फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 12 जून 2020
at 7:20 pm | 0 comments |
महोबा में खनन विस्फोट में मजदूरों की मौत सरकार की कुनीतियों का परिणाम: भाकपा ने दुख जताया
लखनऊ-
12 जून 2020, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने
आज महोबा में बम विस्फोट से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पार्टी ने बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के कराये जा रहे खनन के लिये जिम्मेदार
लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही म्रतकों के परिवारीजनों को रुपये
20 लाख तथा घायलों को रुपये 5 लाख की सहायता की मांग की है।
एक प्रेस बयान में भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने बताया
कि जनपद- महोबा के कबरई में खनन के लिये लगाये विस्फोटक से तीन मजदूरों की मौत हो गयी
और अन्य कई घायल होगये। यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। खबरें मिल रहीं हैं कि विस्फोट
से पहले जरूरी सुरक्षा तैयारियां नहीं की गईं और यह बड़ा हादसा होगया।
उत्तर प्रदेश में ऐसी दुर्घटनाओं का होना आए दिन की
बात होगयी है। सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड जैसे खनन इलाकों
में मजदूरों की जान की परवाह किये बिना इस तरह के विस्फोट किये जाते हैं। मौजूदा सरकार
के कार्यकाल में ऐसे विस्फोटों में दो दर्जन से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हर दुर्घटना
के बाद सरकार की ओर से जांच और मुआबजों की घोषणा कर दी जाती है और फिर सब कुछ उसी ढर्रे
पर चल पड़ता है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि यदि किसान अपनी क्रषी भूमि
से निजी कार्यों के लिये भी मिट्टी खोदता है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। उनके वाहन
सील कर दिये जाते हैं, केस लगा दिये जाते हैं और प्रताड़ना
से बचने को उन्हें सुविधा शुल्क देना पड़ता है। लेकिन खनन माफिया की अवैध कार्यवाहियाँ
धड़ल्ले से चलती रहती हैं और जानलेवा दुर्घटनाओं को जन्म देती रहती हैं।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
The National Executive of the Communist Party of India (CPI) has issued the following statements to the press: ON JAMMU & KASHMIR ...
-
आप सब को सपरिवार नव वर्ष २०१० सुखद एवं सम्रद्धिकारी हो! देश से साम्राज्यवादी शक्तिओं का नाश हो! - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश
-
CPI Gen. Secy. S. Sudhakar Reddy in Press Conference at Lucknow Lucknow 14th May. "CPI shall work hard for building a program...
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
अक्तूबर क्रांति और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता डा. गिरीश कुछ प्रगतिशील और अतिवादी वाम- बुध्दिजीवी कहते हैं कि सोवियत संघ इसलि...
-
अमेठी में पुलिस हिरासत में मौत की भाकपा ने निन्दा की प्रदेश सरकार से नैतिक ज़िम्मेदारी स्वीकारने की मांग की लखनऊ- 30 अक्तूबर 2019 , ...
-
The Sanghai Express published today : Imphal, April 25 2010: The nation-wide strike being planned by Opposition political parties in protest...
-
लखनऊ 6 नवम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3 की 31 अक्टूबर की उस अधि...
-
लखनऊ 23 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल ने देवयानी खोबरागढ़े प्रकरण को लेकर 26 दिसम्बर को प्रदेश में साम्र...
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डा॰ गिरीश का प्रेस बयान- हड़ताली चालकों पर दमन बंद करे सरकार! काले का...


