भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रकाशन पार्टी जीवन पाक्षिक वार्षिक मूल्य : 70 रुपये; त्रैवार्षिक : 200 रुपये; आजीवन 1200 रुपये पार्टी के सभी सदस्यों, शुभचिंतको से अनुरोध है कि पार्टी जीवन का सदस्य अवश्य बने संपादक: डॉक्टर गिरीश; कार्यकारी संपादक: प्रदीप तिवारी

About The Author

Communist Party of India, U.P. State Council

Get The Latest News

Sign up to receive latest news

फ़ॉलोअर

मंगलवार, 21 जुलाई 2009

झंडा गीत

मजलूमों ने मुल्कों-मुल्कों अब झंडा लाल उठाया है
जो भूखा था जो नंगा था अब गुस्सा उसको आया है।
रोके तो कोई हमको जरा सारा संसार हमारा है
सारा संसार हमारा है, सारा संसार हमारा है।

हम मेहनत से मजदूरी से धन-दौलत पैदा करते है,
फिर लाठी गोली खाते है और उल्टे भून्खो मरते है।
हो ऐसा चौपट राज ख़तम, सारा संसार हमारा है,
सारा संसार हमारा है, सारा संसार हमारा है।

तामीरे है खैराते है और तीरथ हज भी होते है
यूँ खून के धब्बे दमन से ये दौलत वाले धोते है।
हम दान के टुकड़े खाएं क्यो, सारा संसार हमारा है,
सारा संसार हमारा है, सारा संसार हमारा है।

हम दुनिया नई बनायेंगे, हम बस्ती नई बसायेंगे,
पूंजीपतियों, सामंतों को सब मिल मार भगायेंगे।
क्यों जनता राज न हो कायम सारा संसार हमारा है,
सारा संसार हमारा है, सारा संसार हमारा है।
»»  read more

इंटरनेशनल गीत

उठ जाग ओ भूखे बंदी,
अब खींचो लाल तलवार
कब तक सहोगे भाई,
जालिम अत्याचार

तुम्हारे रक्त से रंजित क्रंदन,
अब दश दिश लाया रंग
ये सौ बरस के बंधन,
हम एक साथ करेंगे भंग

ये अन्तिम ज़ंग है जिसको,

हम एक जीतेगे एक साथ
गाओ इंटरनेशनल
भव स्वतंत्रता का गान
»»  read more

विधान सभा उपचुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी

मुरादाबाद पश्चिम से कामरेड नेम सिंह
विधुना से कामरेड राम बाबु त्रिवेदी
»»  read more

