फ़ॉलोअर
शनिवार, 18 जुलाई 2020
at 1:04 pm | 0 comments |
CPI Writes to CM 0f UP
भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, क़ैसर बाग, लखनऊ- 226001
दिनांक- 18
जुलाई 2020
विषय- पीलीभीत जनपद के बीसलपुर में बंदरों के आतंक से
जनता की रक्षा करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे भाकपा नेता भीमसेन शर्मा
का अनशन समाप्त कराने के संबंध में।
URGENT
सेवामें,
श्री योगी आदित्यनाथ जी,
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश- 206001
महोदय,
जनपद- पीलीभीत के कस्बे बीसलपुर में बंदरों का आतंक
चरम पर है। बंदरों ने जानलेवा हमला कर अनेक लोगों को घायल कर दिया है। बंदरों के आतंक
के चलते कई लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
अतएव आम जनों को बंदरों के आतंक से बचाने और बंदरों
के हमलों से घायल लोगों की चिकित्सा कराने
की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय नेता कामरेड भीमसेन शर्मा भाकपा
कार्यालय, बीसलपुर में दिनांक- 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन
पर बैठे हुये हैं। खेद की बात है की स्थानीय प्रशासन को सूचना के बावजूद अभी तक कोई
कदम नहीं उठाया गया है। जबकि कामरेड भीमसेन शर्मा के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आरही
है।
यह इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि प्रशासनिक अधिकारी
जन सरोकारों के प्रति कैसा और कितना उपेक्षा भाव रखते हैं। लोकतन्त्र में यह शोभनीय
नहीं है।
अतएव आपसे अनुरोध है कि जिलाधिकारी पीलीभीत को तत्काल
ठोस कार्यवाही के निर्देश दें कि वे जनता की समस्याओं का निराकरण करें। सक्षम अधिकारी
को अनशन स्थल पहुँच कर समस्या के निदान का आश्वासन देकर भीमसेन शर्मा का अनशन समाप्त
कराना चाहिये। इस विषय में कोई भी हीला हवाली जन सरोकारों के लिये आवाज उठाने वालों
के जीवन से खिलवाड़ होगी।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप त्वरित कार्यवाही
के निर्देश अवश्य देंगे।
सधन्यवाद
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि-
जिलाधिकारी- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
30 जून 2010वार्तालखनऊ। आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों के खिलाफ 1857 में मेरठ से शुरू हुए गदर की आंच धीरे-धीरे पूरे देश में पहुंची और आज के द...
-
thatshindi ne aaj chhapa hai : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उप महासचिव सुधाकर रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर में जिस तरीके से हि...
-
लखनऊ- २० फरबरी २०१५ – मोदी सरकार द्वारा ३० दिसंबर २०१४ को लागू किये गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने और उपजाऊ जमीनों की संरक्षा की मा...
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद गंभीर चिंता के साथ इस तथ्य को नोट करती है कि सरकार की नवउदारवादी नीतियों ने कांग्रेस और भाजपा शा...
-
India Bloom News Service published the following news today : Left parties – Communist Party of India (CPI), Communist Party of India-Marxis...
-
जागरण याहू में यह छापा है आज : Jun 26, 11:58 pm मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) । केंद्र सरकार ने पेट्रोल, गैस, डीजल एवं मिट्टी के तेल के दामों में ब...
-
दैनिक ट्रिब्यून ने आज छापा है कि : ”पुड्डुचेरी, 24 अप्रैल (वार्ता)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सचिव डी. राजा ने विवादों में घिरी इं...
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद घोषणा करती है कि मणिपुर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में वर्तमान संकट भारत सरकार के गलत कदमों के कारण ह...
-
गंभीर खाद्य असुरक्षा और आसमान छूती महंगाई के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि यूपीए-दो सरकार आज जनता की वास्तविक समस्याओं को हल करने और राष्ट्रीय खा...
-
लखनऊ 10 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल ने राज्य सरकार द्वारा चार नगरों की विद्युत व्यवस्था को निजी हाथों में देने क...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें