फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 25 जून 2010
at 8:41 pm | 0 comments |
भाकपा द्वारा भोपाल दुर्घटना मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
नई दिल्ली 23 जून। भोपाल गैस दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने, उनके पुनर्वास और यूनियन कार्बाइड कारपोरेशन एवं डाउ केमिकल्स की देयताओं पर पी. चिदम्बरम के नेतृत्व में बने मंत्रि-समूह द्वारा की गयी अनुशंसाओं पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने क्षोभ प्रकट किया है।भाकपा के केन्द्रीय सचिवमंडल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मंत्रि-समूह का गठन प्रधानमंत्री ने भोपाल न्यायालय के निर्णय पर तुरन्त किया था। यह न्याय का उपहास एवम् इस पैशाचिक औद्योगिक हादसे की विवेचना एवम् मुकदमें का मखौल था।भाकपा ने मंत्रि-समूह पर बड़े मुद्दों को जानबूझ कर मुआवजे केधुंधले पर्दे से छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाकपा ने कहा है कि यह संप्रग-एक के कार्यकाल में बने मंत्रि-समूह द्वारा 2008 में पुनर्वास की देखरेख के लिए एक अधिकार संपन्न आयोग बनाने की राजमन्दी से पीछे हटना है।वर्तमान मंत्रि-समूह ने क्षति आकलन के दोषपूर्ण आधार पर मुआवजा देने की अनुशंसा की है। सरकार मृत्यु-दावों की पुनरीक्षा और 1987 के बाद गैस-प्रभावित मौतों के दावों के पंजीकरण के लिए तैयार नहीं है। स्वतंत्र सूत्रों ने मौतों को 20,000 से ज्यादा और पीड़ित व्यक्तियों की संख्या को 5 लाख से अधिक आंका है।भाकपा ने आगे कहा है कि मंत्रि-समूह ने सीबीआई द्वारा प्रकरण में अयोग्यता दिखाने और आरोपों को कमतर किए जाने के मामलों पर विचार ही नहीं किया। सरकार को मुआवजा देने के लिए कह कर मंत्रि-समूह ने यूनियन कार्बाइड और डाउ केमिकल्स के देयताओं को निर्धारित करने में दब्बूपन का परिचय दिया है। यूनियन कार्बाइड के एंडरसन को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने के मुद्दे को मंत्रि-समूह ने जान-बूझ कर छुआ तक नहीं।वातवरण को विषाक्त करने के मुद्दे पर मंत्रि-समूह द्वारा सरकारी खजाने से खर्च करने की सिफारिश पर भाकपा ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सरकार ने भोपाल न्यायालय के फैसले तक इंतजार क्यों किया? क्या इन अनुशंसाओं द्वारा सरकार अमरीका और अमरीकी निवेशकों (जिनके साथ संप्रग-दो रणनीतिक संबंध बनाने के प्रयास कर रही है) को संकेत भेजना नहीं है?भाकपा का यह मानना है कि सरकार जिस प्रकार भोपाल त्रासदी के मसले और अपराधी की देयता निर्धारण को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है, उससे देश के भविष्य पर गंभीर एवम् दूरगामी असर पड़ेगा और वह भी उस समय जब संप्रग-दो आनन-फानन में संसद में परमाणु दायित्व बिल को पास कराने को व्याकुल है।भाकपा ने प्रधानमंत्री से मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए हादसे के जीवित व्यक्तियों के लिए संघर्षरत सातो संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने की मांग की है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
बैलट से ही कराये जायें निकाय चुनाव: भाकपा लखनऊ- 13 अप्रेल 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने मांग की है कि आगामी जुलाई से...
-
पीएम मोदी के कार्यक्रम पर रोक न लगाने का निर्णय अविवेकी एवं पक्षपातपूर्ण भाकपा ने निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार करने की मांग की लखनऊ-...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के सचिव एवं भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश ने कहाकि यह कैसा रामराज्य ह...
-
“यदि सरकार ने कोरोना से जंग के लिये नीतियां तय करने से पहले महामारीविदों और अन्य विशेषज्ञों से राय ली होती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती...
-
The following is the text of the political resolution for the 22 nd Party Congress, adopted by the national council of the CPI at its sess...
-
मिर्जापुर में मीडियाकर्मी के विरूध्द एफआईआर दर्ज किये जाने की भाकपा ने निन्दा की लखनऊ- 3 , सितंबर 2019 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण थोक और खुदरा बाजार में...
-
Hindustan Times today carried the following news : AgenciesNew Delhi, June 26, 2010First Published: 13:16 IST(26/6/2010)Last Updated: 19:10 ...
-
कैराना और नूरपुर में भाजपा की हार पर भाकपा ने मतदाताओं को दी बधाई कारपोरेटों को मालामाल और आमजनों को कंगाल बनाने का नतीजा हैं यह परिणाम...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने कहाकि जनपद हापुड़ के पिलुखुआ थानान्तर्गत बझेडा खुर्द गांव में गोहत्या के नाम पर क...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें