फ़ॉलोअर
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
at 2:31 pm | 0 comments |
CPI UP Letter To CM UP 4
भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल
22, कैसर बाग, लखनऊ- 226001
उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भाकपा का पत्र- 4
By-
e-mail
दिनांक-
2 अप्रेल 2020
विषय-
जनपद गौतमबुध्द नगर एवं बंबई में फंसे मजदूरों को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने और
उनकी चिकित्सकीय देख- रेख के सबंध में।
सेवामें,
श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
सरकार
लखनऊ- 226001
महोदय,
सबसे पहले आपको धन्यवाद देना चाहूंगा कि विभिन्न
राज्यों में फंसे यूपी वासियों की जिन समस्याओं के बारे में हमने आपको जो पत्र
लिखे हैं उनमें से कुछ तक राहत सामग्री पहुंची है और उनका जीवन बचाया जा सका है।
अब मैं आपके समक्ष दो मामले प्रेषित कर रहा हूँ-
1- पहला
मामला जनपद- गौतम बुध्द नगर में फंसे बिहार राज्य के मजदूरों के संबंध में है। नोएडा
सेक्टर- 68 में हल्दीराम का कारखना है जिसमें लगभग 150 मजदूर काम करते हैं। मुझे
सूचना दी गयी है कि उनमें से लगभग 45 मजदूर जो बिहार के गया, नवादा एवं जमुई जिलों से हैं इस समय नोएडा की चौखंडी चौकी के पास मैदान
में बनी हुयी झुग्गी झौंपड़ियों में रह रहे हैं। उनमें से एक श्री नरेश मांझी, मो॰ नं॰ 9540266107 हैं, जिन्होने हमसे संपर्क साधा
है।
स्थानीय विधायक के माध्यम से उन्हें बीते कल खाने के
कुछ पैकेट्स तो दिये गए हैं पर उस खाने को लगातार खाया नहीं जा सकता है और इस अफरा
तफरी में यदि किसी तरह भोजन न पहुँच सका तो उन्हें भूख का सामना करना ही होगा।
अतएव वे चाहते हैं कि प्रशासन उन्हें आटा, दाल, आलू आदि उपलब्ध करा दे ताकि वे अपना खाना बना
खा सकें। उनकी बीमारियों आदि का भी ध्यान रखा जाये।
2- दूसरा
मामला मुंबई का है जिसके संबंध में मैंने आपको 28 मार्च को भी पत्र लिखा था। अलीगढ़
और हाथरस के मजदूर जो कामरेड संजय खान, मो॰ नं॰-
9536642121 के संपर्क में हैं वहां फंसे हुये हैं। उनकी समस्या भी यही है कि BMC उन्हें मराठी खाने के पैकेट देने को तैयार हैं लेकिन उस भोजन से उनका काम
नहीं चलता। वे भी आटा, दाल, आलू आदि
चाहते हैं ताकि अपने तरीके का भोजन पका कर खा सकें।
उल्लेखनीय है उन्हें यूपी भवन से भी कोई मदद नहीं
मिल सकी है।
अतएव आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त पीड़ितों को राहत
प्रदान करने के निर्देश देने का कष्ट करें।
आभारी हूंगा।
भवदीय
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
प्रतिलिपि- जिलाधिकारी, जनपद- गौतमबुध्द
नगर ( उत्तर प्रदेश )
का॰ अरविन्दराज स्वरूप, सहसचिव,
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
पीएम मोदी के कार्यक्रम पर रोक न लगाने का निर्णय अविवेकी एवं पक्षपातपूर्ण भाकपा ने निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार करने की मांग की लखनऊ-...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश के सचिव एवं भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश ने कहाकि यह कैसा रामराज्य ह...
-
Thaindian News carried the following item today :26 June 2010 16:14:39 by IANS Hundreds of workers of the Communist Party of India (CPI) sta...
-
बिजली की बड़ी दरों के खिलाफ भाकपा ने जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये लखनऊ- 11 सितंबर 2019 , उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 21 म...
-
बैलट से ही कराये जायें निकाय चुनाव: भाकपा लखनऊ- 13 अप्रेल 2017, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने मांग की है कि आगामी जुलाई से...
-
मिर्जापुर में मीडियाकर्मी के विरूध्द एफआईआर दर्ज किये जाने की भाकपा ने निन्दा की लखनऊ- 3 , सितंबर 2019 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...
-
कैराना और नूरपुर में भाजपा की हार पर भाकपा ने मतदाताओं को दी बधाई कारपोरेटों को मालामाल और आमजनों को कंगाल बनाने का नतीजा हैं यह परिणाम...
-
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधान सभा क्षेत्रों का प्रचार थमने और मतदान से पहले होने जारही मोदी की बागपत रैली और लोकार्पण कार्यक्रम पर रोक लग...
-
Hindustan Times today carried the following news : AgenciesNew Delhi, June 26, 2010First Published: 13:16 IST(26/6/2010)Last Updated: 19:10 ...
-
“यदि सरकार ने कोरोना से जंग के लिये नीतियां तय करने से पहले महामारीविदों और अन्य विशेषज्ञों से राय ली होती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती...


