भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रकाशन पार्टी जीवन पाक्षिक वार्षिक मूल्य : 70 रुपये; त्रैवार्षिक : 200 रुपये; आजीवन 1200 रुपये पार्टी के सभी सदस्यों, शुभचिंतको से अनुरोध है कि पार्टी जीवन का सदस्य अवश्य बने संपादक: डॉक्टर गिरीश; कार्यकारी संपादक: प्रदीप तिवारी

About The Author

Communist Party of India, U.P. State Council

Get The Latest News

Sign up to receive latest news

फ़ॉलोअर

रविवार, 18 अप्रैल 2010

Left Front announces nominees for Kolkata civic polls

Kolkata, April 17 - Mayor Bikash Bhattacharya opted out of the fray as West Bengal's ruling Left Front Saturday released its list of candidates for the May 30 Kolkata civic polls, at which it faces one of its toughest tests after a series of electoral reverses.In an apparent bid to repair its battered image in the 141 Kolkata Municipal Corporation wards, the front has nominated 92 fresh candidates and 65 women, while announcing its candidates for 140 wards. The nominee for ward number 28 will be announced later. 'More than 47 percent of our candidates are women,' announced Left Front chairman Biman Bose. The front, which has been running the board for the last five years, received a setback of sorts with Bhattacharya declining to contest citing personal reasons. Leaders of Left Front major Communist Party of India-Marxist -, who had named him as mayor after the last election, made frantic efforts to persuade the lawyer-turned politician to change his mind realising that the opposition would make a big issue out of his absence. But Bhattacharya stood firm. However, Bose put up a brave face on his absence. 'Before the last elections, he was not even a councillor. After he became a councillor he was elected as mayor for a single term. And he has performed. We have decided not to renominate him as we want to utilise his expertise in legal matters'. Bose declined to name any mayoral candidate, saying the front partners would take a decision after the polls if the combine emerged victorious. That, however, seems an uphill task considering that the opposition candidates had led in a brute majority of the wards in last year's Lok Sabha polls. Apart from the mayor, four mayor-in-council members have also not been renominated. CPI-M candidates would try their luck in 96 wards, followed by Communist Party of India in 14, the Forward Bloc in 11 and the Revolutionary Socialist Party in 10. The minor front partners, including the Rashtirya Janata Dal and the Socialist Party - would fight in the remaining seats.
»»  read more

इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है

इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है,
नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है।
एक चिनगारी कही से ढूँढ लाओ दोस्तों,
इस दिए में तेल से भीगी हुई बाती तो है।

एक खंडहर के हृदय-सी, एक जंगली फूल-सी,
आदमी की पीर गूंगी ही सही, गाती तो है।

एक चादर साँझ ने सारे नगर पर डाल दी,
यह अंधेरे की सड़क उस भोर तक जाती तो है।

निर्वचन मैदान में लेटी हुई है जो नदी,
पत्थरों से, ओट में जा-जाके बतियाती तो है।

दुख नहीं कोई कि अब उपलब्धियों के नाम पर,
और कुछ हो या न हो, आकाश-सी छाती तो है।
- दुष्यंत कुमार
»»  read more

राह हारी मैं न हारा

थक गए पथ धूल के
उड़ते हुए रज-कण घनेरे।
पर न अब तक मिट सके हैं,
वायु में पदचिन्ह मेरे।
जो प्रकृति के जन्म ही से ले चुके गति का सहारा।
राह हारी मैं न हारा

स्वप्न-मग्ना रात्रि सोई,
दिवस संध्या के किनारे।
थक गए वन-विहग, मृगतरु -
थके सूरज-चाँद-तारे।
पर न अब तक थका मेरे लक्ष्य का ध्रुव ध्येय तारा।
राह हारी मैं न हारा।
- शील
»»  read more

ओ दिल्ली वाली ताई! खूब बढ़ाओ महंगाई

ओ दिल्ली वाली ताई!
खूब बढ़ाओ महंगाई
ओ दिल्ली वाली ताई!
तेरे ऊपर जो बैठे हैं
हैं तेरे ही तो भाई््?
दिल्ली वालों को दिखलायेगी
तू कैसे कैसे खेल
क्या हुआ जो इस खातिर
निकले जनता का तेल!
जनता का क्या है
जनता तो है हरजाई!
लूट की आंधी खूब चली है
जो लूट सके सो लूट
खेल तमाशा कोई दिखा कर
कोई अंबानी को देकर छूट।
तुम लूटो दिल्ली को
देश को मनमोहन भाई।
जनता अभी कराहेगी
सौ सौ आंसू अभी बहायेगी
खेतों में, खलिहानों में
हाहाकार मौत अभी मचायेगी!
उम्मीद नहीं दूर तलक
होने को कोई सुनवाई।
पर करवट लेना वक्त कभी जो
छिड़ेगा सड़कों पर संग्राम
भूखी नंगी जनता जब उमड़ेगी
गूंजेगा धनपतियों का त्राहिमाम्
तू भी जब चीखेगी -
”मेरा क्या होगा सांई?“
खूब बढ़ाओ महंगाई
ओ दिल्ली वाली ताई
तेरे ऊपर जो बैठे हैं
हैं तेरे ही तो भाई?
- सुमन्त
»»  read more

Shashi Tharoor's behaviour unbecoming of a minister – CPI

According to a news published in Today's Times of India on page 7, CPI on Saturday demanded dismissal of Shashi Tharoor. "Tharoor's behaviour is unbecoming of a minister and out of tune with Indian politics". CPI leader Gurudas Dasgupta said.
»»  read more

शनिवार, 17 अप्रैल 2010

CPI DEMANDS : KERALA GOVERNMENT MUST INITIATE MOVES AGAINST COCA-COLA

CPI DEMANDS : KERALA GOVERNMENT MUST INITIATE MOVES AGAINST COCA-COLA
The Report of the High Power Committee that was set up by the Kerala Government in April 2009 to assess the extent of damages caused by the Coca-Cola plant at Plachimada has come out with its report.

After a thorough scientific assessment of the damages caused to ground water, human health, agricultural live-stock, and labour and livelihood, the Committee has put the estimate to a total of Rs. 216.26 crores.

As usual the multinational Coca-Cola has ignored the Committee. But basing on the principle laid down by the Supreme Court that the 'polluter pays the price', the Kerala Government must follow up the report of its own committee by initiating legal and administrative steps to assess the individual claims and the actual compensation to be decreed. Coca-Cola must be made to pay.

The Communist Party of India recalls the massive agitation that was launched in the entire district of Palakkad against the Coca-Cola plant which compelled the Government to set up the High Power Committee. A similar movement must now be launched to make the Coca-Cola to pay for the damage caused.
»»  read more

आशावाद

तूफ़ान है
और जड़ों तक काँप रहा है पेड़।
लेकिन उसकी डाल पर बैठे
कवि के लिए
भविष्य उजला है।
क्योंकि वह पेड़ नहीं
उसका काँपना नहीं
तूफ़ान नहीं
बल्कि पत्तों का हरापन
देख रहा है।
- वेणु गोपाल
»»  read more

मजदूर का जन्म

एक हथौड़े वाला घर में और हुआ !
हाथी सा बलवान,
जहाजी हाथों वाला और हुआ !
सूरज-सा इंसान,
तरेरी आँखों वाला और हुआ !!
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ!
माता रही विचार:
अँधेरा हरने वाला और हुआ !
दादा रहे निहार:
सबेरा करने वाला और हुआ !!
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ !
जनता रही पुकार:
सलामत लाने वाला और हुआ !
सुन ले री सरकार!
कयामत ढाने वाला और हुआ !!
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ !

- केदार नाथ अग्रवाल

»»  read more

जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है

जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है
तूफ़ानों से लड़ा और फिर खड़ा हुआ है
जिसने सोने को खोदा लोहा मोड़ा है
जो रवि के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा
जो जीवन की आग जला कर आग बना है
फौलादी पंजे फैलाए नाग बना है
जिसने शोषण को तोड़ा शासन मोड़ा है
जो युग के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा

- केदार नाथ अग्रवाल

»»  read more

महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का लखनऊ में धरना

पुरूषवादी ताकतों द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ जारी मुहिम के खिलाफ महिलाओं के मध्य प्रतिक्रिया अब खुले रूप से सामने आने लगी है। लखनऊ में 15 अप्रैल 2010 को मुस्लिम महिलाओं ने लखनऊ के शहीद स्मारक पर महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में धरना आयोजित किया। भारतीय मुस्लिम महिला आन्दोलन का एक बैनर लेकर सैकड़ों महिलाओं ने इस विधेयक को महिलाओं की समानता एवं न्याय के लिए एक शताब्दी से जारी संघर्ष की ऐतिहासिक विजय बताते हुए इसे हर कीमत पर प्राप्त करने के लिए अपनी आवाज को बुलन्द किया। वक्ताओं ने कहा कि यह विधेयक पास होने के बाद ऐसी लोकतंात्रिक प्रक्रिया शुरू होगी जिससे अन्य महिलाओं के साथ साथ मुस्लिम महिलाओं को भी सत्ता में अपनी न्यायपूर्ण हिस्सेदारी मिलेगी। वक्ताओं ने इस विधेयक का विरोध करने वाले राजनेताओं एंव धार्मिक नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा यह अन्यायपूर्ण एवं संविधान में निहित भावना का उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करने वाली प्रमुख वक्ता थीं - नाइश हसन, नाज रजा, शहनाज, मुन्नी शरीफ, जहां, बेबी, राबिया, सलमा, सायारा, रहनुमा, हमरून, किश्वर जहां, रूखसाना, नायाब जहां आदि।
»»  read more

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

हार्वर्ड जिन दिवंगत - उनकी याद में गूगल पर left-n-progressive-group@googlegroups.कॉम की शुरुआत

नाम चामस्की ने एक बार उनके बारे में कहा था - ”उन्होंने एक सम्पूर्ण देश के दृष्टिकोण में बदलाव ला दिया। लाखों लोग जिस नजरिए से इतिहास को देखा करते थे, उसमें रातों-रात तब्दीली आ गई।“ नोम चामस्की की यह उक्ति जिनके बारे में थी, वह हार्वर्ड जिन अब नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उनका देहान्त हो गया।जो इतिहास प्रचलन में हुआ करता है, वह शोषकों का इतिहास है। शोषकों के इतिहास को जांचा परखा जाता है, उस पर मन्तव्य दिए जाते हैं। इस काम को करने के लिए ‘निरपेक्षता’ की आड़ ली जाती है, ताकि इतिहास में मेहनतकशों के योगदान को धो ‘पोछ’ डाला जा सके। लेकिन सच्चा इतिहास तो मेहनतकश लिखते हैं। उनके संघर्ष को, उनकी परम्परा को कहां जगह मिलती है इतिहास के पन्नों पर? हम एक एकलव्य की बात करते हैं। हम अगर अपनी चारों ओर नजर दौड़ाएं तो एकलव्यों की अनन्त कतार दिखाई पड़ेगी।हार्वर्ड जिन ने ”ए पीपुल्स हिस्ट्री आफ यूनाइटेड स्टेट्स“ नामक महाग्रंथ की रचना की। जिन बड़े नामों की आभा से अमरीका का इतिहास रौशन था, उन नामों के पीछे केवल मानव हित नहीं वर्ग-स्वार्थ भी थे - इस सच्चाई को उन्होंने उजागर किया, किसी को उन्होंने नहीं बख्शा - चाहे वह क्रिस्टोफर कोलम्बस हों या अब्राहम लिंकन। टामस अल्वा एडिसन हों या थियोडोर रूजवेल्ट। गरीब किसान, मजदूर, दास प्रथा के विरूद्ध जिन्होंने असल लड़ाई लड़ी थी, युद्ध-विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता - हार्वर्ड जिन की लेखनी ने इन्हें इतिहास के रंगमंच पर उचित सम्मान के साथ स्थापित किया।17 साल की उम्र में हार्वर्ड जिन ने पहली बार अमरीकी कम्युनिस्ट पार्टी की रैली में हिस्सा लिया। उनका मानना था कि पूंजीवाद के बारे में मार्क्स का विश्लेषण आज भी प्रासंगिक है। खुद को वह ”मार्क्सवादी“ कहते थे, यद्यपि यह शंका भी उन्हें थी कि मार्क्स शायद उन्हें ”मार्क्सवादी“ न मानते। उन्होंने कभी भी अपनी राजनीति को छुपाने की कोशिश नहीं की। पेशे से अध्यापक हार्वर्ड जिन 1988 में सेवानिवृत हुए यद्यपि उनकी नौकरी बची हुई थी। अन्तिम दिन कक्षा समाप्त होने के 30 मिनट पहले ही उन्होंने छुट्टी घोषित कर दिया - चूंकि उन्हें हड़ताली मजदूरों की ‘पिकेट’ में शामिल होना था। छात्रों से भी उन्होंने आग्रह किया कि उनके साथ चलकर हड़ताली मजदूरों से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें।वे अंतिम सांस तक अपनी आस्था पर अड़िग रहे।उनकी स्मृति में हम गुगल पर इस ग्रुप को आज शुरू कर रहे हैं और हमारा प्रयास होगा कि हम अपने उद्देश्य में सफल हों -
सर्वहारा क्रान्ति - जिन्दाबाद!साम्राज्यवाद का नाश हो!
»»  read more

‘कामरेड’ सिर्फ एक शब्द नहीं!

‘कामरेड’!
सिर्फ एक शब्द नहीं,
बिजली की लाखों रोशनियों को एक साथ जला देने वाला एक स्विच है
जिसे दबाते ही
रंग बिरंगी रोशनियों की एक विश्व-व्यापी कतार जगमगा उठती है!
एक स्विच, जो वाल्ट व्हिटमॅन को मायकोवस्की से
और पाब्लो नेरूदा को नाज़िम हिकमत से मिला देता है,
मॅक्सिम गोर्की, हावर्ड फ़ास्ट और यशपाल के बीच
एक ही प्रकाश-रेखा खींच देता है!

‘कामरेड’!
सिर्फ एक स्विच नहीं, एक चुम्बन है!
एक चुम्बन, जो दो इन्सानों के बीच की सारी दूरियों को
एक ही क्षण में पाट देता है
और वे इसके इच्चारण के साथ ही
एक दूसरे से यों घुलमिल जाते हैं
जैसे युगों के परिचित दो घनिष्ठ मित्र हों!
एक चुम्बन, जो कांगों की नीग्रो मज़दूरिन
और हिन्दुस्तान के अछूत मेहतर को
एक क्षण में लेनिन के साथ खड़ा कर देता है!
एक अदना से अदना इन्सान को
इतिहास बनाने के महान उत्तदायित्व से गौरवान्ति कर जाता है!
‘कामरेड’!
सिर्फ एक चुम्बन नहीं, एक मंच है
जो बोलने वाले और सुनने वाले दोनों को पवित्र कर देता है
एक मंत्र, जिसे छूते ही अलग-अलग देशों, नस्लों, रंगों और वर्गों के लोग
एक दूसरे के सहज सहोदर बन जाते हैं!
एक रहस्यमय मंत्र
जो इन्सान की आज़ादी, बराबरी और भाईचारे के लिए
कुरबान होने वाले लाखों शहीदों की समाधियों के दरवाजे
सबके लिए खोल देता है
और साधारण से साधारण व्यक्ति उनकी महानता से हाथ मिला सकता है!
‘कामरेड’!
दिलों को दिलों से मिलाने वाली एक कड़ी है,
शरीरों को शरीरों से जोड़ने वाली एक श्रंृखला है,
विषमता और भेदभाव के तपते हुए रेगिस्तान का एक मरूद्वीप है
जहां आकर जुल्म और अन्याय की आग में जलते हुए राहगीर
राहत की सांस लेते हैं,
एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं।
(कवि के शीघ्र प्रकाश्य संकलन ‘प्रतिनिधि कविताएं’ में से)
- डा. रणजीत
»»  read more

भूली बिसरी यादें: लूला से हाल की मुलाकात

30 वर्ष पहले, जुलाई 1980 में, हम मानागुआ (निकारागुआ - अनुवादक) में मिले थे। मौका था सान्दिनिस्ता क्रांति की पहली वर्षगांठ का स्मरणोत्सव। यह मेरे लिबरेशन-थियोलॉजी (मुक्ति धर्मशास्त्र) के अनुनायियों के सम्बन्धों की बदौलत सम्भव हो सका। यह संस्था चिली में शुरू हुई और मैं 1971 में चिली के राष्ट्रपति अलेन्दे (उच्चारण ‘आएंदे’) से मिलने गया।मैंने फ्रिएर वेट्टो से लूला के बारे में काफी सुन रखा था। वह मजदूर नेता थे जिससे वामपंथी ईसाइयों को पहले से ही काफी उम्मीद थीं। वह ब्राजील देश निवासी, धातु उद्योग के एक विनम्र मजदूर, एक दिमागदार और सम्मानित ट्रेड यूनियन नेता थे। ब्राजील में 1960 के दशक तक यांकी साम्राज्यवाद (अमरीकी साम्राज्यवाद - अनुवादक) का सैनिक तानाशाही शासन था जिसने देश को बुरी तरह तबाह कर दिया था। ब्राजील के सम्बंध क्यूबा से तब तक बहुत अच्छे थे जब तक अर्धगोलार्ध में प्रभुत्व रखने वाली शक्तियों ने उन्हें पूरी तरह समाप्त नहीं कर दिया। कई दशक बीतने के बाद धीरे-धीरे हालात सुधर कर यहां तक पहुंचे हैं।हर देश का अपना इतिहास है, हमारे देश ने 1959 की आश्चर्यकारक घटना के बाद काफी मुसीबतें झेलीं - इतिहास के सबसे शक्तिशाली देश के आक्रमण झेले।अतः कैनकुन में हुई हमारी हाल की बैठक में लातिन अमरीकी और कैरिबियन क्षेत्र के देशों का एक समुदाय बनाने के प्रस्ताव असाधारण एवं गौरवशाली समझौता है। यह समझौता उस समय हो रहा है जब विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में है, वातावरण में असमानता के कारण मानव जाति संकट में है तथा हैती की राजधानी पोर्ट ओ-प्रिन्स भूकम्प द्वारा तबाह हो चुका है। हैती महाद्वीप का सबसे गरीब देश है जिसने सबसे पहले गुलामी को समाप्त किया।हैती की समस्याएंमैं यह ‘यादें’ लिख ही रहा था और अभी कुल 6 हफ्ते पहले हैती में 2,00,000 लोगों की मौत की खबरें आईं, उसी बीच चिली में एक और भयानक भूकम्प की खबरें आईं। आर्थिक तौर पर भी यह हैती से अधिक विकसित है; अगर पक्की इमारतें नहीं होती तो शायद चिली के लाखों लोग मर जाते। इस बावत 20 लाख लोगों को नुकसान तथा 15 से 30 बिलियन डालर की हानि होने की रिपोर्ट है। इस विपदा में विश्व के लोगों का जिसमें हम भी शामिल हैं तथा एकजुटता, सहानुभूति चिली की जनता के साथ है। हालांकि जहां तक आर्थिक सहायता और किसी प्रकार की सहायता के मामले में क्यूबा कुछ अधिक करने की हालत में नहीं है। तथापि क्यूबा सरकार अपनी एकजुटता प्रकट करने वालों में पहली थी। हमने अपनी भावनाओं का इजहार उस समय कर दिया था जिस समय संचार व्यवस्था ठप्प पड़ी थी।............ हैती संसार के करोड़ों गरीब लोगों, जिसमें हमारे महाद्वीप के लोग भी अच्छी संख्या में हैं, का पर्याय बन चुका है।अभी जो भूकम्प आया था, उसकी तीव्रता रिचटर स्केल पर 8।8 थी। इसकी तीव्रता उस भूकम्प से अधिक थी जिसने पोर्ट-ओ-प्रिन्स को तहस-नहस कर दिया था। मुझे कानकुन में लिए गए फैसले की असलियत का पता चला और इसे आगे बढ़ाने के प्रयासों में मदद की जरूरत। साम्राज्य और उसके सहयोगी चाहे वे हमारे देशों के अन्दर हो या बाहर, लोगों की इस एकता और स्वतंत्रता के प्रयासों का विरोध करेंगे।लूला से मुलाकातमैं यह बात रिकार्ड में लाना चाहता हूं कि लूला की हाल की यह मुलाकात मेरे लिए महत्वपूर्ण यादगार मुलाकात थी, एक दोस्त के रूप में तथा एक क्रांतिकारी के रूप में। उन्होंने कहा था कि उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल समाप्त होने वाला था अतः अपने मित्र फिडेल से मिलना चाहते थे। इस वृतान्त से उन्होंने मुझे सम्मान दिया। मैं मानता हूं कि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। मेरे और उनके बीच में बिरादराना संवाद होते थे, कभी क्यूबा में कभी विदेश में। एक बार मुझे उनके मकान पर जोकि साओ-पौलो में एक साधारण उपनगर में था, मिलने का मौका मिला। यहां वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मुझे उस पूरे परिवार के साथ घुलने मिलने का मौका मिला। उनके पड़ोसी उनका बहुत सम्मान करते थे। तब किसको मालूम था कि वे एक दिन उस महान राष्ट्र के राष्ट्रपति होंगे, लेकिन उन्हें बहुत चिन्ता नहीं थी, उनके विरोधियों ने उन्हें दो बार पराजित करवा दिया था। राष्ट्रपति बनने से पहले हुई मुलाकातों के बारे में विस्तार से नहीं कहंूगा। हां 1980 के दशक के मध्य में हम हवाना में लातिन अमरीका के विदेशी ऋण के पीछे माथापच्ची कर रहे थे जो उस समय तक 300 बिलियन डालर तक पहुंच गया था और जिसकी अदायगी एक से अधिक बार कर दी गयी थी। वह जन्मजात जुझारू है।जैसा मैंने कहा कि उनके विरोधियों ने भारी मात्रा में पैसे और मीडिया के समर्थन से उन्हें चुनाव हरवा दिये। उनके करीबी सहायक तथा दोस्त जानते थे कि समय आ गया है जबकि वे वर्कर्स पार्टी और वामशक्तियों के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनें।जाहिर है कि उनके विरोधियों ने उनकी ताकत का गलत मूल्यांकन किया। उन्होंने सोचा कि वह संसद में अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएंगे। यूएसएसआर समाप्त हो गया था, वे ब्राजील के मुखिया बन कर क्या कर सकेंगे? ब्राजील - वह राष्ट्र जिसके पास अपार सम्पदा है लेकिन विकास थोड़ा, जहां अमीरों और असरदार लोगों का ही बोलबाला है?लेकिन नव-उदारवाद संकट के दौर में था, वेनेजुएला में बोलीवारियन क्रान्ति सफल हो चुकी थी। मेनेम का पतन हो चुका था। पिनोचेर राजनीतिक मंच से अदृश्य हो चुका था। क्यूबा साम्राज्यवाद को टक्कर दे रहा था। लूला उस समय चुनाव जीते जिस समय अमरीका में बेईमानी से बुश जीता, जिसने अपने प्रतिद्वंद्वी एल. गोरे की जीत को चुरा लिया था।यह चुनौती भरे समय की शुरूआत थी। हथियारों की होड़ तथा मिलिट्री औद्योगिक काम्पलेक्स (सैन्य औद्योगिक एकता) की भूमिका और समृद्ध क्षेत्रों से टैक्स घटाना नए अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा उठाये गये पहले कदम थे।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को उसने युद्धों में जीत अभियान को जारी रखने तथा कत्लेआम और यातना को साम्राज्यवाद के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का बहाना लेकर टाल दिया। गुप्त जेलों से संबंधित घटनाएं जिन्हें छिपा पाना सम्भव नहीं है, वह अमरीका और उसके सहयोगियों के सहअपराध का पर्दाफाश करती हैं।दूसरी तरफ पिछले 8 वर्षों में जब लूला ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष थे, ब्राजील ने धीरे-धीरे समस्याओं से निजात पाना शुरू कर दिया था। ब्राजील का तकनीकी विकास बढ़ रहा था और ब्राजील अर्थव्यवस्था में सुधार और इसका फैलाव बढ़ रहा था। उनके राष्ट्र मुखिया का पहला कार्यकाल बहुत कठिन था लेकिन उन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया और अनुभव हासिल किया। उनका अथक संघर्ष, मानसिक शान्ति, शान्त स्वभाव और कर्तव्य के प्रति बढ़ती लगन ने उन चुनौती भरे अंतर्राष्ट्रीय हालातों में ब्राजील का जीडीपी दो ट्रिलियन डालर के करीब था और ब्राजील की आर्थिक विकास दर दुनिया के पहले दस देशों की सूची में थी। हालांकि ब्राजील से अमरीका क्षेत्रफल के लिहाज से थोड़ा ही बड़ा हैै पर ब्राजील का जीडीपी अमरीका के जीडीपी का कुल मात्र 12 प्रतिशत है। लेकिन साम्राज्यवादी देश अमरीका विश्व को लूट रहा है और विश्व में एक हजार से अधिक स्थानों पर अपनी सेना को तैनात कर रखा है। 2002 के अंत में मुझे उनके राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले समारोह को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चावेज भी वहां मौजूद थे। 11 अप्रैल को उनका तख्त पलट दिया गया और उसी वर्ष उन्होंने अमरीका द्वारा सुनियोजित तेल के व्यापार के खिलाफ साजिश का सामना किया। उस दौरान बुश अमरीका के राष्ट्रपति थे। ब्राजील, बोलिवारियन गणतंत्र और क्यूबा के आपसी संबंध मधुर थे।मेरी बीमारीअक्टूबर 2004 में मैं एक दुर्घटना का शिकार हो गया जिस कारण महीनों तक मेरी गतिविधियां स्थगित रहीं। फिर जुलाई 2006 के अंत में मैं गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। इस कारण मैंने पार्टी और देश के मुखिया का पदभार उसी वर्ष 31 जुलाई को छोड़ दिया क्योंकि मुझे लगने लगा था कि मैं अब दायित्व नहीं निभा पाऊंगा।ज्यों ही मेरी हालत में सुधार आया मैंने पढ़ने, लिखने और क्रांति के बारे मंे उपलब्ध सामग्री का अध्ययन शुरू कर दिया और कुछ यादों को छपवाने का विचार बनाया।फिर जब मैं बीमार पड़ा तो मेरे लिए सौभाग्य की बात थी कि लूला जब भी हमारे देश की यात्रा पर आते तो मुझसे जरूर मिलते और हमारी खुलकर बातें होती। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं उनकी हर बात से सहमत था। मैं उनकी फसलों से जैविर्क इंधन के उत्पादन की योजना से असहमत हूं क्योंकि इससे भुखमरी एक भयंकर रूप ले सकती है।ब्राजील की समस्याएंमैं ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि भुखमरी की यह समस्या ब्राजील की देन नहीं है और लूला की तो बिल्कुल नहीं। यह विश्व आर्थिक नीति का एक जरूरी हिस्सा है जो साम्राज्यवाद और उसके अमीर सहयोगियों द्वारा थोपी गयी है। ये मुल्क अपने बाजार के हित की रक्षा हेतु कृषि के उत्पादन पर विशेष रियायतें देकर विश्व के तीसरे देशों से खाद्यान्न आयात स्पर्धा में उन्हें मजबूर करते हैं कि वे इन देशों से औद्योगिक उपकरण खरीदने को मजबूर हों। ये उपकरण जिन देशों में बेचे जाते हैं उन्हें देशों के कच्चे माल तथा ऊर्जा श्रोतों का दोहन कर बनाए जाते हैं तथा गरीबी का कारण सदियों से इन देशों का उपनिवेश बने रहना है। मैं भलीभांति समझता हूं कि अमरीका व यूरोप की अनुचित स्पर्धा और विशेष रियायत के कारण ब्राजील को इथेनौल (ईथाइल अल्कोहल) का उत्पादन करने को बाध्य होना पड़ा है।ब्राजील में नवजात शिशु मृत्युदर 23.3 प्रति हजार है तथा प्रसूति मृत्युदर 110 प्रति हजार है जोकि अमीर औद्योगिक देशों में क्रमशः 5 एवं 15 है। हम इस प्रकार के दूसरे आकड़े भी दे सकते हैं।चुकन्दर से उत्पादित चीनी पर विशेष रियायत देकर यूरोप ने हमारे चुकन्दर से बनने वाली चीनी को यूरोप द्वारा अनुदान दिए जाने के कारण हमारे देश में गन्ने से बनने वाली चीनी को बाजार में बिकने से वंचित कर दिया है। हमारे गन्ना किसान वर्ष के अधिकतर समय काम से वंचित रहते हैं। इस बीच अमरीका ने हमारी बेहतरीन उपजाऊ जमीन छीन ली है और इसकी कम्पनियां चीनी उद्योग की मालिक बन गयी। तब अचानक एक दिन हमें हमारे चीनी कोटे से वंचित कर दिया और हमारे देश की आर्थिक घेराबंदी कर दी ताकि हमारी क्रान्ति और आजादी को समाप्त किया जा सके।अब ब्राजील ने गन्ना, सोयाबीन और अनाज का उत्पादन करने की विधि को विकसित कर दिया है जो अधिकतम उत्पादन देते हैं। एक दिन मैं एक ‘डाकूमेंट्री’ में देख रहा था कि सिएगो डी अविला में 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर सोयाबीन की खेती के बाद अन्न एगाएंगे जहां वह पूरे वर्ष उत्पादन कर सकेंगे। मैंने कहा कि वह आदर्श समाजवादी कृषि है जो उच्चकोटि का यांत्रिक है और अत्याधिक उत्पादकता देने वाला है।कैरिबियन देशों में कृषि के लिए सबसे बड़ी समस्या चक्रवात है जो दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।हमारे देश ने मारियल में एक अत्याधुनिक बन्दरगाह के निर्माण तथा वित्तीय सहायता देने के बावत ब्राजील के साथ एक विस्तारित परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगी। वेनेजुएला ब्राजील के कृषि उत्पादन तथा तकनीकी का प्रयोग चीनी उत्पादन तथा गन्ने की खोई से ताप-विद्युतीय शक्ति बनाने के उपयोग में ला रहा है। यह एक बहुत ही विकसित यंत्र है और उसका प्रयोग समाजवादी उत्पादन में भी किया जाता है। बोलावियन गणतंत्र में वे गैसोलीन से वातावरण पर होने वाला नुकसान को कम करने के लिए इथोनॉल का प्रयोग कर रहे हैं।पूंजीवाद और प्राकृतिक विनाशपूंजीवाद ने उपभोक्ता समाज को पैदा किया और पैदा किया ईंधन की बर्बादी जिससे पैदा हुआ नाटकीय रूप में मौसम में परिवर्तन। प्रकृति को 400 मिलियन वर्ष लगे उन वस्तुओं को पैदा करने में जिन्हें केवल 2 सदियों से खा रहे हैं। विज्ञान को इस प्रकार की ऊर्जा की खोज करनी है जो आज पेट्रोल से मिलने वाली ऊर्जा का विकल्प बन सके। कोई नहीं जानता यह कितना समय लेगा और इस पर कितनी लागत आएगी। क्या कभी हम उसे पा सकेंगे? कोपेनहेगन में बहस का यह विषय था और यह वार्ता पूर्णरूप से असफल रही।लूला ने मुझे बताया कि जब तक इथेनाल की कीमत गैसोलीन की कीमत का 70 प्रतिशत बैठती है तब तक इथेनॉल तैयार करना फायदेमन्द नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्राजील के पास दुनिया में सबसे अधिक जंगल हैं। जंगलों के कटने की दर को धीरे-धीरे 80 प्रतिशत तक कम किया जाएगा।आज ब्राजील के पास समुद्र खोद कर ईंधन/तेल निकालने की विश्व की सबसे बेहतरीन तकनीक है जिसके द्वारा 7000 मीटर से अधिक गहराई से ईंधन प्राप्त किया जा सकता है। 30 वर्ष पहले यह काल्पनिक मालूम होता था।उन्होंने उच्च शिक्षा योजना के बारे में जो ब्राजील अपनाना चाहता है, बताया। इस दिशा में चीन द्वारा उठाये गये कदम की सराहना की। उन्होंने गर्व से बताया कि चीन के साथ उनके देश का व्यापार 40 बिलियन डालर तक पहुंच गया है।एक बात साफ है कि एक धातुकर्मी एक असाधारण और आदरणीय राजनेता बन गया है जिसकी आवाज हर अंतर्राष्ट्रीय बैठक में सुनी जाती है।उन्हें इस बात का गर्व है कि 2016 के ओलम्पिक खेलों के आयोजन हेतु उनके देश को चुना गया है। उनका देश 2014 के विश्व फुटबाल कप की मेजबानी भी करेगा। यह ब्राजील द्वारा परियोजनाओं के परिणाम आधार पर सम्भव हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है।उनकी विश्वसनीयता का एक बड़ा सबूत है कि उन्होंने दुबारा चुनाव लड़ने से इन्कार किया और विश्वास प्रकट किया कि वर्कर्स पार्टी की सरकार आगे जारी रहेगी।वे जो उनकी ख्याति और सम्मान के राजप्रतिनिधि हैं ओर दूसरे जो साम्राज्य की सेवा में हैं, उन्होंने उनके क्यूबा आने की आलोचना की है। ऐसे ही लोगों ने आधी सदी तक क्यूबा के खिलाफ बहुत गलत प्रचार किया। लूला कई वर्षों से यह जानते थे कि हमारे देश में किसी को प्रताड़ित नहीं किया गया, कभी हमने अपने किसी विरोधी को नहीं मरवाया और हमने कीभी भी अपनी जनता से झूठ नहीं बोला। वह यह जानते हैं कि सच्चाई से उनके क्यूबाई मित्रों का अटूट संबंध है।क्यूबा से वह हमारे पड़ोसी हैती में चले गए। हमने हैती के लिए इस दुखद घड़ी में क्या कर सकते हैं, इस विषय पर उनसे खुलकर विचारों का आदान-प्रदान होता रहा। वह जानते हैं कि एक लाख से अधिक भूकम्प पीड़ित हैती निवासी हमारे डाक्टरों द्वारा उपचार पा चुके हैं। मैं जानता हूं उनकी दिली इच्छा हैती के नेक और काफी समय से दुखी लोगों की मदद करना है।मैं ब्राजील के राष्ट्रपति से अपनी यह पिछली न भूलने वाली मुलाकात हमेशा याद रखूंगा और इसे लोगों को बताने में मुझे कोई संकोच नहीं है।

