भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रकाशन पार्टी जीवन पाक्षिक वार्षिक मूल्य : 70 रुपये; त्रैवार्षिक : 200 रुपये; आजीवन 1200 रुपये पार्टी के सभी सदस्यों, शुभचिंतको से अनुरोध है कि पार्टी जीवन का सदस्य अवश्य बने संपादक: डॉक्टर गिरीश; कार्यकारी संपादक: प्रदीप तिवारी

About The Author

Communist Party of India, U.P. State Council

Get The Latest News

Sign up to receive latest news

फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अमृतसर पार्टी कांग्रेस

कामेरड अजय घोष द्वारा पार्टी संविधान में परिवर्तन के लिए अमृतसर में विशेष पार्टी महाधिवेशन बुलाया था जिसमें पार्टी ने घोषित किया था-
‘‘कम्युनिस्ट पार्टी शान्तिपूर्ण तरीकों से समाजवाद हासिल करने की कोशिश करेगी और समाजवादी भारत में सरकार का विरोध करने वालों को भी राजनीतिक संगठनों के अधिकार का उपयोग करने की स्वतंत्रता होगी यदि वे देश के संविधान के प्रति निष्ठा रखेंगे।’’ कामरेड घोष के जन्म शताब्दी वर्ष पर हमरे द्वारा प्रकाशित विभिन्न लेखकों द्वारा कामरेड घोष पर लिखे लेखों में इस तथ्य का उल्लेख है।
पार्टी के केन्द्रीय मुखपत्र ‘‘न्यू एज’’ के 1 8 मई 1958 के अंक में तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ पार्टी की लाईन पर विस्तार से कामरेड अजय घोष ने चर्चा की थी। अपने नये साथियों को किसी भी भ्रम का शिकार होने से बचाने तथा उन्हें मित्रतापूर्ण शास्त्रार्थ करने लायक बनाने के लिए हम उक्त लेख को उद्घृत करते हुए साथियों से अनुरोध करते हैं कि इसका बहुत ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
- कार्यकारी सम्पादक
अमृतसर में संपन्न हमारी पार्टी की विशेष  कांग्रेस ने लोगों का ध्यान बड़े पैमाने पर आकर्षित किया है। समाचार पत्रों ने उसकी कार्यवाहियों को प्रमुखता प्रदान की और उनके निर्णयों पर व्यापक पैमाने पर टीका-टिप्पणी हुई।
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। चाहे कोई कम्युनिस्ट पार्टी से खुश हो या नाखुश, अब उसके प्रति उदासीन रहना किसी के लिए संभव नहीं है। कम्युनिस्ट पार्टी केरल में सरकार चला रही है, कम्युनिस्ट पार्टी संसद में और पश्चिम बंगाल तथा आन्ध्र प्रदेश के राज्यों में प्रमुख विरोधी दल के रुप में मौजूद है। वह मजदूर वर्ग की अकेली सबसे बड़ी शक्ति है। सर्वाेपरि, यही वह पार्टी है, जिसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है और जिसे देश के सभी भागों के करोड़ो लोग भविष्य की पार्टी मानने लगे हैं।
अमृतसर कांग्रेस पर टीका-टिप्पणी
अमृतसर कांग्रेस के अवसर पर टाइम्स आॅफ इण्डिया ने, जिसने हमारे प्रति कभी भी अपने मैत्रीपूर्ण भावोद्गार व्यक्त नहीं किये होंगे, स्पष्टतः निराश होकर लिखाः
‘‘अपने अस्तित्व के पन्द्रह वर्षों के बाद कम्युनिस्ट पार्टी देश की एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रुप में प्रकट हुई है। ...चहे उसकी प्रामाणिक सदस्यता हो अथवा उसके आम समर्थन की बात हो, दोनों ही दिशाओं  में उसकी शक्ति में वृद्धि हुई है।’’
कांग्रेस पर विभिन्न रुपों में टिप्पणियां हुई हैं- कुछ मैत्रीपूर्ण, कुछ उतनी मैत्रीपूर्ण नहीं और कुछ स्पष्टतः शत्रुतापूर्ण। जिस चीज पर सबसे अधिक टिप्पणियां हुई हैं और जिन टिप्पणियों में जिज्ञासाएं तथा शंकाएं घुली-मिली हैं, वह है संविधान की प्रस्तावना की घोषणा, जिसमें कहा गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी शांतिपूर्ण तरीकों से समाजवाद हासिल करने की कोशिश करेगी और समाजवादी भारत में सरकार का विरोध करने वालों को भी राजनीतिक संगठनों के अधिकारों का उपयोग करने की स्वतंत्रता होगी, यदि वे देश के संविधान के प्रति निष्ठा रखेंगे।
हमारे मित्रों ने इन घोषणाओं का स्वागत किया है। फिर भी हमारे विरोधियों-श्री ढेबर, श्री श्रीमन्न नारायण और निहित स्वार्थों के समाचार पत्रों तक- ने एक स्वर से यह राग अलापा है कि इन घोषणाओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए, कम्युनिस्टों में ‘‘कोई परिवर्तन नहीं हुआ है’’ और इस लिए उन पर यकीन नहीं करना चाहिए।
यह सर्वविदित है कि इस तरह की चेतावनियां वे लोग दे रहे हैं, जो पिछले दस वर्षों से जनता से किये गये अपने सभी वायदे को तोड़ते आ रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि वे हमारी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबरा गये हैं। वे देखते हैं कि अब पहले की तरह कम्युनिज्म-विरोध के नाम पर जनता को बरगलाया नहीं जा सकता है। वे जनता को हम पर विश्वास करने से मना करते हैं; क्योंकि वे महसूस करते हैं कि अधिकाधिक लोग हम पर विश्वास करते हैं। इसलिए उनका उत्तेजानक उपदेश और कुछ नहीं बल्कि उनकी निराशा का ही अभिसूचक है।
न नैतिक विश्वास, न दावंपेंच बिल्क एक गंभीर नीति
अनेक लोगों द्वारा यह सवाल बार-बार पूछा जाता हैः क्या अब कम्युनिस्टों ने शांतिपूर्ण तरीकों को एक नैतिक विश्वास के रुप में अपनाया है अथवा एक दांवपेंच यानी कपट व्यापार के रुप में?
इस सवाल का हमारा साफ जवाब है: दोनों में से किसी भी रुप में नहीं। अहिंसा को एक नैतिक विश्वास के रुप में स्वीकार करने का मतलब तो यह हुआ कि हम यह मान लें कि समाजवाद के लिए संघर्ष के विकास की किसी भी स्थिति में और किसी भी स्तर पर सत्ताधारी वर्ग जनता के विशाल हिस्से की भावनाओं को रोकने के लिए हथियारों का उपयोग नहीं करेंगे और उनके द्वारा सभी परिस्थितियों में जनवादी परंपराओं का पालन तथा जनवादी निर्णयों का सम्मान किया जायगा। इस तरह  का दावा केवल वे लोग ही कर सकते हैं, जो पूंजीपतियों और भूस्वामियों की नेकननीयती में असीम विश्वास करते हैं।
जहां तक शांतिपूण्ज्र्ञ तरीकों को मात्र एक ‘‘दांवपेंच’’ के रुप में स्वीकार करने की बात है, तो इस संबंध में सबको मालूम है कि हमारी पार्टी ऐसी नहीं है, जो कहती कुछ है और उसका मतलब कुछ और ही होता है। कम्युनिस्टों ने अपने विचारों को साफ-साफ शब्दों में व्यक्त करने में कभी भी हिचकिचाहट नहीं दिखलायी है।
फिर स्थिति क्या है?
क्या हमारी राय है कि चूंकि शासक वर्गों ने कभी भी शांतिपूर्ण ढंग से आत्मसमर्पण नहीं किया है इसलिए हिंसा और गृहयुद्ध अनिवार्य है।
बात यह नहीं है। हम समझते हैं कि मौजूदा ऐतिहासिक परिस्थितियों में अनेक देशों में शांतिपूर्ण ढंग से समाजवाद हासिल करने और जनता पर गृह युद्ध लादने की शासक वर्गों की कोशिशों को नाकाम करने की संभावना मौजूद है। इस बात की संभावना मौजूद है कि जो पार्टियां और जो तत्व समाजवाद के समर्थक हैं, वे संसद में बहुमत हासिल कर सकें और जनता की कार्रवाइयों के जरिये प्रतिक्रिया के प्रतिरोध को दबा सकें। ऐसी हालत में हम अपने देश में इस संभावना को यथार्थ में बदलने की पूरी कोशिश करेेंगे।
दूसरे शब्दों में हमारे लिए शांतिपूर्ण तरीके न नैतिक विश्वास हैं और न दांवपेंच हैं, बल्कि हमारे लिए ये एक नीति है-गंभीर अर्थ व्यक्त करने वाली नीति।
जनवाद पर कौन अमल करता है?
जहां तक इस आरोप का सवाल है कि कम्युनिस्ट ‘‘सर्वसत्तावादी’’ होते हैं और सत्ता मिल जाने पर वे जनवाद को छिन्न-भिन्न कर देंगे, इसका खंडन करने के लिए हमें बहुत दूर जाने की जरुरत नहीं है। हमारे देश में हाल के तर्जुबों ने सिद्ध कर दिया है कि कौन जनवाद का केवल जप करता है और कौन उस पर अमल करता है। अभी कुछ ही सप्ताह पहले की बात है केरल में कम्युनिस्टों द्वारा संचालित मंत्रिमंडल को विधान सभा में केवल एक वोट के बहुमत पर भरोसा करना पड़ा था। फिर भी उसने विरोधी पार्टियों को पूर्ण जनवादी अधिकार प्रदान करने में कभी आगा-पीछा नहीं किया। दूसरी तरफ  उड़ीसा में कांग्रेसी सरकार को जब यह पता चल गया कि उसका संदिग्ध बहुमत क्षीण होता जा रहा है, तो राज्य विधान सभा के कुछ विरोधी सदस्यों को जेल में बंद करने में उसे तनिक भी हिचकिचाहट नहीं हुई, जिसमें उसका शासन कायम रह सके।
जिन राज्यों में कांग्रेसी मंत्रिमंडलों की हुकूमतें हैं, वहां उपचुनावों में सत्ताधारी दल की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक यंत्रों का खुलकर इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी तरफ, केरल में जहां देवीकुलम का बहुत ही निर्णायक उपचुनाव होने जा रहा है, राज्य कम्युनिस्ट पार्टी ने यह निर्णय किया है कि चुनाव-अभियान में एक भी मंत्री भाग नहीं लेगा।
जन-सत्ता के बिना समाजवाद संभव नहीं
श्री श्रीमन्न नारायण जैसे कुछ नेक आदमियों के लिए ये सभी बातें निरर्थक हैं। उनकी मांग यह है कि यदि हम शांतिपूर्ण तरीकों और जनवाद को गंभीरतापूर्वक स्वीकार करते हैं, तो इस बात को ‘‘सिद्ध’’ करने के लिए हमें माक्र्सवाद-लेनिनवाद को अवश्य ही तिलांजलि दे देनी चाहिए।
इस मांग का मतलब क्या है? इसका मतलब यह है कि हम उस दर्शन का परित्याग कर दें, जिसने हमारी पार्टी को वर्तमान स्थिति अर्जित करने के योग्य बनाया है। इसका मतलब है कि हम कम्युनिस्ट न रह जायें और सर्वोदय के प्रति अपने विश्वास की घोषणा कर दें।
 माक्र्सवाद-लेनिनवाद की बुनियादी शिक्षाओं में से एक शिक्षा यह है कि केवल क्रांति द्वारा ही समाजवाद की स्थापना की जा सकती है अर्थात मजदूर वर्ग के नेतृत्व में मेहनतकश लोगों द्वारा सत्ता पर विजय प्राप्त की जा सकती है। पिछले दस वर्षों के दौर में हमारे देश की जनता ने इस शिक्षा को आत्मसात कर लिया है कि पूंजीपति और भूस्वामी समाजवाद की स्थापना नहीं कर सकते हैं और जब तक मेहनतकश जनता राज्यसत्ता पर अधिकार न कर ले तब तक समाजवाद की स्थापना संभव नहीं है। माक्र्सवाद-लेनिनवाद से दूर रहने का अर्थ है, समाजवाद से ही दूर रहना।
सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता
हमारे कुछ आलोचकों ने हाय-तौबा मचायी है कि हमने सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता पर फिर जोर क्यों दिया है। वे हमसे कहते हैंः ‘‘यह तुम्हारी विदेश-भक्ति को उजागर करती है।’’
लेकिन वास्तविकता क्या है? कोई भी कम्युनिस्ट पार्टी किसी दूसरे देश की पार्टी के मामलों में दखल देना नहीं चाहती है। हर कम्युनिस्ट पार्टी इस अर्थ में सार्वभौम और स्वतंत्र है कि वह अपने देश की परिस्थिति की अपनी समझदारी के आधार पर अपनी संघर्ष-नीति निर्धारित करती है। इसके साथ ही कोई सच्चा कम्युनिस्ट तथाकथित ‘‘राष्ट्रीय कम्युनिज्म’’ की नीति को स्वीकार नहीं कर सकता है।
सभी देशों की कम्युनिस्ट पार्टियों को जो सूत्र आबद्ध किये हुए है, उसमें रहस्य की कोई बात नहीं हैं। हम कम्युनिस्टों की एक समान विचारधारा हैः माक्र्सवाद-लेनिनवाद। हमारा एक समान लक्ष्य हैः समाजवाद और कम्युनिज्म की स्थापना। हमारे अनेक समान कर्तव्य हैः शांति की रक्षा, सभी लोगों की आजादी और समाजवादी उपलब्धियों की हिफाजत। समान विचारधारा, सामन लक्ष्य, अनेक समान कर्तव्य-इन सारी चीजों से ही अन्तर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट आन्दोलन की एकता की आधार-शिला तैयार होती है। इसलिए यह कोई अचरज की बात नहीं है कि सभी देशों के कम्युनिस्ट बिरादराना सहयोग के संबंध स्थापित करते हैं और वे एक-दूसरे के अनुभवों में शिक्षा ग्रहण करते हैं।
हम सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता की भावना और विचार को एक बहुमूल्य निधि समझते हैं, जिसे कम्युनिस्ट आन्दोलन ने मानवजाति को प्रदान किया।
यह कोई साधारण बात नहीं है। उदाहरण स्वरुप जब फ्रांस की सभी पार्टियां अल्जीरियाई देशभक्तों के दमन की मांग कर रही हैं, तब फ्रंास की कम्युनिस्ट पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अल्जीरिया के स्वीधीनता संग्राम का साहस और निर्भीकता के साथ समर्थन कर रही है। अपने इस आचरण के द्वारा फ्रांस के कम्युनिस्ट अपनी ‘‘विदेश भक्ति’’ व्यक्त नहीं करते हैं वे अपने को फ्रांस की जनता के सबसे अच्छे पुत्रों, पुत्रियों, सच्चे देशभक्तों और ईमानदार अन्तर्राष्ट्रीयवादियों के रुप में उपस्थित करते हैं। यह बात हर कम्युनिस्ट पार्टी के लिए सच है।
इसलिए हमारे निन्दक चाहे कुछ भी कहें, हम सर्वहारा वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीयता का परित्याग करने नहीं जा रहे हैं। इसके विपरीत हम इसे लगातार मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
प्रस्तावना के अतिरिक्त, हमारा पार्टी-विधान पार्टी के सभी स्तरों पर हुए व्यापक विचार-विमर्शो से उद्भूत हुआ है और उसे कांग्रेस ने स्वीकार किया है। उसने पार्टी के ढांचे और नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किये हैं। ये परिवर्तन सभी स्तरों पर पार्टी के नेतृत्व को व्यापक बनाने, पार्टी के अंदरुनी जनवाद और केन्द्रीयता को सुदृढ़ करने तथा पार्टी को जन-पार्टी के रुप में आसानी से विकसित करने की दृष्टि से किये गये हैं।
संविधान के एक-एक शब्द और उसकी चेतना के प्रति निष्ठा व्यक्त करने से पार्टी की एकता को सुदृढ़ करने तथा उसके प्रभाव को विकसित करने में अवश्य की भरपूर मदद मिलेगी। वह हमारे संगठन की कमियों और कमजोरियों को दूर करने वाला एक शक्तिशाली हथियार है।
हमारे राष्ट्रीय कर्तव्य
लेकिन एक जन-पार्टी के विकास के लिए एक अच्दा-सा संविधान ही काफी नहीं है। जरुरत इस बात की भी है कि हम अपने राजनीतिक कर्तव्यों के स्वरुप की सही समझदारी प्राप्त करें।
संविधान की प्रस्तावना में पार्टी के लक्ष्य के रुप में समाजवाद और कम्युनिज्म की सिद्धि का निरुपण किया गया है। उसमें यह भी निरुपित किया गया है किः
‘‘इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए और हमारी जनता के सम्मुख उपस्थित तात्कालिक कत्र्तव्यों पर विचार करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षा और उसे सुदृढ़ीकरण के संघर्ष में देश की सभी राष्ट्रप्रेमी और जनवादी शक्तियों को एकताबद्ध करने तथा उनका नेतृत्व करने का प्रयास करती है और इस सिलसिले में वह इजारेदारी पूंजी की शक्ति को खत्म करना, विदेशी पूंजी के शिकंजे को हटाना, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, जनवाद का सर्वतोमुखी विकास करना, सामंती अवशेषों और आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों मे विदेशी शासन के बुरे प्रभावों का उन्मूलन करना चाहती है।’’
ये यथार्थ राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसलिए इनके आधार पर ही व्यापकतम जन-एकता और सच्ची राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है।
लोकप्रिय एकता का आधार
अंगे्रजी शासन के दिनों में हमारी जनता की आकांक्षा थी स्वाधीनता, और वह भारत पर अधिकार जमाने वाली अंग्रेजी फौज को भगाना चाहती थी। इसलिए हमने अंतिम नारा बुलंद कियाः भारत छोड़ो। इस नारे ने व्यापकतम लोकप्रिय एकता का रुप निर्मित किया।
स्वाधीनता-प्राप्ति के बाद जनता अपनी कठिन त्याग-तपस्या से अर्जित स्वाधीनता को सुदृढ़ करना चाहती है। जनता चाहती है कि राष्ट्रों के समूह में भारत गौरव और सम्मान का स्थान प्राप्त करें। जनता चाहती है कि राष्ट्रीय पुननिर्माण के कार्य तेजी से आगे बढ़ाये जायें और उसके मार्ग की सभी बाधाएं दूर कर दी जायें। समाजवाद के विचारों की बढ़ती हुई लोकप्रियता जनता की इस विकसित चेतना को प्रतिबिंबित करती है कि मूलगामी सुधारों के आधार पर ही बहुमुखी राष्ट्रीय प्रगति संभव है।
सच्ची राष्ट्रीय एकता केवल उन नीतियों के आधार पर ही निर्मित हो सकती है, जो इन राष्ट्रीय आकांक्षाओं को प्रकट करती हों।
भारत की वर्तमान विदेश नीति को जनता के विशाल बहुमत का समर्थन प्राप्त है, और वह जनता को सूत्रबद्ध में इसलिए समर्थ हैै कि वह हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुकूल है। हमारी शांति-नीति, उपनिवेशवाद की हमारी भत्र्सना, उन युद्ध-समझौतांेे का हमारा विराध जो हमारे देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं, एशिया और अफ्रीका के जनगणों के साथ हमारी एकजुटता- इन सारी बातों का अभिनंदन हमारी जनता करती है। समाजवादी विश्व के देशों के साथ अपनी मैत्री को सुदृढ़ करने और उनके साथ आर्थिक सहयोग के संबंध स्थापित करने के हमारे  प्रयासों को सभी देशानुरागी तत्वों का इतना व्यापक समर्थन इसलिए मिल रहा है, क्योंकि उनसे हमें अपनी आजादी को सुदृढ़ करने और अपनी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिलती है।
इसमें संदेह की तनिक भी गंुजाइश नहीं है कि जब तक हमारी विदेश नीति राष्ट्रीय आकांक्षाओं को व्यक्त करती रहेगी और हमारे हितों की पूर्ति करती रहेगी तब तक उस नीति के पीछे राष्ट्रीय एकता बनी रहेगी।
वैमनस्य और फूट के लिए जिम्मेदार कौन?
इस बात पर ध्यान देना जरुरी है कि कुछ अंदरुनी मसलों पर भी एक व्यापक जन-एकता प्रायः अपने आप खड़ी होती जाती है। जब जीवन-बीमा का राष्ट्रीयकरण किया गया, जब संविधान में इस आशय का संशोधन किया गया कि मुआवजे के संबंध में विधान-सभाएं ही अंतिम फैसला करेंगी और जब दूसरी पंचवर्षीय येाजना के लक्ष्य और उद्देश्य निर्धारित किये गये, तब उन मसलों पर लगभग राष्ट्रीय पैमाने पर मतैक्य था।
इन सभी बातों से सिद्ध होता है कि केवल राष्ट्रीय नीतियों से ही राष्ट्रीय एकता स्थापित की जा सकती है। उन नीतियों के आधार पर राष्ट्रीय एकता संभव नहीं है, जो राष्ट्रीय कत्र्तव्यों को पूरा करने में रुकावट डालती हैं। आज यदि श्री नहेरु के जोशीले उद्गारों के बाद भी देश में एकता का अभाव है, तो इसका कारण स्वयं सरकार की उन नीतियों में ढूंढ़ा जा सकता है, जो मूलत  जन-विरोधी और अजनतांत्रिक है तथा जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय मंागों को व्यक्त करने मे सक्षम नहीं हंै।
इसलिए इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि सरकार की उन नीतियों के विरोध में डट कर संघर्ष किये बिना जन-एकता स्थापित नहीं की जा सकती है, जो राष्ट्रीय एकता को पूरा करने में बाधक हैं। जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि हम देश में वैमनस्य और फूट फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं, वे इस सच्चाई को छिपाना चाहते है और जनता को इस तरह के संघर्ष से दूर रखना चाहते हैं।
सही नीतियों के लिए संघर्ष
विधान की प्रस्तावना में हमारी क्रांति के वर्तमान चरण में पार्टी के आम कत्र्तव्यों के बारे में जो समझदारी दी गयी है, उसे विशेष कांग्रेस में स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में ठोस रुप प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
बिल्कुल प्रारंभ में ही यह बता देना आवश्यक है कि इस प्रस्ताव में ऐसी कोई कार्यनीति नहीं निर्धारित की गयी है, जो दो साल पहले की पालघाट कांग्रेस में पार्टी द्वारा स्वीकृत नीति से भिन्न हो। जीवन ने उस नीति को सही सिद्ध कर दिया है। वस्तुस्थिति यह है कि परिस्थिति के मूल रुप, सरकार की बुनियादी नीतियां और पार्टी के बुनियादी कर्तव्य तथा भूमिका अब भी वही हैं जो पालघाट के समय थे,इसलिए हम किसी भी महत्वपूर्ण स्थिति में उस नीति से अलग हटना नहीं चाहते हैं।
उदाहरणस्वरुप पालघाट और उसके बाद की अवधि में हमने सही नीतियों और जनता के तात्कालिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के महत्व पर सबसे ज्यादा जोर दिया। वह कर्तव्य आज भी केवल मौजूद नहीं है, बल्कि उसका महत्व और भी बढ़ गया है। सरकार जिन अनेक नीतियों का अनुसरण कर रही है, जिन नीतियों के परिाणामों के विरुद्ध पालघाट ने चेतावनी दी थी, उन नीतियों ने योजना के लक्ष्यों को ही केवल खतरे में नहीं डाल दिया है बल्कि जनता पर मुसीबतों का पहाड़ ढा दिया है। इसलिए यह कोई अचरज की बात नहीं है कि जनता की उग्रवादी भावना, बढ़ते हुए गहरे असंतोषों, संघर्षों और सत्ता पर कांग्रेस के एकाधिकार को और कमजोर करने की इच्छा के रुप में व्यक्त होने लगी है।
यह तथ्य है कि केरल राज्य में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सरकारी की जन-विरोधी नीतियों और कदमों तथा उनके दृढ़ प्रतिरोध का महत्व अब समाप्त हो गया है। इसके विपरीत, इस संघर्ष को चलाने के लिए, हमारी पार्टी द्वारा प्रस्तुत सही वैकल्पिक नीतियों को प्रदर्शित करने के लिए, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के हितों की दृष्टि से उनके आधार पर जनता को सूत्रबद्ध करने के लिए, संपूर्ण देश में परिवर्तन की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए और राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील नीतियों के संघर्ष को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं केरल सरकार हमारे लिए एक हथियार का काम करती है।
हम सभी जनवादी शक्तियों के साथ मिलकर केरल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए और जहां भी संभव हो लोकप्रिय जनवादी सरकारों की स्थापना कर कांग्रेस की एकाधिकारी सत्ता में और अधिक दरारें पैदा करने के लिए प्रयत्नशील हंै और आगे भी प्रयत्न करते रहेंगे। इसमें तनिक भी संदेह की गुंजाइश नहीं है कि इस संघर्ष में मिलने वाली हर कामयाबी से कांग्रेस के भीतर और बाहर,, दोनों ही जगह हमारे राष्ट्रीय-राजनीतिक जीवन में जनवाद और समाजवाद की शक्तियां मजबूत होंगी तथा उन नीतियों की विजय का मार्ग सरल हो जाएगा, जिनके आधार पर सही जन-एकता स्थापित की जा सकती है और सम्पूर्ण देश को आगे ले जाया जा सकता है।
जबकि पालघाट में निर्धारित की गयी पार्टी की बुनियादी नीति आज भी तर्क की कसौटी पर खरी उतर रही है, इसलिए यह सोचना गलत होगा कि पिछले दो वर्षों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। परिवर्तन हुए है और अमृतसर में स्वीकृत नये राजनीतिक प्रस्ताव में इन परिवर्तनों पर गौर किया गया है और उसमें पालघाट की समझदारी को आगे बढ़ाया गया है तथा कुछ पुराने कर्तव्यों को रेखांकित करते हुए कई नये कर्तव्यों को सूत्रबद्ध किया गया है।
शांति-आंदोलन को तेज करो
शांति की शक्तियों द्वारा अर्जित महान विजयों और अफ्रो-एशियाई एक-जुटता के विकास पर जोर देते हुए तथा इन्हें एक ऐसा शक्तिशाली कारक मानते हुए, जो साम्राज्यवादी व्यवस्था के संकट को गहरा करते हैं, प्रस्ताव में पार्टी का ध्यान स्पष्ट रुप से इस तरफ  आकर्षित किया गया है कि हमने शांति के संघर्ष की उपेक्षा की है।
हमें स्पष्ट रुप से यह स्वीकार करना चाहिए कि हमारी पार्टी में युद्ध के खतरे को कम करके आंका जाता है और हममें यह प्रवृत्ति जग गयी है कि साम्रज्यवाद को एकदम भुला दिया जाय। हम अंदरुनी मसलों में इतने तल्लीन हैं कि हम अपने आन्दोलनों और प्रचारों में साम्राज्यवादी खतरे का शायद ही उल्लेख करते हैं। खुद केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने इस संबंध में गलत मिसालें पेश की है; क्योंकि वे राज्यों में चलने वाले आंदोलनों में, ऐसे मसलों पर जिन पर व्यापक एकता मौजूद है, जैसे कैरो सम्मेलन, नाभिकीय युद्ध का खतरा, अल्जीरिया का युद्ध, इण्डोनेशियाई संकट आदि को महत्व नहीं देते हैं।
हममें यह रुझान पैदा हो गया है कि हम अपनी नीति को अटल मान बैठे हैं। उसमें जो कमियां दिखलायाी देती हैं, उनकी हम उपेक्षा करते हैं और जो लोग उसमें सुधार तथा परिवर्तन चाहते हैं, उनके कार्यों को हम बहुत ही कम महत्व देते हैं। हम उन निम्न पूंजीवादी वामपंथी पार्टियों से अपने को अलग करने में असफल रहे हैं, जो शांति के संघर्ष का मजाक उड़ाती हैं। हममें इस बात की बहुत ही कम समझदारी है कि विदेश-नीति का सुदृढ़ करने और आगे बढ़ने के लिए जन-कार्रवाइयां बहुत आवश्यक हैं।
सभी पार्टी इकाइयों को इस ओर आवश्य ही ध्यान देना चाहिए कि इन रुझानों के खिलाफ लड़ा जाय और पार्टी आज के बहुत ही निर्णायक संघर्ष में अपनी उचित भूमिका निर्वाह करे; क्योंकि इसी संघर्ष की सफलता पर हमारी नियति के साथ ही आम जनता की नियति भी निर्भर है।
नयी परिस्थिति की विशेषताएं
पहली विशेषता यह है कि हमारे देश के अन्दर पालघाट के बाद बहुत सी बातें हुई हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है जनता की चेतना में उग्रता और जुझारुपन का उभार हुआ है। हमारी पार्टी की गति में प्रखरता इसकी स्पष्ट अभिव्यक्ति है। हमारे देश के इतिहास में ऐसी बात पहले कभी नहीं हुई थी। लोग अधिकाधिक संख्या में हमारी पार्टी की ओर आकृष्ट हो रहे हैं और यह बात केरल, आंध्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ही नहीं, जहां पार्टी पहले ही मजबूत है, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी हो रही है। मजदूर वर्ग पहले से भी अधिक एकताबद्ध, पहले से भी अच्छी तरह संगठित हो रहा है और उसने अपनी अनेक मांगे हासिल की हैं।
दूसरी विशेषता यह है कि कांग्रेस का प्रभाव क्षीण हो रहा है और वह गहरे संकट में फंसी हुई है। इसे कांग्रेस के प्रागज्योतिषपुर अधिवेशन में जनता की बहुत कम दिलचस्पी में, उत्तर प्रदेश में श्री सी.बी गुप्त की जबर्दस्त हार में और सर्वोपरि हर प्रदेश कांगेस कमेटी के अंदरुनी झगड़ों में देखा जा सकता है। संकट इतना गहरा हो गया है कि वह कांग्रेसजनों और अन्य लोगों के बीच में आम चर्चा का विषय बन गयी है।
हाल में ही पंडित नेहरु ने कहा कि कोई बात ‘‘बेसुरी’’ हो गयी है। लेकिन वे जो बात कहने में असमर्थ हैं, वह यह है कि कांग्रेस का सुर जनता से नहीं मिलता है। कांग्रेस आम जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने में अधिकाधिक विफल हो रही हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि जब कोई पार्टी जनता से साथ कदम-से-कदम मिलाकर नहीं चल पाती, तब पद-लोलुपता की भावना और बढ़ जाती है और उसका विघटन शुरु हो जाता है।
कांग्रेस का मौजूदा संकट कोई मामूली संकट नहीं है। यह संकट निहित स्वार्थो की ताबेदारी करने से पैदा हुआ है और इसे लंबी-चैड़ी हांकने अथवा अनुशासन की महत्ता का उपदेश देने से दूर नहीं किया जा सकता है। पंडित  नेहरु ने हाल में ही अपना त्यागपत्र- हालांकि वह अस्थायी था- देने की जो घोषणा की थी और बाद में उन्होंने जिसे वापस ले लिया, वह गहरे संकट का सूचक है।
तीसरी विशेषता के संबंध में यह लक्षित करना भी जरुरी है कि केवल वामपंथी और जनवादी पार्टियां ही आगे नहीं बढ़ रही है। एक चिंताजनक पहलू यह है कि जहां अभी  तक हमारी पार्टी और वामपंथी शक्तियां सुदृढ़ जनशक्ति का रुप धारण नहीं कर पायी हैं, वहां साम्प्रदायिक और पृथकतावादी शक्तियां मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस की हृासोन्मुख स्थिति के कारण जो राजनीतिक और सैद्धांतिक रिक्तता दिखलायी पड़ रही है, उसका अनेक क्षेत्रों में गणतंत्र परिषद, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम, अकाली दल और जनसंघ जैसी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने और जन-असन्तोष को विघटनकारी तथा प्रतिक्रियावादी दिशा की ओर मोड़ने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
चैथी विशेषता यह है कि राजनीतिक मंच पर योजना का संकट हावी हो गया है-यह संकट पूंजीवादी नीतियों के संकट का सार है।
पांचवी विशेषता यह है कि इस संकट ने हमारे देश में घोर प्रतिक्रियावदी तत्वों को, जिनमें से कुछ का साम्राज्यवादियों से सीधा संबंध है, योजना के प्रगतिशील पहलुओ पर हमला करने का मौका दे दिया है।
 यह इस अवधि की सबसे कुत्सित और खतरनाक बात है, जिसको किसी प्रकार कम करके आंकना जनवादी आन्दोलन के लिए घातक होगा। इसीलिए राजनीतिक प्रस्ताव में कुछ विस्तार के साथ इसकी समीक्षा की गयी है। उसमें कहा गया है:
‘‘ये लोग आज भी भारतीय और विदेशी दोनों ही प्रकार के इजारेदारों के लिए भारी रिआयतों की मांग करते  हुए सार्वजनिक क्षेत्र पर दूषित हमले कर रहे हैं। ये विदेशी पूंजी, खासकर अमेरिकी पूंजी, के प्रवेश के लिए बिल्कुल खुली नीति अपनाने की वकालत करते हैं और सोवियत संघ तथा समाजवादी देशों के साथ किये जाने वाले व्यापार को खत्म करने की कोशिश करते हैं। ये योजना के अन्तर्गत उठाये गये सामाजिक सेवा के कामों में कटौती की मांग करते हैं और साथ ही सरकार पर दबाव डालते हैं कि वह अपनी कर-सबंधी तथा आर्थिक नीतियों में परिवर्तन करे, जो उनके लिए लाभदायक हो और आम जनता के लिए नुकसानदेह। ये अपने हितों के अनुकूल मौजूदा श्रम-कानूनों में सुधार की मांग करते हैं। ये लोग मूलगामी भूमि-सुधारों का खुलेआम विरोध करते हैं।
‘‘दूसरी पंचवर्षीय योजना के वर्तमान संकट का, जो सरकार की नीतियों और तौर-तरीकों की देन है, लाभ उठाकर ये प्रतिक्रियावादी तत्तव न केवल योजना के अच्छे मुद्दों को ही  खत्म कर देना चाहते हैं, बल्कि अपनी स्थिति भी सुदृढ़ करना चाहते हैं और राष्ट्र-विरोधी तथा जनवाद-विरोधी दिशा में देश के राजनीतिक और आर्थिक जीवन को मोड़ देना चाहते हैं।...’’
प्रस्ताव में आगे कहा गया हैः
‘‘इन शक्तियों की राष्ट्र-विरोधी दिशा को भूतपूर्व वित्तमंत्री टी.टी. कृष्णमाचारी के बयानों और कार्यों तथा बिड़ला मिशन की रिपोर्ट, भारतीय उद्योग-व्यापार-मंडल के महासंघ के हाल के प्रस्ताव में देखा जा सकता हैं। उनके द्वारा प्रचारित नीति से राष्ट्र और उसके भविष्य के सम्मुख खतरा पैदा होता है। उससे हमारा देश विदेशी साम्राज्यवादियों और देशी इजारेदारों का मोहताज हो जायगा, जनता के दुःख और संकट बढ़ जायेंगे तथा जनवादी अधिकारों और सुविधाओं के दमन का मार्ग प्रशस्त्र हो जायगा। इस प्रकार वे भारतीय इतिहास के पहिये को पीछे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
‘‘हमारे आर्थिक जीवन  में इन प्रतिक्रियावदी शक्तियों ने अपनी स्थिति बहुत ही मजबूत कर ली है। उनके शक्तिशाली समथ्रक और प्रतिनिधि न केवल कांग्रेस-नेतृत्व और कांग्रेस सरकार के अन्दर बल्कि बाहर भी हैं। सभी क्षेत्रों में अनेक बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उनके घनिष्ट संपर्क है। देश के अनेक सबसे बड़े समाचारपत्रों को वे नियंत्रित करते हैं। इसलिए उनके अनर्थ की क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।’’
छठी विशेषता यह है कि इन सभी बातों के परिणामस्वरूप कांग्र्रेस के अंदरुनी झगड़े काफी बढ़े हैं और ये झगड़े केवल पदों की छीना-झपटी को लेकर ही नहीं, बल्कि नीतियों को लेकर भी हैं। कांग्रेस के भीतर के जनवादी तत्व और उनके अनुयायी पहले से अधिक मुखर और दुराग्रही हो गये हैं।
सातवीं विशेषता है कि इस पृष्ठभूमि में केरल और भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। सभी राज्यों के करोड़ों लोग केरल सरकार द्वारा उठाये गये कदमों को सहानुभूतिपूर्वक देख रहे हैं।
इस जटिल और तेजी से विकसित स्थिति में कम्युुनिस्ट पार्टी किस प्रकार काम करे, ताकि वह जनवादि शक्तियों के संयोजक और अग्रदूत की भूमिका का पूरी तरह निर्वाह कर सके?
योजना के प्रति हमारा दृष्टिकोण
हमारी पार्टी और सम्पूर्ण देश के सम्मुख आज यह तात्कालिक कर्तव्य है कि योजना के ध्येयों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया जाय।
कुछ ऐसे लोग हैं, जो कहते हैं कि हमारी पार्टी योजना को विफल कर देना चाहती है, ताकि सरकार बदनाम हो जाय। यह दुष्टतापूर्ण प्रचार उसी तरह की मूर्खतापूर्ण बात है कि कम्युनिस्ट क्रांन्ति के प्रवर्तन के लिए युद्ध चाहते हैं।
हम जानते हैं और हम कई बार कह चुके हैं कि योजना को पर्याप्त मान लेना ठीक नहीं है। हम बिल्कुल ही इस भ्रम में नहीं हैं कि योजना हमें सामजवाद की ओर ले जायगी। फिर भी हम यह भी जानते हैं कि योजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों की पूर्ति से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय स्वतंत्रता सुदृढ़ होगी तथा यदि योजना विफल हो जाती  है, तो उसका अर्थ होगा कि जनता की मुसीबतें घनीभूत हो जायंेगी।
इसलिए हम गम्भीरतापूर्वक यह बात कहते हैं कि हम योजना के उन सभी लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं, जो जनता के हितों के अनुकूल है। हम इस मत का समर्थन नहीं करते हैं कि चूंकि यह योजना एक पूंजीवादी सरकार की देन है, इसलिए हमें तथा मजदूरों और किसानों को इस बात की चिंता नहीं है कि यह योजना सफल होती है या नहीं।
हमारे किसान खाद्यान्नों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आज और अभी हर सम्भव उपाय करेंगे और कृषि-सुधारों के संघर्ष को तेज भी करते जायेंगे।
मजदूर वर्ग अपनी तात्कालीक मांगों के लिए लड़ते हुए अपने हितों में तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हितों में चाहता है कि फैक्टरी में उत्पादन बढ़े, राष्ट्रीयकरण का विस्तार हो और जिन उद्योगों का राष्ट्रीयकरण हो चुका है उनका संचालन कुशलता के साथ और अनुकरणीय ढंग से किया जाय।
देश केे सभी भागों के लोग और अधिक फैक्टरियां और अधिक कर्मशालाएं, सिंचाई की अच्छी-से-अच्छी सुविधाएं और अधिक अस्पताल, स्कूल पुस्तकालय आदि चाहते हैं।
जन-हस्तक्षेप की आवश्यकता
मगर ये सारी बातें अपने आप अथवा सरकार के वायदों पर भरोसा करने से पूरी नहीं हो जायेगी। जब तक राष्ट्रव्यापी पैमाने पर जन-हस्तक्षेप नहीं होगा, तब तक योजना के लक्ष्य और उद्देश्य पूरे नहीं होंगे।
जनता को कांग्रेस के अन्दर और बाहर के उन घोर प्रतिक्रियावादी तत्वों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़ेगा, जो योजना के लक्ष्यों में कटौती चाहते हैं, जो विदेशी पूंजी को अपमानजनक रिआयतें देने की खुलेआम वकालत करते हैं, जो राजकीय क्षेत्र के विस्तार का विरोध करते हैं, जो कृषि-सुधारों को विफल करना चाहते हैं और जो प्रचार करते हैं कि हमारी विदेश नीति में ‘‘हेरफेर’’ कर विदेशी पूंजी के लिए ‘‘अनुकूल वातावरण’’ पैदा किया जाय।
हम इन शक्तियों,सरकार में और बाहर उनके मित्रों और प्रतिनिधियों का देश के दुश्मनों के रुप में पर्दाफाश करेंगे और इनसे संघर्ष करेंगे। इनकी सफलता हमारे देश की स्वतंत्रता को अवरुद्ध करेगी और जनतंत्र को क्षति पहुंचायगी इसलिए हम इन्हें कोई मौका नहीं देंगे। इन राष्ट्र-विरोधी ताकतों को हर कीमत पर नीचा दिखाना है और भारत की चिर इच्छित नियति की ओर मार्च करते हुए इसे पराजित करना है।
लेकिन ये संघर्ष सफलतापूर्वक नहीं चलाये जा सकते; यदि हम यह देखने में असमर्थ रहते हैं कि इन ताकतों का स्वतंत्र जन-आधार नहीं है। भूस्वामियों और बड़े पूंजीपतियों, जो खुलेआम राष्ट्र-विरोधी नीतियों की वकालत करते हैं, के हितों को बहुत ही पहले अलग-थलग और निर्मूल कर दिया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस और सरकार के भीतर के अपने मित्रों और सहयोगियों के समर्थन के कारण और उन समझौतापरस्त प्रतिक्रियावादियों तथा जन-विरोधी नीतियों, जिसने उन्हें और सृदृढ़ किया, के कारण यह संभव नहीं हो सका।
सरकार और भूमि-सुधार
राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रागज्योतिषपुर अधिवेशन में, अपने भाषण में श्री ढेबर ने कहा था:
‘‘आइये कृषि की समस्या को लें। क्या हम काश्तकारों के दिमाग में बेदखली का भय दूर करने में सफल हो रहे हैं? परेशान और चिंतित किसान जमीन का स्वामित्व पाने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हैं। वह जमीन, जिसको उसने और कदाचित उसके बूढ़े पिता ने अपनी मेहनत, पसीने और आंसुओं से संजोया।’’
1958 में जैसी स्थिति थी, उसकी स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करने के पश्चात उन्होंने दृढ़तापूर्वक यह घोषणा की कि, ‘‘जिस चीज की जरुरत है, वह है, जोतने वाले के साथ निकट का संबंध’’ यह कि ‘‘दूसरी पंचवर्षीय योजना की समाप्ति से पहले’’ भूमि-सुधारों को पूरा कर दिया जाना चाहिए, और अन्ततः यह कि ‘‘भूमि सुधार वह पहला कदम है, जहां से हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।’’
‘‘यह पहला कदम’’- कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति के अनुसार- कांग्रेस की 10 वर्षों की निर्विवाद सत्ता के बाद भी नहीं उठाया गया है।
अतः यही दिखाना काफी नहीं है कि भूस्वामी कैसे कृषि-सुधारों को तोड़-फोड़ करते हैं। यह तोड़-फोड़ मौजूद है और उसका मुकाबला किया जाना हैं। पर वे तोड़-फोड़ कर पा रहे हैं क्योंकि वे कांग्रेस के भीतर दृढ़ता से पैठे हुए हैं और सरकार में, खासकर राज्य सरकारों में वे इसलिए तोड़-फोड़ कर पा रहे हैं क्योंकि कृषि-सुधारों में विलंब किया जा रहा है और उनमें त्रुटियां छोड़ दी गयीं हैं जिससे तोड़-फोड़ करने में आसानी होती है।
बड़े व्यापार के सम्बन्ध में सरकार की नीतियों के बारे में भी यही सच है।
दोतरफा लड़ाई
इसलिए, जब हम योजना के कार्यान्वयन के लिए संघर्ष की बातंे करते हैं तो हमें अपरिहार्य रुप से दोतरफा लड़ाई चलानी होती हैः एक तो उनके खिलाफ जो खुलेआम योजना पर प्रहार कर रहे हैं और उसका तोड़-फोड़ करने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरे उनके खिलाफ जो अपनी नीतियों के जरिये योजना को जोखिम में डाल रहे हैं और उसके तोड़-फोड़ को आसान बना रहे हैं।
ये संघर्ष अन्तर्संबद्ध है। दक्षिण प्रतिक्रिया के षड़यंत्रों को पराजित करने के लिए किये गये संघर्षों से देश के दुश्मनों और साथ ही सरकार में उनके सहयोगियों का पर्दाफाश होता है और वे अलग-थलग हो जाते हैं तथा इससे सही नीतियों के लिए संघर्ष की व्यापकता को प्रश्रय मिलता है। साथ ही सही नीतियों के लिए किये गये संघर्ष की हर सफलता से दक्षिण प्रतिक्रिया के उभार के आधार ही कमजोर होते हैं।
केवल इन दोनों संघर्षों को सतत और जोरदार ढंग ये चलाने से ही पार्टी देश में देशभक्त और जनवादी शक्तियों को संयुक्त करने में सफल होगी। राजनीतिक प्रस्ताव यही समझदारी प्रदान करता है, एक ऐसी समझदारी जिसे अवश्य ही हमारे राजनीतिक कार्यकलाप का आधार होना चाहिए।
राजनीतिक प्रस्ताव पार्टी-कार्य में कतिपय प्रमुख कमजोरियों की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है।
जन-कार्य में कमजोरियां
हमारे राष्ट्रीय-राजनीतिक अभियान बहुत ही कमजोर है। यहां तक कि राज्यव्यापी अभियान भी बहुत कम होते हैं। यद्यपि हम प्रमुख राष्ट्रीय शक्ति बन गये हैं, फिर भी कारगर राजनीतिक हस्तक्षेप का अभी भी अभाव है। जो अभियान हम चलाते है, वे भी अधिकतर तालमेल रहित होते हैं और उनमें निरंतरता का अभाव रहता हैं राजनीतिक मुद्दों पर पहलकदमियां पूंजीपति वर्ग से छीन कर अपने हाथ में लेना अभी बाकी है।
इसके अलावा, हम अभी तक अनवरत और चैतरफा जन कार्य करने में सफल नहीं हुए है। यह, एक विचारणीय सीमा तक, उन नये आवेगों और आकांक्षाओं का जो कि हमारे लोगों के बीच में उभर रहे हैं और जो उन्हें चालित करते हैं, पर्याप्त रुप से बोध न हो पाने के कारण है।
शिक्षा, स्वतंत्रता, सांस्कृतिक उत्थान, खेलकूद, सामाजिक कल्याण के लिए सुविधाओं आदि की इच्छा अब केवल मध्यम तबकों तक ही सीमित नहीं है। ये मजदूरों और किसानों को भी आंदोलित करती है। इन आवेगों की उपेक्षा करना या उनके प्रति उपेक्षात्मक रवैया बरतना एक संकीर्णतावादी दृष्टिकोण को ही प्रकट करता है- एक ऐसा दृष्टिकोण जो जनता के साथ, पार्टी द्वारा अपना संपर्क मजबूत बनाये रखने में बाधक  होता है।
इस संदर्भ में म्युनिसिपैलटियों,  पंचायतों और सहकारों जैसे निकायों में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कई बार हम ऐसे कार्य के महत्व को कम करके आंकते हैं जो हम पर ऐसे लोगों के विश्वास को कम कर देता है, जिन्होंने हमें अपना मत दिया था। जनता कठोर अधिकारी के समान होती है। वह हमें भी उसी पैमाने से नापती है, जिससे कांग्रेस को नापती है। केरल में, यह ध्यातव्य है कि म्युनिसिपैलटियों, जिला बोर्डों और पंचायतों में हमारे कार्य की, जनता के बीच पार्टी को मजबूत करने में, अहम भूमिका रही।
गम्भीर गलती-किसान आंदोलन की कमजोरी
किंतु इनमें सबसे गंभीर कमजोरी है- किसानों और खेतिहार मजदूरों के बीच हमारा कार्य। जैसा कि प्रस्ताव लक्षित करता हैः  संगठित किसान आंदोलन की यह कमजोरी समग्रतः जनवादी आंदोलन की सर्वप्रमुख कमजोरी है।
किसानों के बीच पार्टी के बढ़ते असर के बावजूद कई कारणों से, उनमें काम करने की आवश्यकता की उपेक्षा से किसान सभा तथा खेत मजदूर एसोसिएशनें एक व्यापक आमूल परिवर्तनकारी अवधि में अपने प्रभाव को बढ़ाने में असफल रहे।
किंतु, निस्संदेह इनमें सबसे महत्वपूर्ण है, जनवादी मोर्चें की गलत और सुधारवादी अवधारणा, जो कि हमारी पार्टी में घुस गयी है। यह एक ऐसी अवधारणा है जो यह नहीं समझती कि संयुक्त मोर्चा, सर्वोपरि, मजदूर वर्ग और किसान समुदाय के गठजोड़ पर आधारित होगा और यह कि इसलिए कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मुख व्यापक किसान आंदोलन खड़ा करने का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्योंं में से एक है।
जब तक इस कार्य की उपेक्षा की जायेगी, नीतियों के लिए संघर्ष को कारगर सफलता नहीं मिलेगी, पार्टी के प्रभाव की कमी को पूरा  नहीं किया जा सकता है, यहां तक कि हमारा चुनावी परिदृश्य भी इसे वस्तुतः पूरा नहीं कर सकता। इसलिए पार्टी की हर राज्य-इकाई द्वारा किसानों की ओर पार्टी को अभिमुख करने के लिए गंभीर  प्रयास अवश्य ही किये जाने चाहिए और जन कार्यकलाप के एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग के रुप में किसानों के बीच कार्य को लेना होगा। जहां तक हमारी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का सवाल है,उसे किसान मोर्चे पर पार्टी की जन-नीति को तैयार करने की पहलकदमी करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका कार्यान्वयन हो।
संयुक्त आंदोलन निर्मित करो
भारत में आज हमारे सम्मुख क्या संदर्श है? स्थितियां शक्तिशाली संयुक्त जन आंदोलन  के विकास के लिए और जनता की अनेक मांगों को जीतने के लिए अधिकाधिक अनुकूल बन रही हैं। उदाहरण के लिए, वर्षों से सरकार ने दूसरे वेतन आयोग की मांग को रोके रखा था। फिर भी, दूसरे आम चुनाव के कुछ महीनों के भीतर, डाक और तार कर्मचारियों की आम हड़ताल तथा व्यापक जन समर्थन की धमकी के साथ जब मांग उठायी गयी तो सरकार को इस मांग पर सहमत होना पड़ा। हर राज्य में, हाल के महीनों में कई मसलों पर सफल संघर्ष दृष्टिगोचर हुए।
इन संघर्षों में, साथ ही नीतियों के लिए संघर्षों में, हमारी पार्टी को कांग्रेस के भीतर की जनवादी ताकतों समेत देश की समस्त जनवादी ताकतों को संयुक्त करने की कोशिश करनी होगी। ऐसी एकता की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। जनता की सेवा में आम कार्यकलापों के कई क्षेत्र हैं, जिनमें देशभक्त तत्व एक साथ आ सकते हैं।
इसी समय, हमें यह भी स्मरण रखना है कि जनवादी जनता- जो वामपंथी पार्टियों के पीछे है और जिसने पहले ही एक आगे बढ़ी स्थिति अपना ली है- को कई संघर्षों और कार्रवाइयों की पहल करने और उन्हें उत्साह  और संकल्प के साथ चलने में एक विशेष भूमिका अदा करनी है। वामपंथी ताकतों- वामपंथी पार्टियों और प्रगतिशील व्यक्तियों- की एकता व्यापक जनवादी एकता का निर्माण करने में एक अहम अस्त्र बनी हुई है। इसलिए, हमारी पार्टी ऐसी एकता के निर्माण में अपने प्रयासों को सघन बनायेगी।
आगे की अवधि आंशिक संघर्षों की ही अवधि नहीं है, बल्कि नीतियों पर विरोधों के तीव्रीकरण की अवधि है। योजना का संकट और कांग्रेस के अंदर का संघर्ष दोनों एक गहरे संकट की अभिव्यक्ति हैं- पूंजीवादी नीतियों के संकट की, जिसका हमारे पालघाट प्रस्ताव में विश्लेषध किया गया है। जैसे-जैसे संकट परिपक्व होता है, परिस्थिति में तीखे और त्वरित परिवर्तन आ सकते हैं। जनता की कीमत पर और अपने तरीके से संकट को हल करने के अपने प्रयास में प्रतिक्रिया उद्यत कदम उठा सकती है- योजना के प्रगतिशील रुपों को काट-छांट कर, जनवाद को खत्म कर, साम्राज्यवादी मदद हासिल करने के लिए विदेश नीति को बदल कर।
इसलिए, यह मात्र भ्रम होगा कि शांतिपूर्ण रास्ते का अर्थ है, निर्विध्न प्रगति का रास्ता, संकटों, टकरावों, जनवाद की रक्षा के दृढ़-निश्चयी संघर्ष से मुक्त एक रास्ता।
जन पार्टी - एक निर्णायक कारक
ऐसे संदर्भ में, राष्ट्रीय प्रगति तभी संभव है, जबकि हमारी पार्टी तीन मुद्दों वाले कार्यों को आगे ले जाने में सफल होती है। ये मुद्दे इस प्रकार हैंः (1) व्यापक जनवादी एकता का निर्माण; (2) प्रखर जन कार्यकलाप और शक्तिशाली जन संगठनों के, खास कर मजदूरों  और किसानों के संगठनों के, निर्माण को हाथ में लेना; (3) और सर्वोपरि, एक जन कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण।
इन तीनों अंतर्संबद्ध कार्यों में से आज के समय में निस्संदेह प्रमुख और निर्णायक है- जन पार्टी का निर्माण। ऐसी पार्टी के निर्माण में हमारी सफलता समस्त जनवादी आंदोलन की एकता और प्रभावोत्पादकता पर निर्भर करेगी। संविधान को स्वीकार करने के अलावा अमृतसर कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य था- पार्टी संगठन की कमियों और त्रुटियों पर ध्यान केंद्रित करना और इन पर तेजी  से विजय पाने के रास्ते और साधन जुटाना।
इस संबंध में आवश्यक निर्णय विशेष कांग्रेस द्वारा लिये गये हैं। निर्णय संगठन पर प्रस्ताव में प्रस्तुत किये गये थे, जो कि पिछले हफ्ते के न्यू एज में छपा था। यह पार्टी  की समस्त इकाइयों का कर्तव्य और उत्तरदायित्व है, किन्तु सर्वोपरि यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय परिषद, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और केंद्रीय सचिवमंडल का कर्तव्य है कि वे सुनिश्चित करें कि इन निर्णयों को पूरी निष्ठा के साथ कार्यान्वित किया जायगा।
इसके लिए पार्टी की एकता को मजबूत करना जरुरी है। इसके लिए माक्र्सवाद- लेनिनवाद के आधार पर विचारधारात्मक एकता और हमारे देश की विशिष्ट स्थितियों में इसका कार्यान्वयन, कांग्रेस में स्वीकृत प्रस्ताव के आधार पर राजतनीतिक एकता और आगे इसका विकास, पार्टी के नये संविधान के आधार पर सांगठनिक इकाइयों में साथीवत और बिरादराना वातावरण बनाना आवश्यक है।
प्रभावशाली पार्टी-केन्द्र की आवश्यकता
संगठनात्मक समस्या के कई पहलू हैं। कांग्रेस में सब पर विचार-विमर्श करना सम्भव नहीं था। लेकिन बहस के दौर में जो एक पहलू तेजी से उभर कर आया वह है-सभी स्तरों पर, प्रभावोत्पादक नेतृत्व और प्रभावोत्पादक कार्यकर्ताओं का अभाव।
हमारा आन्दोलन बढ़ गया है। हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी हैं। लेकिन हमारा नेतृत्व, मुख्यतः केन्द्रीय नेतृत्व और अधिकांश राज्यों का नेतृत्व, परिपक्वता, योग्यता और सामथ्र्य में तदनुरुप विकसित नहीं हुआ है। हमारे काम के तरीकों-किसी विषय के विशिष्ट अध्ययन की कमी, सामूहिक फैसलों के आधार पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी और नियमित जांच-पड़ताल की कमी- से यह कमजोरी बहुत बढ़ गयी है और दूसरी ओर पार्टी-शिक्षा के महत्वपूर्ण कार्य की उपेक्षा से कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त अभाव पैदा हो गया है।
इसके अतिरक्ति कई सवालों पर सैद्धान्तिक स्पष्टता का अभाव है, अनेक समस्याओं का समान  समझदारी का अभाव है और इच्छा तथा कार्य में उस एकता का अभाव है, जो कम्युनिस्ट पार्टी की पहचान स्थापित करती है और उसकी शक्ति का मुख्य आधार निर्मित करती है।
इसके अतिरिक्त अन्य गम्भीर कमजोरियां भी हैं। हमारी असरदार ताकत केरल, आन्ध्र और पश्चिम बंगाल को छोड़कर, आज भी कम है। पार्टी की कमजोरी मुख्यतः हिंदी भाषी क्षेत्रों में देखी जा सकती है, जहां हमारी जनता का लगभग 40 प्रतिशत भाग रहता है।
इसलिए आत्मसंतोष की कहीं भी गुंजाइश नहीं है। हम पहले से भी कहीं अधिक मजबूत हैं, लेकिन हमारी पार्टी को जो कर्तव्य पूरे करने हैं, उनकी तुलना में हमारी ताकत आज भी कम है।
इन कमजोरियों को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है एक प्रभावशाली अखिल भारतीय पार्टी केन्द्र के निर्माण का कर्तव्य, जो पार्टी के राष्ट्रीय राजनीतिक केंद्र के रुप में काम करेगा। राष्ट्रीय परिषद का चुनाव कर और केंद्रीय कार्यकारिणी तथा केंद्रीय सचिवमंडल का गठन कर एवं उनकी कार्य-पद्धति के लिए सुस्पष्ट नियम निर्धारित कर अमृतसर कांग्रेस ने ऐसे केंद्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
व्यक्तिवाद को परास्त करो, अनुशासन कायम करो
जन कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण का कार्य कोई आसान कार्य नहीं है। उसके लिए कठोर और अनवरत परिश्रम की आवश्यकता है। उसकी मांग है कि कथनी और करनी, निर्णयों और निर्णयों के कार्यान्वयन तथा कम्युनिस्ट सिद्धान्तों और रोजमर्रे के व्यवहारों की भिन्नताओं को खत्म किया जाय। सर्वोपरि उसका तकाजा है कि पार्टी को सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से नये सांचे में ढाला जाय और उसे अपनी ऐतिहासिक भूमिका की चेतना से प्रेरित किया जाय।
यह सब अनिवार्यतः एक लम्बी और अविछिन्न प्रक्रिया होगी। लेकिन उसका आज और अभी श्री गणेश कर देना चाहिए। यह शुरूआत व्यक्तिवाद को परास्त करने और पार्टी में अनुशासन की स्थापना करने के रुप में होनी चाहिए। इसे ऊपर से शुरु करना है- पार्टी के केंद्रीय और राज्य-स्तर के नेतृत्व से, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी पहले उन्हीं लोगों को ही कदम उठाकर उदाहरण पेश करना चाहिए।
निस्संदेह हमारी पार्टी देश की सबसे अधिक अनुशासनबद्ध पार्टी है। इसे सभी- खासकर हमारे विरोधी-स्वीकार करते हैं। लेकिन हमे  इससे संतोष नहीं कर लेना चाहिए। जैसा कि हर पार्टी सदस्य जानता है, हम उस रुप में अनुशानबद्ध नहीं है, जिस रुप में एक कम्युनिस्ट पार्टी को होना चाहिए।
नयी चेतना पैदा करो
अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए हमें अपनी चेतना में भी वहीं रुप धारण करना चाहिए जैसा कि जनता के विशाल हिस्से की चेतना में हमारा रुप निर्मित हो चुका है। हमारे काम में अनेक कमजोरियां इसी चेतना की कमी के कारण है।
हमारी पार्टी के कंधों पर जबर्दस्त जिम्मेदारियां हैं। जनता की संघर्ष चेतना में वृद्धि के साथ-साथ देश में विघटन और फूट की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। ऐसी हालत में जनवादी आन्दोलन और देश की एकता की रक्षा तथा सुदृढ़ीकरण के लिए जनता हमारी पार्टी से अधिकाधिक आशा लगाये बैठी है।
योजना की कठिनाइयां बढ़ती जा रही है, जनता पर बोझा लादा जा रहा है, लोगों के जीवन-स्तर और जनवादी स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं और  सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार फैल गया है, ऐसी स्थिति में सही राष्ट्रीय नीतियों के लिए और हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे राजनीतिक और सामाजिक जीवन को आक्रांत करने वाली बुराइयों के विरोध में संघर्ष करने के लिए हमसे ही नेतृत्व की आशा की जाती है।
कांग्रेस-शासन की साख खत्म होने के साथ केरल पर ही आम जनता की आशा-आकांक्षाएं अधिकाधिक केंद्रित होती जा रही हैं, ताकि यह देखा जा सके कि किसा प्रकार जनता की सरकार जनता की समस्याओं का समाधान जनवादी तरीके से कर सकती है।
सर्वोपरि, मौजूदा कांग्रेस-नेतृत्व के गहराते हुए संकट के साथ ही एक नये वैकल्पिक राष्ट्रीय नेतृत्व की मांग एक ऐतिहासिक आवश्यकता का रुप धारण करती जा रही है, जो हमारे देश के सबसे अच्छे तत्वों को एकताबद्ध करे और हमारी पार्टी जिसका एक महत्वपूर्ण अंग हो।
इसीलिए एक जन कम्युनिस्ट पार्टी के रुप में हमारी पार्टी के निर्माण का कार्य इतने निर्णायक महत्व का कार्य बन गया है। इसी बात पर अमृतसर-कांग्रेस के राजनीतिक प्रस्ताव के अन्तिम भाग में पूरा जोर डाला गया हैः
‘‘इन जनवादी कर्तव्यों और राष्ट्रीय प्रगति के ध्येय की सिद्धि एक व्यापक राजनीतिक शक्ति के रुप में कम्युनिस्ट पार्टी के अभ्युदय पर निर्भर है- ऐसी पार्टी, जो राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुरुआती कदम उठाकर और जन-संघर्षों को सुदृढ़ नेतृत्व प्रदान कर आम जनता को एकताबद्ध तथा गोलबंद करे।’’
‘‘भारती कम्युनिस्ट पार्टी की विशेष कांग्रेस अपनी हर इकाई और हर पार्टी सदस्य का तथा पार्टी के सभी मित्रों का आवाहन करती है कि वे नये-नये क्षेत्रों में लगातार फैलती जाने वाली और जनता से नयी शक्ति प्राप्त करने वाली ऐसी ही एक जन-कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण करने के लिए अपनी ताकत का सदुपयोग करें। पार्टी के सदस्यों को जनता और देश के हितों के अटल रक्षकों के रुप में सामने आना चाहिए। उन्हें अपने निःस्वार्थ कार्यों, पहलकदमियों और त्याग से यह सिद्ध करना चाहिए कि कम्युनिस्ट पार्टी विश्व शांति की सबसे दृढ़प्रतिज्ञ योद्धा, हमारी राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षक, संपूर्ण राष्ट्र की एकता की निर्माता और समाजवाद तथा खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर होने वाली जनता की संगठनकर्ता है।’’

-कामरेड अजय घोष
»»  read more

बुधवार, 17 फ़रवरी 2010

HUNDRED YEARS OF INTERNATIONAL WOMEN'S DAY

HUNDRED YEARS OF INTERNATIONAL WOMEN'S DAY
(8TH MARCH)

A.B. Bardhan

Eighth March, 2010 marks the centenary of the International Women's Day, celebrated as a day of solidarity, consolidation and unity of the exploited, oppressed and marginalised sections of women of the world. A brief recapitulation of the historical background of this memorable day is necessary to highlight the significance of 8th March.

Nineteen hundred and nine was a turning point in the women's movement of the world. It was the year which saw the first ever strike of the working women when women garment workers struck work in New York to protest against their low wages and deplorable working conditions. This did not happen all of a sudden; rather it was the outcome of a long-drawn-out struggle by the shirt-waist makers. Their union was formed in 1906 and within three years it had a hundred-strong membership. But it was because of Clara Lamlich, a fiery militant woman, that a picketing for 13 weeks could be organised. This strike subsequently became an inspiration for women workers across the world.

Later in 1910, the Second International Conference of Socialist Women took place in Copenhagen, where they united against war, militarism, hunger and poverty. Clara Zetkin along with other women trade union leaders gave a call from this Conference to observe 8th March as the International Women's Day. It was unanimously approved and since then 8th March is celebrated as the International Women's Day, a day of struggle against injustice and exploitation of women.

With the defeat of the fascist forces in 1945 came the end of the Second World War, in which women had made tremendous sacrifices. Thereafter women in every continent resolved to fight for lasting peace. They met in Paris in a conference on 1st December, 1945 and decided to form the Women's International Democratic Federation (WIDF). At the outset 40 women's organisations from 106 countries and later 121 organisations joined it. From India, the Mahila Atma-Raksha Samiti (MARS) was the only one to join the Conference. Since then 8th March is being observed initially by the Mahila Atma-Raksha Samiti (MARS) women in Bengal and also in Delhi, and some other parts of India as a day of struggle for women's empowerment and equal rights. It became a rallying point to draw women from all sections and create awareness in them to assert their rights.

Therefore, even before the inception of the National Federation of Indian Women (NFIW) in 1954, Communist women in some parts of the country have been celebrating 8th March as the International Women's Day with varied slogans on issues of women's livelihood, equality and empowerment in accordance with the country's political and economic situation. In this sense, they have been the pioneers of this celebration of 8th March in our country, much before it was declared by the UNO as the International Women's Day in 1975. In fact, it was Herta Kuusinen, President of the WIDF, who proposed for the first time at the 24th session of the UN Commission on the Status of Women, the idea to declare 8th March as the International Women's Day and 1975 as the International Women's Year to commemorate the 30th anniversary of the defeat of fascism and Hitler. It also coincided with the 30th anniversary of the founding of the WIDF. The UNO then decided to observe 1975 as the International Women's Year on the slogans of "Equality, Development and Peace". At the first UN Conference for Women held at Mexico in 1975, it was felt that a single year was not enough to fulfil such a formidable task. It was, therefore, announced that the entire decade from 1976 to 1985 would be observed as the International Decade of Women. There could be no real democracy in any country without women having economic, political, social and cultural rights.

Since 1975, 8th March has become a rallying point in our country to bring all progressive and secular women's organisations on a broad platform to struggle for equal rights and social justice, to build stronger joint action of all women belonging to the marginalised, disempowered sections - organised and unorganised working women, housewives, the peasants and working class. Hence, celebration of 8th March has helped to forge a broad unity of those forces which have the same approach to solve women's problems as a basic pre-condition for ensuring the progress of India. Each year, 8th March is observed to help deepen and broaden this unity.
II

Long years of ceaseless campaign and wider mass struggles, and battles within and outside Parliament by our women have brought about changes in legislations in favour of women. A wide spectrum of laws have been passed, amended, enacted and so on. However, large sections of women are still deprived of these legal benefits due to social and political impediments at all levels. There are multiple burning issues related to women's deplorable socio-economic conditions in our country - increase in female foeticide resulting in skewed sex ratio (927 females per 1000 males) and maternal mortality (second highest in the world, approximately between 385 - 487 per 1,00,000 live births). Added to this are increasing incidences of violence against women, ranging from rape, molestation, sexual harrassment at workplace, domestic violence, honour killing to trafficking in women and children. Moreover, judicial and legal measures have failed to check the deep-rooted social problems of child marriage and dowry. Laws enacted specifically to protect women have neither put an end to dowry demands or domestic violence against women.


India figures in the index of the world's largest number of unlettered women: 54.16 % women are illiterate. Various educational schemes and programmes of the Government have failed to check the rates of school drop-outs of girls: 50 % of them move away from schooling by the time they reach middle schools, because this problem of drop-out is linked to the larger and more fundamental issues of food security, poverty and unemployment. About sixty per cent of women suffer from anaemia due to malnutrition. In fact, 50 per cent of villages have no health centres and many of the existing primary health centres are not functional. The latest data gives an estimate of 13.6 million more people in India having become poor in 2009.

The advent of the market economy along with the entry of the corporate sector with intensification of globalisation and privatisation since the early nineties has compounded the problems for our women. The homebound women workers are worst affected. There is even a shift in the nature of the work of agricultural women in the post-1990 scenario. According to the Census of 2001, the work status of rural women has become the same as that of agricultural labourers and not of cultivators. Disparity in wages of men and women has also widened. The agricultural women, including tribals and dalits, are in a pitiable condition, denied of social benefits and deprived of equal wages, earning 30 % lower than men. Their survival is at stake due to the setting up of SEZs in different parts of the country and forcible acquisition of land. Only 4 per cent of the women workforce is in the organised sector and the rest in the unorganised sector, where they are denied minimum wages, provident fund, gratuity, maternity benefit and such other benefits. Therefore there is an urgent need to strengthen and broaden the women's movement to meet these difficult challenges.

Women also face growing danger from social turmoil, military conflicts and war. Our women are the worst victims of religious fundamentalism, communalism and terrorism. The women's movement across the globe and campaign against the politics of war and communal violence had always moved beyond gender issues. Today an atmosphere of peace, tranquillity and democracy in the subcontinent is necessary for the overall development of our country and for the welfare of women at large.

Another important issue is the political empowerment of women. Thirtythree per cent reservation of women in legislatures still remains an unfinished task. Reservation in panchayats is not enough. It is only the beginning, the foundation. The struggle continues as this reservation is imperative for women's political participation in nation-building and decision-making at all levels from Panchayats to Parliament.
III

These are tasks not merely for women and the women’s organisations. They are not just women’s issues. They are issues before the entire progressive and democratic movement, before the Communist Movement. The communist and democratic parties have to struggle for these issues alongside of women and their organisations.

Today when our women along with the women of the world are celebrating the centenary of the International Women's Day on 8th March, the new situation with mounting challenges demands a new vision and perspective to take forward the women's struggle for a just society. It is time to ponder over various questions - what did they achieve in their struggle all these years? How should they conduct the fight against social oppression, economic exploitation and political disempowerment in the coming days? At the same time it is imperative to strengthen our solidarity with the fighting women in different parts of the world, especially those of Palestine, Iraq, Iran, Cuba, Myanmar, Pakistan, Sri Lanka, Nepal and Bangladesh.

It is also a day to remember our women pioneers and thousands of others who had sacrificed their lives and battled for peace, freedom, equality and progress.
* This article is written in collaboration with and with inputs from Ms. Gargi Chakravarty, Working President, NFIW
»»  read more

सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

OPPOSE PRIVATISING THE PUBLIC SECTOR

The issue of Disinvestment in Public Sector Undertakings is very much in the forefront of government’s economic and budgetary policy decisions. For quite sometime the UPA government has been announcing its intention to bring down government equity in PSUs to 51 per cent. Actually, a committee headed by C. Rangarajan, former governor of the Reserve Bank of India and at present Chairman of the Prime Minister’s Economic Advisory Council, had recommended reducing government equity to as low as 25 per cent! Government spokesmen are not yet prepared to go that far, for fear of public outcry. However it has now announced its intension to disinvest at least 10% of government equity in profitable PSUs.

Ever since the government at the Centre, adopted the policy of neo-liberalism, of a market-friendly regime, it has been on an overdrive for privatising the PSUs. To begin with, the argument was that the private sector is inefficient; they are a drag on the public exchequer. They should better be handed over to the private sector, which is presumed to be efficient. Evidently this was with a view to prepare the ground for eventually privatising them. It was a case of giving the dog a bad name and then hanging it. As we can see now it is precisely the profit-making ones, the top ones among them, that are targeted for disinvestment.

In fact, the history of the growth of the public sector in India is being deliberately ignored. The public sector in India came into existence with the aim of developing the country’s economy. Even under colonial rule, railways, post & telegraph, defence industry were developed as government departments. After Freedom the need was to overcome rapidly the legacy of colonial backwardness. Basic industries and infrastructure had to be built without which there was no possibility of developing industry or agriculture or even to raise the social and cultural level of the people. The nationalisation of insurance and banks and creating a public sector in energy, were steps in that direction. The Soviet Union rendered all possible help to India in this endeavour, in building the ‘commanding heights of our economy’. No capitalist entrepreneur came forward to carry out this task. Even the private sector grew because of the facilities provided by the public sector that had come up.

There was another source for the expansion of the public sector. It was the government takeover of mills and factories that were closed or bankrupted by the owners, due to financial mismanagement and other factors thereby throwing tens of thousands of workers out of jobs. Naturally, the performance of each category is not of the same order.

In course of time many public sector undertakings especially in the core category have grown into giant enterprises. They well deserve the title of ‘Navratnas’. Their contribution to the government exchequer in terms of taxes and dividends has been considerable in addition to developing their own internal resources for growth and carry out many social obligations.

In the matter of employment too, the PSUs have a far better record than the private sector. Unfortunately, though in recent days, as part of the government’s drive to withdraw all control and regulation and leave everything to the marker, there are moves towards outsourcing, contracting out, employing casual labour, and looking for franchisees etc. which trade unions are firmly opposing. Private public partnership (PPP) is the new ploy of the privatisers, for instance in railways.

Public Sector Enterprises by and large have been the mainstay of the budget and the economy. If the latest economic crises has not led to disastrous consequences in India, as in most other capitalist countries of the world, it is precisely because the financial sector in the country and the core manufacturing and service industries have been in the public sector. This is now well recognised.

Since there is so much hype about the efficiency of the private sector, let us have a look at the relative performance of the two sectors.

Recently, a study has been conducted by Dun & Bradshaw, who have analysed the financial and operational performance of 121 Central public sector undertakings and then compared a selection of 31 top government listed companies (29 central and 2 state government owned companies) with their private sector peers (viz.216 private sector companies).

The conclusions of the study are as follows:

· Total income of the profiled 121 Central PSUs was Rs. 14,675.41 billion during financial year 2008, which was equivalent to 31.1% of India’s GDP at current market prices.

· The aggregate net profit margin (NPM) was 8.3% in financial year 2008. Within this, the manufacturing PSUs and service PSUs had an NPM of 9.1% and 7.8% respectively.

· The 18 Navratnas had a total income of Rs. 6,871.62 billion in Financial year 2008 which is equivalent to 15% of India’s GDP at current market price.

· Comparing 31 PSUs (29 Central + 2 state) with 216 private sector companies, the study revealed that apart from fulfilling their social sector commitments, PSUs are contributing a huge sum to the exchequer through direct taxes & dividends. The effective tax rate for the PSUs grew from 28.9% in 2004 to over 31.4% in 2008 while the effective tax rate declined by over 350 basis points for private sector companies to 22.9% for the same period.

· In 2008, the PSUs paid over 33.5% of their net profit as dividends, whereas their private sector peers paid only 20.6% of their profits as dividends.

· The total sales of the 31 PSUs were just marginally lower than the total sales of the 216 private sector companies. Even though PSUs are losing their monopoly and India is taking further strides in liberalizing its economy, PSUs are managing to grow at a healthy pace.

The disinvestment drive has been going on ever since the launching of the so-called economic reforms in India. The government of the day had adopted the neo-liberal policy of liberalisation, privatization and globalisation. They were committed to privatise the PSUs and hand over their assets and management control to corporates and MNCs.

During the NDA regime even a Disinvestment Department was set up under a full-time minister. The UPA-I was restrained due to pressure from the Left and the Common Minimum Programme to which it was committed. But with the UPA-II the drive for disinvestment has resumed with renewed vigour.

What is the real object of disinvestment? In addition to promoting a sort of ‘crony capitalism’, the immediate objective is to bridge the burgeoning budget deficit, arising from refusal to raise revenue by taxing the rich on the one hand and exorbitant expenditure on the other. It is resorting to sale of equity to meet its immediate revenue needs. Targets for realising receipts from sale of assets are being fixed in every budget. This is nothing but selling the family silver to pay the grocer’s bill. Like a greedy man the government is virtually killing the goose that lays the golden egg. The long-term steady annual benefit that it would make in terms of revenue earnings through taxes and dividends from the profitable PSUs is being sacrificed for making an immediate one-time additional revenue gain to bridge its budget deficit. The future is being bartered away in the name of a comfortable present.

Announcing targets for off-loading bulk shares of profit making PSUs have other negative consequences as well. It leads to lowering the prices of the shares; offering the best assets for sale, and even yielding management control to the ‘strategic private investor’ ahead of his acquiring majority of shares in order to lure him to buy.

The reported statement of a prominent UPA spokesman that the ‘public’ has a right to own shares and participate in the equity of a ‘public sector enterprise’ is both deceptive and mischievous. Such shares in bulk offered for sale are cornered by ‘big buyers’, some of whom have been private competitors in the business, thus helping them to acquire a monopoly. The man-eaters are at large to gobble up the fare that is offered. There is no ‘people’s ownership’ that comes about from such sale. We should not be misled by such glib-talk of bourgeois politicians and economists. They are worshippers of neo-liberalism and the Free Market.

The trade unions, the CPI and other Left parties have been fighting and will continue to fight all moves for disinvesting and eventually privatising the public SECTOR
»»  read more

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

”माक्र्सवाद तथा समकालीन विश्व“ सम्बंधी वर्कशॉप

गत 21 से 24 दिसम्बर 2009 को हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में “माक्र्सवाद तथा समकालीन विश्व“ विषय पर एक चार दिवसीय वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सी.आर.फाउंडेशन तथा एन. राजशेखर रेड्डी रिसर्च सेंटर द्वारा उन्हीं के परिसर में किया गया।
यह वर्कशाॅप जनवरी 2008 में हैदराबाद में ही आयोजित “21वीं सदी में समाजवाद“ विषय पर किए गए सेमिनार की ही अगली कड़ी थी। सेमिनर में तय किया गया था कि इस विषय पर अधिक गहराई से अलग-अलग हिस्सों में विचार किया जाए। इसलिए वर्तमान वर्कशाॅप का मुख्य विषय क्षेत्र दर्शन था।
भागीदारी और विषय क्षेत्र
वर्कशाॅप में सारे देश के लगभग 35 बढ़े हुए बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इनमें आंध्र प्रदेश से भी कइयों ने हिस्सा लिया। कई कारणों से वर्कशाॅप की तारीखें बदलनी पड़ीं। इसके अलावा, तेलंगाना आंदोलन को लेकर राज्य अनिश्चितता की स्थिति बनी रही। इन सबके बावजूद पर्याप्त संख्या में लोग पहुंचे और काफी दिलचस्पी से बहसों में भाग लिया। आंध्र प्रदेश के अलावा हरियाणा से सबसे अधिक भागीदारों ने हिस्सा लिया, उनकी संख्या सात थी। उनके अलावा तमिलनाडु महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से भी वर्कशाॅप में हिस्सेदारी हुई।
वर्कशाप में गहन विचार के लिए निम्नलिखित विषय क्षेत्र बांटे गए- आधार पेपर; माक्र्सवाद और समाजवाद की समस्याएं: इतिहास की सीखें; जनतंत्र और समाजवाद; भविष्य की चुनौतियां; माक्र्सवाद और दर्शन; पर्यावरण एवं विकास; माक्र्सवाद तथा भारतीय समाज; खुली बहस; समापन सत्र।
वर्कशाप में कुल मिलाकर 19 (उन्नीस) पेपर प्रस्तुत किए गए। इन पेपरों के विषय इस प्रकार थे -परिवर्तनशील विश्व तथा माक्र्सवाद; वैज्ञानिक-तकनीकी क्रांति; क्वांटम विश्व; इलेक्ट्रानिक्स और दर्शन में संकट; समाजवाद के संघर्ष की पुनः सक्रियता; 21वीं सदी के समाजवाद में जनवाद; भारत में वामपंथी आंदोलन के समक्ष माक्र्सवाद संबधी चुनौतियां; उत्तरआधुनिक समाज में श्रम, वर्ग और वर्ग संघर्ष संबंधी समस्याएं; माक्र्सवादी दर्शन में विकास और विकृतियां; संसदीय प्रणाली के उपयोग के संबंध में माक्र्स और एंगेल्स; ‘नए विश्व की ओर रास्ता,; पर्यावरण और विकास का द्वंद्व; पर्यावरण संकट के संबंध में भविष्यवादी रूख; रासायनिक तत्वतालिका एवं द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के नियम; माक्र्सवाद और पहचान की राजनीति; माक्र्सवादी सिद्धांत के विकास संबंधी कुछ प्रश्न; पर्यावरण, विज्ञान और विकास; इत्यादि।
जिन विद्वानों के पेपर प्रस्तुत किए गए उनमें प्रमुख थे - अनिल राजिमवाले, एम. विजय कुमार, प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, सी.आर. बक्शी, डा. रामेश्वर दास, डा. राकेश शर्मा, डा. पी.सी. झा, देव पेरिन्बल, डा. जे.के. गुप्ता, शैलेन्द्र, टीकाराम शर्मा, प्रो. युगल रायुल, डा. आर.जे. स्वामी, डा. ईश्वर सिंह दोस्त, डा. बी.के. कांगो तथा अन्य।
उद्घाटन तथा “आधार पेपर“
वर्कशाॅप का उद्घाटन सी.आर. फाउंडेशन एन.आर.आर.आर. सेंटर के डायरेक्टर सी. राघवाचारी ने किया। आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्होंने विषय वस्तु का परिचय दिया। उन्होंने इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि यह आयोजन पिछले सेमिनार की अगली कड़ी है। इस अवसर पर इनके साथ अनिल राजिमवाले, ए. विजय कुमार, प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, बी. विजयलक्ष्मी और वी.आर. कारूमान्ची भी उपस्थित थें
आधार पेपर
वर्कशाॅप में बहस के लिए आधार पेपर अनिल राजिमवाले ने प्रस्तुत किया जिसका विषय था “वर्तमान विश्व में माक्र्सवाद“। इसमें आज के बदलते विश्व के संदर्भ में माक्र्सवाद के सम्मुख उपस्थित सम्भावानाओं, चुनौतियों एवं समस्याओं पर विचार किया गया। इस पेपर में जो प्रश्न उठाए गए और उन पर चर्चा की गई, वे इस प्रकार थे - समाजवाद संबंधी सैद्धांतिक समस्याएं, समाजवाद का दर्शन, द्वितीय विश्व युद्धोत्तर परिस्थिति का विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन द्वारा मूल्यांकन, समाजवाद और ऐतिहासिक भौतिकवाद की समस्याएं, जनतंत्र और समाजवाद, मजदूर वर्ग संबंधी अवधारणा, आधुनिक समाज की बदलती संरचना, संचार/सूचना क्रांति और चेतना का निर्माण, आलोचनात्मक सिद्धांत, आधुनिक राज्य का चरित्र, माक्र्सवाद और उत्तरआधुनिकता, इत्यादि।
अनिल राजिमवाले ने आधार पेपर प्रस्तुत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि माक्र्सवादी सिद्धांत और दर्शन को आज के तेजी से बदलते विश्व के अनुरूप विकसित होना पड़ेगा; इसके लिए इन परिवर्तनों का अध्ययन और आत्मसातीकरण आवश्यक है। साथ ही जब कभी साम्राज्यवाद द्वारा माक्र्सवाद पर आक्रमण हो तो इसका उचित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक उत्तर भी देना होगा।
आधार पेपर पर वर्कशाॅप में काफी गहराई और व्यापकता से विचार किया गया। चर्चा के दौरान कई बातें जोड़ी गइ और सिद्धांत एवं दर्शन के विषय में बड़ी दिलचस्प बहस हुई।
विभिन्न पेपर एवं बहस
वर्कशाॅप के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता करने वालों के नाम हैं - प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, वी.आर. कारूमान्ची, प्रो. जे.के. गुप्ता, डा. बी.के. कांगो, डा. मुखदेव शर्मा और अनिल राजिमवाले।
विभिन्न पेपरों के गिर्द विद्धानों के बीच काफी दिलचस्प और गंभीर बहस छिड़ी। दिलचस्प इतनी अधिक थी कि भाग लेने वालों ने बार-बार समय बढ़ाने का अनुरोध किया; वे देर रात तक भी बैठने को तैयार थे। समय बीतने का पता ही नहीं चला। प्रत्येक भाग लेने वाले ने कई बार बहस में हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान कई प्रकार के मुद्दे सामने आए। बहस में इस बात पर जोर दिया गया कि हम एक तेजी से बदलते विश्व मे रह रहे हैं। इसके फलस्वरूप समाज, बाजार, उत्पादक शक्तियां, चेतना इत्यादि सब कुछ बदल रहे हैं। वे सिर्फ सिद्धांत के प्रश्न नहीं हैं बल्कि व्यावहारिक प्रश्न भी हैं। उदाहरण के लिए मजदूर वर्ग और समाज का ढांचा बदल रहा है, जैसा कि आधार पेपर में कहा गया है। साथ ही आम इलेक्ट्रानिक मीडिया की चेतना निर्माण में भूमिका बढ़ती जा रही है। इसलिए क्रांतिकारी और जनवादी शक्तियों को जनता के बीच नए तरीके से काम करना पड़ेगा।
औजारों, समाज और मानवों में इन परिर्वतनों तथा प्रकृति एवं समाज के
अध्ययन के नए तरीकों के प्रयोग से नई सच्चाइयां और तथ्य सामने आ रहे हैं, नई खोजें की जा रही है; इनके फलस्वरूप नए दार्शनिक पैदा हो रहे हैं।
माक्र्सवाद अपरिवर्तनीय सूत्रों और प्रस्थानपनाओं का जमावड़ा नहीं है। माक्र्सवाद धर्म नहीं हैं जो शाश्वत जड़सूत्रों में विश्वास करता है; वह एक विज्ञान है। इसलिए माक्र्सवादी सिद्धांत और दर्शन का निरंतर विकास होते रहना चािहए। उन्हें नई वैज्ञानिक खोजों तथा तकनीकी एवं सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवर्तनों के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा। माक्र्सवाद सबसे आगे बढ़ी हुई विकसित विचार प्रणाली है। माक्र्स, एंगेल्स और लेनिन सबसे विकसित विचारक थे। वे औद्योगिक युग के क्षितिज तक देख सकते थे। इसलिए माक्र्स और माक्र्सवाद इतने प्रभावशाली बन पाए।
यही कारण हे कि माक्र्सवाद साम्राज्यवाद के आक्रमण का सामना कर पाया है। आर्थिक संकट के बारे में माक्र्स की भविष्यवाणियां सही साबित हुई है। जनता आज भी पूंजीवाद के विकल्प के लिए संघर्ष कर रही है।
लेकिन साथ ही, माक्र्सवाद एक जगह ठहरा हुआ और बिना बदलाव के नहीं रह सकता है। उसे आज के परिवर्तनशील युग से सीख लेते हुए आवश्यक नतीजे निकालने होंगे और उन्हें आत्मसात करना होगा, तभी उसका विकास हो पाएगा। जैसे औद्योगिक युग का अध्ययन माक्र्स ने किया था वेैसे ही इलेक्ट्रानिक युग, आधुनिक प्राकृतिक विज्ञानों, इलेक्ट्रानिक्स, जेनेटिक्स, क्वांटम विज्ञान इत्यादि का
अध्ययन करके सिद्धांत एवं दर्शन को उच्चतर स्तर पर ले जाना होगा। इन घटनाओं तथा उत्तर-औद्योगिक एवं उत्तर-आधुनिकता संबंधी चर्चाओं ने पदार्थ एवं चेतना, कर्ता एवं वस्तु, कारण-प्रभाव, उत्पादन के साधनों, सूचनातंत्र, इत्यादि के संबंध में नए प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
माक्र्सवादी दर्शन को इन्हें हल करना होगा। माक्र्सवाद को आलोचनात्मक सिद्धांत को नई मंजिलों में पहुंचाना होगा। इस संदर्भ में द्वंद्ववाद की पद्धति का महत्व पहले से कहीं अधिक हो उठता है, खासकर इलेक्ट्रानिक युग के संदर्भ में। आज की घटनाओं के अध्ययन में इस पद्धति की अधिक आवश्यकता है। तभी माक्र्सवाद विश्व को बेहतर समझ सकता है और बेहतर तरीके से बदल सकता है।
पर्यावरण का संकट एक गंभीर चिंता का विषय है। पर्यावरण का प्रदूषण इस हद तक हो चुका है कि अब स्वयं मौसम पर ही उसका असर पड़ने लगा है जिससे सारा विश्व प्रभावित होने लगा है। ऐसी स्थिति में विकास की नई रणनीति का सवाल पैदा हो गया है। विकास और पर्यावरण का द्वंद्व तेज हो गया है।
कई अन्य दार्शनिक एवं व्यावहारिक प्रश्न भी उठाए गए। बहस के दौरान कई अन्य प्रश्न और विषय उठाए गए- बदलते सामाजिक संदर्भ में पहचान का प्रश्न, समाज के नए तबके, साम्राज्यवादी, साम्प्रदायिक एवं नवउदारवादी आक्रमण के सामने माक्र्सवाद की रक्षा का प्रश्न; उत्तर-आधुनिकता एंव अन्य रूझानों से टकराव, अन्य रूझानों के सकारात्मक पहलुओं से सीखने का प्रश्न; वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सूचना क्रांति का अध्ययन, इत्यादि।
खुली बहस और समापन सत्र
वर्कशाप के अंतिम दिन बचे पेपर प्रस्तुत किए गए। साथ ही समूचे वर्कशाप के संबंध में खुली एवं विस्तृत बहस की गई। वैसे हर पेपर की प्रस्तुति के बाद बहस होती रही। इसके बाद समापन सत्र हुआ।
इस सत्र में सी.आर. फाउंडेशन/एन.आर.आर.आर. सेंटर के अध्यक्ष एस. सुधाकर रेड्डी, पूर्व एम.पी. उपस्थित थे। वर्कशाप के भागीदारों ने माक्र्सवाद के सद्धिांत और व्यवहार से संबंधित कई सवाल उठाते हुए वर्कशाप के लिए अधिक समय की मांग की। इनमें बहस के लिए और भी ज्यादा समय की आवश्यकता थी। इनका सुझाव था कि अगला वर्कशाप कम से कम पांच दिनों का होना चाहिए।
वर्कशाप की विशेषता यह रही कि इसमें सभी ने काफी उत्साह और लगन से हिस्सा लिया।
सुधाकर रेड्डी ने वर्कशाप के आयोजकों एंव भागीदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहस एक निरन्तर प्रक्रिया है और किसी वर्कशाप या सेमिनार में किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की अपनी कुछ विशेषताएं और समस्याएं है जिसका अध्ययन जरूरी है, जैसे जाति। धार्मिक समस्या भी गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कम्युनिस्ट बनने के लिए अनीश्वरवादी होना जरूरी नहीं है।
सुधारक रेड्डी ने कहा कि बहस सिर्फ कम्युनिस्टों या भाकपा के सदस्यों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसमें
अधिक व्यापक माक्र्सवादी तबकों तथा गैर-माक्र्सवादी बुद्धिजीवियों और लोगों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया जाना चािहए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन और सेंटर की ओर से हर वर्ष ऐसी चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
अनिल राजिमवाले ने वर्कशाप के पेपरों और बहसों की समीक्षा प्रस्तुत की।
सी. राघवाचारी ने अंतिम सत्र की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एम. विजय कुमार, कारूमान्ची तथा प्रो. कुलकर्णी भी उपस्थित थे।
एम. विजय कुमार और अनिल राजिमवाले वर्कशाप के आयोजक/संगठनकर्ता थे। विजय कुमार के अथक परिश्रम के कारण इसका सफल आयोजन किया जा सका।
अनिल राजिमवाले ने वर्कशाप के संयोजककर्ता का कार्य संभाला। प्रो. एस.जी. कुलकर्णी, अनिल राजिमवाले और विजन कुमार ने वर्कशाप के विषयों, सत्रों, पेपर प्रस्तुतकर्ता, अध्यक्षों इत्यादि का चयन किया।
अनुकूल वातावरण में चर्चा
वर्कशाप का आयोजन अत्यंत ही अनुकूल वातावरण में किया गया। सी.आर. फाउंडेशन, एन.आर.आर.आर. सेंटर का परिसर अत्यंत ही शांत और सुंदर एवं ऐसी चर्चा के आयोजन के अनुकूल था। विद्धानों ने बड़े शांत-सुरम्य एवं नैसर्गिक वातावरण में विचार-विमर्श एवं विचारों को आदान-प्रदान किया। रहने का इंतजाम बड़े ही सीधे-सादे लेकिन अनौपचारिक तरीके से किया गया।
अधिकतर भागीदार छोटे हाॅलों में साथ रहे; कुछ के लिए परिवारों सहित कमरों का भी इंतजाम किया गया। वातावरण घरेलू और भोजन सादा किन्तु स्वादिष्ट तथा स्वास्थ्यकर था।
इस संदर्भ में सी.आर. फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘ओल्ड एज होम’ अर्थात् वृद्ध लोगों के लिए निवास भवन का उल्लेख आवश्यक है। वे सौ से भी अधिक वृद्धों के लिए निवास होस्टल चला रहे हैं। इसके स्टाफ और प्रशासन ने खाने-पीने, रहने, दैनिक रूटीन इत्यादि का बड़ा ही सुचारू, सुंदर एवं अनुशासित इंतजाम किया। कहीं भी कोई समस्या पैदा नहीं हुई। पुस्तकालय से भी काफी सहायता मिली। वर्कशाप में भाग लेने वालों के लिए यह एक स्मरणीय घटना रहेगी। एम. विजय कुमार विशेष धन्यवाद के पात्र है।

