फ़ॉलोअर
गुरुवार, 10 अप्रैल 2014
at 5:34 pm | 0 comments |
मोदी का ढोंग बेनकाब: सार्वजनिक जीवन में बने रहने का खोया नैतिक अधिकार. चुनाव लड़ने पर रोक लगाये आयोग.
लखनऊ- १० अप्रेल २०१४. अपने नामांकन पत्र में यशोदा बेन को पत्नी स्वीकार करने के बाद मोदी, उनके आका संघ परिवार एवं भाजपा का ढोंग पूरी तरह बेनकाब हो गया है. शुचिता, पवित्रता एवं भारतीय संस्कृति के अलमबरदार होने के दाबे करने वाले भाजपाई तो अब मुहं दिखाने के काबिल नहीं रहे. यशोदा बेन के जीवन को बरबाद करने वाले और इतनी बड़ी घटना को अब तक छिपा कर रखने वाले श्री मोदी को तो अब सार्वजनिक जीवन में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. भाकपा मोदी से सभी पदों से स्तीफा देने और उनके आका आर.एस.एस. से देश और देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग करती है.
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने कहाकि देश के सर्वोच्च पद पर आँख गड़ाए
बैठे श्री मोदी दो दिन पहले तक अपने आपको अकेला बताते रहे और दूसरों पर आपत्तिजनक और बेहद भद्दी टिप्पड़ियां करते रहे. लेकिन कल निर्वाचन आयोग के भय से उन्हें अपने नामांकन पत्र में अपनी पत्नी का नाम भरना पड़ा और उनके जीवन का बेहद कलुषित पन्ना उघड़ कर सामने आगया. इसके बाद तो उन्हें सार्वजनिक जीवन में रहने का कोई अधिकार नहीं है. इससे भी बढ़ी बात यह है कि श्री मोदी ने अब तक लड़े सभी चुनावों में इस तथ्य को छिपाया और कानून का उल्लंघन किया. निर्वाचन आयोग को उनका गुजरात विधान सभा का चुनाव तत्काल रद्द करना चाहिये तथा उनके कल भरे नामांकन को निरस्त कर उनके छह वर्ष तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा देनी चाहिये.
डॉ. गिरीश.
»» read more
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
लखनऊ 23 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कौंसिल ने देवयानी खोबरागढ़े प्रकरण को लेकर 26 दिसम्बर को प्रदेश में साम्र...
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डा॰ गिरीश का प्रेस बयान- हड़ताली चालकों पर दमन बंद करे सरकार! काले का...
-
# सरकारी स्तर पर धार्मिक क्रियायेँ आयोजित कराने संबंधी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाये # सर्वोच्च न्यायालय के...
-
कानपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित घ्रणा और उन्माद के वातावरण की देन प्रशासन ही नहीं शासन की भी है ज़िम्मेद...
-
ए.आई.एस.एफ. का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न सम्मेलन में झूठे देशभक्तों और पूंजीवादी ताकतों से लडने का लिया संकल्प: सबको...
-
लखनऊ 7 अगस्त। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रान्तीय आह्वान पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर खनन माफियाओं की...
-
नयी दिल्ली, 15 जुलाई 2010ः एक अत्यंत विरल घटना में नौ केन्द्रीय टेªड यूनियन संगठन-जो अलग-अलग विचारधाराओं को मानते हैं - यूपीए-दो सरकार की ऐस...
-
हाथरस/ लखनऊ - 6 अक्तूबर 2020 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी॰ राजा , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी )...
-
उप सभापति महोदय। सर्वप्रथम हमारी पार्टी यानि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की हत्या की कड़े से कड़े शब्दों मे...
-
लखनऊ- 7 मई 2020 , उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी , भाकपा- माले एवं...