- फिडेल कास्त्रो

»»  read more

तीसरा आदमी कौन है

एक आदमी
रोटी बेलता है
एक आदमी रोटी खाता है
एक तीसरा आदमी भी है
जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है
वह सिर्फ़ रोटी से खेलता है
मैं पूछता हूं --
”यह तीसरा आदमी कौन है ?“
मेरे देश की संसद मौन है।
- धूमिल
»»  read more

गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए
आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी
शर्त थी लेकिन कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए
हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए
- दुष्यंत कुमार
»»  read more

औरत

उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
कल्ब-ए-माहौल में लरज़ाँ शरर-ए-ज़ंग हैं आज
हौसले वक़्त के और ज़ीस्त के यक रंग हैं आज
आबगीनों में तपां वलवला-ए-संग हैं आज
हुस्न और इश्क हम आवाज़ व हमआहंग हैं आज
जिसमें जलता हूँ उसी आग में जलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
ज़िन्दगी जहद में है सब्र के काबू में नहीं
नब्ज़-ए-हस्ती का लहू कांपते आँसू में नहीं
उड़ने खुलने में है नक़्हत ख़म-ए-गेसू में नहीं
ज़न्नत इक और है जो मर्द के पहलू में नहीं
उसकी आज़ाद रविश पर भी मचलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
गोशे-गोशे में सुलगती है चिता तेरे लिये
फ़र्ज़ का भेस बदलती है क़ज़ा तेरे लिये
क़हर है तेरी हर इक नर्म अदा तेरे लिये
ज़हर ही ज़हर है दुनिया की हवा तेरे लिये
रुत बदल डाल अगर फूलना फलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
क़द्र अब तक तिरी तारीख़ ने जानी ही नहीं
तुझ में शोले भी हैं बस अश्कफ़िशानी ही नहीं
तू हक़ीक़त भी है दिलचस्प कहानी ही नहीं
तेरी हस्ती भी है इक चीज़ जवानी ही नहीं
अपनी तारीख़ का उनवान बदलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
तोड़ कर रस्म के बुत बन्द-ए-क़दामत से निकल
ज़ोफ़-ए-इशरत से निकल वहम-ए-नज़ाकत से निकल
नफ़स के खींचे हुये हल्क़ा-ए-अज़मत से निकल
क़ैद बन जाये मुहब्बत तो मुहब्बत से निकल
राह का ख़ार ही क्या गुल भी कुचलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
तोड़ ये अज़्म शिकन दग़दग़ा-ए-पन्द भी तोड़
तेरी ख़ातिर है जो ज़ंजीर वह सौगंध भी तोड़
तौक़ यह भी है ज़मर्रूद का गुल बन्द भी तोड़
तोड़ पैमाना-ए-मरदान-ए-ख़िरदमन्द भी तोड़
बन के तूफ़ान छलकना है उबलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
तू फ़लातून व अरस्तू है तू ज़ोहरा परवीन
तेरे क़ब्ज़े में ग़रदूँ तेरी ठोकर में ज़मीं
हाँ उठा जल्द उठा पा-ए-मुक़द्दर से ज़बीं
मैं भी रुकने का नहीं वक़्त भी रुकने का नहीं
लड़खड़ाएगी कहाँ तक कि संभलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे
- कैफ़ी आज़मी
»»  read more

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

क्रांतियां, कम्यून, कम्यूनिस्ट समाज के नाना कला विज्ञान और दर्शन के जीवंत वैभव से समन्वित व्यक्ति मैं

काल,
तुझसे होड़ है मेरी : अपराजित तू-
तुझमें अपराजित मैं वास करूं ।
इसीलिए तेरे हृदय में समा रहा हूं
सीधा तीर-सा, जो रुका हुआ लगता हो -
कि जैसा ध्रुव नक्षत्र भी न लगे,
एक एकनिष्ठ, स्थिर, कालोपरि
भाव, भावोपरि
सुख, आनंदोपरि
सत्य, सत्यासत्योपरि
मैं- तेरे भी, ओ‘ ‘काल’ ऊपर!
सौंदर्य यही तो है, जो तू नहीं है, ओ काल !
जो मैं हूं-
मैं कि जिसमें सब कुछ है...
क्रांतियां, कम्यून,
कम्यूनिस्ट समाज के
नाना कला विज्ञान और दर्शन के
जीवंत वैभव से समन्वित
व्यक्ति मैं ।
मैं, जो वह हरेक हूं
जो, तुझसे, ओ काल, परे है
- शमशेर बहादुर सिंह
»»  read more

आज सर्वहारा तू ही है

घर-आंगन में आग लग रही ।
सुलग रहे वन -उपवन,
दर दीवारें चटख रही हैं
जलते छप्पर- छाजन ।
तन जलता है , मन जलता है
जलता जन-धन-जीवन,
एक नहीं जलते सदियों से
जकड़े गर्हित बंधन ।
दूर बैठकर ताप रहा है,
आग लगानेवाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला।

भाई की गर्दन पर
भाई का तन गया दुधारा
सब झगड़े की जड़ है
पुरखों के घर का बँटवारा
एक अकड़कर कहता
अपने मन का हक ले लेंगें,
और दूसरा कहता तिलभर भूमि न बँटने देंगें ।
पंच बना बैठा है घर में,
फूट डालनेवाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।

दोनों के नेतागण बनते
अधिकारों के हामी,
किंतु एक दिन को भी
हमको अखरी नहीं गुलामी ।
दानों को मोहताज हो गए
दर-दर बने भिखारी,
भूख, अकाल, महामारी से
दोनों की लाचारी ।
आज धार्मिक बना,
धर्म का नाम मिटानेवाला
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।

होकर बड़े लड़ेंगें यों
यदि कहीं जान मैं लेती,
कुल-कलंक-संतान
सौर में गला घोंट मैं देती ।
लोग निपूती कहते पर
यह दिन न देखना पड़ता,
मैं न बंधनों में सड़ती
छाती में शूल न गढ़ता ।
बैठी यही बिसूर रही माँ,
नीचों ने घर घाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।

भगतसिंह, अशफाक,
लालमोहन, गणेश बलिदानी,
सोच रहें होंगें, हम सबकी
व्यर्थ गई कुरबानी
जिस धरती को तन की
देकर खाद खून से सींचा ,
अंकुर लेते समय उसी पर
किसने जहर उलीचा ।
हरी भरी खेती पर ओले गिरे,
पड़ गया पाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।

जब भूखा बंगाल,
तड़पमर गया ठोककर किस्मत,
बीच हाट में बिकी
तुम्हारी माँ - बहनों की अस्मत।
जब कुत्तों की मौत मर गए
बिलख-बिलख नर-नारी ,
कहाँ कई थी भाग उस समय
मरदानगी तुम्हारी ।
तब अन्यायी का गढ़ तुमने
क्यों न चूर कर डाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला।

पुरखों का अभिमान तुम्हारा
और वीरता देखी,
राम - मुहम्मद की संतानों !
व्यर्थ न मारो शेखी ।
सर्वनाश की लपटों में
सुख-शांति झोंकनेवालों !
भोले बच्चें, अबलाओ के
छुरा भोंकनेवालों !
ऐसी बर्बरता का
इतिहासों में नहीं हवाला,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।

घर-घर माँ की कलख
पिता की आह, बहन का क्रंदन,
हाय , दूधमुँहे बच्चे भी
हो गए तुम्हारे दुश्मन ?
इस दिन की खातिर ही थी
शमशीर तुम्हारी प्यासी ?
मुँह दिखलाने योग्य कहीं भी
रहे न भारतवासी।
हँसते हैं सब देख
गुलामों का यह ढंग निराला ।
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला।

जाति-धर्म गृह-हीन
युगों का नंगा-भूखा-प्यासा,
आज सर्वहारा तू ही है
एक हमारी आशा ।
ये छल छंद शोषकों के हैं
कुत्सित, ओछे, गंदे,
तेरा खून चूसने को ही
ये दंगों के फंदे ।
तेरा एका गुमराहों को
राह दिखानेवाला ,
मेरा देश जल रहा,
कोई नहीं बुझानेवाला ।
- शिव मंगल सिंह सुमन
»»  read more

मां है रेशम के कारखाने में बाप मसरूफ सूती मिल में है

मां है रेशम के कारखाने में
बाप मसरूफ सूती मिल में है
कोख से मां की जब से निकला है
बच्चा खोली के काले दिल में है
जब यहाँ से निकल के जाएगा
कारखानों के काम आयेगा
अपने मजबूर पेट की खातिर
भूक सरमाये की बढ़ाएगा
हाथ सोने के फूल उगलेंगे
जिस्म चांदी का धन लुटाएगा
खिड़कियाँ होंगी बैंक की रोशन
खून इसका दिए जलायेगा
यह जो नन्हा है भोला भाला है
खूनीं सरमाये का निवाला है
पूछती है यह इसकी खामोशी
कोई मुझको बचाने वाला है!
- अली सरदार जाफरी
»»  read more