शनिवार, 18 जुलाई 2009

कामरेड क्लारा जेटकिन और कामरेड रोजा लक्सुम्बेर्ग


»»  read more

बुधवार, 15 जुलाई 2009

कामरेड सज्जाद ज़हीर


»»  read more

सोमवार, 13 जुलाई 2009

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संविधान (हिन्दी में)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संविधान (हिन्दी में)
प्रस्तावना
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय मजदूर वर्ग की राजनैतिक पार्टी है। वह सामान्य रूप से मजदूरों, किसानों, मेहनतकश जनता, बुद्धिजीवियों तथा अन्य का एक स्वैच्छिक संगठन है जो समाजवाद और कोम्मुनिस्म के ध्येय के लिए समर्पित है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ठोस रूप से एक न्यायोचित समाजवादी समाज के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है जिसमें सबों के लिए सामान अवसर तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की गारंटीसभी तरह के शोषण जिसमें जातीय, वर्गीय तथा लैंगिक शोषण शामिल हैं और मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण की समाप्ति के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी, एक ऐसा समाज जिसमें मेहनतकश जनता द्वारा उत्पादित सम्पदा पर कुछा मुट्ठी भर लोग कब्जा नहीं करेंगे। मार्क्सवाद-लेनिनवाद का विज्ञानं एक ऐसी नै समाजवादी व्यवस्था की दिशा में मार्ग निर्धारित करने के लिए अपरिहार्य है। यकीनन, यह मार्ग विशेष ऐतिहासिक पर्तिस्थितियों और हमारे देश की खास विशेषताओं एवं पहलुओं, उसके इतिहास, परम्परा, संस्कृति, सामाजिक संरचना और विकास के स्तर द्वारा निर्धारित होगा। यह लक्ष्य कठिन संघर्ष तथा लोकतान्त्रिक मानदंडों एवं मूल्यों के प्रति ठोस प्रतिबद्धता के बिना हासिल नहीं होगा।
समाजवाद के निर्माण के लिए मेहनतकश जनता द्वारा सत्ता की प्राप्ति जो समाजवादी लोकतंत्र पर आधारित हो, आवश्यक है। मेहनतकश जनता और उनके ऐतिहासिक मिशन के प्रति अटूट निष्ठा के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस मिशन की प्राप्ति के लिए काम करेगी एंड अंत में एक कम्युनिस्ट समाज की स्थापना के अन्तिम लक्ष्य की दिशा में आगे बढेगी।
भारत का समाजवादी समाज और समाजवादी राज्य पूरी तरह व्यक्तिगत स्वतंत्र के अधिकार, भाषण, प्रेस, सममेलन, अंतःकरण की स्वतंत्र तथा धार्मिक विश्वास की रक्षा करेगा। वह विपक्षी दल गठित करने के अधिकार की भी गारंटी करेगा बशर्ते की वे संविधान का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हों। समाजवादी संविधान हमेश चौकसी रखेगा तथा लोकतंत्र के ध्वंस और जनता के बुनियादी अधिकारों के उल्लंघन को रोकेंगा। पार्टी की संभावनाएं एवं राजनितिक नीतियाँ वस्तुगत वास्तविकता के आधार पर निर्धारित होंगी। हमारी पार्टी का संचित अनुभव और विश्व क्रन्तिकारी अनुभव इस प्रक्रिया में पार्टी की मदद करेगा। जीवन ने यह दिखला दिया है की पूंजीवादी पथ पर चल कर और जब तक पूजीपति वर्ग का राज्य सत्ता पर नियंत्रण है तब तक इस कर्तव्य को पूरा नहीं किया जा सकता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जन्वधि केन्द्रितावाद तथा पार्टी के अन्दर पूर्ण लोकतंत्र के अधर पर अपने को और अपने कार्य को संगठित करती है। पार्टी पूरी द्रढ़ता से यह विश्वास करती है की कर्वैगत एकता अनिवार्य है। पार्टी कांग्रेस एंड रास्ट्रीय परिषद् के निर्णय सभी पार्टी इकाइयों और पार्टी सदस्यों पर बाध्यकारी होंगे। प्रमुख राजनितिक मसलो पर अल्पमत की राइ की जानकारी सभी पार्टी इकाइयों तथा पार्टी सदस्यों को दी जायेगी। राजनितिक, संगठनात्मक या अवसरवादी कारणों के अधर पर गुटों एवं ग्रुपों के निर्माण की इजाजत नही दी जायेगी। पार्टी स्वतंत्र एवं खुली बहस में विश्वास करती है। पार्टी विसम्मति की राय का आदर करेगी।
देशभक्ति के उदात्त विचारों से अनुप्राणित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारत की स्वतंत्रता एवं सर्भौमिकता का अविचल रूप से समर्थन करती है। राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय एकीकरण के लिए संघर्ष करती है तथा सेphootvadi एवं दकियानूसी अवधारणाओं, सम्प्रदायवाद, पुन्रूत्थान्वाद, छुआछुत, जितिवाद, धार्मिक असहिंश्नुता, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव एवं उन्हें सामान अधिकारों से वंचित रक्खे जाने की पुरी द्रढ़ता से विरोध करती है और कम्युनिस्ट पार्टी अंधराष्ट्रवाद तथा पूजीवादी रस्त्रवाद के खिलाफ संगर्ष करती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमारे समाज से सभी तबकों के अपनी इच्छा के अनुरूप किसी भी धर्मं को मानने एवं कृत्या करने के अधिकार का पूरी द्रढ़ता से समर्थन करती है, लेकिन वह किसी भी धर्मं के khilaaph ghrana का प्रचार करने की इजाजत नहीं देगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारत के संविधान तथा संस्थापित कानून और समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतंत्र के सिद्धांतों में पूर्ण nishtha और vishvas बनाये rakhegi।



»»  read more
Share |

लोकप्रिय पोस्ट

कुल पेज दृश्य