»»  read more

हमारा लोकतंत्र: कितना लोक, कितना तंत्र है

60वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यह देखना अप्रासंगिक नहीं होगा कि हमारे लोकतंत्र में कितना लोक और कितना तंत्र है। लोकतंत्र की जनकांक्षा पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांगलादेश और नेपाल में हिलोरे मारती रही है। छोटा देश भूटान भी इससे प्रभावित हुए बगैर नहीं रहा। यहां भी जनता ने चुनकर संसद का निर्माण किया है। लातिन अमरीकी देशों में हालिया इतिहास लोकतंत्र की जय, पराजय और फिर विजय की उथल-पुथल की घटनाओं से भरा है। इस जय, पराजय और विजय में निःसंदेह जनता की निर्णायक भूमिका होती है, किंतु पूंजी की दखलंदाजी से इंकार नहीं किया जा सकता है। पूंजी लोकतंत्र का क्षरण करती है। फलस्वरूप लोकतंत्र का हरण होता है। जहां कहीं भी लोकतंत्र का हरण हुआ है, उसके पीछे झुकने पर पूंजी की काली करतूत उजागर होती है।
भारत के गुजरे दो दशकों पर दृष्टिपात करें तो साफ प्रतीत होता है कि भारतीय लोकतंत्र का वास्तविक क्षरण 14 जुलाई 1991 को प्रारंभ हुआ, जब तत्कालील प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने देश के लिए नयी आर्थिक नीति की घोषणा की। नयी आर्थिक नीति अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के दबाव में की गयी सरकारी घोषणा थी, जो लोकसभा की पीठ पीछे की गयी थी। यह नयी आर्थिक नीति लोकसभा में बहस कराये बगैर घोषित की गयी। सन् 1991 में घोषित यह नयी आर्थिक नीति 1956 के उस औद्योगिक प्रस्ताव का निषेध करती है, जिसे देश की निर्वाचित प्रथम संसद ने सर्वसहमति से पास किया था। विडंबना है कि देश की संसद द्वारा पारित सर्वसहमत प्रस्ताव को एक अल्पमत सरकार ने खारिज कर दिया। सर्वविदित है कि जब आर्थिक नीति की घोषणा की गयी थी तो तत्कालीन नरसिंह राव सरकार को लोकसभा में बहुमत प्राप्त नहीं था।
इस नयी आर्थिक नीति ने भारत की परम्परागत साम्राज्यवाद - विरोधी लोकहितकारी कल्याणकारी आत्मनिर्भर स्वावलंबी राष्ट्रीय अर्थतंत्र निर्मित करने के सपने को खंडित कर दिया, जो सपना आजादी की लड़ाई के दौर में देखा गया था और जिसकी अभिव्यक्ति संविधान में की गयी। नरसिंह राव की अल्पमत सरकार ने तमाम लोकतंात्रिक संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना करके एकतरफा भारतीय अर्थतंत्र को साम्राज्यवाद निर्यातमुखी मुक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर कर दिया। सबकों मालूम है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार व्यवस्था न तो मुक्त है और न ही न्यायपूर्ण। अंतर्राष्ट्रीय बाजार व्यवस्था मगरमच्छ बहुराष्ट्रीय कंपनियों का क्रीड़ास्थल है, जहां बड़ी मछली छोटी मछली को खाती हैं। नयी आर्थिक नीति के मध्य में पूंजी खड़ी है। आम आदमी के बारे में कहा गया कि उसे उसका लाभ “बूंद-बूंद टपकेगा“। जाहिर है, पूंजीवाद में आम आदमी भिखारी बन रहा है।
इस तरह पहली बार भारतीय राष्ट्रीय अर्थतंत्र में लोक के स्थान पर ‘लाभ’ का प्रतिष्ठित किया गया। यह लोकतंत्र का निषेध और पूंजीतंत्र (कार्पोरेट गवर्नेस) का श्रीगणेश था, जहां मुनाफा,
अधिकाधिक मुनाफा और अधिक मुनाफा (सुपर प्राॅफिट) सरकारी मंत्र बन गया।
भारतीय लोकतंत्र को दूसरा जबर्दस्त धक्का लगा सन् 1995 में जब भारत सरकार ने विश्व व्यापार संघ (डब्लूटीओ) के डंकल प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। भारतीय संविधान में कृषि राज्य सरकारों के मामलों की सूची में दर्ज है, किन्तु भारत को राज्य विधानसभाओं की अनुमति के बगैर भारत सरकार ने डब्लूटीओ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया, जो मुख्यतया कृषि संपदा के भाग्य का निर्णय करते थे।
यहां यह भी ध्यातव्य है कि खेत मजदूरों के लिए व्यापक केन्द्रीय कानून बनाने की मांग को इस आधार पर इंकर किया जाता रहा है कि कृषि राज्य सरकारों का मामला है। सरकार के इस तर्क में कोई दम नहीं है, क्योंकि श्रम संविधान की समवर्ती सूची में दर्ज है और खेत मजदूरों का मामला बुनियादी तौर पर श्रम का मामला बनता है। घोषित नयी आर्थिक नीति में श्रम और श्रम अधिकार गौण है और इसमें श्रमिक और टेªड यूनियनों को पूंजी की सेवा में पालतू बनाने का प्रावधान है।
इसी तरह डब्लूटीओ समझौते में कृषि, खेत मजदूर और उनके हित गायब हैं। यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय पूंजी के सामने साष्टांग दंडवत है। सन् 1991 में संसद की उपेक्षा कर नयी आर्थिक नीति की घोषणा की गयी। फिर 1995 में राज्य के विधानमंडलों की उपेक्षा कर डब्लूटीओ पर हस्ताक्षर किया गया।
भारतीय लोकतंत्र को तीसरा झटका 2008 के प्रारंभ में लगा, जब सरकार ने अमरीका के साथ बेजरूरत परमाणु संधि पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते में भारत के आणविक संयंत्रों के अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण को स्वीकार किया गया। यह भारतीय लोकतंत्र की सार्वभौमिकता पर अंकुश लगाने का प्रयास है। सबको पता है कि भारत में थोरियम का अपार भंडार है, जिससे अकूत बिजली प्राप्त की जा सकती है, इसके अलावा नदियों का अजस्र जल प्रवाह है, जिसे विद्युत सर्जन का अक्षय स्त्रोत में तब्दील किया जा सकता है। ऐसा नहीं करके सरकार ने साम्राज्यवादी खेमा ज्वायन करना बेहतर समझा। ऐसा करना भारत की जनभावना का निरादर करना है।
2009 के अंत में पर्यावरण सम्बंधी कोपेनहेगन समझौता भारतीय लोकतंत्र पर चैथा और ताजा हमला है। कोपेनहेगन में सरकार ने भारत के आर्थिक विकास के मार्ग में नया साम्राज्यवादी लगाम स्वीकार किया है। पर्यावरण संबंधी कोपेनहेगन समझौता भारत को विकासमान देशों से अलग- थलग करता है और साम्राज्यवादी विकसित देशों के सामने घुटना टेकता है। इस समझौते से विकसित देशों को कार्बन डाई आॅक्साड कम करने की बाध्यता से छुट्टी मिल गयी है और उसने विकासमान देशों के कार्बन उत्सर्जन की मानेटरिंग और निरीक्षण करने का अतिरिक्त अधिकार हासिल कर लिया है। कोपेनहेगन समझौता पूर्व के परमाणु अप्रसार संधि जैसा बेमेल समझौता है जिसके मुताबिक विकसित औद्योगिक देश स्वयं तो परमाणु हथियार का जखीरा रखते हैं किन्तु दूसरे देशों को ऐसा नहीं करने देते हैं।
ये सभी अंतर्राष्ट्रीय समझौते विश्वजनमत के विरूद्ध लोकतांत्रिक संस्थानों की उपेक्षा करके किये गये हैं। इन समझौतों पर हस्ताक्षर करने के पहले संसद और विधानसभाओं से अनुमति नहीं ली गयी। अमरीका और अन्य देशों में सरकार द्वारा किये गये अंतर्राष्ट्रीय समझौते तभी वैध और कार्यान्वित किये जाते हैं, जब उस देश की संसद उसे संपुष्ट करती हैं। किंतु भारत में इसके विपरित सरकार ने संसद की बिना अनुमति के अंतर्राष्ट्रीय समझौते किये और उसे देश की जनता पर लाद दिया। यह भारतीय जनगण की अवमानना नहीं तो और क्या है? लोकतंत्र में लोक अपनी किस्मत तय करता है, किन्तु भारत में लोकहित के हर महत्वपूर्ण बिंदु पर केवल तंत्र ने ही ताने कसे हैं। यही नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्थ में विश्व पूंजीवाद का हस्तक्षेप खतरनाक सीमा तक बढ़ गया है। इसके चलते संसद और विधानमंडलों की भूमिका का अवमूल्यन हुआ है। केन्द्रीय बजट के प्रावधानों पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष-विश्व बैंक में परामर्श किया जाता है। केन्द्रीय बजट को विश्वपूंजी की आवश्यकताओं के अनुरूप ढाला जाता है।
शासनतंत्र के इन्हीं-लोक विरोधी तांत्रिक फैसलों का लाजिमी नतीजा है कि आज सवा अरब की आबादी वाले देश में 85 करोड़ लोग (77 प्रतिशत) 20 रुपये रोजाना से कम पर गुजारा करते हैं, वहीं सैकड़ें पांच आदमी के पास इतना अफरात पैसा जमा हो गया है कि वह दुनिया को कोई भी माल किसी भी कीमत पर खरीदने को उतावला है। भारत के तीस परिवार के पास देश की एक तिहाई संपदा संचित हो गयी है। सरकार की इसी तांत्रिक करतूतों ने उन संवैधानिक प्रावधानों को निकम्मा कर दिया है, जिसके तहत कुछ व्यक्तियों के हाथों में धन के संकेन्द्रण की मनाही है। प्रो. अर्जुन सेनगुप्ता की अध्यक्षता में बने असंगठित क्षेत्र आयोग के प्रतिवेदन के मुताबिक देश के 77 प्रतिशत लोगों की आय 20 रुपये के नीचे है। इस बीस रुपये की आय से एक किलोग्राम चावल नहीं खरीदा जा सकता और न एक किलो दाल अथवा आटा। तो गरीब किस प्रकार गुजारा करते हैं। इस स्थिति से रोंगेटे खड़े होते हैं। प्रकटतः सरकार अपने संवैधानिक दायित्व का पालन नहीं करती है, जिसके तहत उसे नागरिकों की आजीविका, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
सरकार भूमिहीनों को आवास और विस्थापितों केा पुनर्वास तथा भूमि
सुधार कानूनों के कार्यान्वयन में विफल है, किन्तु पूंजीपतियों को हजारों हजार एकड़ जमीन का आवंटन करने को बेताब है। भूमि हदबंदी कानून के अंतर्गत भूस्वामियों के कब्जे से जमीन निकालने और उसका भूमिहीनों में वितरित करने के काम में सरकार निकम्मा है, किन्तु पूंजीपतियों को भूमि औने-पौने दामों पर आवंटन, करने में सक्रिय है। सरकार की इन कारगुजारियों में सरकार का पूंजी पक्षी और लोक-विरोधी चरित्र का दर्शन होता है। इसमें आम आदमी की तस्वीर कहीं दिखाई नहीं पड़ती है। लोक गायब हो रहा है। तंत्र हावी हो रहा है। आखिर यह लोकतंत्र किसके लिए है?
गणतंत्र के इस मौके पर इन प्रश्नों का उत्तर ढूंढना निश्चय ही अर्थपूर्ण होगा।
गुजरे दिनों में अनार्थिक प्रश्नों का अनर्थ खूब ढाया जाता रहा है। अनार्थिक भावानात्मक मुद्दों का जनता की खुशहाली से कुछ भी लेना-देना नहीं होता है। लेाकतंत्र केवल शाही नहीं है। लोकतंत्र के साथ आम आदमी की खुशहाली जुड़ने से लोकतंत्र सुसंगत और अर्थपूर्ण बनता है। लेाकतंत्र को धनतंत्र बनने से रोकने और इसे सुसंगत और अर्थपूर्ण बनाने के लोक संघर्ष को जाहिर है, और भी तेज करना होगा। क्योंकि पूंजी सबको लीलता है, लोकतंत्र को भी। पूंजी और लोकतंत्र साथ-साथ नहीं चलते। ये दोनों कभी सहयात्री नहीं बन सकते। इसलिए पूंजी पर लगाम जरूरी है। अन्यथा, आम आदमी को ये कुचल डालेंगे। कहते हैं, पूंजी खून से लथपथ पैदा हुई थी। कार्ल माक्र्स लिखते हैं कि जब पूंजी पैदा हुई तो इसके अंग-अंग और प्रत्येक अंग का प्रत्येक पोर रक्त रंजित था।
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दशकों के आर्थिक प्रयोग काल में तीन करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा कवच से बाहर धकेल दिये गये हैं। इसी अवधि में बेरोजगारी और बदहाली बेशुमार बढ़ी है। यह लोकतंत्र को धनतंत्र में ढालने का नतीजा है। इसी खतरे का अहसास कर देश के प्रमुख नौ केन्द्रीय मजदूर संगठन इकट्ठे होकर श्रमजीवी जनगण के हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इनके आह्वान पर आगामी 5 मार्च को 10 लाख लोग देशव्यापी सत्याग्रह करके जेलयात्रा करेंगे। निश्चय ही श्रमिक, पूंजी के समक्ष हथियार नहीं डालेंगे। हमें विश्वास है पूंजी और श्रम के बीच के टकराव का समाधान निश्चय ही आमजनों के पक्ष में होगा।

सत्यनारायण ठाकुर
»»  read more

प्रगतिशील लेखक संघ का प्रान्तीय सम्मेलन

20-21 फरवरी 2010, वाराणसी

उत्तर प्रदेश को प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना का गौरव प्राप्त है। बनारस के पास लमही में जन्मे प्रेमचंद ने 1936 में लखनऊ में हुए पहले अधिवेशल की अध्यक्षता की थी। प्रेमचंद ने ही हिन्दी-उर्दू साहित्य को राजमहल से निकाल कर किसान-मजदूर की झोपड़ी में प्रतिष्ठित किया था। प्रेमचंद सज्जाद ज़हीर, डाॅ. रशीद जहां से शुरू हुई जनवादी प्रगतिशील धारा पर आज बाजारवाद साम्प्रदायिकता, जातीयता के हमले हो रहे हैं।
ऐसे समय में जब साहित्य, कला, संस्कृति को उपभोक्ता माल में तब्दील कर दिया गया हो लेखक- संस्कृतिकर्मियों की जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। प्रगतिशील लेखक संघ, उ.प्र. का प्रान्तीय सम्मेलन आगामी 20-21 फरवरी 2010 को वाराणसी में हो रहा है। जहां इन्हीं चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक रणनीति पर विचार किया जाएगा। 20 फरवरी 2010 का दिन प्रख्यात अवामी शायर नजीर बनारसी की स्वर्ण जयंती को समर्पित रहेगा। 21 फरवरी 2010 को भोजन से पहले वैचारिक सत्र तथा शाम को सांगठनिक सत्र होगा।
प्रगतिशील लेखक संघ निश्चय ही लेखकों का संगठन है लेकिन देश के किसान-मजदूरों के संघर्ष जहां उनके लेखन को धार देते हैं वहीं उनकी लेखनी संघर्षों को दिशा देती हैं। इसलिए इस रिश्ते को और मजबूत बनाने की जरूरत है।
पार्टी की जिला इकाइयों, जन संगठनों से आग्रह है कि प्रगतिशील लेखक संघ के इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रगतिशील प्रबुद्ध साथियों को प्रेरित करें।

राकेश, महामंत्री, इप्टा, उ. प्र.
संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
»»  read more

मुशी प्रेमचन्द्र की प्रतिमा हटाने की भाकपा द्वारा निन्दा

लखनऊ 8 फरवरी 2009। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव डाॅ. गिरीश ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती से मांग की है कि वे कहानी सम्राट, मूर्धन्य साहित्यकार एवं प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक अध्यक्ष मुंशी प्रेमचन्द्र की अवमानना करने की वाराणसी के जिला प्रशासन की कार्यवाही को तत्काल रोंके साथ ही उनके गांव लमही में प्रस्तावित प्रेमचन्द्र शोध संस्थान के लिये जमीन उपलब्ध करपने को तत्काल ठोस कदम उठायें।
मुख्यमंत्री को लिखे गये एक पत्र में डॉ. गिरीश ने कहा है कि वाराणसी नगर के पाण्डेयपुर चैराहे पर मुंशी प्रेमचन्द्र की प्रतिमा इसलिए लगवायी गयी थी कि वाराणसी नगर से मुंशी प्रेमचन्द्र का गहरा रिश्ता है और उसी चैराहे से होकर वे अपने गांव लमही आया जाया करते थे। अब वहां बनाये जा रहे फ्लाई ओवर के नीचे उनकी प्रतिमा आ रही है। ऐसे महापुरूष की प्रतिमा को सम्मान के साथ बनारस के ही किसी पार्क में स्थापित करने के बजाय वाराणसी जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम ने इसे हटाकर लमही भेज देने का फैसला लिया है।
बनारस प्रशासन के इस फैसले से तमाम लेखकों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एंव संवेदनशील नागरिकों को भारी पीड़ा पहुंची है और वे उद्वेलित हैं। विद्धत समाज चाहता है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थानान्तरित करने सम्बन्धी शासनादेश को ध्यान में रखकर वाराणसी महानगर के ही किसी पार्क में उनकी प्रतिमा को सम्मान पूर्वक स्थापित किया जाये। ज्ञात हो कि वाराणसी में ऐसे कई पार्क हैं जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। राम कटोरा पार्क में भी यह प्रतिमा स्थापित की जा सकती है जहां कि श्री प्रेमचन्द्र की मृत्यु हुई थी।
भाकपा प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वह राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार लमही में प्रस्तावित प्रेमचन्द्र शोध संस्थान के लिय 3 एकड़ जमीन शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि उसका निर्मार्ण शीघ्र पूरा हो सके। ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार ने इसके निर्माण के निये नोडल एजेन्सी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को 2 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं करा पायी। जो 1.97 एकड़ जमीन अब तक अधिग्रहीत की गयी है उसको भी आज तक हस्तान्तरित नहीं किया गया है।
डाॅ. गिरीश ने मुख्यमंत्री जी को स्मरण दिलाया है कि उन्हें उन महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना से बेहद लगाव है जो शोषित पीड़ित जनता के उत्थान के प्रतीक रहे हैं। मुंशी प्रेमचन्द्र ने भी अपने उपन्यासों एवं कहानियों में दलितों, वंचितों, शोषित-पीड़ितों के सरोकारों को न केवल चित्रित किया बल्कि अपनी लेखनी के माध्यम से उनकी जीवन दशा सुधारने को लगातर आवाज उठायी। ऐसे महापुरुष प्रेमचन्द्र शोध-संस्थान के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा तमाम संवदेनशील लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले बनारस प्रशासन के कदम को खारिज करने की मुख्यमंत्री जी शीघ्र ठोस कदम उठाएंगी, भाकपा प्रदेश सचिव ने ऐसी आशा व्यक्त की है।
»»  read more

