भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रकाशन पार्टी जीवन पाक्षिक वार्षिक मूल्य : 70 रुपये; त्रैवार्षिक : 200 रुपये; आजीवन 1200 रुपये पार्टी के सभी सदस्यों, शुभचिंतको से अनुरोध है कि पार्टी जीवन का सदस्य अवश्य बने संपादक: डॉक्टर गिरीश; कार्यकारी संपादक: प्रदीप तिवारी

About The Author

Communist Party of India, U.P. State Council

Get The Latest News

Sign up to receive latest news

फ़ॉलोअर

शनिवार, 2 जून 2012

कोसी कलां की घटना लचर कानून-व्यवस्था का परिणाम - भाकपा


लखनऊ 2 जून। मथुरा जनपद के कोसी कलां में कल हुए दंगे और उसमें 2 लोगों के मर जाने की घटना को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था का परिणाम बताया है।
यहां जारी एक बयान में भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा है कि कोली कलां में कभी भी कोई साम्प्रदायिक तनाव पैदा नहीं हुआ था। पानी के प्रश्न पर झगड़ा प्रदेश में प्रशासन के पंगु हो जाने के कारण बढ़ना शुरू हो गया और उसके बावजूद प्रशासन द्वारा तात्कालिक हस्तक्षेप न होने के कारण स्थिति इस हद तक बिगड़ गयी कि उसने साम्प्रदायिक रूप ले लिया। प्राप्त समाचारों के अनुसार दो लोगों की मौत हो चुकी है और तमाम लोग घायल हुए हैं।
भाकपा ने इस घटना को प्रशासनिक असफलता का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए कहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था जिस तरह बद से बदतर होती जा रही है, इस तरह की घटनायें आम बात हो सकती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।


कार्यालय सचिव

»»  read more

गुरुवार, 31 मई 2012

पेट्रोल मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस ले केन्द्र सरकार - भाकपा ने सड़कों पर उतर भारी विरोध जताया

लखनऊ 31 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आज पेट्रोल की कीमतों में हुई भारी वृद्धि एवं महंगाई के खिलाफ वाम दलों के राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने हेतु पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों पर उतर कर प्रतिरोध दर्ज कराया।
भाकपा के राज्य सचिव डा. गिरीश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज समूचे प्रदेश में भाकपा और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस, साईकिल मार्च, सभायें और नुक्कड़ सभायें आयोजित कर पेट्रोल की कीमतों में हाल में हुई भारी बढ़ोत्तरी को पूरी तरह वापस लेने और महंगाई पर कारगर अंकुश लगाने की मांग की।
आज के प्रतिरोध दिवस/भारत बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए भाकपा राज्य सचिव ने भाकपा के तमाम कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों, अन्य दलों के कार्यकर्ताओं, कर्मचारी, मजदूर एवं व्यापारिक संगठनों तथा आम जनता को हार्दिक बधाई दी।
भाकपा ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी कि वह अविलम्ब पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को पूरी तरह वापस ले और जनता को महंगाई से निजात दिलाने को ठोस कदम उठाये, वरना जनता का यह आक्रोश अब थमने वाला नहीं।
भाकपा ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि वह पेट्रोलियम पदार्थों पर से राज्य के कर (वैट) कम करके प्रदेश की जनता को तात्कालिक राहत पहुंचाये।
भाकपा ने स्पष्ट किया कि उसका यह आन्दोलन लगातार जारी रहेगा और केन्द्र सरकार को जनता के सवालों पर लगातार घेरा जायेगा।

कार्यालय सचिव
»»  read more
Share |

लोकप्रिय पोस्ट

कुल पेज दृश्य