रविवार, 23 मई 2010
at 7:45 pm | 0 comments |
भाकपा द्वारा जन समस्याओं पर जन अभियान जारी रखने का फैसला
लखनऊ 23 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में देश एवं प्रदेश की राजनैतिक स्थिति पर गंभीर चर्चा के बाद जन-आन्दोलन एवं संगठन के विस्तार संबंधी कई निर्णय लिये गये। पार्टी के राज्य सचिव डा. गिरीश द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों के निजीकरण, प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की दशा सुधारने, अस्पतालों में डाक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की रिक्त जगहों को भरे जाने, प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ाने, बिजली का निजीकरण न किये जाने, आगरा की विद्युत व्यवस्था को टोरंट कम्पनी से वापस लिये जाने, 18 घंटे बिजली दिये जाने, बिजली कर्मियों तथा अभियन्ताओं की भर्ती किये जाने, शिक्षा का निजीकरण एवं व्यवसाईकरण रोक उसे समान एवं सभी को सुलभ बनाने, शिक्षकों की भर्ती किये जाने, विभिन्न योजनाओं के नाम पर उपजाऊ जमीनों के अधिग्रहण को तत्काल रोके जाने जैसे सवालों पर राज्य भर में आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया। यह आन्दोलन 1 जून से प्रारम्भ होकर 31 जून तक जारी रहेगा। इस पूरे महीने भाकपा जिलों-जिलों में उपर्युक्त सवालों पर सभायें, नुक्कड़ सभायें, पदयात्रायें, धरने, प्रदर्शन और विचार-गोष्ठियां आयोजित करेंगी। साथ ही महंगाई और भ्रष्टाचार के सवाल को भी शिद्दत के साथ उठाया जायेगा। राज्य कार्यकारिणी ने जून माह में ही जनता से सामूहिक रूप से धन संग्रह अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। भाकपा ने पंचायत चुनावों में भी बड़े पैमाने पर उतरने और उसकी अभी से तैयारी करने का भी फैसला लिया है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने संप्रग-2 की सरकार के एक साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई को नीचे लाने में बुरी तरह विफल रही है, तमाम घोटाले इस एक साल में हुये हैं। नक्सलवाद पर सरकार की नीति विफल साबित हुई है। तमाम रेल एवं विमान दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। वामपंथी दलों और भाकपा ने इन सवालों पर देश भर में प्रभावी आन्दोलन चलाये हैं। आगे और भी आन्दोलन चलाये जायेंगे। उत्तर प्रदेश के सम्बंध में रिपोर्ट पेश करते हुए राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि राज्य में जंगल राज कायम है। पुलिस प्रशासन बेलगाम बन चुका है। भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पूरा प्रदेश बिजली की किल्लत झेलने को मजबूर है। गेहूं खरीद नहीं हो रही, किसान आत्महत्यायें कर रहे हैं। उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण हो रहा है। शिक्षा में भारी भ्रष्टाचार घुस गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। पूरे वर्ष केवल भाकपा और वामपंथ ने ही जन सवालों पर आन्दोलन चलाये हैं। आज फिर आन्दोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। भाकपा पूरे जून माह जनता के सवालों पर सड़क पर रहेगी। बैठक की अध्यक्षता आर.के.जैन एडवोकेट ने की।
»» read more
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी ब्लॉग सूची
-
CUT IN PETROL-DIESEL PRICES TOO LATE, TOO LITTLE: CPI - *The National Secretariat of the Communist Party of India condemns the negligibly small cut in the price of petrol and diesel:* The National Secretariat of...1 वर्ष पहले
-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र - विधान सभा चुनाव 2017 - *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र* *- विधान सभा चुनाव 2017* देश के सबसे बड़े राज्य - उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के गठन के लिए 17वीं विधान सभा क...2 वर्ष पहले
-
No to NEP, Employment for All By C. Adhikesavan - *NEW DELHI:* The students and youth March to Parliament on November 22 has broken the myth of some of the critiques that the Left Parties and their mass or...3 वर्ष पहले

लोकप्रिय पोस्ट
-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस(प्री) परीक्षा का परचा लीक होने, और उससे संबंधित मांगों पर आन्दोलन कर रहे अभ्यर्थियों को इलाहाबाद...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में आज भाकपा ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरने और प्रद...
-
जरूरी हैं प्रेम और दुलार इनके बिना हम रह नहीं सकते अत्याचार और उपेक्षा से नफ़रत करते हैं हम लेकिन हमारे दो दुश्मन भी हैं ये दुश्मन हैं अहंकार...
-
भारतीय खेत मजदूर यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 एवं 24 अगस्त 2010 को नई दिल्ली में यूनियन के अध्यक्ष अजय चक्रवर्ती पूर्व स...
-
लखनऊ 22 जून। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केन्द्र एवं उड़ीसा सरकार द्वारा जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को के संयंत्र की स्थापना के लिए दी गयी मंजूरी...
-
लखनऊ- १३, जुलाई २०१४. आसमान लांघ रही महंगाई, जमाखोरी और रिकार्डतोड़ अपराधों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दिनांक- १४ जुलाई को प्रदेश भर ...
-
वास्तविक काले धन वालों पर ठोस कार्यवाही करो: आम जनता को राहत दो- भाकपा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सचिव मंडल के वक्तव्य के परिप्रेक...
-
लखनऊ—३०नवंबर २०१३. आधा पेराई सत्र बीत गया, चीनी मिलें चालू नहीं हुईं, गन्ने का पिछला बकाया किसानों को मिला नहीं, गन्ने का नया समर्थन मूल्य घ...
-
लखनऊ- एक ओर भाजपा सरकार एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को छात्रों के आयोजन में भाग लेने हेतु इलाहाबाद जाने से रोकने का घोर अलोकतांत्...
-
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने देश और उत्तर प्रदेश में हुये लोकसभा उपचुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया है. यहा...