केरल के वनमंत्री का सराहनीय कार्य

संभवतः लश्करे-तैयबा कार्यकर्ता तादियांतविदा नासिक की आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में राजनैतिक रूप से संवेदनशील रिपोर्टों से जुड़ी खबरों और पाॅल जार्ज मुथूट एवं भास्कर करनवार की हत्याओं के मामले केरल में इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया में छाये रहने के कारण वन विभाग द्वारा गत 25 नवम्बर को जारी एक अत्यंत महत्वपूर्ण अधिसूचना पर मीडिया द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। यह आदेश राज्य के वनमंत्री विनय विश्वम द्वारा तीन साल पहले किये गये एक कठिन एंव चुनौतीपूर्ण मिशन के सफलतापूर्ण पूरा करने के रूप में था। इसे वनमंत्री की एक सबसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि कहा जा सकता है क्योंकि वे इस आशय का सरकारी आदेश तैयार करने और उसे जारी करने में सफल रहे ताकि सरकार की वन एवं गैर-वन जमीन तथा उसे लीज पर देकर राजस्व बढ़ाया जा सके। यहां यह नोट किया जाना चाहिए कि सरकार जमीन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों एवं निजी संस्थाओं से सरकार बहुत ही कम शुल्क लेती रही है।
वास्तव में वनमंत्री ने एक काफी जटिल मुद्दे में हस्तक्षेप करने का साहस किया जबकि उनके पूर्ववर्ती मंत्रियों ने राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव होने के बावजूद या तो इसकी उपेक्षा कर दी या फिर कुछ कार्रवाई करने के बाद उसे आधा-अधूरा छोड़ दिया। वन मंत्री के हस्तक्षेप से संबंधित कानून में एक बड़ी त्रुटि दूर कर दी गयी जिसके कारण राज्य को लगभग डेढ़ शताब्दी से सालाना करोड़ों रु. का नुकसान हो रहा था।
केरल के इतिहास में इतनी महत्वपूर्ण एवं असामान्य उपलब्धि को तभी समझा जा सकता है जब इसकी पृष्ठभूमि मालूम हो। 19वीं सदी की पहली तिमाही में ट्रावनकोर में ब्रिटिश औपनिवेशक स्थापित हो जाने के बाद ब्रिटिश बागान मालिकों ने कीमती वन संसाधनों का दोहन करना शुरू कर दिया। इस लूट के पीछे शुरू में कर्नल मुनरो का दिमाग था जिन्होंने एक अत्यधिक साहसी एवं देशभक्त शासन वेलू थांपी डलावा की मृत्यु के बाद वाचिनाड की राजसत्ता छील ली थी। बाद में राज्य का दीवान बन जाने के बाद उन्होंने अपने स्वयं के देश के लिए लोगों को वन संसाधनों की लूटखसोट करने के लिए बुला लिया था, ठीक उसी तरह जैसे कि उसने लगभग उन पन्द्रह सौ मंदिरों पर कब्जा कर लिया था जो राज्य के सामाजिक जीवन की रीढ़ थे और जिन पर राज्य का कोई अधिकार भी नहीं था।
1870 के दशक में वन संसाधनों की लूट चरमसीमा पर पहुंच गयी। उन्होंने 10 जुलाई 1877 को पुंजार के राजा को केवल 3000 रु. लगान पर 1,37,424 एकड़ वन भूमि एक ब्रिटिश जमींदार जाॅन डेनियल मुनरों को टाइटिल डीड पर देने के लिए मजबूर कर लूट के इतिहास में एक नया
अध्याय ही जोड़ दिया और इसकी कोई समयसमीा भी नहीं रखी। सी. अच्युत मेनन के मुख्यमंत्रित्व काल में केरल सरकार 1971 में कन्नन देवन हिल्स कानून बनाने के बाद इनमें से करीब तीन चैथाई वन संसाधनों को वापस लेने में सफल रही। टाटा टी कंपनी अभी भी 57,192 एकड़ वन भूमि अपने पास रखे हुए है।
पिछले डेढ़ सौ साल से लीज की शर्तों के अनुसार जमीन के मालिक को चंदन को छोड़कर किसी भी पेड़ को काटने का अधिकार है। टीक और ब्लैक वुड आदि लकड़ियों के लिए सरकार को नाम मात्र की रायल्टी दी जाती है और शेष पेड़ों पर कोई शर्त नहीं है। यहां यह नोट किया जाना चाएि कि किसी भी पूर्व सरकार ने आय के इन स्रोतों को हाथ में लेने की कोशिश नहीं की, जबकि इस डेढ़ शताब्दी में आय कर एवं अन्य करों में वृद्धि की गयी। हाल के वर्षों में इन करों में वृद्धि करने के प्रयास की कहानी काफी दिलचस्प है।
मुख्यमंत्री ई.के. नयनार के प्रथम कार्यकाल में वन एवं श्रममंत्री आर्यदान मुहम्मद ने जून 1980 में लकड़ियों की कीमत तथा लीज की दर आदि बढ़ाने की दिशा में पहला कदम उठाया जो कि डेढ़ शताब्दी तक ज्यों की त्यों थी। उन्होंने इसके लिए एक अध्यादेश जारी किया और बाद में इसे बिना कोई देरी किये कानून का रूप दिया? लेकिन अक्टूबर, 1981 में नयनार सरकार ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नया कानून बनाने में करीब दस साल लग गये। निहित स्वार्थी तत्वों ने इसको लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। एस्टेट मालिकों के एक प्रमुख संगठन ने सरकार को एक कड़ा ज्ञापन दिया जिसके बाद सात महीने पहले बनायी गयी नियमावली को स्टे कर दिया गया।
इसके बाद एक और दुर्घटना घटी। इतने महत्वपूर्ण मामले से जुड़ी फाइल सचिवालय से रहस्यपूर्ण ढंग से गायब हो गयी। इसके बाद इससे जुड़े
अध्यादेश को जारी करने में सरकार को पांच साल लग गये। नवंबर 1996 में जारी किये गये उस अध्यादेश का श्रेय अन्य किसी को नहीं बल्कि पी.आर. कुरूप को जाता है जो ई.के. नयनार के तीसरे मंत्रिमंडल में वन एवं परिवहन मंत्री थे। लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह अध्यादेश जनवरी 1999 में दिल्ली से वापस भेजा गया यानी दो साल गुजरने के बाद। इस अभागे बिल को केरल विधानसभा ने अप्रैल 1999 में एक महत्वपूर्ण संशोधन कर पारित कर फिर से दिल्ली भेजा जिसे केन्द्र सरकार ने सात साल तक वापस नहीं किया। मई, 2006 में इसे यह कहकर वापस किया गया कि इन संशोधनों को कोई जरूरत नहीं है। विनय विश्वम को, जो वलतक्काड द्वीप के पर्यावरण संबंधी महत्व को अच्छी तरह समझते हैं। संबंधित कानून एवं नियमों की त्रुटियों को देर करने और अधिसूचना जारी करने में साढ़े तीन साल लग गये। इस प्रकार वन लाॅबी और सरकार में निहित लेटलतीफी के विभिन्न निहित स्वार्थों के विरोध के कारण इस कानून के बनने में कुल 29 वर्ष का समय लग गया। उन्होंने न केवल डेढ़ शताब्दी से चले आ रहे भ्रष्टाचार को दूर किया है बल्कि गैर-टैक्स संसाधनों से सालाना करीब सात करोड़ रु. वसूल करने का एक ठोस आधार भी तैयार कर दिया।
विनय विश्वम राज्य के संभवतः प्रथम वन मंत्री है जो किसी भी दबाव के आगे नहीं झुके और यह साहसिक घोषणा की कि इदुक्की जिले के कार्डमोम हिल (इलायची पर्वत) संरक्षित वनभूमि है, न कि ऐसी राजस्व भूमि जिस पर किसी को आक्रमण करने दिया जाये। यह दूसरी बात है कि उनके दृष्टिकोण को अन्ततः माना नहीं गया।
वन मंत्री ने एक बार फिर एर्नाकुलम जिले के मराड द्वीप में भूमि माफिया के चंगुल से 46 गरीब परिवारों को मुक्त कराया। राज्य में वन एवं भूमि माफियाओं की लाॅबी काफी मजबूत है जो अपने आर्थिक एवं राजनीतिक प्रभावों से सरकारों को गिराते रहे है। लेकिन वे वनमंत्री विनय विश्वम को सही दिशा में कदम आगे बढ़ाने से रोक नहीं पाये। यह वन माफिया पुराने पेड़ो को काटने, अतिक्रमण करने और हजारों एकड़ वन भूमि और गैर वन भूमि पर कब्जा करने में लिप्त रहा है और पिछले कई दशकों से उसने सरकार को एक भी पैसे का भुगतान नहीं किया है।

सी.पी. नायर

»»  read more

जनता का साहित्य किसे कहते हैं?

जिन्दगी के दौरान जो तजुर्बे हासिल होते हैं, उनसे नसीहतें लेने का सबक तो हमारे यहां सैकड़ों बार पढ़ाया गया है। होशियार और बेवकूफ में फर्क बताते हुए एक बहुत बड़े विचारक ने यह कहा, “गलतियां सब करते हैं, लेकिन होशियार वह है, जो कम-से-कम गलतियां करें और गलती कहां हुई यह जान ले और सावधानी बरते कि कहीं वैसी गलती तो फिर नहीं हो रही है।” जो आदमी अपनी गलतियों से पक्षपात करता है, उसका दिमाग साफ नहीं रह सकता।
गलतियों के पीछे एक मनोविज्ञान होता है। या, यूं कहिए कि गलतियों का स्वयं एक अपना मनोविज्ञान है। तजुर्बे से नसीहतें लेते वक्त, अपने गलतियों वालों मनोविज्ञान के कुहरे को भेदना पड़ता है। जो जितना भेदेगा, उतना पायेगा। लेकिन पाने की यह जो प्रक्रिया है, वह हमें कुछ सिद्धान्तों के किनारे तक ले जाती है, कुछ सामान्यीकरणों को जन्म देती हैं। यानी, तजुर्बे की कोख से सिद्धान्तों का जन्म होता है।
मैं अपने तजुर्बे से कौन-सा निष्कर्ष निकालूं, यह एक सवाल है और तजुर्बा यह है।
एक उत्साही सज्जन को जब मैंने यह कहा कि फलां पार्टी छुईखदान गोलीकाण्ड पर इतनी देर से क्यों वक्तव्य निकाल रही है, तो उसका जवाब देते हुए उन्होंने यह कहा कि वक्तत्व मैंने लिखा (वे उस पार्टी के हैं,) और पार्टी उसे पास करने जा रही है। आपका भी यह काम था कि आप वक्तव्य को जल्दी-से-जल्दी लिखते और पास करवा लेते।
मैंने इसका जवाब यह दिया कि वह मेरा काम नहीं हैं। मेरे काम में हिस्सा बंटाने के लिए क्या वे लोग आते हैं? (‘मेरे काम’ मेरा मतलब ‘साहित्यिक कार्य’ से था) उन्होंने उसका जवाब यह कहकर दिया कि यह आपका व्यक्तिगत कार्य है और वह सामूहिक।
इसका यह मतलब हुआ कि साहित्य एक व्यक्तिगत कार्य है और राजनीतिक सामूहिक कार्य, और सामूहिक कार्य में व्यक्तिगत स्वार्थ की कोई महत्ता नहीं।
लेकिन क्या यह सच है? क्या कवि-कर्म मात्र व्यक्तिगत है? क्या साहित्य कार्य की मूल प्रेरणा और क्षेत्र शुद्ध व्यक्तिगत है?
मजेदार बात यह है कि साहित्य को मात्र व्यक्तिगत कार्य कहकर, व्यक्तिगत उत्तरदायित्व कहकर, अपने हाथ झाड़-पोंछकर साफ करने वाले ठीक वे ही लोग हैं, जो ‘जनता के लिए साहित्य’ का नारा बुलन्द करते हैं, गो उन्हें यह मालूम नहीं है कि जिन शब्दों को वे बार-बार दुहरा रहे हैं, उसका मतलब क्या है?
यह छोटी-सी बात हमारे हिन्दुस्तान के पिछडे़पन को ही सूचित करती है। स्वतन्त्र होने पर भी, हमारा देश आर्थिक दृष्टि से अभी गुलाम है। औपनिवेशिक देश के बुद्धिजीवी निश्चय ही उतने ही पिछड़े हुए हैं जितना कि उनका अर्थतन्त्र।
यूरोप में एक-एक विचार की प्रस्थापना के लिए बड़ी-बड़ी कुरबानियाँं देनी पड़ी है, लेकिन हिन्दुस्तान को पका-पकाया मिल रहा है। लेकिन, चूंकि उसके पीछे स्वतः उद्योग नहीं है, इसलिए बहुत-से विचार हजम नहीं हो पाते। शरीर में उनका खून नहीं बन पाता। आंखों में उनकी लौ नहीं जल पाती। मस्तिष्क में उनका प्रकाश नहीं फैल पाता। इसीलिए विचारों में बचकानापन रहता है और कार्य विचारों का अनुसरण नहीं कर पाते। यह बात हिन्दुस्तान के औपनिवेशिक रूप पर ही हमारी दृष्टि ले जाती है।
हम अपने मूल प्रश्न पर आयें। क्या साहित्य-कार्य मात्र व्यक्तिगत कार्य है, मात्र व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है?
इसका जवाब यों है:
1. साहित्य का सम्बन्ध आपकी संस्थिति से है, आपकी भूख-प्यास से है -मानसिक और सामाजिक। अतएव किसी प्रकार का भी आदर्शात्मक साहित्य जनता से असम्बद्ध नहीं।
2. ‘जनता का साहित्य’ का अर्थ जनता को तुरन्त ही समझ में आने वाले साहित्य से हरगिज नहीं। अगर ऐसा होता तो किस्सा तोता मैना और नौटंकी ही साहित्य के प्रधान रूप होते। साहित्य के अन्दर सांस्कृतिक भाव होते हैं। सांस्कृतिक भावों को ग्रहण करने के लिए, बुलन्दी, बारीकी और खूबसूरती को पहचानने के लिए, उस असलियत को पाने के लिए जिसका नक्शा साहित्य में रहना है, सुनने या पढ़ने वाले की कुछ स्थिति अपेक्षित होती है। वह स्थिति है उसकी शिक्षा, उसके मन का सांस्कृतिक परिष्कार। साहित्य का उद्देश्य सांस्कृतिक परिष्कार है, मानसिक परिष्कार है। किन्तु यह परिष्कार साहित्य के माध्यम द्वारा तभी सम्भव है, जब स्वयं सुनने वाले या पढ़ने वाले की अवस्था शिक्षित (की) हो। यही कारण हे कि माक्र्स का दास कैपिटल, लेनिन के ग्रन्थ, रोम्यां रोलां के ताॅलस्ताॅय और गोर्की के उपन्यास एकदम अशिक्षित और असंस्कृतों के न समझ में आ सकते हैं, न वे उनके पढ़ने के लिए होते ही हैं ‘जनता का साहित्य’ का अर्थ ‘जनता के लिए साहित्य’ से है और वह जनता ऐसी हो जो शिक्षा और संस्कृति द्वारा कुछ स्टैण्डर्ड प्राप्त कर चुकी हो। ध्यान रहे कि राजनीति के मूल ग्रन्थ बहुत बार बुद्धिजीवियों के भी समझ में नहीं आते, जनता का तो कहना ही क्या। लेकिन वे हमारी सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे राजनीति- ग्रंथों के मूल भाव हमारी राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक कार्यकर्ता अपने भाषणों और आसान जबाव में लिखी किताबों द्वारा प्रसारित करते रहते हैं। चूंकि ऐसे ग्रन्थ जनता की एकदम समझ मे नहीं आते (बहुत बार बुद्धिजीवियों की भी समझ में नहीं आते), इसलिए वे ग्रन्थ जनता के लिए नहीं, यह समझना गलत है। अज्ञान और अशिक्षा से अपने उद्धार के लिए जनता को ऐसे ग्रन्थों की जरूरत है। जो लोग ‘जनता का साहित्य’ से यह मतलब लेते हैं कि वह साहित्य जनता के तुरन्त समझ में आये कि जनता उसका मर्म पा सके, यही उसकी पहली कसौटी है - वे लोग यह भूल जाते हैं कि जनता को पहले सुशिक्षित और सुसंस्कृत करना है। वह फिलहाल अन्धकार में है। जनता को अज्ञान से उठाने के लिए हमें पहले उसको शिक्षा देनी होगी। शिक्षित करने के लिए जैसे ग्रन्थों की आवश्यकता होगी, वैसे ग्रन्थ निकाले जाएंगे और निकाले जाने चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसको प्रारम्भिक शिक्षा देने वाले ग्रन्थ तो श्रेष्ठ हैं और सर्वोच्च शिक्षा देने वाले ग्रन्थ श्रेष्ठ नहीं है। ठीक यही भेद साहित्य में भी है। कुछ साहित्य तो निश्चय ही प्रारम्भिक शिक्षा के अनुकूल होगा, तो कुछ सर्वोच्च शिक्षा के लिए। प्रारम्भिक श्रेणी के लिए उपयुक्त साहित्य तो साहित्य है ओर सर्वोच्च श्रेणी के लिए उपयुक्त साहित्य जनता का साहित्य नहीं है, यह कहना जनता से गद्दारी करना हैं
तो फिर ‘जनता का साहित्य’ का अर्थ क्या है? जनता के साहित्य से अर्थ है ऐसा साहित्य जो जनता के जीवन-मूल्यों का, जनता के जीवनादर्शों का, प्रतिष्ठापाति करता हो, उसे अपने मुक्तिपथ पर अग्रसर करता हो। इस मुक्तिपथ का अर्थ राजनैतिक मुक्ति से लगाकर अज्ञान से मुक्ति तक है। अतः इसमें प्रत्येक प्रकार का साहित्य सम्मिलित है, बशर्ते कि वह सचमुच उसे मुक्तिपथ पर अग्रसर करे।
जनता के मानसिक परिष्कार, उसके आदर्श मनोरंजन से लगाकर तो क्रान्ति पथ पर मोड़ने वाला साहित्य, मनावीय भावनाओं का उदात्त वातावरण उपस्थित करने वाला साहित्य, जनता का जीवन-चित्रण करने वाला साहित्य, मन को मानवीय और जन को जन-जन करने वाला साहित्य, शोषण और सत्ता के घमण्ड को चूर करने वाले स्वातन्त्रय और मुक्ति के गीतों वाला साहित्य, प्राकृतिक शोभा ओर स्नेह के सुकुमार दृश्यों वाला साहित्य - सभी प्रकार का साहित्य सम्मिलित है, बशर्ते कि वह मन को मानवीय, जन को जन-जन बना सके और जनता को मुक्ति पथ पर अग्रसर कर सके। साहित्य के सम्बन्ध में यही दृष्टिकोण जनता का दृष्टिकोण है। फ्रांस के लुई ऐरॅगां ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जनता के बीच काम किया और युद्ध समाप्ति पर रोमैण्टिक उपन्यास लिखा। शायद उन्हें जन-संघर्ष के दौरान में दुश्मनों से लड़ते-लड़ते रोमैण्टिक अनुभव भी हुए हों। उन अनुभवों के आधार पर उन्होंने रोमैण्टिक उपन्यास लिखा। किन्तु तुरन्त बाद ही वे ऐसे उपन्यास लेकर आये, जिसमें, अलावा एक रोमैण्टिक धारा के, जनता के संघर्ष का सौन्दर्यात्मक चित्रण था। यही हाल इलिया एहरेनबर्ग आदि का है। उनका उपन्यास स्टाॅर्म (तूफान-इसका हिन्दी में अनुवाद हो चुका है) भी जन-संघर्ष के दौरान का चित्रण करता है, जिसमें कई मानवोचित रोमैण्टिक घटनाओं और उपकथाओं का सन्निवेश है। उसी तरह सोवियत साहित्य के अन्तर्गत द्वितीय विश्वयुद्ध के विशाल साहित्य चित्रों में मानवोचित सुकुमार रोमैण्टिक कथाओं और प्राकृतिक सौन्दर्य-दृश्यों का अंकन किया गया है।
जो जाति, जो राष्ट्र जितना ही स्वाधीन है, यानी जहां की जनता शोषण और अज्ञान से जितने अंशों तक मुक्ति प्राप्त कर चुकी होती है, उतने ही अंशों तक वह शक्ति और सौन्दर्य तथा मानवदर्श के समीप पहुंचती हुई होती है। आज की दुनिया में जिस हद तक शोषण बढा़ हुआ है, जिस हद तक भूख और प्यास बढ़ी हुई है, उसी हद तक मुक्ति-संघर्ष भी बढ़ा हुआ है और उसी हद तक बुद्धि तथा हृदय की भूख-प्यास भी बढ़ी हुई है।
आज के युग में साहित्य का यह कार्य है कि वह जनता के बुद्धि तथा हृदय की इस भूख-प्यास का चित्रण करे और उसे मुक्ति पथ पर अग्रसर करने के लिए ऐसी कला का विकास करे जिससे जनता प्ररेणा प्राप्त कर सके और जो स्वयं जनता से प्रेरणा ले सके। अतएव निष्कर्ष यह निकला कि जनता के साहित्य के अन्तर्गत सिर्फ एक ही प्रकार का साहित्य नहीं, सभी प्रकार का साहित्य है। यह बात अलग है कि साहित्य में कभी-कभी जनता के अनुकूल एक विशेष धारा का ही प्रभाव रहे - जैसे प्रगतिशील साहित्य में किसान-मजदूरों की कविता का।
इस विवेचन के उपरान्त यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता के जीवन-मूल्यों और जीवनादर्शों की दृष्टि में रख जो साहित्य निर्माण होता है, वह यद्यपि व्यक्ति-व्यक्ति की लेखनी द्वारा उत्पन्न होता है, किन्तु उसका उत्तरदायित्व मात्र व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक उत्तरदायित्व है। जिस प्रकार एक वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशाला में अनुसन्धान करता है और शोघ कर चुकने पर एक फाॅर्मूला तैयार करता है, यद्यपि वह साधारण जनता की समझ में न आये, लेकिन वैज्ञानिक यह जानता है कि उस फार्मूले की कार्य में परिणति करने पर नयी मशीनें और नये रसायन तैयार होते हैं, जो मनुष्य मात्र के लिए उपयोगी हैं। तो उसी तरह जनता भी यह जानती है कि वह वैज्ञानिक जनता के लिए ही कार्य कर रहा है। उसी तरह साहित्य भी है। उदाहरणतः साहित्यशास्त्र का ग्रन्थ साधारण जनता की समझ में भले ही न आये, किन्तु वह लेखकों और आलोचकों के लिए जरूरी है - उन लेखकों और आलोचकों के लिए जो जनता के जीवनादर्शों और जीवन-मूल्यों को अपने सामने रखते हैं। यह बात ऐसे साहित्य के लिए भी सच है जिनमें मनोभावों के चित्रण में बारीकी से काम लिया गया है और अत्याधुनिक विचारधाराओं के अद्यतन रूप का अंकन किया गया है।
वास्तविक बात यह है कि शोषण के खिलाफ संघर्ष, तदनन्तर शोषण से छुटकारा, और फिर उसके बाद दैनिक जीवन के उदर-निर्वाह-सम्बन्धी व्यवसाय में कम-से-कम समय खर्च होने की स्थिति और अपनी मानसिक-सांस्कृति उन्नति के लिए समय खर्च होने की स्थिति और अपनी मानसिक-सांस्कृतिक उन्नति के लिए समय और विश्राम की सुविधा-व्यवस्था की स्थापना, जब तक नहीं होती, तब तक शत-प्रतिशत जनता साहित्य और संस्कृति का पूर्ण उपयोग नहीं कर सकती, न उससे अपना पूर्ण रंजन ही कर सकती है।
इस सम्पूर्ण मनुष्य-सत्ता का निर्माण करने का एकमात्र मार्ग राजनीति है, जिसका सहायक साहित्य है। तो यह राजनैतिक पार्टी जनता के प्रति अपना कत्र्तव्य नहीं पूरा करती, जो कि लेखक के साहित्य-निर्माण को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व कहकर टाल देती है।
(नया खून, फरवरी, 1953 में प्रकाशित। नये साहित्य का सौन्दर्य शास्त्र में संकलित)

