फ़ॉलोअर
शनिवार, 18 जुलाई 2020
at 7:01 pm | 0 comments |
हिन्दुत्व की राजनीति गरीब विरोधी : भाकपा
वाराणसी में नेपाली मजदूर को प्रताड़ित करने वालों पर
रासुका लगे
घटना से देश की प्रतिष्ठा को धक्का लगा, गरीबों में उपजा आक्रोश
पूर्व की शिकायतों पर कार्यवाही हुयी होती तो दुस्साहसिक
घटना न होती
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने गत दिन वाराणसी में एक कथित हिंदूवादी संगठन द्वारा नेपाल
के एक युवक के जबरिया मुंडन कराने, उसके सिर पर श्रीराम लिखने
और उससे नारे लगवा कर वीडियो वायरल कराने की घटना की कठोर शब्दों में निन्दा की है।
भाकपा ने इसे हिन्दुत्व के तालिबानियों की गरीब विरोधी और फासीवादी कार्यवाही करार
दिया है। भाकपा ने इस कुक्रत्य को अंजाम देने वालों पर रासुका लगाने की मांग की है।
भाकपा ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री के अयोध्या संबंधी
बयान से आस्थावानों को धक्का लगना स्वाभाविक है, और कई लोगों
ने उसकी लोकतान्त्रिक आलोचना की है। बयान या घटनाओं पर विरोध प्रकट करना किसी का भी
लोकतान्त्रिक अधिकार है। लेकिन बयान पर विरोध के नाम पर संबन्धित देश के किसी असहाय
नागरिक का उत्पीड़न घोर निंदनीय है। यह घटना इसलिये भी पीड़ादायक है कि गरीब नेपाली लोग
सहस्रो वर्षों से आजीविका के लिये भारत आते हैं और अत्यल्प पारिश्रमिक वाले कामों को
वफादारी से अंजाम देते हैं। यह घटना इसलिये और पीड़ादायक है कि एक पड़ौसी देश के हिन्दू
नागरिक के साथ प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र और भारतीय संस्क्रति के प्रतीक नगर
वाराणसी में हुयी है।
भाकपा ने आरोप लगाया कि एक नामनिहाद हिन्दू संगठन वाराणसी
मे लगातार गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त है। पिछले सप्ताहों में ही इसने वाराणसी
में भाकपा कार्यालय के बोर्ड पर कीचड़ फेंकने की भड़कावे की कार्यवाही की, भाकपा कार्यालय एवं बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी ( BHU
) के मुख्य द्वारों पर उन्माद फैलाने वाले पोस्टर लगाये और लखनऊ में विधान सभा के सामने
स्थित माकपा राज्य कार्यालय के बोर्ड पर कीचड़ उंडेलने का काम भी इसी संगठन का लगता
है। भाकपा, माकपा और वामपंथी दलों ने बार बार इसकी लिखित शिकायतें
कीं। यदि तभी इस गिरोह को दबोच लिया गया होता तो आज सारे संसार में भारत की प्रतिष्ठा
गिराने का दुस्साहस करने की उसकी हिम्मत न होती।
भाकपा ने कहा कि 95 वर्षों से एक संगठन धर्म का चोगा
पहन कर गरीब, दलित और आम जन विरोधी और एकल प्रभुत्व के सिध्दांत
को परवान चड़ा रहा है। इससे कुकुरमुत्तों की तरह असहिष्णुतावादी संगठन पैदा होरहे हैं
और निहितस्वार्थी लोग अराजक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वाराणसी के इस कुक्रत्य
के अलाबा कोयंबटूर में महान समाज सुधारक ई वी रामस्वामी पेरियार की प्रतिमा को भगवा
रंग से पोत दिया गया तो रुड़की में अफ्रीकी देश के छात्रों को बुरी तरह पीटा गया। ऐसी
ही मानसिकता रखने वाले एएमयू के एक मुस्लिम छात्र ने हिन्दू छात्रा को हिजाब पहनने
की धमकी दी। ऐसे तत्व अपनी फर्जी आस्था की आड़ में समय समय पर अलग अलग बहानों से देश
के कमजोर वर्गों को प्रताड़ित करते रहते हैं। अफसोस की बात है कि मौजूदा सत्ताधारियों
का इन्हें खुला समर्थन मिलता रहता है।
भाकपा ने कहाकि एनएसए और देशद्रोह के कानून ऐसे ही तत्वों
के लिये हैं, लेकिन मौजूदा शासक इनका दुरुपयोग अपने राजनेतिक
विरोधियों के खिलाफ कर रहे हैं। वे समुदाय विशेष का चोगा पहन कर गरीबों का उत्पीड़न
करने और कानून को ठेंगा दिखाने वालों को प्रश्रय प्रदान कर रहे हैं।
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CPI Condemns Attack on Kanhaiya Kumar - *The National Secretariat of the Communist Party of India issued the following statement to the Press:* The National Secretariat of Communist Party of I...7 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...9 वर्ष पहले
-
रेल किराये में बढोत्तरी आम जनता पर हमला.: भाकपा - लखनऊ- 8 सितंबर, 2016 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों के किराये को बुकिंग के आधार पर बढाते चले जाने के कदम ...9 वर्ष पहले
Side Feed
Hindi Font Converter
Are you searching for a tool to convert Kruti Font to Mangal Unicode?
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
Go to the link :
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
लोकप्रिय पोस्ट
-
उत्तर प्रदेश में हिन्दुत्व के नाम पर चल रहा है राक्षसराज जनता और लोकतन्त्र को कुचलने की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी भाकपा लखनऊ 19 ...
-
ओलों वर्षा और तूफ़ान से फसलों को हुआ भारी नुकसान: भाकपा ने की तत्काल पर्याप्त मुआबजे की मांग लखनऊ-१३ मार्च: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य...
-
Lucknow 22nd June. Communist Party of India has been opposing the approval given to POSCO to set up its plant in Jagatsinghpur district of ...
-
लखनऊ- २० फरबरी २०१५ – मोदी सरकार द्वारा ३० दिसंबर २०१४ को लागू किये गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने और उपजाऊ जमीनों की संरक्षा की मा...
-
अखनूर बस हादसे के लिये उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार: डा॰ गिरीश भाकपा नेता ने म्रतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की , घायलों क...
-
पुलवामा की आतंकी कार्यवाही पर कम्युनिस्ट पार्टियों ने गहरा क्षोभ व्यक्त किया आगामी तीन दिनों तक प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगी वाम...
-
घटिया पीपीई किट की सप्लाई और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने को मीडिया का गला घोंटना चाहती है सरकार भाकपा ने की कड़े शब्दों में निन्दा लखन...
-
बिजली की बड़ी दरों के खिलाफ भाकपा ने जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये लखनऊ- 11 सितंबर 2019 , उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 21 म...
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 23 वां राज्य सम्मेलन मऊ में लखनऊ- 15 मार्च 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश का 23 वां राज्य स...
-
Bharti was arrested for his Facebook comment against UP government on the suspension of IAS officer Durga Nagpal. L...



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें