फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 9 अगस्त 2013
at 9:04 pm | 0 comments | अधिनायकवाद, कँवल भारती, दुर्गाशक्ति
दुर्गाशक्ति के बाद अब लेखक कँवल भारती को निशाना बनाना महंगा पड़ेगा सरकार को.
शोषित,पीड़ित,दमित और दलितों के लिये अपनी कलम को सदैव सक्रिय रखने वाले श्री कँवल भारती की गिरफ्तारी से सारे देश में आलोचना झेल रही समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार के कर्ता-धर्ताओं ने लगता है भूल सुधार न करने की कसम खाली है. तभी तो कल सरकार के एक दबंग मंत्री के सिपहसालारों ने पुलिस अधीक्षक, रामपुर से मिल कर लेखक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की मांग कर डाली. ऐसी ही हठधर्मिता दुर्गाशक्ति के निलम्बन के मामले में अपनायी गयी. पूरी की पूरी सरकार एक अदने से अधिकारी के खिलाफ ऐसे ही मोर्चा खोले हुये है मानो चीन और पाकिस्तान से जूझ रही हो.
मुझे आश्चर्य इस बात पर होता है कि सरकार और परिवार के सुप्रीमो जब-तब आपात्काल के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं लेकिन आपातकाल जैसी ही कारगुजारियों में संलिप्त अपनी पार्टी की सरकार की कारगुजारियों पर रोक नहीं लगा रहे हैं. अपने सबा साल के शासनकाल में इस सरकार ने पहले ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों को किनारे किया और भ्रष्ट, नाकारा और चाटुकार अधिकारियों को ताकत के केन्द्रों पर आरूढ़ किया. फिर खनन मफियायों को प्रश्रय देने के लिये दुर्गाशक्ति का निलम्बन कर उसे चार्जशीट देदी.इतना ही नहीं उसे आत्मसमर्पण कराने के लिये सर्वोच्च सत्ता शिखर से धमकियाँ तक दी गयीं. यहाँ तक कि साम्प्रदायिक हथकंडे अपनाने से भी यह सरकार चूकी नहीं.ये बात अलग है कि कई मुस्लिम इदारों और समाज ने सरकार के आकाओं की इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया. सता-परिवार के एक राजनीतिशास्त्र के विद्वान् ने तो संघवाद की धज्जियाँ विखेरते हुये केंद्र से मांग कर डाली कि वह उत्तर प्रदेश से समस्त आई.ए.एस. अधिकारियों को वापस बुला ले. एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने लेखक कँवल भारती को गिरफ्तार करा दिया और अब उनके खिलाफ एन.एस.ए. लगाने की साजिश रची जा रही है.
ये सारे कदम इस बात के परिचायक हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार उसी अधिनायकवाद का सहारा ले रही है जिसकी आलोचना समय-समय पर सरकार के आका करते रहे हैं. लेकिन सरकार के कर्णधारों को समझ लेना चाहिये कि सत्ता के बलबूते वे अपनी मनमानी को बेशक जारी रख सकते हैं लेकिन ये मनमानी सत्ता की जड़ें हिला सकती है.
डॉ.गिरीश .
»» read more
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
The following is the text of the political resolution for the 22 nd Party Congress, adopted by the national council of the CPI at its sess...
-
अभी हाल में एक छात्रा के साथ दिल्ली में घटी हृदयविदारक घटना से उपजे गुस्से से दिल्ली की सड़कों पर एक आन्दोलन ने जन्म लिया था, जो केवल एक ...
-
Communist Party of India ( CPI ) leader Gurudas Dasgupta on Thursday again trained guns on ...
-
अखनूर बस हादसे के लिये उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार: डा॰ गिरीश भाकपा नेता ने म्रतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की , घायलों क...
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
श्रम की लूट सब से खतरनाक नहीं होती पुलिस की मार सब से खतरनाक नहीं होती गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सब से खतरनाक नहीं होती बैठे-सोये पकड़े जाना - ब...
-
यह अंदर की बात है, पुलिस हारे साथ है दंगाई विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं शिवसैनिकों ने 6 दिसंबर, 1992 को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ...
-
मतदान समाप्ति के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश में एक और टैक्स थोपने की तैयारी- वाहनों पर लगेगा भारी- भरकम “सड़क सुरक्षा सेस” भाकपा ने सभी से...
-
The Central Secretariat of the Communist Party of India has issued following statement to the press: The Secretariat of the Communis...
-
वामपंथ को सुदृढ़ करने पर होगी चर्चा लखनऊ 30 नवम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक यहां सम्पन्न हुई। बैठक में ...