सोमवार, 12 अप्रैल 2010

प्रगतिशील लेखक संघ, उ.प्र. का राज्य सम्मेलन सम्पन्न

वाराणसी 23 फरवरी। नज़ीर बनारसी शताब्दी समारोह का आयोजन बनारस में 20, 21 फरवरी 2010 को किया गया। यह आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी एवं प्रगतिशील लेखक संघ, वाराणसी इकाई के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में पहले दिन 20 फरवरी 2010 को ‘भारतीय समाज में सह अस्तित्व की चुनौतियां’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शाम को मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। दूसरे दिन इसी जगह प्रगतिशील लेखक संघ का 9वां राज्य सम्मेलन भी हुआ।समारोह का उद्घाटन प्रख्यात आलोचक प्रो. नामवर सिंह ने किया। नामवर जी ने गंगो जमुनी तहजीब के मशहूर शायर नज़ीर बनारसी को शिद्दत से याद करते हुए उनके रचनाकर्म और आम आवाम से उनके गहरे रिश्ते पर रोशनी डाली। उन्होंने नज़ीर अकबराबादी से लेकर नज़ीर बनारसी तक की काव्य-यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज में सह अस्तित्व के बिना साहित्य संभव नहीं है। कबीर इसी सह अस्तित्व की बात करते हैं। नजीर बनारसी का संस्मरण सुनाते हुए उनकी शायरी और नज्मों पर अपनी खास राय जाहिर करते हुए नामवर सिंह ने कहा कि नज़ीर की शायरी में बनारस समाया हुआ है और बनारस हिन्दुस्तानी तहजीब का एक बड़ा मुकाम है, इसलिए उन्हें बार-बार पढ़ने को जी करता है। उन्होंने कहा कि नज़ीर साहब हमारी तहजीब और विरासत के अलमबरदार थे। इस खास समय में उन्हें याद करना दरअसल हमारी जरूरत भी है।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. कमला प्रसाद ने कहा कि नज़ीर बनारसी जैसे बड़े शायर प्रेरणा के श्रोत हैं। हम अपने इन साहित्यकारों के द्वारा ही जनता के उन सारे सवालों और मुश्किलों का हल ढूँढ सकते हैं जिनसे वह आये दिन जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जिन्दगी और उसका सामाजिक, सांस्कृतिक सरोकार जिस रास्ते से होकर गुजरता है- अगर वह सरोकार व संघर्ष किसी रचनाकार में मौजूद है तो उसे ही जनता अपना मानती है। इस संदर्भ में नज़ीर बनारसी आवामी शायर थे और आवाम के दिल में उनके लिए खास जगह हैं।इस अवसर पर ‘नज़ीर बनारसी की प्रतिनिधि शायरी’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक पेपरबैक्स में राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गयी है जिसका सम्पादन श्री मूलचन्द सोनकर ने किया है। पुस्तक लोकार्पण के समय प्रो. नामवर सिंह व प्रो. कमला प्रसाद के साथ प्रलेस के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव प्रो. अली जावेद, नजीर बनारसी के ज्येष्ठ पुत्र श्री मो. जहीर और कथाकार काशीनाथ सिंह व श्री शकील सिद्दीकी मंच पर आसीन थे। इसी दौरान प्रलेस वाराणसी इकाई की ओर प्रकाशित नज़ीर बनारसी पर केन्द्रित स्मारिका का भी विमोचन हुआ। उद्घाटन सत्र के प्रारम्भ में स्वागत प्रो. चौथी राम यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन काशी विद्यापीठ, मानविकी संकाय के प्रमुख प्रो. अजीज हैदर ने किया। इस सत्र का संचालन डा. संजय श्रीवास्तव ने किया।उद्घाटन सत्र के बाद ‘साझा संस्कृति की विरासत:कबीर से नज़ीर तक’ पहला सत्र शुरू हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रो. कमला प्रसाद, प्रो. अली अहमद फातमी और प्रो. अली जावेद ने की। इस सत्र में श्री शकील सिद्दीकी, प्रो. शाहीना रिजवी, प्रो. राजेन्द्र कुमार, श्री राकेश, श्री शशि भूषण स्वाधीन, श्री विजय निशांत, श्री राजेन्द्र राजन ने अपने विचार व्यक्त किये। इस सत्र का संचालन डा. श्रीप्रकाश शुक्ल तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री शिवकुमार पराग ने किया।दोपहर बाद दूसरे सत्र “बहुसंस्कृतिवाद का भारतीय परिप्रेक्ष्य” की अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. दीपक मलिक ने की। इस सत्र में विदेश से आये हुए वक्ताओं की विशिष्ट उपस्थिति रही जिससे बहुसंस्कृतिवाद पर काफी गंभीर चर्चा हुई। राहुल सांकृत्यायन पर महत्वपूर्ण कार्य के लिए विख्यात स्वीडेन की प्रो. मारिया जुफेन, फिनलैण्ड से आये आलोचक प्रो. काउहेनन, जर्मनी से आये मार्क्सवादी साहित्यकार प्रवासी भारतीय उज्जवल भट्टाचार्य, वीरेन्द्र यादव, डा. रघुवंश मणि, आलोचक कुमार विनोद, सैयद रजा हुसैन रिजवी ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इस सत्र का संचालन डा. संजय कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. गोरखनाथ ने किया।दिन भर की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के बाद शाम को नजीर बनारसी की याद में एक मुशायरा व कवि सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मशहूर अवामी शायर जनाब शफीक बनारसी ने की। इसमें प्रो. अजीज हैदर, प्रो. वशिष्ठ अनूप, डा. कुमार विनोद, डा. निजामुद्दीन, कौशिक रवीन्द्र उपाध्याय, समर गाजीपुरी, बशर बनारसी, वासिक नासिकी, हसन जाफरी, सईद निजामी, अजीज लोहतवी, मोमिन लोहतवी, निजाम बनारसी, रामजी नयन, शंकर बनारसी, सलीम राजा, डा. यू.सी.वर्मा, तौफीक लोहतवी, मूलचन्द सोनकर, जवाहर लाल कौल, रामदास अकेला, परमानन्द श्रीवास्तव, सलाम बनारसी, नरोत्तम शिल्पी, विपिन कुमार सहित तमाम कवियों, शायरों ने अपनी रचनायें सुनाई। संचालन अल कबीर ने और धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश धूमकेतु ने किया।गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में दूसरे दिन प्रगतिशील लेखक संघ, उत्तर प्रदेश का 9वां राज्य सम्मेलन वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना की अध्यक्षता में शुरू हुआ। विचार सत्र ‘जनपक्षधरता के दायरे में साहित्य की उपस्थिति’ विषय पर बतौर मुख्य वक्ता प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आलोचक नामवर सिंह ने कहा कि साहित्य में सही मायने में लोकतंत्र होता है। उन्होंने कहा कि आज विचारधाराओं के अंत की बात कही जा रही है जबकि देखें तो साहित्य में वैचारिक प्रतिबद्धता रही है। सगुण है तो निर्गुण, उसमें भी सगुण है तो रामभक्ति, कृष्णभक्ति और कहीं नहीं है तो रीतिकाल में चले जाइये। उन्होंने अपने संदर्भ को उठाते हुए कहा कि लोहिया तो मार्क्सवाद विरोधी थे लेकिन उनके समाजवादी संगठन की गोष्ठियों में मैं जाता था क्योंकि लोहिया की पुस्तकों पर चर्चा किसी भी लेखक पर हो रही चर्चा होती थी और मुझे उस लेखक से मतलब था। उन्होंने कहा कि विचारधाराओं की तुलना में जीवन निरन्तर चलता रहता है। उन्होंने महान कवि गेटे का संदर्भ देते हुए कहा कि ”थियरी इज ग्रे एण्ड ट्री आफ लाइफ इज आलवेज ग्रीन“ यानी विचारधारा की तुलना में जीवन हमेशा हरा-भरा और जीवन्त होता है। इसलिए साहित्य में ऐसी ही चीजों को बाकायदे आना चाहिए।प्रो. नामवर सिंह ने प्रगतिशील आन्दोलन की सविस्तार चर्चा करते हुए साहित्य और जनपक्षधरता के मुद्दे को बाकायदा विश्लेषित किया। उन्होंने कहा कि लिखने का काम जितना जिम्मेदारी भरा होता है उतना ही सोचने का प्रसंग भी, इसलिए हमें परिकल्पना और लेखन को संतुलित करने के लिए जनता के बारे में ठीक से राय बनानी चाहिए।अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने कहा कि आज के दौर में पाठकों के समक्ष कविता की भाषा को लेकर समझ का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं वैश्वीकरण से पनपी अपसंस्कृति व मानवीय संवेदना में ह्रास साहित्य को जनता से दूर कर रहा है। ऐसे में साहित्य को जनता के साथ जोड़कर चलना होगा। साथ ही रचनाओं में जन सामान्य की भाषा का प्रयोग करना होगा। इससे साहित्य का जनपक्ष उभर कर सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की भाषा को रचना के साथ प्रयोग में लाना चाहिए और आकदमिक व्यवहार को लेकर तकनीकी कठिनाई से हमें बचना चाहिए।दिल्ली विश्वविद्यालय से आये डा. अली जावेद ने कहा कि हिन्दी उर्दू का मसला बराबर गम्भीर होता जा रहा है। हिन्दी में जो कुछ लिखा जा रहा है उसमें मुसलमान लेखक कितने हैं? इतना ही नहीं कथापात्रों में मुस्लिम चरित्र बराबर नहीं दिख रहे हैं, क्या यही हमारे समाज की तस्वीर है? इसलिए साहित्य की जनपक्षधरता पर विचार करते समय इस मसले पर भी हम गौर करें।जर्मनी से आये प्रसिद्ध मार्क्सवादी साहित्यकार उज्जवल भट्टाचार्य ने कहा कि हम जब रचना कर्म कर रहे होते हैं तब भी यह विचार कर लेना चाहिए कि हमारा पाठक उस पर क्या रूख अपना सकता है, इसलिए आत्ममुग्धता से बचिए और बड़ा बनने के लिए लिखने का सपना देखना छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि बड़ी और महत्वपूर्ण रचनायें यूं ही हो जाती हैं किन्तु अवचेतन में हमारे जनता होगी तभी हमारा रचा हुआ कर्म जनता के लिए होगा।इस सत्र के प्रारम्भ में गोरखपुर से आये वरिष्ठ आलोचक जगदीश नारायण श्रीवास्तव ने विषय केन्द्रित आलेख का वाचन किया। इसके बाद राजेन्द्र राजन (बेगूसराय), सैयद रजा हुसैन रिजवी (जमशेदपुर), शशि भूषण स्वाधीन (हैदराबाद), पुन्नी सिंह (ग्वालियर), राकेश (वर्धा), शकील सिद्दीकी, वीरेन्द्र यादव, शहजाद रिजवी, भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश, डा. एम.पी.सिंह (जलेस वाराणसी), डा. मूल चन्द गौतम, डा. नईम, डा. रघुवंश मणि, नरेन्द्र पुण्डरीक, शिशुपाल, सरोज पाण्डेय, लालसा लाल तरंग ने अपने विचार व्यक्त किये। इस सत्र का संचालन डा. आशीष त्रिपाठी एवं आभार ज्ञापन जय प्रकाश धूमकेतु ने किया।इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये महत्वपूर्ण साहित्यकारों पंकज गौतम, राम चन्द्र सरस, डा. संतोष भदौरिया, रमाकान्त तिवारी, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र नायक, उत्तम चन्द, डा. संजय राय, डा. उपेन्द्र श्रीवास्तव, उद्भव मिश्र, डा. चन्द्रभान सिंह यादव, डा. आनन्द तिवारी, डा. सुनील विक्रम सिंह, डा. के.एल.सोनकर, आर.पी.सोनकर, डा. धीरेन्द्र पटेल, बाल कृष्ण राही, गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ आदि ने सम्मेलन में सक्रिय हिस्सेदारी की।राज्य सम्मेलन में दोपहर बाद प्रलेस के प्रान्तीय अध्यक्ष कथाकार काशी नाथ सिंह, प्रो. अली जावेद तथा राकेश की अध्यक्षता में सांगठनिक सत्र आरम्भ हुआ। सत्र में प्रलेस के प्रांतीय महासचिव डा. जय प्रकाश धूमकेतु ने अपने कार्यकाल की विस्तृत लिखित रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन में अगले सत्र के लिए डा. जय प्रकाश धुमकेतु को कार्यकारी अध्यक्ष एवं डा. संजय श्रीवास्तव को महासचिव निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त निम्न कार्यकारिणी चुनी गयी।संरक्षक मंडल: अमर कान्त, डा. परमानन्द श्रीवास्तव, डा. अकील रिजवी, डा. शारिब रूदौलवी, कामता नाथ, डा. काशी नाथ सिंह, नरेश सक्सेना, प्रो. चौथी राम यादव, डा. पी.एन.सिंह, आबिद सुहैल।अध्यक्ष मंडल: वीरेन्द्र यादव, प्रो. अली अहमद फातमी, अजीत पुष्कल, डा. मूल चन्द गौतम, डा. जय प्रकाश धूमकेतु।उपाध्यक्ष मंडल: प्रो. शाहिना रिजवी, मूल चन्द सोनकर, जवाहर लाल कौल ‘व्यग्र’, डा. गया सिंह, डा. उपेन्द्र श्रीवास्तव।सचिव मंडल: शकील सिद्दीकी, डा. रघुवंश मणि, नरेन्द्र पुण्डरीक, शिव कुमार पराग, डा. श्री प्रकाश शुक्ल, डा. तसद्दुक हुसैन, डा. संजय श्रीवास्तव।कार्यकारिणी सदस्य: डा. जितेन्द्र रघुवंशी, राकेश, डा. अनिता गोपेश, डा. मदीउर्रहमान, डा. संजय कुमार, प्रो. राज कुमार, डा. आशीष त्रिपाठी, सिया राम यादव, जगदीश नारायण श्रीवास्तव, स्वप्निल, डा. दया दीक्षित, राजेन्द्र यादव, लालसा लाल तरंग, डा. राम अवध यादव, डा. रमेश कुमार मौर्य, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, डा. सरोज पाण्डेय, शिशुपाल, डा. राम प्रकाश कुशवाहा, गजाधर शर्मा ‘गंगेश’, शहजाद रिजवी, डा. नईम, उत्तम चन्द, डा. संजय राय, आर.डी.आनन्द, डा. राजेश मल्ल, डा. आर.पी.सोनकर, डा. चन्द्र भान सिंह यादव।आयोजन में मु. खालिद द्वारा नजीर अकबराबादी, नजीर बनारसी, वामिक जौनपुरी, प्रेम चन्द, महमूद दरवेस, फैज अहमद फैज, फिराक गोरखपुरी, धूमिल, अकबर इलाहाबादी, नाजिम हिकमत, नजरूल इस्लाम, केदार नाथ अग्रवाल, शमशेर बहादुर सिंह एवं मुक्तिबोध पर बनाये गये कविता पोस्टर विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहे। आयोजन स्थल पर राज कमल पकाशन की ओर से पुस्तक विक्रय पटल भी लगाया गया था।(प्रस्तुति: डा. संजय श्रीवास्तव)
»»  read more

