
इक्कीसवाँ सम्मेलन ए0आई0एस0एफ0 का इक्कीसवाँ सम्मेलन त्रिची, तमिलनाडु में 28-31 जनवर 1983 को हुआ। मार्च 1983 को दिल्ली में 7वाँ ...