गजानन माधव मुक्तिबोध
»»  read more

२६ जनवरी को कामरेड सुभाष मुख़र्जी की शहादत की ६०वी वर्षगांठ

अमर शहीद कामरेड सुभाष मुखर्जी

इलाहाबाद के तरूण कम्युनिस्ट कार्यकर्ता साथी सुभाष मुखर्जी लगभग 25 वर्ष की आयु में 26 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ग्राम कुड़वा-मानिकपुर में खेत मजदूरों और किसानों के एक सम्मेलन में पुलिस की गोली के शिकार होकर शहीद हुए। उनके साथ शहीद होने वालों में महिला कम्युनिस्ट कार्यकर्ता सुबंशा भी थीं।
पार्टी में साथी सुभाष का जीवन बड़ा अल्पकालीन था परन्तु उस अल्प समय में भी जिस लगन से उन्होंने काम किया और कुर्बानी करने की जो क्षमता दिखलाई वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। उस अल्प समय में ही जिस बहुमुखी प्रतिभा का उन्होंने परिचय दिया वह हम सबके लिए स्पर्धा का विषय है और यह विश्वास दिलाता है कि किसी भी क्रांतिकारी तरूण की प्रतिभा के विकसित होने और प्रस्फुटित होने का स्थान कम्युनिस्ट पार्टी ही है।
1942 के अगस्त आंदोलन के बाद विद्यार्थियों और तरूण कार्यकर्ताओं के जो ग्रुप इलाहाबाद की कम्युनिस्ट पार्टी में आये उनमें साथी सुभाष मुखर्जी का ग्रुप काफी बड़ा और महत्वूपर्ण था। पार्टी कार्यालय से लगे मुहल्ले मोहतशिमगंज में उनका घर था। उनके पिता केन्द्रीय सरकार में उच्च अधिकारी थे। प्रकाश चन्द्र मुखर्जी के वह अकेले पुत्र थे। उन दिनों सरकारी कर्मचारियों में परिवार वालों का कम्युनिस्ट पार्टी में आना हर एक की नजर में चढ़ जाता था। विशेष तौर से यदि वह परिवार उच्च मध्यवर्गीय हो। साथी सुभाष का घरेलू नाम रूसिया था। उनकी बहन (जो स्वयं कम्युनिस्ट कार्यकर्ता थी) का नाम चाइना था। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि साथी सुभाष के परिवार वाले किस निष्ठा से रूस और चीन की ओर इस शताब्दी के तीसरे दशक में देखते थे। उनके पिता तो दिल्ली में सरकारी नौकरी करते थे परन्तु इलाहाबाद में उनका घर था जिसमें साथी सुभाष अपनी बहन चाइना के साथ रहते, प्रायः पार्टी कम्यून या दूसरे पार्टी दफ्तर जैसा इस्तेमाल होता था।
भाई-बहन दोनों की दिलचस्पी नृत्य, संगीत और नाटकों में होने के कारण वह भारतीय जन नाट्य संघ इलाहाबाद शाखा के अभिन्न अंग बन गये। मुहल्लों और गांवों में नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत करना और जनसभाओं में गीत गाना साथी सुभाष की टुकड़ी का प्रस्तुत काम था। उनके कितने ही सहयोगी आज केन्द्रीय सरकार के संगीत नाटक विभाग और राष्ट्रीय नाट्य स्कूल, संगीत नाटक अकादमी आदि में उच्च पदों पर सुशोभित हैं।
परन्तु साथी को केवल इतने ही में संतोष न था। वह एकाउंटेंट जनरल आफिस में लिपिक थे। वहां उन्होंने अपने दफ्तर के कर्मचारियों की टेªड यूनियन संगठित की। शीघ्र ही वह शहर की अन्य टेªड यूनियनों के संपर्क में आ गये। उन्हीं दिनों 17 जून 1946 की रेलवे हड़ताल की तैयारियां हो रही थी। वारिस अली, हीरालाल, सीताराम सिंह, आर.के. चैबे आदि के साथ ही साथी सुभाष रेलवे मजदूरों को संगठित करने के लिए उनकी बस्ती में घूमने लगे। नाट्य संघ के प्रमुख कलाकार और गीतकार होने के कारण और मुख्य टेªड यूनियन कार्यकर्ताओं के घर जैसे व्यक्ति हो जाने के कारण साथी सुभाष बलईपुर, चैफटका, पुलिस लाइन, कमोरी महादेव, मलाका आदि रेलवे बस्तियों में घर-घर और बच्चे-बच्चे में जाने-मानें पार्टी कामरेड हो गये। मई दिवस पर बलईपुर में लाल झंडे को सलामी देने की शुरूआत उन्होंने ही करवाई। रेलवे बस्ती में उनकी इसी लोकप्रियता के कारण 1948-49 में जब पार्टी प्रायः गैरकानूनी हालत में थी, पार्टी प्रचार घड़ल्ले से होता था। गैर-कानूनी परचों का बटवाना, रातोंरात पूरी बस्ती में पोस्टर लगवा देना उनके लिए मामूली बात थी। 9 मार्च 1949 की रेलवे हड़ताल के नारे को सफल बनाने के लिए उन्होंने दिन में दस बजे रेलवे बस्ती और जंक्शन स्टेशन पर परचे बंटवाये थे।
पार्टी का काम करते समय साथी सुभाष एक सैनिक की भांति अनुशासन में काम करते थे और पार्टी नीति में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते थे। परन्तु पार्टी मीटिंगों में अपने दृष्टिकोण को उतनी ही मजबूती से रखते थे। कार्यक्रम को कार्यान्वित करने के लिए वह सबसे आगे रहते थे और उनके लिए कोई भी कुर्बानी करने में तनिक भी नहीं हिचकते थे।
सांप्रदायिकतावाद-विरोधी भावना,
धर्म-निरपेक्षता और पार्टी भक्ति साथी सुभाष में कूट-कूट कर भरी थी। सांप्रदायिकता के विरूद्ध लड़ने में उनमें कितना साहस था यह उनके जीवन की केवल एक घटना से ही पता चल जाता है। जब 1947 में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बना तो प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को भारत या पाकिस्तान में जा कर काम करने के लिए विकल्प चुनने का अवसर दिया गया। यह वे दिन थे जब पश्चिम पाकिस्तान के पंजाब और सिंध में हिन्दू मतावलंबी जनता के खून से होली खेली जा रही थी। कामरेड सुभाष मुखर्जी ने उस समय इलाहाबाद से कराची जा कर एजी आफिस में काम करने के लिए विकल्प दे दिया। मैंने सुभाष से ऐसा करने का कारण पूछा तो उनका उत्तर था कि जब सांप्रदायिक दंगों की भड़कती आग के कारण हिन्दू कम्युनिस्ट साथी भी पंजाब और सिंध से भारत चले आ रहे हैं तो वहां भी तो पार्टी चलाने के लिए कुछ काडर चाहिए। मैं कराची जा कर पाकिस्तान में पार्टी का काम करूंगा। कामरेड सुभाष मुखर्जी जैसी हिम्मत मुश्किल से लोगों में मिलेगी। हर तरह दबाव डालने के बाद और उनकी उपयोगिता और यही उनके बने रहने की जरूरत समझा कर ही उन्हें करांची (पाकिस्तान) जाने से रोका जा सका। उसके बाद लगभग एक वर्ष उन्हें यहां न डयूटी मिली न वेतन क्योंकि सरकार ने उन्हें करांची जाने के लिए मुक्त कर दिया था। साथी सुभाष के चेहरे पर इस आर्थिक कष्ट से कभी शिकन भी न आयी।
इस बीच साथी सुभाष का संपर्क मजदूर आंदोलन से बढ़ता ही गया। पार्टी संगठन में भी उनका दखल बढ़ गया। मार्च 1948 में स्थानीय पार्टी पर पुलिस का हमला हुआ। यह अखिल भारतीय पैमाने पर पार्टी के ऊपर सरकारी दमन नीति का ही हिस्सा था। पार्टी की अर्ध-गैरकानूनी या प्रायः गैर-कानूनी हालत में जिन साथियों ने पार्टी आंदोलन को जारी रखा उसमें साथी अग्रणी थे। भूमिगत (अंडरग्राउंड) साथियों से संपर्क रखना, उनकी पूरी व्यवस्था करना, कानूनी तौर से पार्टी और अलग-अलग मोर्चे की मीटिंगेें करवाना, पार्टी दफ्तर को नियमित और सुचारू रूप से चालू रखना और इस सबके साथ अपने को गिरफ्तार होने से बचाये रखना यह सब सुभाष के बूते ही संभव था। साथी सुभाष सरकारी नौकरी इसलिए करते रहे कि अर्जित वेतन को पार्टी की जरूरतों पर खर्च कर सकें।
अति वामपंथी और उग्रवादी नीति के कारण उन दिनों मध्यवर्गीय परिवारों से आने वाले साथियों को बहुधा कमजोर समझा जाता था और आये दिन उनके निम्नमध्यवर्गीय वर्ग चरित्र की निन्दा होती थी। इस हमले के कारण उन दिनों न मालूम कितने पार्टी साथी डगमगा गये। उस बचकानी नीति से मुक्ति पाने के बाद जब लेखा-जोखा किया गया तो पता लगा कि अखिल भारतीय पैमाने पर एक लाख सदस्यता की पार्टी केवल 25000 ही रह गयी। केवल दो वर्ष में 75000 पार्टी सदस्य तो निष्क्रिय हो गये थे या पार्टी से निकाल दिये गये थे। परन्तु साथी सुभाष उन सब हमलों को झेलते रहे और मृत्यु पर्यन्त पार्टी की अगली कतारों में खड़े रहे।
उन दिनों उत्तर प्रदेश में बलिया की पार्टी यूनिट बहुत मजबूत थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश पार्टी का गढ़ था। पार्टी नेतृत्व ने प्रायः गैरकानूनी हालत में भी खेत मजदूरों का प्रांतीय सम्मेलन कुड़वा-मानिकपुर में करने का निर्णय किया। पुलिस की हर प्रकार की चैकसी और उसके घेरे को तोड़कर कुड़वा- मानिकपुर तक पहुंचना असंभव था। इलाहाबाद में किसानों और खेत मजदूरों में पार्टी का संपर्क नहीं के बराबर था। परन्तु कुछ साथियों ने सम्मेलन में जाने का निश्चय किया। कुड़वा-मानिकपुर गांव तक पहुंचने की योजना साथी सुभाष मुखर्जी ने बनाई। कुछ दूर रेलगाड़ी से, फिर साइकिल से और अंत में पैदल चल कर साथी सुभाष मुखर्जी और इलाहाबाद के अन्य साथी कुड़वा मानिकपुर पहुंचे। कमोवेश इसी प्रकार दूसरे जिलों में भी साथी पहुंचे थे। भूमिगत नेताओं के साथ सभा हुई। खेत मजूदरों के आंदोलन चलाने और संगठित करने की योजना थी। यह भी तय हुआ कि आमसभा में फैसलों का ऐलान किया जाये।
26 जनवरी का दिन था। दिल्ली में भारत के गणराज्य होने की घोषणा की जा रही थी और भारतीय संविधान लागू किया जा रहा था। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद घोषणा कर रहे थे कि भारत में शासन व्यवस्था का आधार होगा सामाजिक, आर्थिक ओर राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता। इसी दिन उत्तर प्रदेश के कुड़वा-मानिकपुर ग्राम में खेत मजदूरों के सम्मेलन में साथी सुभार्ष मुखर्जी ऐलान करना चाहते थे कि सम्मेलन का निर्णय है कि खेत मजदूर हरिजन, पिछड़े वर्ग के लोग अपने को सामंती दासता से मुक्त करने के लिए जमींदारों के जुल्म से छुटकारा पाने के लिए देश को खुशहान बनाने के लिए संगठित होकर आंदोलन करें। दिल्ली में हुई घोषणा और साथी सुभाष द्वारा की जाने वाली घोषणा में कोई अंतर्विरोध न था। दोनों एक-दूसरे की पूरक थी। परन्तु एक शासक वर्ग की ओर से की गयी थी, दूसरी शोषित वर्ग की आवाज थी। शासक वर्ग को मंजूर न था कि शोषित वर्ग अपने का संगठित कर अपने वर्ग संगठनों द्वारा अपनी मुक्ति की कामना करे, उसकी घोषणा करे। शासन तंत्र ने हमला किया, पुलिस ने गोली चलाई और तरुण कम्युनिस्ट नेता साथी सुभाष मुखर्जी ने बलिया के कुड़वा मानिकपुर ग्राम के खेतों को अपने खून से सींचा।
जमीन पर सामंती शिकंजा खत्म हो, भूमिहीन किसानों को, हरिजन को, पिछड़े वर्ग के लोगों को जमीन मिले, ऐसे नारों को और आदशों को कार्यान्वित करने के लिए साथी सुभाष मुखर्जी 26 जनवरी 1950 को शहीद हुए। 26 जनवरी 1950 को जहां गणतंत्र राज्य की
आधरशिला रखी गयी वहीं खेत मजदूरों की मुक्ति के लिए साथी सुभाष का खून देकर आंदोलन की बुनियाद डाली गयी।
आज ये नारे देशें के बीस-सूत्रीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का अंग हैं। इसी बीस सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप देने के लिए साथी सुभाष शहीद हुए। उनकी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी अनवरत इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है और जिस कम्युनिस्ट पार्टी को बनाने और चलाने के लिए साथी सुभाष ने 1947 में पाकिस्तान जाने का निश्चय कर लिया था और जिसके लिए 20 जनवरी, 1950 को उन्होंने हंसते-हंसते मृत्यु को अंगीकार किया, आज देश की मजबूत और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियांें में प्रमुख है।
पार्टी को बनाने में साथी सुभाष पांच वर्ष से कम ही समय दे पाये थे। पुलिस की गोली से शहीद होकर वह हमारे बीच नहीं रहे परन्तु इस अल्पकाल में ही उन्होंने अपने को पार्टी के किसी विशेष मोर्चे तक सीमित न रखकर जिस प्रकार मध्यमवर्गीय और सांस्कृतिक संस्थाओं से लेकर किसानों मजदूरों और खेत मजदूरों तक अपना कार्य क्षेत्र बढ़ा लिया था उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उन्हें पुलिस ने मार डाला नहीं होता तो आज वह पार्टी नेतृत्व में अग्रणी और इलाहाबाद के जन आंदोलन और संगठनों में श्रेष्ठ नेता होते।
कम्युनिस्ट पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो साथी सुभाष जैसे तरुण, कर्मठ और यशस्वी नेताओं की कुर्बानी देकर सदैव आगे बढ़ती जाती है और इसका प्रत्येक कार्यकर्ता साथी सुभाष मुखर्जी बनने के लिए प्रयत्नशील रहता है।

कामेश्वर अग्रवाल
»»  read more

मंत्रियों-विधायकों की वेतन वृद्धि से जनता हलकान


सुप्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी की एक प्रसिद्ध ग़ज़ल की पंक्तियां इस प्रकार हैं -
एक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताजमहल
हम गरीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मज़ाक।
लेकिन साहिर लुधियानवी की ये पंक्तियां उस शाहजहां के बारे में थी जो एक सामंती सम्राट था, जनता द्वारा चुना गया नेता नहीं। लेकिन सुश्री मायावती की सरकार तो एक जनता द्वारा निर्वाचित सरकार है। माननीय विधायकों, मंत्रियों आदि चुने गये जन प्रतिनिधियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं में सरकार द्वारा की गई विशाल वृद्धि ने सामंती शासक शाहजहां को भी पीछे छोड़ दिया है।
और यह उस समय किया गया है जब प्रदेश में हर पांच में से दो आदमी गरीबी की सीमा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, सार्वत्रिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अभाव में प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर उठी है, प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिये दर-दर ठोकरें खा रहे हैं, घाटे वाली खेती करते-करते किसान आत्महत्यायें करने को मजबूर हैं, गरीबों के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही, स्वास्थ्य सेवायें ठप पड़ी हैं, खेतिहर मजदूरों और फुटकर मजदूरों को गुजारे लायक वेतन नहीं मिल रहा, सड़के खस्ताहाल हैं तथा नई सिंचाई योजनायें बनाई नहीं जा रही। कुल मिलाकर विकास दर काफी पीछे है।
जो प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हो उस प्रदेश में परजीवी ;च्ंतंेपजमेद्ध इन माननीयों के वेतन भत्तों में एक मुश्त 66 प्रतिशत की वृद्धि कर देना प्रदेश की जनता के साथ क्रूर मजाक नहीं तो और क्या है? इस वृद्धि से प्रदेश की गरीब जनता के ऊपर एक करोड़ बीस लाख रुपये प्रतिमाह का बोझ बढ़ गया।
ये माननीयगण जो अपने सत्कर्मों से पहले ही काफी मालामाल हैं और नोट से वोट खरीदने की ताकत का इस्तेमाल करते रहते हैं उनकी संपत्तियों की जांच कराके दंडित करने के बजाये सुश्री मायावती की सरकार ने उन्हें और भी मालामाल करने का रास्ता खोल दिया है। विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, उपसभापति एवं मंत्रियों एवं विधायकों के वेतन भत्तों में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि कर दी गई है। अन्य कई को भी रेबड़ियां बांटी गई हैं।
मजे की बात है कि इस वृद्धि का विरोध सदन के पटल पर किसी दल ने नहीं किया। विपक्षी दलों के नेताओं ने बाहर आकर इसके विरूद्ध बढ़-चढ़ कर बयान दिये। किसी ने घोषणा नहीं की हम प्रदेश की जनता के गाढ़े पसीने की कमाई के बल पर की गई इस बढ़ी रकम को स्वीकार नहीं करेंगे। (वर्तमान में प्रदेश विधानसभा और परिषद में वामपंथी दलों का प्रतिनिधि नहीं है।) जाहिर है हमाम में सब नंगे हैं। क्या सत्ता पक्ष क्या विपक्ष।
सभी जानते हैं कि सुश्री मायावती किसी काम को बिना सोचे समझे नहीं करतीं। ऐसे में यह कयास लगाना कोई गलत न होगा कि अपने मंत्रियों, अपने विधायकों (विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों) को वे 2012 के विधान सभा चुनावों के लिये आर्थिक तौर पर मजबूत कर रही हैं। वहीं विपक्षी विधायकों को बख्शीश देकर उन्होंने उनको भी जनता के बीच कठघरे में खड़ा कर दिया हैं।
राजनीति का पेंच जो भी हो प्रदेश की जनता इस वृद्धि से कराह उठी है और उसकी यह ख्वाहिश रहती है कि उसके प्रतिनिधि उसके लिये काम करें अपने लिये नहीं। अब बहरे-गूंगे लोकतंत्र की भूल भुलैया में जनता की आवाज तो गुम होकर रह गई है। इसे संगठित करने की जरूरत है।
»»  read more
Share |

लोकप्रिय पोस्ट

कुल पेज दृश्य