जवाहर लाल कौल ‘व्यग्र’ के कहानी-संग्रह ‘चक्कर’ का लोकार्पण










वाराणसी: प्रगतिशील लेखक संघ वाराणसी इकाई तथा सर्जना साहित्य मंच वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में प्रसिद्ध कवि एवं कथाकार जवाहर लाल कौल ‘व्यग्र’ के प्रथम कहानी संग्रह ‘चक्कर’ का लोकार्पण दिनांक 14 फरवरी 2010 को उदय प्रताप महाविद्यालय वाराणसी के पुस्तकालय कक्ष में प्रख्यात कथाकार प्रो. काशी नाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध दलित साहित्यकार एवं ‘बयान’ पत्रिका के सम्पादक मोहनदास नैमिशराय की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।समारोह के प्रारम्भ में अपनी कहानियों की रचना-प्रक्रिया के सम्बंध में जवाहर लाल जी ने बताया। अपने उद्घाटन भाषण में डा. राम सुधार ने संकलन की कई कहानियों को संदर्भित करते हुए कहा कि व्यग्र जी के अन्दर एक सफल कहानीकार के बीज हैं। उनकी प्रत्येक कहानी एक सन्देश की तरफ ले जाती है। शायर दानिश जमाल सिद्दीकी का कहना था कि वाराणसी में कहानी के क्षेत्र में प्रो. काशी नाथ सिंह के बाद व्यग्र जी के आगमन से एक नई उम्मीद पैदा होती है। प्रो. चौथी राम यादव ने संग्रह की कहानी ‘औकात’ को रेखांकित करते हुए इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज की अस्पृश्यता दलित समाज की सबसे मारक एवं अपमानजनक स्थिति है जिसके कारण वह सवर्णीय चारपाई तो बुन सकता है लेकिन उस पर बैठ नहीं सकता।मुख्य अतिथि नैमिशराय ने कहा कि दलित साहित्यकार एक स्वस्थ समाज की रचना करना चाहता है। जब तक यह स्थिति नहीं आयेगी, दलित लेखन की आवश्यकता बनी रहेगी। ‘चक्कर’ कहानी पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने इसे जातिगत दम्भ के अभिव्यक्ति की श्रेष्ठ मनोवैज्ञानिक कहानी बताया। प्रो. काशी नाथ सिंह ने कहा कि जवाहर लाल जी प्रेम चन्द्र की तर्ज के कथाकार हैं इसलिए उनके यहां प्रेम चन्द का विरोध भी प्रेम चन्द का विकास है। उन्होंने वाराणसी में पुरूष कथाकारों की कमी जाहिर करते हुए व्यग्र को अपना जोड़ीदार बताया। संग्रह की दो कहानियाँ ‘औकात’ और ’डाँगर’ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कौल जी में इस बात का सेंस है कि कहानी कहाँ से बनती है।आयोजन में डा. संजय कुमार, प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश महासचिव डा. संजय श्रीवास्तव तथा संगम जी विद्रोही ने भी अपने विचार रखे। स्वागत वाराणसी प्रलेस के सचिव डा. गोरख नाथ एवं आभार जलेस के सह सचिव नईम अख्तर ने ज्ञापित किया। संचालन अशोक आनन्द ने किया।(प्रस्तुति: मूल चन्द्र सोनकर)

»»  read more

रविवार, 11 अप्रैल 2010

दूध, दालों के बढ़ते दाम से खाद्य वस्तुओं की महंगाई १७.70% पर


दूध, दालों के बढ़ते दाम से खाद्य वस्तुओं की महंगाई १७.70% पर

नई दिल्ली: दूध, फलों एवं दालों की बढ़ती कीमतों से 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 17.70 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे
रिजर्व बैंक द्वारा वार्षिक मौद्रिक नीति में दरें बढ़ाए जाने की आशंका बढ़ गई हैं। इससे पूर्व सप्ताह में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 16.35 प्रतिशत पर थी। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी और खाद्य वस्तुओं की महंगाई का दायरा बढ़कर विनिर्मित उत्पादों तक पहुंचाने की आशंका से मार्च में कुल मुद्रास्फीति दोहरे अंक को पार कर जाने की संभावना है। फरवरी में कुल मुद्रास्फीति 9.89 प्रतिशत के स्तर पर थी जिसमें खाद्य एवं गैर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव शामिल है। वार्षिक आधार पर, दालों के दाम 32.60 प्रतिशत, दूध के 21.12 प्रतिशत, फल के 14.95 प्रतिशत और गेहूं के दाम 13.34 प्रतिशत बढ़े। वहीं, साप्ताहिक आधार पर खाद्य वस्तुओं का सूचकांक 0.9 प्रतिशत बढ़ गया क्योंकि इस दौरान समुद्री मछली, दूध, फलों और सब्जियों एवं मसूर की दाल महंगी हुई। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं प्रतिनिधियों के साथ ही कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों की आज एक बैठक कर रहे हैं।

साभार : http://hindi.economictimes.indiatimes.कॉम

»»  read more

काजू भुने प्लेट में विस्की गिलास में', उतरा है रामराज विधायक निवास में

काजू भुने प्लेट में विस्की गिलास में
उतरा है रामराज विधायक निवास में
पक्के समाजवादी हैं तस्कर हों या डकैत
इतना असर है खादी के उजले लिबास में
आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह
जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में
पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें
संसद बदल गयी है यहाँ की नखास में
जनता के पास एक ही चारा है बगावत
यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में

(अदम गोंडवी )

»»  read more

आज मुझको मौत से भी डर नहीं लगता



राह कहती,देख तेरे पांव में कांटा न चुभ जाए
कहीं ठोकर न लग जाए;
चाह कहती, हाय अंतर की कली सुकुमार
बिन विकसे न कुम्हलाए;
मोह कहता, देख ये घरबार संगी और साथी
प्रियजनों का प्यार सब पीछे न छुट जाए!
किन्तु फिर कर्तव्य कहता ज़ोर से झकझोर
तन को और मन को,
चल, बढ़ा चल,
मोह कुछ, औश् ज़िन्दगी का प्यार है कुछ और!
इन रुपहली साजिशों में कर्मठों का मन नहीं ठगता!
आज मुझको मौत से भी डर नहीं लगता!
आह, कितने लोग मुर्दा चांदनी के
अधखुले दृग देख लुट जाते;
रात आंखों में गुज़रती,
और ये गुमराह प्रेमी वीर
ढलती रात के पहले न सो पाते!
जागता जब तरुण अरुण प्रभात
ये मुर्दे न उठ पाते!
शुभ्र दिन की धूप में चालाक शोषक गिद्ध
तन-मन नोच खा जाते!
समय कहता--
और ही कुछ और ये संसार होता
जागरण के गीत के संग लोक यदि जगता!
आज मुझको मौत से भी डर नहीं लगता!
(शंकर शैलेन्द्र)
»»  read more

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

कृषि में कार्पोरेट को न्यौता

कोपेनहेगन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में अकस्मात बदले हुए सरकारी रूख से जो चौंकाने वाली बात सामने आयी वह यह कि इसके बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले ही अपनी अमरीका यात्रा के समय वचन दे चुके थे कि वे पश्चिमी देशों के अनुकूल लचीला रवैया अपनायेंगे। इसी तरह जनता का आक्रोश ठंडा करने के लिए सरकार बीटी बैंगन के प्रश्न पर पीछे हट गयी दिखती हैं, किंतु वास्तविकता यह है कि पर्दे के पीछे अमरीका के साथ इसी दौर में गुपचुप वार्ता भी चलती रही है और निर्णय भी लिये गये हैं।मुखपृष्ठ पर ‘द हिंदू’ दैनिक में छपी खबर (24 फरवरी 2010) के मुताबिक अमरीका के साथ खाद्य सुरक्षा और कृषि में सहयोग का एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का मसविदा तैयार हुआ है, जिसकी स्वीकृति केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गत 18 फरवरी को दे दी है। समझौते के अनुसार अमरीकी कंपनियों को भारतीय कृषि क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता सुगम किया जाएगा और कृषि विपणन में निजी निवेश की सरजमीं तैयार करने की अनुकूलता पैदा की जाएगी। इस संबंध में ठोस निर्णय अमरीकी और भारतीय कंपनियों की आगामी परस्पर वार्ताओं में लिया जायेगा। खाद्य सुरक्षा के मामलों में सरकारी स्तर पर और वार्ताएं होंगी। इस मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग का मसविदा भी नवम्बर 2009 में प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ओबामा के साथ हुई बातचीत में बनी परस्पर सहमति की अग्रेतर कार्रवाई है। बहुराष्ट्रीय अमरीकी कंपनी कारगिल और मोसंतो के काले कारनामों और इनके किसानों के विरोध संघर्षों की याद अभी धूमिल नहीं पड़ी है कि सरकार ने पुराने घाव को फिर ताजा कर दिया है।मसविदे के अनुसार खा़द्य सुरक्षा संबंधी उन्नत तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान और कृषि व्यापार में निजी निवेश की भागीदारी शामिल है। मौसम अनुमान, फसलों का उन्नत उत्पादन/प्रबंधन और विपणन आदि सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा। जाहिर है, भारतीय कृषि बाजार कब्जाने की यह गंभीर अमरीकी चाल है। इससे भारतीय किसानों को फायदा कुछ भी नहीं मिलने का, किंतु अमरीकी कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक भारत भूमि को न केवल प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल करेंगी, बल्कि भारतीय कृषि उत्पादन प्रक्रिया में नाजायज हस्तक्षेप भी करेंगे। भारत पर अमरीकी मार्का कार्पोरेटी कृषि प्रणाली लादी जायेगी और भारत की विकेन्द्रित कृषि व्यवस्था में कार्पोरेट मॉनोपाली का द्वार खुलेगा और परिणामस्वरूप किसान अपने ही खेतों में गुलामी करने को मजबूर होंगे।संसद में प्रस्तुत ताजा बजट इस बात का स्पष्ट संकेत है कि खुदरा बाजार में विदेशी कंपनियों का द्वार खोल दिया गया है। आयात किये जाने वाले सामानों पर मौजूदा कस्टम ड्यूटी को आधा से भी कम कर दिया गया है। इससे हमारे घरेलू बाजार में विदेशी माल आसानी से आयेंगे और भारतीय मालों के मुकाबले सस्ते बिकेंगे। पर यह सस्ता आगे महंगा पड़ेगा।संसद में प्रस्तुत वर्ष 2010-11 बजट प्रावधानों पर एक नजर डालने से स्पष्ट होता है कि कृषि पर किया गया आबंटन का बड़ा हिस्सा वेस्टेज कम करने और विपणन व्यवस्था पर है। यह आबंटन कृषि में कार्पोरेटी प्रवेश को लक्षित है और इसका इस्तेमाल बड़े पूंजीवाली करेंगे। बड़े व्यापारी अर्थात कार्पोरेट कोल्ड स्टोरेज, मालों की आवाजाही और उन्नत तकनीकी के प्रवेश के नाम पर बजट प्रावधानों को लूटेंगे।अमरीका के साथ किया गया मेमोरंडम ऑफ इंडरस्टैंडिंग भारतीय कृषि व्यवस्था को अमरीकी कंपनियों की मर्जी के हवाले करना है, जिसका दूरगामी विनाशकारी परिणाम अवश्यंभावी है।
»»  read more
Share |

लोकप्रिय पोस्ट

कुल पेज दृश्य